Showing posts with label #Karni Sena. Show all posts
Showing posts with label #Karni Sena. Show all posts

पंजाब जेल में करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश, 10 महीने पहले ही राजस्थान पुलिस के पास थी सूचना

राजस्थान में ‘श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना’ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह शेखावत मौके पर ही मौत हो गई थी। अब सामने आया है कि पंजाब के बठिंडा जेल में बंद संपत नेहरा ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। वो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर है। राजस्थान पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। जयपुर पुलिस ने अपील की है कि शांति बनाए रखा जाए।

राजस्थान पुलिस ने आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की फर्जी खबर न फैलाई जाए। DGP उमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि हरियाणा में उनके समकक्ष से बातचीत की गई है। सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए माहिर माने जाने वाले ADG (कानून व्यवस्था) दिनेश MN की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। बीकानेर में भी दबिश दी जा रही है। रोहित गोदारा का वहाँ प्रभाव है, जिसने इस हत्याकांड की फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदारी ली है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के एक परिचित अजीत भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जयपुर के अलावा जोधपुर, कुचामन, जैसलमेर, कोटा और बूंदी जैसे इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। उदयपुर और सिरोही में भी बंद का ऐलान किया गया है। राजपूत समाज ने बुधवार (6 दिसंबर, 2023) को राजस्थान में बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल से भी पुलिस संवाद कर रही है। लोगों की माँग है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उच्च न्यायालय के जज से इस मामले की जाँच कराई जाए।

पुलिस ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से नागौर के मकराना का रहने वाला है। वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले नितिन फौजी को भी गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर, चूरू और राजसमंद में भी विरोध प्रदर्शन चालू है और बाजार बंद करवा दिए गए हैं। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुस कर हत्यारों ने बातचीत करते-करते अचानक 20 सेकेण्ड में ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग कर डाली जिसमें उनकी मौत हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सामने 2 युवक बैठ कर उनसे बातचीत कर रहे होते हैं, बगल में नवीन शेखावत बैठा होता है। वो एक कॉल रिसीव करते हैं तभी सामने बैठे युवक गोलियाँ बरसाने लगते हैं। नवीन शेखावत को ही गोली मारी जाती है। हमलावर जाते-जाते करणी सेना के अध्यक्ष के सिर में भी गोली मार कर जाते हैं। उनका गार्ड उन्हें बचाने की कोशिश करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। गोगामेड़ी आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और ‘पद्मावत’ को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मारने के कारण चर्चा में आए थे।

अवलोकन करें:-

फरवरी 2023 का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस को संपत नेहरा द्वारा जेल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रचने की जानकारी दी गई है। सूचना में बताया गया था कि राजस्थान में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए इस हत्या की साजिश रची जा रही थी। सूचना में ये भी बताया गया था कि संपत नेहरा ने इस काम के लिए AK-47 का जुगाड़ भी कर लिया है।

बिश्नोई-बराड़ के गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा – हमारे दुश्मन चौखट पर अर्थी तैयार रखें

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद सुलगा राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 दिसंबर, 2023) को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर में बातचीत करने आए हमलावरों ने अचानक उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। 2017 में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या के बाद उसके शव के साथ प्रदर्शन में वो सक्रिय रहे थे। साथ ही ‘पद्मावत’ फिल्म को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खुद को इस हत्याकांड से स्तब्ध बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की जानकारी ली और आरोपितों की जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार शपथ लेते ही कानून-व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन से माँग की है।

बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने भी कहा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर 20 सेकेण्ड में ताबड़तोड़ 17 राउंड गोलियाँ दागी गईं। इस दौरान उनके गार्ड ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें हमलावरों में से एक नवीन सिंह शेखावत की मौत हो गई। दोपहर 1:05 में 3 व्यक्ति उनके दफ्तर में पहुँचे और 10 मिनट तक बातचीत की। जब वो जमीन से लुढ़क गए तो उनके पास जाकर सिर में गोली मारी गई।

हमले के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कागनमैन भी कमरे में ही मौजूद था। रहित गोदारा ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है, “सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों से मिल कर उनका सहयोग करता था। उन्हें पूर्ण रूप से मजबूत करने का काम करता था। हमने ही उसकी हत्या करवाई है। रही बात हमारे दुश्मनों की तो वो अपने घर की चौखट पर अर्थी तैयार रखें। जल्द ही उनसे भी मुलाकात होगी।” हालाँकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है। ‘रोहित गोदारा कपूरीसर’ नामक फेसबुक पेज से ये पोस्ट आया।

उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का बताया है। रोहित गोदारा बीकानेर के एक ज्वेलर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी भी माँग चुका है। जून 2023 में उसने धमकी दी थी कि पैसे नहीं मिले तो वो उन्हें मरवा देगा, बीकानेर में उसके 2000 लोग हैं। करणी सेना के नेता सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ ने कहा कि हमारे बार-बार सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं दी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जून 2013 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने चूरू स्थित भादरा से बसपा से चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे।

उनका असली नाम सुखदेव सिंह शेखावत था, उन्होंने अपने गाँव का नाम ‘गोगामेड़ी’ अपने नाम में लगा लिया था। उनके पिता का नाम अंचल सिंह था। सुखदेव 50 साल के थे। भरवाना स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की थी। स्कूल के दिनों में वो अच्छे धावक हुआ करते थे। अगस्त 2023 में उन्होंने 2100 फ़ीट का तिरंगा झंडा भादरा में लहराया था। वो कॉन्ग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहते थे।

अवलोकन करें:-

राजस्थान : करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या: साल भर से माँग रहे थे सु

राजस्थान में 3 दिसंबर को हुई मतगणना के बाद उन्होंने शाम 6:07 में अपना अंतिम ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, “राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हुए हैं, इसमें कॉन्ग्रेस की गलत टिकट वितरण और करणी सेना की अनदेखी करने के कारण शर्मनाक हार हुई है। हमारे विधानसभा भादरा में कुल 3669 में रह गई। पाँचवें नंबर पर रही है। आला कमान को ध्यान देना चाहिए।” उनकी हत्या के बाद हमलावर एक महिला की स्कूटी छीन कर भाग निकले।

राजस्थान : करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या: साल भर से माँग रहे थे सुरक्षा, कांग्रेस की गहलोत सरकार ने नहीं दी

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या
राजस्थान में विधानसभा के चुनाव परिणाम जारी किए जाने के 2 दिन बाद ही एक बड़ी आपराधिक घटना हो गई है। ‘श्री राजपूत करणी सेना’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। बता दें कि करणी सेना देश भर में राजपूत समाज का सबसे बड़ा संगठन है। जब उनकी हत्या की गई, उस समय वो श्याम नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर में थे। हमलावर घर के अंदर उनसे बातचीत कर रहे थे और बात करते-करते ही गोली मार दी। उनकी हत्या की खबर फैलते हुए समर्थक बड़ी संख्या में जुटने लगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर हो रहे हैं।

जयपुर में माहौल ख़राब न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन तगड़े बंदोबस्त में जुट गया है। गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या के दौरान उनका नाम खासा चर्चा में आया था, जब जून 2017 में उसके शव के साथ खूब प्रदर्शन किया गया था और अगले ही वर्ष हुए चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार चली गई थी। साँवराद गाँव में शव के साथ हुए आंदोलन की भी इसमें भूमिका थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे स्कॉर्पियो कार पर सवार होकर आए थे और नीले रंग की J14KY-4843 नंबर वाली स्कूटी से फरार हो गए। उनकी संख्या 3 थी। घटना मंगलवार (5 दिसंबर, 2023) को पौने 2 बजे हुई।

उन्हें आनन-फानन में नजदीकी मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्याम नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। घटना एक पॉश इलाके में हुई है। हमलावरों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर 2 राउंड गोलीबारी की थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें धमकी दी थी। कार्यकर्ताओं के आरोप है कि माँगने के बावजूद उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने 2013 में करणी सेना ज्वाइन की थी। वो हिन्दू समाज के मुद्दों को भी अक्सर उठाया करते थे।

2017 में हनुमानगढ़ की रहने वाली एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप भी लगाया था, हालाँकि ये आरोप बाद में झूठा साबित हुआ था। 2017 में जब वो आरक्षण के खिलाफ आयोजित एक सभा में शामिल होने शाहजहाँपुर जा रहे थे तब उनकी गाड़ी पलट गई थी जिसमें उनका पाँव फ्रैक्चर हो गया था। अब रोहित गोदारा नामक शख्स ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी है। हमलावरों ने पहले 10 मिनट उनसे बातचीत की, फिर उनकी हत्या कर दी।

हमलावरों में से एक नवीन सिंह की भी मौत हो गई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कैसे उन्हें गोली मार कर हमलावर भाग खड़े हुए, एक ने वापस लौट कर चेक भी किया कि वो मरे या नहीं। हमलावरों ने उनके साथ चाय भी पी थी। फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ भी उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली का विरोध किया था। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मामड़ोली ने कहा कि हत्यारों को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ ने भी उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है।

मध्य प्रदेश : ‘आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, ख़त्म हो SC/ST एक्ट’: ‘करणी सेना’ का शक्ति प्रदर्शन

देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर चर्चा होती रही है। अब इसी मुद्दे को लेकर ‘करणी सेना’ ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आंदोलन शुरू किया है। आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 माँगों को लेकर ‘करणी सेना’ के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर सहित 5 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि माँगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जनवरी, 2023 को करणी सेना ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इससे पहले करणी सेना ने माँगे पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी। हालाँकि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत के लिए समय माँगे जाने के बाद विधानसभा घेराव को टाल दिया गया है। लेकिन, चेतावनी मिलने के बाद से विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस आंदोलन को लेकर ‘करणी सेना’ के मुखिया जीवन सिंह का कहना है कि भूख हड़ताल पर सिर्फ 5 लोग बैठेंगे। उन्होंने आंदोलन में आए लोगों से हिंसा न करने की अपील करते हुए कहा है कि जिसे जाना हो वह खुशी से जा सकता है, लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा है कि माँगे पूरी करने के लिए 4 बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन इसके लिए सरकार ने समय माँगा है। फिलहाल, अनशन शुरू कर रहे हैं। सब लोग यहीं बैठेंगे। जब तक माँगे पूरी नहीं होंगी, मैदान नहीं छोड़ेंगे। यदि माँगे नहीं मानी गईं तो राजनीति में उतरने से भी परहेज नहीं होगा। इस आंदोलन को सवर्णों और पिछड़ा वर्ग का साथ भी मिल रहा है। व्‍यवस्था में सुधार के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से करणी सेना के कार्यकर्ता पहुँचे हैं। इस दौरान, प्रदर्शनकारी ‘माई के लाल’ और ‘जय भवानी’ के नारे लगाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।