Showing posts with label #Mumbai Police. Show all posts
Showing posts with label #Mumbai Police. Show all posts

मुंबई पुलिस ने 2025 में 1000+ बांग्लादेशी घुसपैठियों को भेजा वापस, 401 पर क्रिमिनल केस दर्ज: पिछले साल की तुलना में 6 गुना, 2023 के मुकाबले 16 गुना अधिक

            2025 में 1000 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को भेजा वापस (फोटो साभार : indianexpress)
देशभर में अवैध घुसपैठ पर चल रही कड़ी कार्रवाई के बीच मुंबई पुलिस ने इस साल 17 नवंबर 2025 तक 1,001 बांग्लादेशी नागरिकों को डीपोर्ट किया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में छह गुना और 2023 के मुकाबले 16 गुना ज्यादा है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ 401 क्रिमिनल केस दर्ज किए गए। कई संदिग्धों को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया, जिनकी जाँच में नकली आधार कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज भी मिले।

पुलिस अब नई रणनीति अपना रही है। कई मामलों में FIR दर्ज कर कोर्ट की अनुमति ली जा रही है, जबकि कुछ मामलों में कानून के विशेष प्रावधानों के तहत सीधे डीपोर्ट किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों को पहले मुंबई से पुणे भेजा गया और फिर विशेष एयरफोर्स विमान से उन्हें असम-बांग्लादेश बॉर्डर पर ले जाकर वहाँ की सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा गया।

यह अभियान फरवरी से तेज हुआ, जब पहले 12 लोगों को सीमा पार भेजा गया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक शरिफुल इस्लाम के पास नकली आधार और भारतीय सिम मिलने के बाद कार्रवाई और सख्त हो गई। 

मालेगाँव ब्लास्ट केस में ATS अधिकारी शेखर बागड़े ने बनाए थे फर्जी सबूत, NIA कोर्ट ने दिए जाँच के आदेश

मालेगाँव विस्फोटकेस में गुरुवार (31 जुलाई 2025) को मुंबई की एक विशेष NIA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित सहित कुल 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। वहीं अब विशेष जज एके लाहोटी ने आरोपितों को फँसाने के लिए झूठे सबूत पेश करने के आरोप में ATS के ACP शेखर बागड़े के खिलाफ जाँच के आदेश दिए हैं।

इस केस की शुरुआती जाँच महाराष्ट्र ATS ने की थी, लेकिन 2011 में मामला NIA को सौंपा गया। जाँच के दौरान दो सेना अधिकारियों ने बताया कि ATS के अधिकारी (अब ACP) शेखर बगड़े 3 नवंबर 2008 को आरोपित सुधाकर चतुर्वेदी की गैरमौजूदगी में उनके घर में घुसे थे। दोनों सैन्य अधिकारियों ने गवाही दी कि बगड़े ने वहाँ चुपचाप जाकर RDX जैसे विस्फोटक रखे, और उन्हें यह बात किसी को न बताने को कहा।

दो दिन बाद ATS की टीम ने उस घर पर छापा मारा और RDX मिलने का दावा किया। NIA की जाँच और कोर्ट में दी गई जानकारी से यह स्पष्ट हुआ कि बगड़े ने घर में जबरन घुसकर फर्जी सबूत रखे थे। कोर्ट ने कहा कि ATS की तरफ से इस मामले में कोई संतोषजनक सफाई नहीं दी गई और पूरे मामले में ‘सबूतों की प्लांटिंग’ की आशंका है।

इतना ही नहीं कोर्ट को यह भी पता चला कि विस्फोट के कथित घायलों के मेडिकल सर्टिफिकेट बिना मान्यता प्राप्त डॉक्टरों से बनवाए गए थे। कुछ सर्टिफिकेट जानबूझकर बदले भी गए थे। कोर्ट ने इस पर भी जाँच का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही 2017 में कर्नल पुरोहित को जमानत देते हुए बगड़े की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था कि आर्मी की जाँच में भी अलग कहानी सामने आई थी और बगड़े का आरोपित के घर में जाना सवाल खड़ा करता है।

अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि ATS और NIA दोनों ही आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं ला सके और पूरा मामला संदेह के घेरे में है। कोर्ट का 1000 पन्नों का यह फैसला महाराष्ट्र के DGP, ATS प्रमुख और NIA को भेजा गया है ताकि फर्जी सबूत और मेडिकल रिकॉर्ड की गहराई से जाँच हो सके।

ATS ने जाँच में कैसे की गड़बड़ी?

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) किसी भी आरोपित के खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया। कोर्ट ने विशेष रूप से कहा कि ATS यह साबित नहीं कर पाई कि धमाके में इस्तेमाल की गई बाईक प्रज्ञा ठाकुर की थी।

कोर्ट ने यह भी ध्यान दिलाया कि प्रज्ञा ठाकुर धमाके से कम से कम दो साल पहले ही साध्वी बन चुकी थीं और अभियोजन यह नहीं दिखा सका कि उनका धमाके की साजिश से कोई संबंध था। कर्नल पुरोहित के मामले में भी अदालत ने कहा कि कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि उनके घर में कभी विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

जाँच एजेंसी ने मूलभूत जाँच प्रक्रियाओं का भी पालन नहीं किया। उदाहरण के तौर पर, जिस कमरे में विस्फोटक रखने का दावा किया गया, उसकी स्केच तक नहीं बनाई गई और फॉरेंसिक सैंपल भी दूषित (contaminated) पाए गए।

अवलोकन करें:-

कोर्ट ने यह भी कहा कि ‘अभिनव भारत’ नाम की जिस दक्षिणपंथी संस्था की बात की गई थी, जिसे प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित से जोड़ा गया था, उसके बारे में भी यह साबित नहीं हो सका कि वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल थी या उसके फंड का इस्तेमाल इस तरह के कामों के लिए हुआ था।

बांग्लादेशी बीबी के धोखा देने, ससुराल वालों ने सबके सामने नंगा कर देखा ‘खतना’, बदले की आग में अब तक 4000+ घुसपैठियों को भिजवा दिया वापस बांग्लादेश

                                                                                                                            साभार: मिड-डे
बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पूरे देश में अभियान छिड़ा हुआ है। आए दिन खबरें आती हैं कि कभी बांग्लादेशी भारत में घुसते वक्त बॉर्डर से पकड़े गए तो कभी फर्जी पहचान के साथ देश के किसी कोने में सालों से रहते हुए। ताजा खबर है कि मुंबई में पुलिस ने 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

डोंगरी पुलिस को इनकी जानकारी हुई तो उनकी टीम ने मानखुर्द, वासी नाका, कल्याण, मुंब्रा, कलंबोली, पनवेल, कोपरखैरने इलाके से 16 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।

ये पहली बार नहीं है कि मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लिया हो। इससे पहले भी बड़ी-बड़ी कार्रवाई हुई हैं। दो दिन पहले ही मुंबई से 201 बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए थे और उससे पहले भी इनकी धड़पकड़ तेज ही थी।

मुंबई में बांग्लादेशियों को पकड़ने में जितनी भूमिका पुलिस की है उतनी ही उन लोगों की भी है जो इनकी जानकारी देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पुलिस के खबरी की दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने बीवी से धोखा मिलने के बाद ही अपने जीवन का उद्देश्य ही बांग्लादेशियों को पकड़वाना बना लिया। उनके प्रयास से पुलिस ने साल 2023 तक में 3500-4000 बांग्लादेशी पकड़कर वापस मुल्क भेजे थे।

46 वर्षीय इस पुलिस खबरी की पहचान रिपोर्टों में नहीं बताई गई है, पर ये जानकारी दी गई है कि इनकी बांग्लादेशी बीवी ने इन्हें धोखा दिया था। इसी के बाद इन्होंने बांग्लादेशियों को चुन-चुनकर वापस मुल्क भिजवाने का प्रण लिया। मिड-डे से बातचीत के दौरान उन्होंने साल 2023 में बताया था कि वो ठाणे में रहते हैं। यही पले-बढ़े हैं। अभी अपनी पोल्ट्री दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस मुखबिर के तौर पर करियर की शुरूआत 20 साल पहले की थी जब उनकी पहली बीवी सलेहा बेगम उन्हें धोखा देकर चली गई थी।

पुलिस के इस मुखबिर के मुताबिक जिस सलेहा बेगम को उन्होंने बीवी बनाया, वो पहले बार में डांसर का काम करती थी। उन्हें उससे प्यार हुआ तो उनकी मुलाकातें बढ़ीं। सलेहा ने बताया कि वो कोलकाता से है, लेकिन हकीकत में वो थी बांग्लादेश से। निकाह हुआ तो वो शादी के बाद उन्हें और दो बेटियों को बांग्लादेश लेकर गई। शुरू में उन्हें लगा कि वो लोग कोलकाता में है मगर बाद में एहसास हुआ कि ये तो बांग्लादेश है।

मुखबिर के अनुसार उनकी बीवी उनको बांग्लादेश के सतखीरा जिले के कोलारोआ थानांतर्गत आने वाले एक गाँव ले गई। सलेहा के परिजनों को नहीं पता था कि वो निकाह कर चुकी है। उसके परिजनों को लगा कि शौहर हिंदू है। मुखबिर ने बार-बार बताना चाहा कि वो मुस्लिम हैं, उन्हीं के मजहब के हैं, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी।

जाँच के लिए कपड़े उतारे, उनका खतना देखा, फिर भी यकीन नहीं किया और बाद पुलिस के भी हवाले कर दिया। पुलिस ने हिरासत में रखकर उन्हें खूब पीटा। इस बीच न सलेहा और न उनके परिवार का कोई शख्स उनसे मिलने आया। जब पुलिस ने रिहाई के लिए पैसे माँगे तो वहीं से उन्होंने अपने अब्बा को फोन किया। सारी बात सुनने के बाद अब्बा ने बंगाल में ले रखी एक जमीन को बेच दिया और कोलारोआ पुलिस को 5 लाख रुपए का भुगतान किया।

मुखबिर ने पुलिस के पास से छूटते ही सलेहा से वापस चलने को कहा, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। वो उस समय अपनी बड़ी बेटी को लेकर अपने मुल्क लौट आए और यहाँ आकर कसम खाई कि एक भी बांग्लादेशी को भारत में नहीं रहने देंगे। मुखबिर ने बाद में दूसरी शादी कर ली। आज उनके तीन बच्चे हैं। वही बड़ी बेटी की शादी हो गई है।

20 साल से वो बांग्लादेशियों को पकड़वाने का काम कर रहे हैं। आज उन्हें इतना अनुभव हो गया है कि वो किसी भी बांग्लादेशी नागरिक के बातचीत करने के ढंग से जान जाते हैं कि कौन बांग्लादेशी है, कौन नहीं। वो ऐसे लोगों को आसान से पहचान जाते हैं और फिर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाती है। उन्होंने अब तक इस दिशा में कई पुलिस एजेंसियों के साथ काम किया है। वो कहते हैं कि सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

मुंबई : बेटी पैदा होने पर मर्चेंट नेवी अफसर तस्लीम मोहम्मद, बीवी को डाक से भेजा तीन तलाक: भाई-बहन-अब्बा सब केस में नामजद

प्रतीकात्मक चित्र
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहाँ मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक शख्स ने अपनी बीवी को डाक से तीन तलाक भेजा। ये डाक 2 बार अलग-अलग तारीखों पर भेजे गए। आरोपित का नाम तस्लीम मोहम्मद है। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। आरोपित शौहर के साथ इस केस में उसका अब्बा, भाई, बहन और बहनोई भी नामजद किए गए हैं। तलाक की वजह बेटा न पैदा होना और दहेज़ का लालच बताया गया है।

नवभारत टाइम्स के मुताबिक यह मामला मुंबई के थानाक्षेत्र वकोला का है। यहाँ रहने वाली एक 30 वर्षीया मुस्लिम महिला ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि साल 2018 में पीड़िता का निकाह तस्लीम मोहम्मद से हुआ था, तब तस्लीम पढ़ाई करता था। उस समय पीड़िता के अब्बा ने दहेज़ में 5 लाख रुपए दिए थे। इस बीच जनवरी 2021 में तस्लीम मोहम्मद को मर्चेंट नेवी में नौकरी मिल गई और वह 9 माह के लिए अपनी शिप पर चला गया।

आरोप है कि तस्लीम मोहम्मद के पानी के जहाज पर जाते ही ससुराल के बाकी सदस्यों ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सबसे पहले घर छोटा होने का बहाना बताकर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया गया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हुई और एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद तस्लीम के घर वालों ने पीड़िता को और ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि आरोपित बेटा चाहते थे। इस बीच नवंबर 2023 को पीड़िता की सास की मौत हो गई।

शिकायत में आगे बताया गया है कि सास की मौत की जानकारी मिलते ही पीड़िता अपनी ससुराल पहुँची, तब पीड़िता की ननद ने उसे घर के अंदर घुसने भी नहीं दिया। कुछ दिनों बाद दिसंबर 2023 में तस्लीम मोहम्मद छुट्टी पर घर आया। उसने भी अपने घर के बाकी सदस्यों जैसी हरकत की और जनवरी 2024 को पीड़िता को तीन तलाक का नोटिस भेज दिया। जब पीड़िता ने यह नोटिस लेने से इंकार कर दिया तो उसके शौहर की तरफ से 17 फरवरी को दूसरा और 21 मार्च को तीसरी बार तलाक का नोटिस भेजा गया।

हालाँकि पीड़िता ने इसमें से एक भी नोटिस रिसीव नहीं किया, तब तस्लीम मोहम्मद ने तलाक की यही नोटिस पीड़िता को व्हाट्सएप कर दिया। पीड़िता तलाक के पक्ष में नहीं बताई जा रहीं है। उसने ससुराल में रहने की इच्छा जताई और काउंसिलिंग की माँग की। लेकिन, इन प्रयासों का तस्लीम और उसके घर वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। आखिरकार मजबूर हो कर पीड़िता ने अपनी ससुराल पक्ष के कुल 7 आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

इस शिकायत पर पुलिस ने तीन तलाक अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। FIR में पीड़िता के शौहर तस्लीम मोहम्मद, ससुर इलियास खान, ननद आफरीन और परमीन, ननद का शौहर बिलाल, देवर इमरान और गुफरान को नामजद किया गया है। इन सभी पर साल 2018 से 2024 के बीच पीड़िता को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने, दहेज़ माँगने और तीन तलाक देने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

क़ुरबानी वाले बकरे पर लिख दिया ‘राम’: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुकान पर जड़ा ताला, आरोपित गिरफ्तार

मुस्लिमों का त्यौहार बकरीद इस सप्ताह देश और दुनिया भर में मनाया जाएगा। शासन और प्रशसन की तरफ से लोगों को बिना दूसरों को तकलीफ दिए अपनी आस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन तमाम नसीहतों के बावजूद मुंबई से हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है।

यहाँ कुर्बानी के लिए तैयार किए गए एक बकरे की पीठ पर राम लिख दिया गया था। इसे बकरीद पर बेचने के लिए मटन शॉप के बाहर रखा गया था। आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करके मटन शॉप में प्रशासन ने ताला जड़ दिया है। वही, मटन शॉप के मालिक को भी मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह घटना नवी मुंबई इलाके की है। यहाँ के सीबीडी बेलापुर इलाके में गुडलक मटन शॉप है। इस मटन शॉप के मालिक का नाम बोर्ड पर मोहम्मद शफी लिखा हुआ है। शनिवार (15 जून 2024) को यहाँ हिन्दू संगठन के कुछ लोग पहुँचे।

उन्होंने एक सफेद रंग के बकरे को वीडियो बनाकर दिखाया, जिसकी पीठ पर राम लिखा हुआ था। राम शब्द पीले रंग से लिखा हुआ था। हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बकरे को अपने कब्ज़े में ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दुकानदार को हिन्दू संगठन के सदस्यों से बहस करते देखा जा सकता है। दुकान के मालिक पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपित की दुकान को प्रशासन ने अगले आदेश तक सील कर दिया है। हिन्दू संगठनों के साथ सोशल मीडिया पर नेटीजेंस ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई है।

महाराष्ट्र : Yummo आइसक्रीम में निकली इंसान की उंगली, देखते चीखने लगी महिला: मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

                                                   यम्मो आइसक्रीम में इंसान की कटी उंगली
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला को आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने आइसक्रीम को ऑनलाइन ऑर्डर करके मँगवाया था। उंगली का यह टुकड़ा आइसक्रीम के कोन में तब मिला जब महिला आधी आइसक्रीम खा चुकी थी। फ़ौरन ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यम्मो ब्रांड आइसक्रीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उंगली को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है। मामले का खुलासा गुरुवार (13 जून 2024) को हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला को मीठा खाने की इच्छा हुई। उसने इंटरनेट पर सर्च कर के यम्मो आइसक्रीम का विकल्प चुना। डिलीवरी होने के बाद महिला ने लगभग आधी आइसक्रीम खा ली, तभी उसे अंदर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। उसने कोन को चेक किया तो उसमें इंसानी अंग निकला। वह किसी इंसान की उंगली का कटा हुआ हिस्सा था। इसकी लम्बाई लगभग 2 सेंटीमीटर थी।

कटी उंगली देख कर महिला की तबियत खराब होने लगी। वह चीखने-चिल्लाने लगी। थोड़ी देर बाद खुद को कंट्रोल करते हुए महिला ने पुलिस को पूरी बात बताई। मलाड पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कटी हुई उंगली को अपने कब्ज़े में लिया। इसे फॉरेंसिक जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उंगली किस व्यक्ति की है ये अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यम्मो आइसक्रीम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जाँच की जा रही है।

‘न्यूज़क्लिक’ को चीन की फंडिंग का मामला : मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ के ठिकाने पर छापा, सीताराम येचुरी के घर भी पहुँची दिल्ली पुलिस

न्यूज क्लिक मामले में तीस्ता सीतलवाड़ और सीताराम येचुरी के घर पर छापे (फोटो साभार: सीताराम येचुरी फेसबुक अकाउंट/ पेन इंटरनेशनल वेबसाइट )
न्यूज क्लिक (Newsclick) मामले में दिल्ली पुलिस ने सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी तो मुंबई पुलिस ने प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर की भी तलाशी ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार (3 अक्टूबर 2023 ) को डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज़क्लिक और मीडिया कंपनी से जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापेमारी की।

वेबसाइट की फंडिंग की जाँच के तहत ये छापेमारी शुरू की गई है। वेबसाइट के खिलाफ केस 17 अगस्त को दर्ज किया गया था। केस गैरकानूनी गतिविधियांँ (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120 बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) के तहत दर्ज किया गया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी केस दर्ज किया था। इसके साथ ही ईडी ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त न्यूज क्लिक के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।

दिल्ली में न्यूज़क्लिक के कार्यालय में तलाशी के साथ ही तीस्ता सीतलवाड के मुंबई आवास पर भी तलाशी ली जा रही है। सीतलवाड थिंक टैंक ट्राइकॉन्टिनेंटल: इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक हैं। वो भी न्यूज़क्लिक में आर्टिकल लिखती रही हैं।

उधर दूसरी तरफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में न्यूज़क्लिक वेबसाइट से जुड़े कुछ पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के घर भी हुई। इस बारे में येचुरी ने खुद मीडिया को जानकारी दी है।

सीपीआई (एम) के महासचिव येचुरी ने कहा, “पुलिस मेरे घर पर आई थी, क्योंकि मेरा एक साथी जो मेरे साथ वहाँ रहता है, उसका बेटा न्यूज़क्लिक के लिए काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ करने आई थी।”

उन्होंने आगे कहा, पुलिस ने उनका लैपटॉप और फोन ले लिया। वे क्या जाँच कर रहे हैं, कोई नहीं जानता। अगर यह मीडिया को दबाने की कोशिश है, तो देश को इसके पीछे की वजह पता होना चाहिए।”

न्यूज़क्लिक से जुड़े कई लोगों जिनमें वेबसाइट के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, पत्रकार अभिसार शर्मा, औनिंद्यो चक्रवर्ती और भाषा सिंह, साथ ही व्यंग्यकार संजय राजौरा के घर पर कथित तौर पर पुलिस ने छापेमारी की है। अभिसार शर्मा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके फोन और लैपटॉप जब्त कर रही है। इसी तरह भाषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनका फोन जब्त कर लिया है।

मुंबई : सेक्स से मना करने पर फोड़ डाली खोपड़ी

दीपक मालाकार (साभार: हिंदुस्तान टाइम्स)
शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर 18 साल की एक लड़की को प्रताड़ित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक कास्टिंग डायरेक्टर दीपक मालाकार को गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय मालाकार की प्रताड़ना के कारण लड़की की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, उसकी खोपड़ी कई जगह से टूट गई है।

आरोपित मालाकार बिहार का रहने वाला है और 11 अगस्त 2023 को घटना को अंजाम देने के बाद मुंबई से फरार हो गया था। मुंबई से फरार होने के बाद वह गुजरात के सूरत में जाकर छिपा हुआ था। सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस सूरत पहुँचकर दीपक मालाकर को सोमवार यानी 14 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दौरान लड़की के सिर पर कई बार हमला होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद मालाकर को लगा कि लड़की मर गई और वह वहाँ से भाग गया। कुछ समय के बाद लड़की को होश आया है और उसने मदद माँगी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ वह दो दिनों तक ICU में भर्ती रही।

B.Sc प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली 18 साल की इस लड़की की दोस्ती पिछले साल मालाकार से सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए हुई थी। दो महीने पहले वह लड़की से शादी करने के इरादे थे उसके माँ-बाप से मिला था। लड़की के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद मालाकर लड़की के 1 BHK घर में ही रहने लगा।

इस दौरान मालाकार लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। लड़की इसके लिए तैयार नहीं हुई और उसने कहा कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहती है। फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह अपना भाग्य अजमाएगी। इसके बाद वह शादी करेगी। इससे मालाकार लड़की पर गुस्सा हो गया।

दीपक मालाकार 11 अगस्त 2023 को लड़की को लेकर वर्सोवा स्थित अपने दोस्त के फ्लैट पर गया और वहाँ उसने लड़की का यौन शोषण करने की कोशिश की। इस दौरान लड़की ने उसका विरोध किया था। खुद को फिल्म एडिटर और कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाला मालाकार गुस्से से लाल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक मालाकार ने लड़की का सिर दीवार पर दे मारा और उसके चेहरे पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गई। जब उसे लगा कि वह वह मर चुकी है तो वह घबरा गया और फ्लैट को बाहर से बंद कर करके शहर से भाग गया। लड़की को जब होश आया तो वह मदद के लिए चिल्लाई। इसके बाद पड़ोसियों ने उसकी मदद की।

पुलिस के अनुसार, मालाकार ने स्वीकार किया है कि वह लड़की को मार डालना चाहता था, क्योंकि वह उसकी इच्छा की पूर्ति करने नहीं दे रही थी। सूरत भागने के बाद मालाकार ने मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया। हालाँकि, लोकल नंबर से वह अपने दोस्त के संपर्क में था।

उसने सूरत में स्थित एक ATM से पैसे निकाले। इसके बाद पुलिस को उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस सूरत पहुँचकर उसे गिरफ्तार कर ली। मालाकार के खिलाफ IPC की धारा 307, 342, 354 और 354D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तालिबानी नेता हक्कानी की अयोध्या के बाद मुंबई को उड़ाने की धमकी

‘राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)’ को धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में, मुंबई में आतंकी हमला करने की बात कही गई है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। साथ ही दावा किया है कि यह हमला तालिबानी नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर होगा। इससे पहले, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी धमकी सामने आई थी।

इस धमकी भरे मेल की जानकारी सामने आने के बाद जाँच व इंटेलिजेंस एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं। साथ ही मुंबई पुलिस को भी सूचित किया गया है। यही नहीं, इस मामले में मुंबई के अलावा अन्य शहरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस समेत तमाम जाँच एजेंसियाँ मामले की जाँच कर ईमेल भेजने वाले का पता तलाशने में जुटी हुईं हैं।

सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के हक्कानी गुट का प्रमुख है। उसे सबसे खतरनाक तालिबानी नेताओं में से एक माना जाता है। फिलहाल वह अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार में गृह मंत्री है। अमेरिकी जाँच एजेंसी FBI ने उसकी लोकेशन बताने वाले को 1 करोड़ डॉलर (82.25 करोड़ रुपए) का इनाम रखा है। इससे पहले गुरुवार (2 फरवरी, 2023) को एक अज्ञात व्यक्ति ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। यह धमकी अयोध्या के रामकोट में रहने वालेमनोज नामक व्यक्ति को फोन पर मिली थी। उसने पुलिस को बताया था कि धमकी देने वाले शख्स ने सुबह 10 बजे तक मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।

7 जनवरी को भी मुंबई में आतंकी हमला करने की धमकी सामने आई थी। इस धमकी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा था कि दो महीने के अंदर मुंबई में 1993 बम धमाके जैसे सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी के साथ कहा गया था कि ये धमाके मुंबई के माहिम, भिंडी बाजार, नागपाड़ा और मदनपुरा इलाके में होंगें।

इसके अलावा, आरोपित ने दावा किया था कि मुंबई में निर्भया गैंगरेप जैसे कांड व भीषण दंगे होने वाले हैं। इन सभी कामों के लिए दूसरे राज्य से लोगों को बुलाया जा चुका है। फोन कर धमकी देने वाले आरोपित ने यह भी दावा किया था कि इस पूरी घटना में कॉन्ग्रेस का एक विधायक भी शामिल है। हालाँकि, बाद में जाँच एजेंसी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित की पहचान नबी याहया खान उर्फ ​​केजीएन उर्फ ​​लाला के रूप में हुई। उस पर लूट और छेड़खानी समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुंबई : 5000 रूपए लेकर मुस्लिमों को हिंदू पहचान देने का चल रहा था खेल

                                               फर्जी आधार कार्ड (फोटो साभार: जी न्यूज)
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने बिना दस्तावेजों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। यहाँ तक कि यह गैंग मुस्लिम शख्स का हिंदू नाम से भी आधार कार्ड बनाकर देता था। फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए यह गैंग एक व्यक्ति से 2 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक लेता था।

मुंबई पुलिस ने इस गैंग को कांदिलवली क्षेत्र से पकड़ा है। इस गैंग के अपराधी मुंबई और उसके आसपास को लोगों के आधार कार्ड बनाने का धंधा धड़ल्ले से करते थे। वहीं, पुलिस ने एक आरोपित को पोइसर इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई राजनीतिक दलों और शैक्षणिक संस्थाओं के स्टाम्प, लेटर हेड और आधार कार्ड के साथ मशीनरी को जब्त किया है।

इस मामले में पोइसर के रहने वाले महेंद्र मामुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसके पहले ऐसा ही एक मामला मुंबई के नालासोपारा से आया था, जहाँ एक नाइजीरियन व्यक्ति का आधार कार्ड बना दिया गया था।

दरअसल, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक मुस्लिम व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। मामुंडे ने जुनैद नामक इस शख्स को बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित आधार कार्ड सेंटर पर ले गया और राम गुप्ता के नाम से फर्जी कागजात देकर उसके फर्जी आधार के आवेदन को जमा करा दिया।

महेंद्र आधार कार्ड बनाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाता था। वह फर्जी फोटो, फर्जी नाम और फर्जी पता पर आधार कार्ड बनाता था। वह आधार के आवेदन पत्र पर शैक्षणिक संस्थाओं या अन्य संस्थाओं का मुहर लगाकर वेरीफाई करता था और उसे लेकर आधार सेंटर में जाता था और वहाँ आवेदन जमा कराकर आधार कार्ड ले लेता था।

मुंबई पुलिस ने महेंद्र मामुंडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महेंद्र मामुंडे ने बताया कि उसने अब तक सैकड़ों लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवा चुका है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।

वहीं, मुंबई पुलिस उन लोगों की भी खोजबीन शुरू कर दी है, जिन्होंने महेंद्र मामुंडे के पास से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं उस आधार का उपयोग आपराधिक गतिविधियों को लिए तो नहीं किया गया।

नूपुर शर्मा के खिलाफ झूठ फैलाने वाले जुबैर पर FIR करने से मुंबई पुलिस का इनकार: पवार पर पोस्ट करने वाली अभिनेत्री केतकी महीने भर से हैं जेल में

लोगों को भड़काने वाला AltNews का मोहम्मद जुबैर
भाजपा (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ सोशल मीडिया में माहौल बनाकर देश भर में दंगा फैलाने वाले अल्ट न्यूज (AltNews) के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं, मराठी अभिनेत्री केतकी चितले महीने भर से अधिक समय से जेल में है। उन्होंने शरद पवार पर एक पोस्ट कर दिया था।

भारत में किसी भी वारदात के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार बता दिया जाता है, लेकिन लगता है पाकिस्तान में भी दिमाग वाले और दूरदर्शी लोग रहते हैं। पत्रकार लुबिका लियाकत द्वारा वहां के एक मौलवी के बयान को ट्वीट किया, जिसे हर दंगाई, इनके समर्थक और कट्टरपंथियों को गंभीरता से सुनकर नूपुर को उकसाने वाले तस्लीम रहमानी और झूठी खबर फ़ैलाने वाले altnews के मोहम्मद ज़ुबैर आदि के विरुद्ध आवाज़ उठानी पड़ेगी।  

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक थाने में शिकायतकर्ता से कहा से यह भी कहा कि ‘जब देश भर में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है तो तुम्हें ऐसा करने की जरूरत क्या है? तुम मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते हो?’

शिकायतकर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता दीप वेद हैं। दीप वेद ने इस संबंध में ट्विटर पर एक पोस्ट भी साझा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में इस वाकये को साझा किया है।

ऑपइंडिया से बातचीत में दीप वेद ने कहा कि यूपी सरकार की कार्रवाई को लेकर अराजक तत्वों के बीच डर का माहौल है। इसी डर की वजह से मोहम्मद जुबैर ने अपने फेसबुक पेज को डिलीट कर दिया है। इस पेज पर उसने हिंदुओं के खिलाफ कई घृणास्पद बातें कही थीं।

दीप वेद कहते हैं, “हमने पहले ही उसके पोस्ट और प्रोफाइल आदि के लिंक ले लिए थे। मैं 19 पेज की फाइल लेकर पुलिस स्टेशन गया और कल्याण पाटिल नाम के ऑफिसर से मिले। उन्होंने मुझसे पूछा की इसकी क्यों करनी है आपको FIR, फिर मैंने कहा कि पूरे देश में इस पर हो रहा है एफआईआर। इसने गुनाह किया है तो इस पर मामला दर्ज होनी चाहिए।”

वेद ने बताया कि इसके बाद पाटिल ने कहा कि इस पर शिकायत जमा करा देना, क्योंकि इस पर FIR नहीं हो सकती। इसके बाद पाटिल ने उन्हें PI नामदेव यादव से मिलने के लिए कहा। इसके बाद यादव ने भी कह दिया कि इस पर एफआईआर नहीं होगी।

इसके बाद यादव ने कहा कि जब पूरे देश में FIR हो रही है तो फिर एफआईआर कराने की क्या जरूरत है। यादव ने इस मुद्दे को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि इस पर पहले एन्क्वायरी होगी।

महाराष्ट्र पुलिस राज्य सरकार में साझेदार NCP के मुखिया शरद पवार पर बिना नाम लिए एक पोस्ट लिखने के कारण मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को पिछले एक महीने में जेल में बंद करके रखी है। हालाँकि, केतकी को एक मामले में केतकी को बेल मिल चुका है, लेकिन फिलहाल वह जेल में ही रहेंगी, क्योंकि उन पर दूसरा मामला भी दर्ज किया गया है।