Showing posts with label raids. Show all posts
Showing posts with label raids. Show all posts

शोभा यात्राओं पर पत्थरबाज़ी करने वाले Sleeper cells पर कार्यवाही की होती शायद दिल्ली ब्लास्ट नहीं होता : कश्मीर में NIA की तीन मुख्य आरोपियों के इलाके में ताबड़तोड़ बड़ी छापेमारी, मौलवी इरफान डॉक्टर अदील और डॉक्टर मुजम्मिल के घर हुई तलाशी

कहते हैं देर आए दुरुस्त आए, अगर 10 नवंबर को दिल्ली ब्लास्ट नहीं हुआ होता केंद्र सरकार से लेकर कौन-सी राज्य सरकार ने शोभा यात्राओं और मन्दिरों पर हो रही पत्थरबाज़ी और हमलों के समय ही सचेत हो गयी होती, ब्लास्ट टल सकता था। क्यों नहीं सरकारों ने पुलिस को इन उपद्रवियों या कहा जाए आतंकवादियों के Sleeper cells को गिरफ्तार कर सख्ती से कार्यवाही की गयी होती संभव है इन आतंकियों के सुराग मिल जाते। शोभा यात्राओं पर पत्थरबाज़ी और मन्दिरों पर होते हमलों से चिंगारियां छोड़कर सुरक्षा के पैमाने को मापा जा रहा था। सरकार से लेकर अदालतों को इस बात का संज्ञान लेना था कि घरों और मस्जिदों में क्या इतना पत्थर एकदम आया था? नहीं यह पहले से सुनियोचित षड़यंत्र था।   
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट को लेकर चल रही जाँच के बीच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने सोमवार (1 दिसंबर 2025) को दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया है। NIA की टीम ने कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया है।

दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर घाटी के काजीगुंड समेत कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. अदील, डॉ. मुजफ्फर और आरोपी जसिफ उसी इलाके के हैं जहां रेड चल रही है। 

काजीगुंड में डॉ. अदील और जासिर बिलाल के घर, शोपियां में मौलवी इरफ़ान के घर, पुलवामा के कोइल में डॉ. मुझम्मिल के घर और सांबूरा, पुलवामा में आमिर रशीद के घर की तलाशी ली जा रही है। इन सभी स्थानों की पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और SIA द्वारा भी तलाशी ली जा चुकी है, जो जैश के अंतरराज्यीय व्हाइट कॉलर कॉलर मॉड्यूल की साज़िश की जांच कर रही है। 

यह बड़ा एक्शन तब आया है जब हाल ही में एक अंतर्राज्यीय "व्हाइट-कॉलर" आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था। इस मॉड्यूल से जुड़े लोगों के पास से, मुख्य रूप से हरियाणा के फरीदाबाद से, अमोनियम नाइट्रेट सहित लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था। 

इससे पहले, दिल्ली में 10 नवंबर को हुए धमाके और "व्हाइट कॉलर" मॉड्यूल से जुड़े हथियारों की बरामदगी के मद्देनजर, पुलिस ने पिछले हफ्ते सोमवार को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर जिलों में अस्पतालों के लॉकरों का औचक निरीक्षण किया था। NIA की यह ताजा कार्रवाई, घाटी में सक्रिय आतंकवादी तत्वों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

एनआईए लगातार कर रही है छापेमारी

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को तह तक उजागर करने में जुटी NIA अब जांच को कई राज्यों में विस्तार दे चुकी है। शुरुआती सुरागों के आधार पर एजेंसी डॉक्टर शाहीन को फरीदाबाद लेकर गई, जहां उसके पुराने नेटवर्क, बैकअप सपोर्ट और संभावित सुरक्षित ठिकानों की गहराई से गहराई से पड़ताल की गई।

जांच को आगे बढ़ाते हुए NIA ने लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर को ‘कोर ज़ोन’ चिह्नित किया है। इन इलाकों में हाई-इंटेंसिटी रेड, इंटेलिजेंस ऑपरेशन और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क मैपिंग का काम जारी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोपियाँ जिले के नदिगाम इलाके में NIA की टीम ने मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और डॉक्टर मुजम्मिल के आवास पर तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी। NIA की जाँच टीम ने घर के भीतर कई दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जाँच की।

शनिवार (29 नवंबर 2025) को ही कोर्ट ने इन तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। ये सभी दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए थे।

इसके साथ ही पुलवामा में भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में संदिग्ध नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की तलाश के लिए की जा रही है।

हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी के दौरान किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। NIA की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद से एजेंसी देशभर में कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है और आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता की जाँच कर रही है। 

मध्य प्रदेश : 36.04 लाख रूपए कैश, 2.6 किलो सोना, 5.5 किलो चाँदी… PWD के रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों से मिला 17 टन शहद

लोकायुक्त पुलिस ने PWD के मुख्य अभियंता जीपी मेहरा के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की छापेमारी (साभार: एनडीटीवी, आज तक)
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के ठिकानों पर छापा मारा। यह छापा आय से अधिक संपत्ति के मामले में मारा गया।

भोपाल और नर्मदापुरम जिले के चार ठिकानों पर एक साथ यह कार्रवाई हुई। छापे में करोड़ों रुपए की नकदी, सोना, लग्जरी गाड़ियाँ मिली हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनके फार्महाउस से 17 टन शहद का विशाल भंडार मिला।

क्या-क्या मिला?

छापेमारी के दौरान मेहरा के ठिकानों से करोड़ों का खजाना जब्त किया गया। इसमें कुल 36.04 लाख रूपए कैश, लगभग 3.05 करोड़ रूपए का 2.6 किलो सोना, और 5.5 किलो चाँदी शामिल है। मेहरा के परिवार के नाम पर फोर्ड एंडेवर, स्कोडा स्लाविया समेत चार लग्जरी कारें भी मिली हैं। इसके अलावा, ₹56 लाख की एफडी, शेयर और इंश्योरेंस पॉलिसी के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए।

मेहरा की सबसे बड़ी संपत्ति नर्मदापुरम में स्थित उनका विशाल फार्महाउस है, जहाँ 17 टन शहद का भंडार, 6 ट्रैक्टर, और 39 कॉटेज (7 तैयार और 32 निर्माणाधीन) मिले हैं। गोविंदपुरा स्थित एक फैक्ट्री को उनका बिजनेस फ्रंट माना जा रहा है। 

जब्त की गई संपत्ति का क्या होता है?

भ्रष्टाचार से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद यह सवाल उठता है कि कानून के तहत इन संपत्तियों का आखिर क्या होता है। देश में ऐसी कार्रवाई मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जाती है।

जाँच के दौरान, संदेह होने पर संपत्ति को CRPC की धारा 102 या PMLA की धारा 5 के तहत जब्त किया जाता है। जब्त किया गया कैश, सोना और जेवर को बैंकों या सरकारी एजेंसियों के गोदाम में सुरक्षित रखा जाता है। जब तक यह मामला कोर्ट में चल रहा होता है, तब तक इन संपत्तियों को बेचा या निपटाया नहीं जाता है।

कोर्ट का फैसला आने के बाद

अगर कोर्ट में आरोपित पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो जाते हैं, तो जब्त की गई संपत्ति पूरी तरह सरकार की हो जाती है। इसके बाद सरकार कानूनी प्रक्रिया के तहत इन संपत्तियों को नीलामी के जरिए बेच सकती है। नीलामी से जो पैसा मिलता है, वह सीधे सरकारी खजाने में जमा होता है। इस राशि का उपयोग सरकारी योजनाओं और जनकल्याण के कामों में किया जाता है। कई बार जब्त किए गए वाहन या अन्य सामानों को सरकारी उपयोग में भी लिया जा सकता है।

लेकिन अगर अदालत में आरोप साबित नहीं होते, तो जब्त की गई संपत्ति आरोपित को वापस कर दी जाती है। हालाँकि, इसके लिए आरोपित को यह साफ करना होता है कि उसने वह संपत्ति कैसे और किस स्रोत से कमाई थी।

कुल मिलाकर, जब्त की गई संपत्ति कोर्ट की निगरानी में रहती है। फैसला आने तक न तो उसे बेचा जा सकता है और न ही उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार की यह भी जिम्मेदारी होती है कि वह जब्त किए गए हर सामान का पूरा लेखा-जोखा अदालत के सामने पेश करे। आरोप सिद्ध होने पर ही वह संपत्ति हमेशा के लिए सरकारी हो पाती है।

पश्चिम बंगाल : ममता राज या गुंडाराज! कानून-व्यवस्था की हालत हुई बद से बदतर, अब ED टीम पर हमला

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के गुंडों का आतंक है। टीएमसी के गुंडे खुलेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब ताजा मामले में 5 जनवरी 2023 को उत्तर 24 परगना जिला के संदेशकली गांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) टीम पर हमला किया गया। ईडी की टीम राशन घोटाले में बोनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या और टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी। शाहजहां शेख के घर ईडी टीम के पहुंचते ही उनके समर्थक वहां जमा हो गए। सैकड़ों की भीड़ ने ईडी टीम पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस हमले में दो अधिकारी घायल भी हुए हैं। शेख शाहजहां उत्तर 24 परगना जिला परिषद के मत्स्य एवं पशु संसाधन अधिकारी होने के साथ-साथ संदेशखाली 1 के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ईडी टीम पर हमले की निंदा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह हमला दिखाता है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं।

 टीएमसी विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर किया हमला

ममता बनर्जी सरकार में टीएमसी विधायकों और उसके गुंडों का आतंक है। टीएमसी के गुंडे खुलेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 05 अगस्त, 2022 को टीएमसी के चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन्होंने बीजेपी का प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं को खुद लाठी लेकर दौड़ाया और उनपर लाठियों से प्रहार किया। एक विधायक होकर असित मजूमदार खुलेआम गुंडागर्दी करते रहे, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।
विधानसभा में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं, बीजेपी विधायकों पर हमला
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तानाशाही बढ़ती ही जा रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि आम लोगों की बात तो छोड़िए चुनाव से चुनकर आए प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। बीरभूम में दस लोग जिंदा जला दिए गए। बीरभूम नरसंहार के मामले को 28 मार्च, 2022 को जब बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में उठाने की कोशिश की तो उनके साथ हाथापाई की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने स्पीकर से पूछा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम नरसंहार को लेकर सरकारी मदद की घोषणा विधानसभा से बाहर क्यों कर रही हैं? जबकि नियम यह है कि सत्र जारी रहने पर सरकारी फैसलों की जानकारी पहले सदन को देनी होती है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक बीरभूम नरसंहार को लेकर परिचर्चा और ममता बनर्जी से बयान की मांग कर रहे थे। इस पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायकों ने विरोध करते हुए बीजेपी विधायकों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।  
टीएमसी के गुंडों ने 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला
21 मार्च, 2022 को बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। बारशल ग्राम पंचायत के उप-प्रधान और टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद टीएमसी के समर्थकों की हिंसक भीड़ ने 10 से 12 घरों में आग लगा कर बाहर से ताला लगा दिया, जिससे लोग जिंदा जलकर मर गए। टीएमसी के गुंडे इतने जालिम हो गए हैं कि उन्होंने जलते हुए लोगों को बचाने की कोशिश को भी नाकाम कर दिया। फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कम से कम 10 घरों को आग से बर्बाद पाया। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने से भी रोका। अब तक हमें एक घर से 7 शव मिल चुके हैं। वह इतनी बुरी तरह से जले हैं कि यह भी नहीं पहचान हो पाई कि मरने वाले पुरुष थे, महिला थे या फिर नाबालिग हैं।’

निकाय चुनाव में टीएमसी के गुंडों द्वारा हिंसा व धांधली

पूरे देश के लोगों ने फरवरी 2022 में पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की गु़ंडागर्दी व आतंक को देखा। निकाय चुनावों में हिंसा और बूथ लूट को कवर करने के दौरान विभिन्न मीडिया हाउस के कम से कम नौ पत्रकारों को पीटा गया। कोन्नगर के वार्ड 10 के बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा भट्टाचार्य पर हमला किया गया। बीजेपी का आरोप है कि उम्मीदवार को सड़क पर पीटा गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
जाधवपुर में 40 से अधिक घर जला दिए गए
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिस तरह आगजनी, पत्थरबाजी, बलात्कार और हत्या की घटनाएं हुई, उनकी हकीकत जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जाधवपुर में 40 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं और दलितों के घर जला दिए गए। जब कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)’ द्वारा गठित एक टीम इन घटनाओं की जांच करने गई तो इस टीम को भी नहीं बख्शा गया। टीएमसी के गुंडों ने जांच टीम को चारों तरफ से घेर लिया, धमकाया और पत्थरबाजी का भी प्रयास किया। यहां तक कि सीआईएसएफ के जवानों पर भी हमला किया।
जून 2021 में बेखौफ टीएमसी के गुंडों ने पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मैती पर निर्मम तरीके से हमला किया था। मैती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी कार्यकर्ता देवदत्त माजी ने रेखा मैती की हमले के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ईस्ट मिदनापुर के पताशपुर में ये रेखा मैती हैं। टीएमसी की हिंसा की पीड़िता। 2018 से इन्हें नरक भोगना पड़ रहा है। उस समय ये 6 माह गर्भवती थीं, तब इन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया था कि इनका मिसकैरिज हो गया था। अब ये और इनका परिवार फिर से बीजेपी का साथ देने का खामियाजा भुगत रहा है। मैं इनके परिवार की मदद करने की कोशिश में लगा हूं।”       अवलोकन करें:- 

‘अब तक 60 किलो सोना ; 354 करोड़ रूपए, 1000 करोड़ रूपए मिलने की शंका’: जहाँ खोद रही IT, वहीं मिल रहा 2.36 करोड़ के कर्जदार कांग्रेस सांसद धीरज साहू के नोटों का पहाड़

                                 कॉन्ग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिली नकदी की गिनती अब भी जारी
11 दिसंबर 2023 आयकर विभाग (IT Raid) की छापेमारी का छठा दिन है। लेकिन कांग्रेस  के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले अकूत नकद की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस करप्शन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि साहू के यहाँ से अब तक 354 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं। यह बढ़कर 500-1000 करोड़ रुपए हो सकता है।
विपक्ष को बेनकाब करने के लिए मोदी सरकार को उन सभी नेताओं की भी जाँच करनी चाहिए जो एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाते हैं, चाहे भाजपा में ही आते हो। जिस दिन सरकार ने इस ओर गंभीरता से काम किया, केवल तभी भ्रष्टाचार समाप्त तो नहीं, अंकुश जरूर लग सकता है। देश से भ्रष्टाचार समाप्त होने में दशक चाहिए, क्योकि भ्रष्टाचार आज लोगों के बजट का हिस्सा बन चूका है, इस कटु सच्चाई को कोई झुठला नहीं सकता। 

साहू के ठिकानों से अब तक कितने पैसे मिले हैं, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्टों में इसको लेकर अलग-अलग दावे हैं। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि अब तक करीब 350 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। कनक न्यूज के अनुसार 454 करोड़ नकद और 60 किलो सोना बरामद हुआ है। प्रभात खबर ने बताया है कि अब तक नोटों से भरे 176 बैग गिनती के लिए बैंक में लाए गए हैं। इनमें से 140 की गिनती पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार 40 मशीनें नोट गिन रही हैं। पूर्व में नोट गिनते-गिनते मशीनों के खराब होने की रिपोर्टें भी आ चुकी हैं।

छापेमारी में ओडिशा के बोलांगीर के अलावा सम्बलपुर से भी आयकर की टीमों ने बड़ी बरामदगी की है। जानकारी के अनुसार, धीरज साहू से जुड़ी बौध डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड की बोलांगीर स्थित शाखा से ही सबसे ज्यादा नकदी बरामद हुई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभी तक की गिनती में 400 करोड़ रूपए बोलांगीर, 37.5 करोड़ रूपए संबलपुर और 11 करोड़ की बरामदगी टीटागढ़ से हुई है। यह पैसा 30 अलमारियों में और बैग में रखा हुआ था।

बोलांगीर में जब्त धनराशि 176 बैग में भर कर स्टेट बैंक की शाखा में लाई गई थी। गिनती के लिए कई शाखाओं से कर्मचारी बुलाए गए हैं। यहाँ नोटों की संख्या अधिक होने कारण जिले भर से नोट गिनने वाली मशीनें भी लाई गईं हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शराब कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर 6 दिसम्बर 2023) से छापेमारी चल रही है। छापेमारी झारखंड के लोहरदगा और राँची, बंगाल के कोलकाता और टीटागढ़ और ओडिशा में बोलांगीर तथा संबलपुर में हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी टीम पहुँची थी।

उल्लेखनीय है कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके रिश्तेदारों का शराब का बड़ा कारोबार है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज मूल रूप देशी शराब बनाने का काम करती है। इस धंधे में कंपनी करीब चार दशक से है। कंपनी का नाम धीरज साहू के पिता बदलेव साहू के नाम पर है। कांग्रेस सांसद के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कंपनी में शामिल हैं।

साहू का यह राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल है। पहली बार वे जून 2009 में चुनकर आए। फिर 2010 और उसके बाद 2018 में तीसरी बार संसद के उच्च सदन में पहुँचे। वे झारखंड की चतरा सीट से दो बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पर दोनों ही बार उन्हें हार मिली।

इतनी बड़ी मात्रा में नकद मिलना इसलिए भी चौंकाता है, क्योंकि 2018 के चुनावी हलफनामे में साहू ने अपने ऊपर 2.36 करोड़ रुपए का कर्ज बताया था। कुल संपत्ति 34 करोड़ बताई थी। 2016-17 में जो इनकम टैक्स रिटर्न भरा था, उसमें अपनी आमदनी एक करोड़ रुपए से कुछ ही अधिक बताई थी।

‘न्यूज़क्लिक’ को चीन की फंडिंग का मामला : मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ के ठिकाने पर छापा, सीताराम येचुरी के घर भी पहुँची दिल्ली पुलिस

न्यूज क्लिक मामले में तीस्ता सीतलवाड़ और सीताराम येचुरी के घर पर छापे (फोटो साभार: सीताराम येचुरी फेसबुक अकाउंट/ पेन इंटरनेशनल वेबसाइट )
न्यूज क्लिक (Newsclick) मामले में दिल्ली पुलिस ने सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी तो मुंबई पुलिस ने प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर की भी तलाशी ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार (3 अक्टूबर 2023 ) को डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज़क्लिक और मीडिया कंपनी से जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापेमारी की।

वेबसाइट की फंडिंग की जाँच के तहत ये छापेमारी शुरू की गई है। वेबसाइट के खिलाफ केस 17 अगस्त को दर्ज किया गया था। केस गैरकानूनी गतिविधियांँ (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120 बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) के तहत दर्ज किया गया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी केस दर्ज किया था। इसके साथ ही ईडी ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त न्यूज क्लिक के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।

दिल्ली में न्यूज़क्लिक के कार्यालय में तलाशी के साथ ही तीस्ता सीतलवाड के मुंबई आवास पर भी तलाशी ली जा रही है। सीतलवाड थिंक टैंक ट्राइकॉन्टिनेंटल: इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक हैं। वो भी न्यूज़क्लिक में आर्टिकल लिखती रही हैं।

उधर दूसरी तरफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में न्यूज़क्लिक वेबसाइट से जुड़े कुछ पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के घर भी हुई। इस बारे में येचुरी ने खुद मीडिया को जानकारी दी है।

सीपीआई (एम) के महासचिव येचुरी ने कहा, “पुलिस मेरे घर पर आई थी, क्योंकि मेरा एक साथी जो मेरे साथ वहाँ रहता है, उसका बेटा न्यूज़क्लिक के लिए काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ करने आई थी।”

उन्होंने आगे कहा, पुलिस ने उनका लैपटॉप और फोन ले लिया। वे क्या जाँच कर रहे हैं, कोई नहीं जानता। अगर यह मीडिया को दबाने की कोशिश है, तो देश को इसके पीछे की वजह पता होना चाहिए।”

न्यूज़क्लिक से जुड़े कई लोगों जिनमें वेबसाइट के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, पत्रकार अभिसार शर्मा, औनिंद्यो चक्रवर्ती और भाषा सिंह, साथ ही व्यंग्यकार संजय राजौरा के घर पर कथित तौर पर पुलिस ने छापेमारी की है। अभिसार शर्मा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके फोन और लैपटॉप जब्त कर रही है। इसी तरह भाषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनका फोन जब्त कर लिया है।

जिस रास्ते से अयोध्या आया शालिग्राम शिला, वहाँ NIA ने रेड में 8 को दबोचा: इनमें PFI सरगना रियाज भी शामिल

                                                  NIA और राम मंदिर (साभार: इंडियन एक्सप्रेस/जी न्यूज)
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। नेपाल से दो शालिग्राम शिला भी अयोध्या पहुँच चुकी है। शिला की पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम मंदिर न्यास को सौंपा जा चुका है। इस बीच राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर को उड़ाने की साजिश के बीच NIA ने शनिवार (4 फरवरी 2023) को बिहार में छापेमारी कर 8 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इस दौरान प्रतिबंधित चरमपंथी इस्लामी संगठन PFI से जुड़े रियाज मारुफ़ को भी गिरफ्तार किया गया है। हालाँकि, अधिकारी दो लोगों की हिरासत की बात कह रहे हैं। 

NIA की टीम ने मोतिहारी के चकिया थाना के कुंअवा गाँव में इस छापेमारी की। ये वही इलाका है, जहाँ से होकर शालिग्राम शिला नेपाल से अयोध्या पहुँचा था। बता दें कि रियाज का नाम पिछले साल फुलवारी शरीफ में PFI ट्रेनिंग सेन्टर चलाने में सामने आया था। उस दौरान भी NIA ने इस गाँव में छापेमारी की थी, लेकिन रियाज उससे पहले ही फरार हो गया था।

PFI ने साल 2047 तक भारत तो इस्लामी राष्ट्र बनाने का एजेंडा सेट किया है। पिछले साल पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी के बाद इसका टूलकीट सामने आया था। इसमें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जगह फिर से मस्जिद बनाने की भी बात कही गई थी।

इससे पहले गुरुवार (2 फरवरी 2023) को अयोध्या के रहने वाले मनोज कुमार तिवारी नाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने काॅल करके मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक धमकी देने वाले के तार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी जुड़े सामने आ रहे हैं। 

मामले के संबंध में पुलिस ने बताया, ”एक अज्ञात व्यक्ति ने अयोध्या के रहने वाले मनोज कुमार को यह धमकी भरा फोन किया था। फोन कॉल में राम जन्म भूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मनोज ने इस फोन कॉल की जानकारी पुलिस को दी।” बकौल पुलिस, फोन कॉल करने वाले ने 2 फरवरी 2023 सुबह 10 बजे मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि राम मंदिर को उड़ाने की धमकी भरा कॉल आते ही सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, इस संबंध में राम जन्म भूमि पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजीव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। फोन करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने इस संबंध में दो टीमों का गठन किया है। इसमें सर्विलांस सेल भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मामले में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल हुई है। इस संबंध में एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। 

अवलोकन करें:-

तालिबानी नेता हक्कानी की धमकी : अयोध्या के बाद मुंबई को उड़ाने की धमकी
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
तालिबानी नेता हक्कानी की धमकी : अयोध्या के बाद मुंबई को उड़ाने की धमकी

अयोध्या निवासी मनोज ने बताया कि 2 फरवरी 2023 सुबह 5 बजे उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि 2 फरवरी 2023 को 10 बजे तक राम मंदिर को उड़ा देगा। उसने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है। नाम पूछे जाने पर व्यक्ति ने कॉल काट दिया। 

दिल्ली : शाहीन बाग, जामिया से दबोचे जा रहे PFI के लोग : जेलों में बंद पाकिस्तानियों और ISIS का कनेक्शन

चित्र साभार- ANI
देश भर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के खिलाफ चल रही छापेमारी के बीच 27 सितम्बर 2022 तक कुल 170 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। ये गिरफ्तारियाँ 8 अलग-अलग राज्यों में हुई हैं। केरल वाली स्थिति को देखते हुए दिल्ली के शाहीन बाग में अर्ध सैनिक बलों को गश्त करवाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये छापेमारी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई है। अकेले कर्नाटक से 45 गिरफ्तारियाँ होने की सूचना है। मध्य प्रदेश के शाजपुर के साथ दिल्ली के शाहीन बाग़, निजामुद्दीन और जामिया इलाकों में भी NIA ने छापेमारी की है।

मध्य प्रदेश के शाजपुर से 2 और दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग़ इलाके से लगभग 1 दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद और नांदेड़ में भी ATS की छापेमारी के दौरान लगभग 14 संदिग्धों को हिरासत में लेने की खबर है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ और बुलंदशहर में भी छापेमारी की सूचना है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक PFI का रिश्ता प्रतिबंधित SIMI, भगोड़े ज़ाकिर नाईक और आतंकी संगठन ISIS से पाया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि PFI ने भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि मिडिल ईस्ट के लोगों का भी सहारा लिया है।

न्यूज़ 18 के मुताबिक PFI ने देश भर में हिंसा की बड़े स्तर प्लानिंग की थी। इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान कभी SIMI का राष्ट्रीय सचिव हुआ करता था। इसके साथ इसी समूह का एक अन्य पदाधिकारी अब्दुल हमीद भी कभी सिमी से जुड़ा हुआ था।

आरोप है कि PFI को उसकी आतंकी हरकतों को संचालित करने के लिए मध्य-एशिया से पैसे आते थे। इसे भारत में पहुँचाने में पाकिस्तान मध्यस्तता किया करता था। इस नेटवर्क के संचालन में PFI की राष्ट्रीय टीम में शामिल मोहम्मद शाकिब का अहम रोल है।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान से पैसे उगाही करने के लिए PFI भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानियों की पैरवी का हवाला दिया करता था। आपको याद दिला दें कि ISIS की हरकतों को भारत में एक्टिव रखने के लिए मोहिदीन ने 8 जनवरी 2021 में कन्याकुमारी में कालियाकविलाई चेकपॉइंट पर ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर विल्सन की हत्या की थी। PFI के मोहम्मद शाकिब ने बाद में अपने साथियों सहित सब इंस्पेक्टर विल्सन के कातिलों के लिए इस केस पर काम किया था। 

मोदी समर्थक आसमा खान के घर भी छापेमारी ; टेरर फंडिंग केस में ‘कृष्णा हींग’ के ऑफिस में रेड : NIA ने जब्त किए अहम दस्तावेज


गुजरात में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की छापेमारी जारी है। इस क्रम में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद में स्थित न्यू भारत हिंग सप्लायर्स (New Bharat Hing Suppliers) के ऑफिस पर 5 सितंबर को करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन के संबंध में छापेमारी की।

आसमा खान पठान खुद को ‘मोदी समर्थक’ कहती हैं। उनके पास मोदी के साथ ली गई तस्वीरें भी हैं। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि उनका परिवार का समर्थन करता था, लेकिन गुजरात 2002 के दंगों के बाद अपने रिश्तेदारों का पता लगाने में पीएम मोदी की तरफ से मदद मिलने के बाद वह भाजपा समर्थक बन गईं। कहते हैं, गोधरा दंगों के दौरान जब इन्होने अपनी ही पार्टी कांग्रेस(जबकि ससुर उस समय कांग्रेस के जिला पदाधिकारी थे) के कार्यकर्ताओं को इनकी हींग फैक्ट्री में आग लगाते देखने पर समस्त परिवार का कांग्रेस छोड़ मोदी की तरफ झुकाओ हो गया। इस मामले पर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। वहीं, एनआईए ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है।

यह कंपनी मशहूर हींग ब्रांड कृष्णा हींग की मार्केटिंग करती है। कथित तौर पर, यह छापेमारी सोमवार की सुबह शुरू हुई और 8 घंटे चलती रही। दोपहर लगभग 3.30 बजे जाकर एनआईए ने तलाश रोकी।

एनआईए ने नडियाद पुलिस क्राइम ब्रांच (Naidad Police Crime Branch) और एसओजी (SOG) की मदद से यह छापेमारी की थी। एनआईए ने एक संदिग्ध टेरर फंडिंग लिंक पर सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। इसमें संकेत दिया गया था कि आतंकी गतिविधियों को फंड करने के लिए नडियाद से दिल्ली में फंड ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद एनआईए की टीम 5 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे मारिडा रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुँची और जाँच शुरू हुई।

 जाँच एजेंसी ने न्यू भारत हींग सप्लायर्स के कार्यालय के अलावा नडियाद के अहमदाबादी बाजार शकरककुई में उसकी मालकिन आसमा खान पठान के घर पर भी छापेमारी की। एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। ध्यान दें कि आसमा खान (Asma Khan Pathan) दिल्ली वक्फ बोर्ड की गुजरात से सदस्य हैं। इससे पहले वह पार्षद भी रह चुकी हैं।

गुजरात समाचार के अनुसार, एनआईए को आसमा खान के खिलाफ दिल्ली में टेरर फंडिंग के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद लोकल क्राइम ब्रांच और एसओजी की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह सर्च ऑपरेश दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। जाँच एजेंसी ने हार्ड डिस्क, कंप्यूटर के अलावा कई महत्वपूर्ण सबूतों को सील कर दिया है।

दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद पंजाब में दो शादियां करने वाले आप MLA हरमीत पठानमाजरा का Porn Video

लगता है आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही, कभी यौन शोषण, कभी राशन कार्ड बनवाने, कभी भ्रष्टाचार। कभी कोई मंत्री कानून के लपेटे में तो कभी कोई विधायक। अभी दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सतेंद्र जैन का झगड़ा निपटा भी नहीं कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लपेटे में आ गए, और अब पंजाब से शादीशुदा विधायक हरमीत माजरा की दूसरी शादी के साथ-साथ porn video वायरल हो रहा है।  
आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्रियों की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तारी के बाद जेल में है। ईडी की टीम जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब शिक्षा मंत्री शराब घोटाले में फंस गए हैं। सीबीआई ने आज इस घोटाले में दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरावा गोपी कृष्ण का परिसर शामिल हैं। उधर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पहले ही दो शादियों के आरोपों से घिरे थे। अब सोशल मीडिया पर विधायक की अश्लील वीडियो वायरल हो गई है। पंजाब में ऐसे अश्लील वीडियो के लिए अब उन्हें आप से निष्कासित करने की मांग हो रही है।

इधर सीबीआई जांच का आदेश, उधर केजरीवाल ने शराब नीति क्यों वापस ली ?
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर “शराब भ्रष्टाचार” में फंसने लगे हैं। दिल्ली में शराब की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप है कि दिल्ली सरकार ऐसी आबकारी नीति बनाई, जिससे शराब माफिया के साथ-साथ कुछ नेताओं के भी वारे-न्यारे हो गए। बीजेपी नेता दिल्ली सरकार की शराब नीति पर पहले ही सवालिया निशान लगाते रहे हैं। यह अकाट्य तर्क है कि दिल्ली की शराब नीति उसी दिन वापस ले ली गई, जिस दिन इसकी सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था। लाख टके का सवाल यही है कि अगर केजरीवाल सरकार की इस शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था, तो इसे वापस क्यों लिया गया?

सीबीआई पता लगाएगी कि शराब नीति की आड़ में किसने, कितना और कैसे घोटाला किया
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ने शराब नीति की आड़ में हुए करोड़ों के घोटाले का पता लगा के लिए ही छापामार कार्रवाई की है। सीबीआई की टीमों ने दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरावा गोपी कृष्ण का परिसर शामिल हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब नीति की आड़ में किसने, कितना और कैसे घोटाला किया। वैसे भी आप सरकार के मंत्रियों के लिए भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है। चिकित्सा मंत्री सत्येंद्र जैन को करोड़ों के घोटाले में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। बड़ी बात यह जरूर है कि जेल में होने के बावजूद केजरीवाल ने जैन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

सीबीआई ने 17 अगस्त को ही सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
बता दें कि एक्साइज स्कैम में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही CBI ने FIR दर्ज कर ली थी। FIR में कुछ शराब कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। FIR में तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण, तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर, नौ व्यवसायी और दो कंपनियों को नामजद किया है। FIR की कॉपी में 16वें नंबर पर अननोन पब्लिक सर्वेंट और प्राइवेट पर्सन का जिक्र है। यानी जांच एजेंसी आगे कुछ और लोगों के नाम भी FIR में जोड़ सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों की 21 जगहों पर CBI की छापेमारी चल रही है। जांच एजेंसी के अफसरों ने सिसोदिया के और परिवार के बाकी सदस्यों के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।

केजरीवाल अपनी सरकार में भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हैं- अनुराग ठाकुर
दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई का छापा पड़ने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “भ्रष्ट व्यक्ति खुद को बेगुनाह साबित करने की कितनी भी कोशिश कर ले, फिर भी वह भ्रष्ट रहेगा। आप पर यह भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं है। दिल्ली में शराब की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यह मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की सांठगांठ है। सीबीआई जांच में यह सच सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। ठाकुर ने कहा, “यहां तक कि जब सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, तो उन्होंने उन्हें बर्खास्त नहीं किया और फिर जैन ने दावा किया कि उनकी याददाश्त चली गई थी।

पंजाब में बीवी से छिपाकर दूसरी शादी करने पर विधायक पठानमाजरा मुश्किल में फंसे
दिल्ली में आप सरकार के मंत्रियों की मुश्किलें पीछा नहीं छोड़ रही हैं। क्योंकि उनके कर्म अब लोगों के सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर पंजाब में आप के विधायक के ‘कुकर्म’ लोगों के सामने आ गए हैं। पंजाब में आप के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पहले ही दो शादियों के आरोपों से घिरे थे। उनकी एक पत्नी ने शादीशुदा होते हुए धोखे से शादी रचाने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पठानमाजरा की खुद की अश्लील वीडियो वायरल हो रही है। अश्लील वीडियो के बारे में विधायक का कहना है कि उन्हें इंफेक्शन हुआ था, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी और उन्हें घर बुला रही थी। इसलिए वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने इंफेक्शन दिखाया था।

विधायक का अश्लील वीडियो वायरल- वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राइवेट पार्ट दिखाया
सन्नौर के आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को उनकी दूसरी शादी की शिकायत के बाद अब विधायक की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें विधायक वीडियो कॉलिंग के दौरान अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं। विधायक के खिलाफ जीरकपुर थाने में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने की शिकायत हुई थी। अश्लील वीडियो के मामले में विधायक पठानमाजरा का कहना है कि पत्नी ने प्रेम में उनका भरोसा तोड़ा है। उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

आप विधायक का बेतुका तर्क-वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने तो इंफेक्शन दिखाया था
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो के बारे में विधायक का कहना है कि उन्हें इंफेक्शन हुआ था, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी और उन्हें घर बुला रही थी। इसलिए वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने इंफेक्शन दिखाया। लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि इस सब की उसकी पत्नी ने वीडियो बना ली है। अब घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो को अश्लील व गलत तरीके से पेश करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

आप विधायक पठानमाजरा ने माना कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की
इस विवादों पर पठानमाजरा ने बताया कि करीब 9-10 साल पहले फेसबुक पर उनकी अपनी दूसरी पत्नी से जान-पहचान हुई और फिर बाद में यह प्रेम में बदल गई। करीब साल भर पहले उन दोनों ने शादी कर ली। पठानमाजरा ने इस मौके पर माना कि पहली पत्नी के होते उन्होंने दूसरी महिला से पहले प्रेम किया व फिर शादी की, जो उनकी गलती थी। जिसकी वह आज सजा भुगत रहा है। विधायक ने कहा कि दूसरी पत्नी चाहती थी कि वह करप्शन करें, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी से पैसे नहीं लेंगे। पठानमाजरा ने कहा कि उनकी पत्नी ने किसी की शह पर यह सब करके उन्हें सार्वजनिक तौर पर शर्मिंदा किया है।

ऐसी अश्लील करतूत के लिए पठानमाजरा को आप से निष्कासित किया जाए-चंदूमाजरा
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से सन्नौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को निष्कासित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा अश्लील व्यक्ति जो अपनी पत्नी को धोखा देता है, पीटता है, उस पर रहम नहीं करना चाहिए। उन्होंने सीएम से कहा कि विधायक के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा जीरकपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कानून के अनुसार जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। चंदूमाजरा ने कहा कि इससे पहले भी पठानमाजरा ने विधानसभा चुनाव लडने के लिए नामांकन दाखिल करते समय अपने संदेहात्मक अतीत को छुपाया था, लेकिन आप पार्टी के आलाकमान ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।