Showing posts with label singer-actress. Show all posts
Showing posts with label singer-actress. Show all posts

60 लाख की ठगी में हरियाणवी नायिका गिरफ्तार

नोटबंदी (Demonetization) के दौरान एक महिला से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में हरियाणा से एक्ट्रेस-सिंगर शिखा राघव (27) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जनवरी 10 को उत्तरी जिला पुलिस ने की है। उसे 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साल पहले दिल्ली की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। वह काफी समय से हरियाणा और दिल्ली पुलिस को चकमा दे रही थी, अब जाकर वह गिरफ्त में आई है। 
दिल्ली पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सिंगर शिखा राघव को बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान शिखा शूटिंग कर रही थी।
आरोप
उत्तरी जिला पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान एक महिला के पास पुराने नोट थे। आरोप है कि हरियाणा की सिंगर-एक्ट्रेस ने महिला को नोट बदलवाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसने महीनों तक अपना वादा नहीं निभाया। महिला ने इस बाबत कई बार शिखा से गुजारिश की, लेकिन उसने साफतौर पर मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, जिसमें शिखा को नामजद किया था।
ऐसे हुई गिरफ्तारीदिल्ली पुलिस ने बताया कि जनवरी 10 को दिन में शूटिंग के दौरान शिखा को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस शिखा के साथी पवन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शिखा की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ली। वहीं, शिखा को इस बात भनक नहीं थी कि पुलिस शूटिंग स्थल के इर्द-गिर्द तैनात है और वह गिरफ्तार होने वाली है।
कौन है पीड़िता, जिसके साथ हुई 60 लाख की धोखाधड़ी
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के राणा प्रताप बाग की रहने वाली संतोष भारद्वाज हरियाणा सिंगर-एक्ट्रेस शिखा राघव के झांसे में आई थी। शिखा ने अपने रसूख का हवाला देते हुए कहा था कि उसकी बड़े लोगों से जान पहचान है, इसलिए वह आसानी से पुराने नोट बदलवाकर नए नोट दिलवा देगी।  संतोष भी शिखा की बातों में आ गई और 60 लाख रुपये दे दिए।

दिल्ली की रामलीला में सीता बनती थी शिखा
ठगी की पीड़िता संतोष ने बताया कि वह सुभाष प्लेस रामलीला कमेटी में सलाहकार थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक्ट्रेस शिखा राघव व पवन से हुई थी। जहां  पवन राम की भूमिका तो सीता की भूमिका शिखा निभा रही थी।
अवलोकन करें:-- 

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय ग...

इस दौरान हुई मुलाकात में संतोष ने शिखा को बताया कि उसके पास 60 लाख मूल्य के पुराने नोट पड़े थे। इस पर शिखा और पवन ने कहा कि नोट बदल जाएंगे। आश्वासन देने के साथ शिखा ने संतोष से 60 लाख रुपये ले लिए।