Showing posts with label spokesman. Show all posts
Showing posts with label spokesman. Show all posts

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का इस्तीफा, कहा- पार्टी में चाटुकारिता हावी

                                                                                                                                 तस्वीर-DNA
कांग्रेस में नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुकने में नहीं आ रहा। फिर भी परिवार भक्ति कम होने में नहीं आ रही। जिस तरह प्रभावी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, वह दिन भी दूर नहीं, जब कांग्रेस को अपना अस्तित्व बनाये रखना कठिन होने वाला है। दरअसल, गाँधी परिवार अपने आगे किसी की सुनने को तैयार नहीं। गौरतलब यह है कि 2014 में मोदी लहर को रोकने के आम आदमी पार्टी बनाने के विरोध को गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि कांग्रेस को मिलने वाली वोट आप को जा रही है, जिस कारण पार्टी निरंतर निचले स्तर पर जा रही है। 

अब कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) ने दुखी मन से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गाँधी को भेजे गए त्याग पत्र में उन्‍होंने पार्टी पर ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए। पार्टी में चाटुकारिता हावी है। इसके साथ ही कांग्रेस का यू-ट्यूब चैनल भी डिलीट हो गया है। जिसे पार्टी ने खुद ट्वीट कर बताया है।

दरअसल, देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की तैयारी कर रही कांग्रेस के लिए दूसरी बुरी खबर है। अगस्त 24 को ही पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया। यह जानकारी कांग्रेस  पार्टी ने खुद ट्वीट करके दी। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने अपने ट्वीट में कहा, “हमारा YouTube चैनल ‘इंडियन नेशनल कॉन्ग्रेस’ को डिलीट कर दिया गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इस्तीफ देते हुए कहा- “मैंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का प्राथमिक कारण यह है कि कांग्रेस में निर्णय अब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नहीं किया जा रहा है। यह विशुद्ध रूप से एक मंडली से प्रभावित हो रहा है जो केवल चाटुकारिता में लिप्त है।”

शेरगिल यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने गाँधी परिवार पर भी हल्ला बोलते हुए कहा- “मैं राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी से मिलने के लिए एक साल से अधिक समय से समय माँग रहा हूँ, लेकिन समय नहीं मिला।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने इस्तीफे में उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- “मैंने पिछले 8 सालों में कांग्रेस से कुछ नहीं लिया बल्कि दिया है। आज मुझे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि वे शीर्ष नेतृत्व के करीब हैं; यह मुझे मंजूर नहीं।”

ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ महीनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद 24 अगस्त, 2024 को उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। जयवीर ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को लिखे अपने त्याग पत्र में इशारों-इशारों में वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है।

अवलोकन करें:-

कांग्रेस की डूबती नैया से जारी ‘अपमानित’ आनंद शर्मा ने भी छोड़ा साथ

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कांग्रेस की डूबती नैया से जारी ‘अपमानित’ आनंद शर्मा ने भी छोड़ा साथ
कांग्रेस के अध्यक्ष पद की तुलना अगर कोल्हू के बैल से की जाये तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कोल्हू का बैल दिन भर चलता है,...

जयवीर शेरगिल पेशे से एक वकील हैं और पिछले आठ सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कानूनी मामलों का सामना कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद करने के लिए 24 घंटे कानूनी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया था।

Zee News महिला पत्रकार से AAP प्रवक्ता की बदजुबानी : ‘तुम, तुम्हारा, तुमसे… जैसे संजय सिंह ने सिखाया आज मैं सिखाऊँगा’

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री (Delhi Deputy CM) मनीष सिसोदिया की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भड़क गए हैं। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक टीवी एंकर के साथ बदतमीजी की। वे नाम के साथ ‘जी’ नहीं लगाने से भड़क गए थे।

हकीकत यह है कि India Against Corruption आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी में सिसोदिया पर सीबीआई कार्यवाही से इतनी अधिक बौखलाहट आ गयी, होश ही नहीं, क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। Zee News एंकर अदिति त्यागी से सौरभ बदतमीज़ी से पेश आए, तो News18 पर सांसद राघव चड्ढा तो और भी आगे पहुँच गए। दिल्ली भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के सवाल के जवाब में बोल गए कि "covid से हमें क्या मतलब।" अब चर्चा यह भी हो रही है कि दिल्ली में फैले कोविद(Covid) को केजरीवाल सरकार ने गंभीरता से लेने की बजाए केवल नरेंद्र मोदी को ही बदनाम करने की गन्दी सियासत करते रहे। 

जहाँ तक आम आदमी पार्टी में महिला सम्मान की बात है तो संतोष कोली को भी नहीं भूलना चाहिए, राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में लिप्त विधायक, घरेलु हिंसा में आरोपित मंत्री भी नहीं भूले होंगे, एक नहीं अनेको उदाहरण है महिला उत्पीड़न के। इतना ही नहीं, इसी ब्लॉग पर लगभग 6 वर्ष पूर्व पंजाब इकाई में यौन उत्पीड़न के बारे में विस्तार से लिख चूका हूँ। गनीमत थी, Zee News अपने स्टूडियो में थी और सौरभ अपने ऑफिस/घर में थे।    

दरअसल, सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर एंकर अदिति त्यागी शुक्रवार (19 अगस्त 2022) को जी न्यूज पर एक शो को होस्ट कर रही थीं। इस शो में भाजपा की तरफ से शहजाद पूनावाला और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को बुलाया गया था।

जब एंकर अदिति ने भारद्वाज से सवाल पूछा तो वह भड़क गए। लाइव शो के दौरान वह महिला एंकर के साथ के तू-तड़ाक करने लगे। बदतमीजी की सीमा को पार करते हुए भारद्वाज उन्हें सबक सिखाने तक की धमकी दे दी। यहाँ तक कि वे एंकर के परिजन तक पहुँच गए।

भारद्वाज ने त्यागी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया। दरअसल, अदिति ने उन्हें लाइव डिबेट के दौरान ‘सौरभ भारद्वाज’ कह दिया है। इससे भारद्वाज नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि त्यागी को बात करने की तमीज नहीं है और नाम के साथ ‘जी’ लगाकर बोलना चाहिए।

भारद्वाज ने कहा, “सुनो अदिति त्यागी, तुम्हें बात करने की तमीज नहीं है। क्या तुम अपने घरवालों से ऐसे ही बात करती हो? अपने भाई से ऐसे ही बात करती हो? चैनल के मालिक सुभाष चंद्रा से ऐसे ही बात करती हो।”

इस पर एंकर ने कहा कि उन्हें तमीज सिखाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद AAP विधायक भारद्वाज ने कहा, “जैसे संजय सिंह ने तुम्हें सिखाई तमीज, वैसे मैं आज तुम्हें सिखा करके जाऊँगा।”

अदिति त्यागी ने कहा कि उनके सवाल का जवाब पार्टी के पास नहीं तो वह बदतमीजी के नाम से सवालों से कन्नी काट कर रही है। इतना ही नहीं, अदिति ने इस मामले को ट्वीट कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से शिकायत की है।

अदिति त्यागी ने अपने ट्वीट में लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी, आज @AamAadmiParty के ‘जन प्रतिनिधि’ ने लाइव टीवी पर मुझे धमकाया। उन्होंने मुझे और मेरे ‘खानदान’ को कहा। इस घटना पर आपके reaction और action की प्रतीक्षा मेरे साथ देश की 65 करोड़ महिलाएँ कर रही हैं। #SatyamevJayate“

सौरभ भारद्वाज और अदिति त्यागी के इस मौखिक झड़प को लेकर सोशल मीडिया पर AAP की खूब आलोचना हो रही है। यूजर एक महिला एंकर के साथ बदतमीजी करने पर सौरभ भारद्वाज की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी भारद्वाज के व्यवहार की निंदा की है और कहा है कि AAP के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक महिला एंकर के साथ बदतमीजी कर सारी सीमाएँ तोड़ दीं।


कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने पर कांग्रेस ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाया

In an interview to ThePrint, Congress national spokesperson Sanjay Jha hits out at his party for its ‘high command culture’ and for operating ‘only out of Delhi’. 
पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने पर संजय झा को कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटा दिया है। संजय झा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू और लेख के जरिए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने लेख और द प्रिंट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। संजय झा ने दावा किया कि पार्टी के पास एक आंतरिक मजबूत तंत्र नहीं है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी के अंदर सदस्यों की बात नहीं सुनी जाती है। अपने लेख में झा ने यह भी कहा कि पार्टी सरकार के विफल होने पर लोगों को शासन का कोई वैकल्पिक विवरण प्रस्तुत नहीं कर सकती।
इस लेख और इंटरव्यू के बाद संजय ने जून 17 को एक ट्वीट किया, जिससे पार्टी को तगड़ी चोट पहुंची।

प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘निरंकुश बनने के खिलाफ चेतावनी के तौर पर पंडित नेहरू ने एक बार एक समाचार पत्र में एक खुद की आलचोना करते हुए लेख लिखा था। यही लोकतांत्रिक, उदारवादी, सहिष्णु, समावेशी सच्ची कांग्रेस है। हम उन मूल्यों से बहुत दूर चले गए हैं। क्यों? मैं कांग्रेस का एक निर्भय वैचारिक सिपाही बना रहूंगा।’