Showing posts with label spy. Show all posts
Showing posts with label spy. Show all posts

एक हफ्ते में तीसरी बार गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की धमकी : ‘दिल्ली पुलिस में भी हमारे जासूस, तुम्हारी हर चीज पर है हमारी नजर’

आतंकी संगठन ISIS के नाम से एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी दी गई है। गौतम गंभीर को एक ही माह में यह तीसरी धमकी है। इस धमकी में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस में भी उनके जासूस हैं। यह धमकी उन्हें ई मेल से दी गई है। इसमें IPS श्वेता चौहान का भी नाम लिया गया है। श्वेता चौहान वर्तमान में दिल्ली पुलिस में DCP सेन्ट्रल के पद पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरा यह ईमेल शनिवार (27 नवम्बर 2021) को दोपहर में 1.27 बजे आया है। भेजने वाले का याहू एकाउंट isiskashmir@yahoo.com है। धमकी में कहा गया है कि हमें तुम्हारी एक-एक जानकारी मिल रही है। दिल्ली पुलिस में भी हमारे लोग मौजूद हैं। पुलिस और IPS श्वेता चौहान हमारा कुछ कर नहीं सकते। पहले मिली धमकियों पर DCP श्वेता चौहान ने ही मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा उठाए गए सुरक्षा के क़दमों के बारे में बताया था।

पिछले हफ्ते गौतम गंभीर ने खुद को जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस में की थी। तब उन्होंने बताया था कि ISIS कश्मीर से खुद का परिचय देने वाला उन्हें धमकी भरे मेल भेज रहा है। उन्हें पहली धमकी 23 नवंबर की रात को आई थी। पहली ई मेल में लिखा था कि, ‘जल्द ही तुम्हारे परिवार वालों को मार दिया जाएगा।, दूसरी धमकी में लिखा गया था कि, ‘कल तुम्हे मारने की तैयारी थी पर तुम बच गए।’ इसी में आगे कहा गया था कि अगर अपने परिवार से प्यार करते हो तो राजनीति से दूर रहो। यह दूसरी मेल 24 नवम्बर को भेजी गई थी।

दूसरी ई मेल में गौतम गंभीर के घर की बाहर से बनाई गई वीडियो भी अटैच की गई थी। जाँच के दौरान दिल्ली पुलिस ने धमकी भेजने वाले की जानकारी गूगल से मँगवाई थी। बताया जा रहा है कि ई मेल भेजने वाले का पता पाकिस्तान में निकला था। इन धमकियों के बाद गौतम गंभीर के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

झुंझुनू : पाकिस्तानी जासूस आया पुलिस गिरफ्त में, ISI की महिला एजेंट के लिए करता था जासूसी !

राजस्थान इंटेलिजेंस और जयपुर मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक गैस एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार किया ! युवक पर आरोप है कि सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था!

इंटेलिजेंस ने युवक को नरहड़ कस्बे से गिरफ्तार किया है और उस पर आरोप है कि युवक नरहड़ आर्मी बेस कैंप की खुफिया जानकारी वाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को भेज रहा था!

शक के बुनियाद पर 12 सितंबर को युवक से पूछताछ हुई और गुरुवार को इसे गिरफ्तार कर लिया गया है! साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप नाम का शख्स नरहड़ आर्मी बेस कैंप के पास गैस एजेंसी चलाता था! गैस सप्लाई के काम से उसका आर्मी बेस में आना-जाना लगा रहता था मौके देखकर संदीप सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी सप्लाई करने लगा। इसी तरह आर्मी की नजर में संदीप आ गया!

मिलिट्री इंटेलिजेंस उसके मूवमेंट पर नजर रखने लगी सूत्र बताते हैं कि इंटेलिजेंस ने जब अपना शक पुख्ता किया तो आरोपी संदीप को 12 सिंतबर को झुंझुनू के नरहड़ कस्बे से गिरफ्तार किया गया!

जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया पूछताछ में आरोपी ने मामले का खुलासा किया! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में पदस्थ है संदीप के बैंक अकाउंट की जांच में पाया गया कि उसके खाते में कुछ रकम भी ट्रांसफर किए गए थे!

आरोपी युवक ने पैसों को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दी है जानकारी के अनुसार आरोपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहा था वो परीक्षा भी देने वाला था! लेकिन उससे पहले ही इंटेलिजेंस की टीम ने उसे दबोच लिया सूत्र बताते हैं कि आरोपी के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है पूछताछ में इंटेलिजेंस कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है! लेकिन इसके बार में कोई खुलासा नहीं किया गया है फिलहाल इंटेलिजेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है!