Showing posts with label email. Show all posts
Showing posts with label email. Show all posts

मुंबई को फिर दहलाने की धमकी: ईमेल भेज कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- बम विस्फोट को रोक सको तो रोक लो

महाराष्ट्र सरकार मंत्रालय को मिला धमकी भरा ईमेल (साभार : X अकाउंट Vayam Bharat)
महाराष्ट्र सरकार मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग को सोमवार (12 मई 2025) शाम एक अनजान ईमेल मिला है, जिसमें अगले 48 घंटों में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मंत्रालय के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई भी शक पैदा करने वाली चीज नहीं मिली। ईमेल में यह नहीं बताया गया था कि बम कहाँ रखा जाएगा।

आपदा प्रबंधन विभाग के बड़े अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार (12 मई 2025) को यह ईमेल मिला था। ईमेल में लिखा था कि अगले दो-तीन दिनों में या 48 घंटों में देश में कहीं भी धमाका हो सकता है। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब देश की सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है, जिसके चलते मुंबई पुलिस और नौसेना पहले से ही सतर्क हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। इसके साथ ही, आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की एक टीम भी मंत्रालय में आई और उन्होंने भी जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए उसके इंटरनेट एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मंत्रालय, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) जैसी जरूरी जगहों की सुरक्षा जाँच करने की योजना बनाई गई थी। अधिकारी ने कहा, “हमने सोमवार (12 मई 2025) को मंत्रालय की सुरक्षा का जायजा लिया। यह सिर्फ एक संयोग था कि उसी दिन आपदा प्रबंधन विभाग को यह धमकी भरा ईमेल मिला।” बड़े अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सावधानी बरतें।

‘बेंगलुरु : गुलाम बनो या फिर इस्लाम अपना लो…’: 48 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने परिसर कराए खाली

बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (साभार: आउटलुक हिंदी)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। करीब 48 स्कूलों (कुछ रिपोर्ट में 15-16 तो कुछ 28 और 48 स्कूल) को शुक्रवार (1 दिसंबर 2023) को सुबह एक ईमेल मिला, जिसमें धमकी दी गई कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है। इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। आनन-फानन में पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी।

पुलिस की तलाशी अभियान में अभी तक कुछ नहीं मिला है। हालाँकि, पुलिस का तलाश अभियान जारी है। साथ में बम निरोधक दस्ते और तोड़फोड़ रोधी जाँच दल भी है। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह ये धमकी भी फर्जी हो सकती है। बता दें कि पिछले साल बेंगलुरु के कई स्कूलों को ईमेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। बाद में यह धमकी फर्जी निकली थी।

घटना के बाद स्कूल ने अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। एक स्कूल ने बताया, “आज स्‍कूल प्रशासन एक अप्रत्याशित परिस्थिति का सामना कर रहा है। स्‍कूल में बम होने की धमकी मिली है। छात्रों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि छात्रों को तुरंत स्‍कूल से बाहर निकाला जाए। सुरक्षाबलों की सलाह पर छात्रों को घर भेजा जा रहा है।”

वहीं, शहर के पुलिस कमिश्नर ने कहा, “बेंगलुरु शहर के कुछ स्कूलों को आज सुबह ‘बम की धमकी’ का संकेत देने वाले ईमेल मिले हैं। सत्यापन और पता लगाने के लिए तोड़फोड़ रोधी और बम खोजी दस्तों को सेवा में लगाया गया है। ये हॉक्स कॉल लगती है, फिर भी दोषियों का पता लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।”

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “हम ईमेल के सोर्स की पुष्टि कर रहे हैं। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने प्राथमिकता के आधार पर इसकी जाँच करने के लिए पुलिस को सूचित कर दिया है।” वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने पुलिस को जाँच करने का निर्देश दिया है। सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है।

इन स्कूलों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है, “26 नवंबर को अल्लाह की राह में शहीद होने वालों ने सैकड़ों मूर्तिपूजकों को मार डाला। हाथ में चाकू लेकर काफिरों पर रखना वाकई पावरफुल अनुभव है। अल्लाह की राह में शहीद होने के लिए सैकड़ों मुजाहीद्दीन युद्ध क्षेत्र में जा रहे हैं। तुम अल्लाह के दुश्मन हो और हम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को मार देंगे।”

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, इस ईमेल में आगे लिखा है, “तुम लोगों के पास हमारा गुलाम बनने या अल्लाह के असली दीन को अपनाने का विकल्प है। बिस्मिल्लाह हम अल्लाह के सच्चे दीन को पूरे भारत में फैलाएँगे। इस्लाम अपनाओ या इस्लाम की तलवार से अपनी गर्दन कटवाओ। जब हम काफिरों से मिलेंगे तो उनके सिर काट देंगे। उनकी अंगुलियों को काट देंगे।”

साल 2022 में बेंगलुरु के 15 स्कूलों को इसी तरह का एक ईमेल प्राप्त हुआ था। उस ईमेल का धमकी दी गई थी कि स्कूल के परिसर में विस्फोटक लगाए गए है। इसके बाद पुलिस की टीम ने इन स्कूलों की गहन तलाशी ली थी, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला था। बाद में पता चला कि यह किसी सिरफिरे की शरारत है।


एक हफ्ते में तीसरी बार गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की धमकी : ‘दिल्ली पुलिस में भी हमारे जासूस, तुम्हारी हर चीज पर है हमारी नजर’

आतंकी संगठन ISIS के नाम से एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी दी गई है। गौतम गंभीर को एक ही माह में यह तीसरी धमकी है। इस धमकी में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस में भी उनके जासूस हैं। यह धमकी उन्हें ई मेल से दी गई है। इसमें IPS श्वेता चौहान का भी नाम लिया गया है। श्वेता चौहान वर्तमान में दिल्ली पुलिस में DCP सेन्ट्रल के पद पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरा यह ईमेल शनिवार (27 नवम्बर 2021) को दोपहर में 1.27 बजे आया है। भेजने वाले का याहू एकाउंट isiskashmir@yahoo.com है। धमकी में कहा गया है कि हमें तुम्हारी एक-एक जानकारी मिल रही है। दिल्ली पुलिस में भी हमारे लोग मौजूद हैं। पुलिस और IPS श्वेता चौहान हमारा कुछ कर नहीं सकते। पहले मिली धमकियों पर DCP श्वेता चौहान ने ही मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा उठाए गए सुरक्षा के क़दमों के बारे में बताया था।

पिछले हफ्ते गौतम गंभीर ने खुद को जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस में की थी। तब उन्होंने बताया था कि ISIS कश्मीर से खुद का परिचय देने वाला उन्हें धमकी भरे मेल भेज रहा है। उन्हें पहली धमकी 23 नवंबर की रात को आई थी। पहली ई मेल में लिखा था कि, ‘जल्द ही तुम्हारे परिवार वालों को मार दिया जाएगा।, दूसरी धमकी में लिखा गया था कि, ‘कल तुम्हे मारने की तैयारी थी पर तुम बच गए।’ इसी में आगे कहा गया था कि अगर अपने परिवार से प्यार करते हो तो राजनीति से दूर रहो। यह दूसरी मेल 24 नवम्बर को भेजी गई थी।

दूसरी ई मेल में गौतम गंभीर के घर की बाहर से बनाई गई वीडियो भी अटैच की गई थी। जाँच के दौरान दिल्ली पुलिस ने धमकी भेजने वाले की जानकारी गूगल से मँगवाई थी। बताया जा रहा है कि ई मेल भेजने वाले का पता पाकिस्तान में निकला था। इन धमकियों के बाद गौतम गंभीर के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।