Showing posts with label tiktok. Show all posts
Showing posts with label tiktok. Show all posts

‘द गार्जियन’ ने हटाई ओसामा बिन लादेन की लिखी चिट्ठी : 9/11 हमले के बाद अमेरिका को दिया था जवाब – बंद करो बिना शादी के सेक्स

ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका को लिखा था पत्र, 'द गार्जियन' ने हटाया (फोटो साभार: Getty/Pinterest)
ब्रिटिश मीडिया संस्थान ‘द गार्जियन’ ने बुधवार (15 नवंबर, 2023) को ओसामा बिन लादेन द्वारा लिखित ‘अमेरिका को पत्र’ को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। इस पत्र के प्रकाशित होने के 21 वर्ष बाद ये कदम उठाया गया है। 24 नवंबर, 2023 को ‘द गार्जियन’ के ‘ऑब्जर्वर’ में इसे मूल रूप से प्रकाशित किया गया था। इस पत्र में इस्लामी आतंकी ने बताया था कि उसने 9/11 हमले को क्यों अंजाम दिया और साथ ही उसने अमेरिका के खिलाफ जिहाद छेड़ने का ऐलान किया था।

एक अधिसूचना में ‘द गार्जियन’ ने इस पत्र को हटाने का ऐलान किया। इससे हटाए जाने का कारण है कि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई TikTok रील्स वायरल हो रहे थे। कई पाठकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। इन लोगों का कहना था कि इस पत्र को पढ़ने के बाद उनका आतंकवाद को लेकर उनका पुराना नजरिया ही बदल गया। आइए, अब आपको बताते हैं कि ओसामा बिन लादेन द्वारा लिखे गए इस पत्र में क्या-क्या था।

इसमें उसने लिखा है, “कुछ अमेरिकी लेखकों ने इस पर लेख प्रकाशित किया है कि आखिर हम किस चीज के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसकी प्रतिक्रिया में कइयों ने कारण गिनाए हैं, जिनमें से कुछ शरिया के हिसाब से हैं तो कुछ नहीं। यहाँ हम अल्लाह के समर्थन के लिए उसका कारण बता रहे हैं। यहाँ 2 सवाल हैं – हम आपसे क्यों लड़ रहे हैं? हम आपसे क्या चाहते हैं? पहले सवाल का जवाब है, क्योंकि तुमने हम पर हमला किया और लगातार हमला कर रहे हो। तुमने फिलिस्तीन में हम पर हमला किया, जो 80 वर्षों से सैन्य शासन में है।”

उसने दावा किया था कि अंग्रेजों ने अमेरिका की मदद से फिलिस्तीन को यहूदियों को सौंप दिया। उसने अमेरिका पर नरसंहार का आरोप भी मढ़ा था। उसने इजरायल के गठन को ही सबसे बड़ा अपराध करार दिया था। फिर उसने सोमालिया में मुस्लिमों पर हमले का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, उसने कश्मीर में भी भारत द्वारा अत्याचार के आरोप लगाए थे। ओसामा बिन लादेन का कहना है कि अमेरिका अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर के अरब मुल्कों से तेल चुरा रहा है।

साथ ही उसने कहा था कई वो कुरान की अनुमति से जिहाद कर रहा है। उसने लिखा था कि उसके इस्लाम मजहब में ये कहा गया है कि पीड़ितों को आक्रामकता से अत्याचारियों को जवाब देने का अधिकार है। उसने आरोप लगाया था कि अमेरिका मुस्लिमों पर 50 वर्षों से हमला कर रहा है। उसने लिखा था कि अमेरिका के नागरिक भी कोई मासूम नहीं हैं और अपने सरकार के हर एक कृत्य में साथ देते हैं। दूसरे सवाल के जवाब में ओसामा बिन लादेन कहा था कि इस्लाम को स्वीकार करने से सारी समस्याएँ खत्म हो जाएँगी।

उसने लिखा था कि हम माँग करते हैं कि तुम अविवाहितों के बीच होने वाला सेक्स, समलैंगिकता, मादक मदार्थों का सेवन, जुआ, और ट्रेडिंग बंद कर दो। उसने कहा था कि तुमने अल्लाह के शरिया की बजाव अपने अलग नियम-कानून बना लिए। उसने लिखा कि हमें अकेला छोड़ दो और हमें अपने हिसाब से चलने दो। साथ ही उसने कुरान की कई आयतें भी गिनाई थीं। उसने कहा था कि दुनिया में सभी मुल्क ऐसे होने चाहिए जहाँ अल्लाह का कानून चले, केवल अल्लाह की इबादत की जाए।


ईसाई हैं दानव, क्रिसमस काफिरों का… इसी समय हमला कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारो

क्रिसमस पर आतंक के लिए TikTok का सहारा
आतंकी समूह ISIS आने वाले क्रिसमस पर आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा है। इन हमलों के लिए आत्मघाती लड़ाकों की भर्ती के लिए उसने टिकटॉक को अपना हथियार बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग गैर-मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने में किया जा रहा है। इसमें कई वेबसाइटें ऐसी भी हैं, जो बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिसमस के दौरान हमले के लिए उकसाया गया है। हमले के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की बात कही गई है। इस वीडियो में उत्तेजक म्यूजिक के साथ क्रिसमस को काफिरों का त्यौहार बताया गया है। साथ ही ईसाइयों को दानव बताया गया। वीडियो में कहा गया है कि ये अल्लाह को नहीं मानते। इसी के साथ ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं का मज़ाक भी उड़ाया गया है।

इसी वीडियो में उनके दिलों में दहशत बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्रिसमस के दौरान सजी दुकानों और बाज़ारों को टारगेट के तौर पर दिखाया गया। इसमें कहा गया है, “अल्लाह के लड़ाकों इन कुफ्र वालों का खून बहाने के लिए तैयार हो जाओ।” साथ ही इसमें खुलेआम आत्मघाती हमले के लिए उकसाते हुए उनके बीच उनके ही कपड़े पहन कर घुस जाने के लिए कहा गया है।

एक बुर्का पहने महिला का भी एकाउंट चर्चा में है। उस वीडियो में वो जर्मनी की बिल्डिंग और भवनों को दिखा रही है। वीडियो बीप की आवाज के साथ शुरू होता है। बाद में वीडियो में पुलिस के सायरन सुनाई देते हैं। इसमें उसे कहते सुना जा सकता है कि अल्लाह तुम्हे जन्नत में स्वीकार करे। जाँच के बाद ये माना जा रहा है कि यह सभी आत्मघाती हमलावरों की भर्ती के प्रयास हैं।

इस बीच ब्रिटेन में आतंकी हमलों की आशंका के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लिवरपूल में कार बम हमले के बाद अभी और आतंकी हमले हो सकते हैं। इन्हे लोन वुल्फ अटैक कहा जाता है। बताया जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई चरमपंथियों ने खुद को हमले के लिए मानसिक रुप से तैयार कर रखा है।

इस बीच इटली में 19 साल की एक लड़की को संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया है। उसके फोन में सिर कलम करने की वीडियो के साथ ISIS से जुड़े अन्य वीडियो भी मिले हैं। इसी के साथ काबुल हवाई अड्डे पर पर खुद को इसी साल अगस्त में बम से उड़ा कर 183 लोगों की जान ले लेने वाले हमलावर की फोटो भी उसके मोबाइल में मिली है। मिलान पुलिस के अनुसार उसका संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों से हो सकता है।

इस से पहले अप्रैल 2019 में आतंकी समूह ISIS ईस्टर में श्रीलंका में आतंकी हमले कर चुका है। इन हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी और 280 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन सीरियल धमाकों की संख्या 6 थी जिसमे लक्जरी होटलों तक को निशाना बनाया गया था।

पाकिस्तान : ‘अश्लील बातें’ करने वाले मुफ्ती को टिकटॉक स्टार ने रसीद किया झन्नाटेदार झापड़

                                     मुफ्ती को झापड़ मारते हुए टिकटॉक स्टार की वीडियो वायरल
पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक एक्ट्रेस हरीम शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक मजहबी उलेमा मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारती नजर आ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “मुफ्ती को थप्पड़ क्यों मारा इस का जवाब मिल जाएगा सबको।” इस वीडियो के वायरल होते ही हरीम ने एक प्राइवेट टीवी को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि मुफ्ती कवी उनके साथ कल (पहले से) ही बदसलूकी कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।

हरीम कहती हैं कि उन्हें मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारने का कोई पछतावा नहीं है और जनता ही निर्णय लेगी कि वो ये डिजर्व करता है या नहीं। टिकटॉक स्टार कहती हैं, “साँप हमेशा साँप रहता है। कोई मलतलब नहीं है कि आप उससे कितनी भी दोस्ती करने की कोशिश करो।”

वहीं मुफ्ती कवी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चाय पीते हुए उनके साथ यह घटना घटी और दो लड़कियाँ एक दो मिनट के लिए आईं और उन्हें मार कर चली गईं।

इसके बाद बोल न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर मुफ्ती इस पूरे मामले पर सफाई देते नजर आए। उन्होंने एंकर से कहा, “आज के बाद मुफ्ती अब्दुल किसी मोहतरमा के साथ सेल्फी नहीं लेगा, तस्वीर नहीं लेगा। डॉ फिजा साहिबा के अलावा मुफ्ती अब्दुल कभी किसी मोहतरमा के साथ गुफ्तगू नहीं करेगा। इंटरव्यू नहीं देगा।”

 शो मेंं एंकर ने कई अन्य महिलाओं के नाम लेकर बताया कि ये पहली दफा नहीं है कि वह किसी महिला के कारण चर्चा में आए हों और अब एक बार फिर वो हरीम शाह की वीडियो में दिख रहे हैं। एंकर के साफ से सवाल का जवाब देने के बदले मुफ्ती बातों को घुमाकर दोहराते रहे कि आज वो इस चैनल के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों खुशखबरी देना चाहते हैं कि वो आज के बाद न फोटो ख़िचाएँगे और न ही ऐसे विवादों में शामिल होंगे।

हरीम शाह पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार है। उनके पास करीब 5 मिलियन फॉलोवर हैं। हाल में उन्होंने पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है और उर्दूफ्लिक्स के जरिए अपने एक्टिंग की शुरुआत की है। उनका आरोप है कि मुफ्ती ने उनसे अश्लील बातें की। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद हरीम शाह पाक में ट्रेंड पर है।