Showing posts with label uri attack. Show all posts
Showing posts with label uri attack. Show all posts

Pulwama Attack: शहीदों की याद में 17 फरवरी को बॉलीवुड मनाएगा ब्लैक डे, नहीं होगा कोई काम

Pulwama Attack
आर.बी.एल. निगम,फिल्म समीक्षक 
पुलवामा आतंकी हमले ने देश को हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड के तमाम एक्टर इस पर लगातार अपना रियेक्शन दे रहे हैं। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड एकजुट होकर हमले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। यही नहीं शहीदों को याद करते हुए बॉलीवुड 17 फरवरी को ब्लैक डे मनाएगा।
14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में उबल रहा है। इस हमले में 40 भारतीय सेना की जान गई हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर्स इस हमले के विरोध में लगातार अपना रियेक्शन दे रहे हैं। इस हमले के खिलाफ सबसे पहले अक्षय कुमार, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
हाल ही में सिने ब्लिट्स ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक FWICE(फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज) की सभी सिने कर्मिचारियों की एक संस्था ने तय किया है कि वह रविवार को बॉलीवुड शहीदों की याद में और आंतकी हमले के विरोध में ब्लैक डे मनाएगा।
जिसके तहत दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच काम नहीं किया जाएगा साथ ही शहीदों के लिए एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। (FWICE) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने सिने ब्लिट्ज ऑनलाइन को बताया पश्चिमी भारत सिने कर्मचारी महासंघ ने ब्लैड डे मनाने का आग्रह किया है।
इस दौरान दो से चार बजे तक  स्टूडियों , एडिट टेबल और शूट लोकेशन पर काम नहीं होगा। इस दौरान हम आतंकी हमले के खिलाफ अपनी एकजुटता को दिखाएंगे। बता दें कि सभी मुख्य ग्रुप के सदस्यों के साथ (FWICE) निंदा करने के लिए फिल्म सिटी (गोरेगांव, मुंबई) के बाहर इकट्ठा होंगे।
14 फरवरी को कश्मीर में हुए आंतकी हमला के बाद न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पाकिस्तान की निंदा की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना के निंदा करते हुए कहा है कि जवानों के हर एक एक खून का बदला लिया जाएगा।
Pulwama Attack Uri Film Team Wil Donate One Crore Rupees For Martyrs Family शहीदों की मदद के लिए आगे आई उरी की टीम, परिवार को देंगे एक करोड़ रुपएउरी की टीम शहीद परिवार को देगी एक करोड़ रूपए 
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड से शहीदों के परिवारवालों को मदद के कई हाथ सामने आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने जहां हर शहीद के परिवार को 15 लाख रुपए देंगे। वहीं, अब उरी फिल्म की टीम ने शहीद हुए जवानों को एक करोड़ रुपए देगी। 
उरी फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट कर कहा कि- टीम उरी आर्मी फैमिली वेलफर फंड को एक करोड़ रुपए देती है। हम ये भी सुनिश्चित करेंगे कि ये राशि पुलवामा हमले में शहीद हुए परिवारों को मिले। लेकिन, ये राशि छोटे-छोटे टुकड़ों में दी जाएगी। हम हमारे देश के लोगों से भी रिक्वेस्ट करते हैं कि वह भी अपनी इच्छानुसार डोनेट करें।  
उरी हमले के बाद फिल्म के लीड हीरो विक्की कौशल ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा-आतंकी हमले की खबर सुनकर दुखी और सदमे में हूं। सीआरपीएफ के उन बहादुर शहीद जवानों के परिजनों के लिए मेरा दिल भर रहा है। जो जवान घायल हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
डायरेक्टर ने कही ये बात
RSVP &Team URI committed Rs. 1 Cr to families of URI attack /Army Welfare Fund -will ensure part goes to victims ..but urge more to respond -in small lots - and also our Indian “Unicorns” to donate graciously @Paytm @Olacabs @Flipkart @amazon @narendramodi @anandmahindra
6:08 PM - Feb 16, 2019

Deeply saddened and shocked to hear the news of the terror attack in . My heart goes out to the families of the brave CRPF soldiers we lost today and praying for the speedy recovery of those injured. 🙏
उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी पुलवामा हमले पर गुस्सा जाहिर किया है। पिंकविला से बातचीत में आदित्या ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने अपने भाइयों को खो दिया है।उरी फिल्म के बाद मुझे यह और ज्यादा पर्सनल क्यों लगता है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा में हुए आतंकी हमले को अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं कि जम्मू कश्मीर में एक और आर्मी ऑफिसर को अपनी शहादत देनी पड़...

आदित्य ने कहा- मुझे लगता है कि भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इन भयानक आतंकी हमलों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई हो। भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए। हमें उनके साथ सभी संबंध तोड़कर उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस में कमाए इतने करोड़ 
⁠ refuses to slow down... [Week 6] Fri 1.19 cr. Total: ₹ 220.32 cr. India biz.⁠ ⁠biz at a glance...
Week 1: ₹ 71.26 cr
Week 2: ₹ 62.77 cr
Week 3: ₹ 37.02 cr
Week 4: ₹ 29.34 cr
Week 5: ₹ 18.74 cr
860 screens in Week 6.
उरी ने बॉक्स ऑफिस में अभी तक 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते 71 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते 62.77 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई की। वहीं, चौथे हफ्ते फिल्म ने 29.34 करोड़ की कमाई की है। पांचवे हफ्ते फिल्म ने 18.74 करोड़ की कमाई की है। 
Pulwama Attack Janhvi Kapoor Replies To Pakistani Media For Calling Terrorist As Freedom Fighter पाकिस्तानी मीडिया ने पुलवामा हमले के आतंकी को बताया फ्रीडम फाइटर, जान्हवी कपूर ने ऐसे दिया जवाब
पाकिस्तानी मीडिया ने पुलवामा हमले के आतंकी को बताया फ्रीडम फाइटर, जान्हवी कपूर ने ऐसे दिया जवाब
पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को बॉलीवुड नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जान्हवी ने एक पाकिस्तानी अखबार के कटिंग की फोटो शेयर की है। 
जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो पुलवामा हमले के बाद की है। वहीं, दूसरी फोटो पाकिस्तानी अखबार द नेशन की है। जान्हवी ने इसके साथ लिखा-   गुस्सा और दुखी होने के कई कारण हैं। लेकिन, जो चीज मुझे सबसे अधिक उदास करती है कि हमारे जवानों को खुद को बचाने का भी मौका नहीं मिला।
जान्हवी ने लिखा- दूसरी फोटो एक प्रोपोगेंडा से भरे आर्टिकल की है जो इस आंतकी हमले को आजादी की लड़ाई बताकर सेलिब्रेट कर रहा है। ये बेहद अफसोस और गैर जिम्मेदाराना है कि मीडिया अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे घिनौने काम को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।   
जवानों की जिंदगी का बनाया मजाक 
जान्हवी कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- इन लोगों ने न सिर्फ हमारे जवानों की जिंदगी का मजाक बनाया है। इसके अलावा उन्होंने इन हमारे जवानों की इज्जत को भी उछाला है। हम शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। भगवान उनके परिवार को इससे लड़ने की शक्ति दे।

जान्हवी कपूर ने इस हादसे के तुरंत बाद कहा था कि- 'पुलवामा आतंकी हमले के शहीद और बहादुर जवानों के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। यह एक अमानवीय, कायराना, क्रूर और अन्याय से भरा कृत्य है।
पुलवामा अटैक:बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सितारों का भी खौला खून-- ‘मुंहतोड़ जवाब दो’
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में हुए आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सितारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 40 CRPF जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि कई जवान बुरी तरह घायल हैं. बता दें, करीब 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान जवानों के काफिले पर आतंकी ने कार में विस्फोटक भरकर हमला किया, जिसकी वजह से CRPF बस के परखच्चे उड़ गए. चारों तरफ इस हमले की निंदा की जा रही है. 
भुलाया नहीं जाएगा पुलवामा का घाव: रवि किशन 
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता रवि किशन कल पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के लिए दुखी हैं. उन्होंने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि भी दी और कहा कि पुलवामा में इन जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जाएगा और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. यह कायराना कृत्य है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. सबको इसका इंतजार है. हमले की घटना को केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है.

बहुत आहत हूं और क्रोधित भी: दिनेश लाल यादव
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस हमले से वह बहुत आहत और क्रोधित हैं. उन्होंने शहीदों को नमन किया. जवानों के परिवार की हालत का अंदाजा है, इसलिए दिल बैठ गया है… क्योंकि मैंने भी बड़ी बहन के पति जो जम्मू मैं शहीद हुए उनकी बॉडी का इंतजार दो दिन पूरे परिवार के साथ घर पर किया है और क्या हैल होता है मां-बाप, भाई-बहन और बच्चों का अपनी आंखों से देखा है. वह पल बहुत द्रदभरा होता है. कहां बुनियादी भूल हो गई है…कौन लोग हैं जो आतंकी बनकर जन्नत पाने की इच्छा रखते हैं. ऐसे लोगों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी.

शेर को ललकारा है, अंजाम दोजख से भयानक होगा: खेसारीलाल यादव
पुलवामा आतंकी हमले पर पूरा देश क्रोधित है. इस हमले में बिहार का दो जवान समेत 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए. इस पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने दुख जताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने शेर को ललकारा है अब अंजाम भयानक होगा.

इस हमले का जवाब देना होगा: गौरव झा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता गौरव झा ने शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि दी और साथ में कहा कि इस आतंकी हमले का जवाब देना ही होगा. उन्होंने एक कविता कहा-

मुठ्ठी भर कुत्तों को शामिल करके शेरों को ललकारा है,
किसके बहकावे मे आकर फिर से दिलेरों को ललकारा है…
अबकी युद्ध हुआ गर तो अब नरसंहार बड़ा भीषण होगा,
पाक आतंकियों को मिटाना है यही हर हिंदुस्तानी का प्रण होगा…

बेहद शर्मनाक घटना: पुनम दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने इस आतंकी हमले को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने उरी का बदला 2016 में लिया था, उसी तरह इस हमले का बदला लेना चाहिए, क्योंकि आज अगर हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो वह सिर्फ जवानों के कारण. अब दुश्मनों को छोड़ना नहीं चाहिए, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है.

जल्दी ही इस आंतकियों का कुछ करना होगा: शुभी शर्मा
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकार शुभी शर्मा इस आतंकी हमले से काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस आंतकियों का कुछ करना होगा, उन्हें सबक सिखाना होगा.

आतंकियों को अब उसकी औकात बताने की जरूरत है: प्रदीप पांडेय चिंटू 
इस हमले के बाद भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का भी गुस्सा भड़क उठा है. उन्होंने आतंकियों को साफ-साफ कहा कि हिम्मत है तो सामने से लड़ो, कायर की तरह पीठ पीछे वार करना बंद करो. वरना हम तुम्हारी हस्ती मिटा देंगे. भारत मां के बेटे अगर प्यार करना जानते हैं, तो तुम जैसों को औकात बताना भी जानते हैं.

सब भूलकर दुश्मनों पर करनी चाहिए जवाबी कार्रवाई: अवधेश मिश्रा 
भोजपुरी अभिनेता अवधेश मिश्रा भी बेहद आहत हैं. उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही कहा कि जिस तरह से ऐसी आतंकी घटनाएं निरंतर बढ़ रही है, उसका एक ही समाधान है कि ऐसे लोगों पर सख्ती से जवाबी कार्यवाई हो. और आज चुनाव और सत्ता की चिंता छोड़कर भारत सरकार को ये करना भी चाहिए. तभी ये सुधरेंगे और दुनिया में शांति कायम होगी.

जवानों की शहादत व्‍यर्थ न जाए: गुंजन पंत
फिल्‍म अभिनेत्री गुंजन पंत पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भावुक हों गई और कहा कि 14 फरवरी का दिन देश के लिए काला दिन बन गया. यह न जानें कितने जख्‍म और घाव हमें दे गया. जहां हमारे देश के 42 जवान शहीद हो गए, वहीं किसी मां ने अपना बेटा खो दिया. भाई खो दिया. सुहाग छिन गया. बहुत दुख होता है. बहुत दर्द होता है. लेकिन कब तक इस प्रकार से हमले होते रहेंगे और हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे.

बार–बार होने चाहिए सर्जिकल स्‍ट्राइक: संभावना सेठ
बिग बॉस फेम अभिनेत्री संभावना सेठ ने कहा कि इस घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मुझे लगता है ये शोक मनाने का समय नहीं है. पहले जो सर्जिकल स्‍ट्राइक हो चुका है, मेरे हिसाब से वो बार–बार होनी चाहिए. इनको इनकी जगह पर घुस कर मारना चाहिए, क्‍योंकि हम लोग सभी सुनते रहते हैं, ये हमले कभी खत्‍म नहीं होने वाले हैं. इनका हमें हर बार करारा जवाब देना है.

पीठ पर वार करने वालों का हो खात्‍मा: शुभम तिवारी
अभिनेता शुभम तिवारी ने शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कहा कि इस घटना के लिए ये कहा जाए कि ये जंग नहीं, नरसंहार किया गया है. पीठ पर वार किया गया है. क्‍योंकि जहां से भी ये लोग जुड़ें हैं, उनके अंदर ये ताकत नहीं कि हमारे सैनिकों का मुकाबला समाने से कर सकें. ये सिर्फ पीठ पर वार करते हैं. उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्‍तान का हर व्‍यक्ति चाहे वो जिस भी धर्म, मजहब और जाति का हो, थक चुका है इनके नापाक मंसूबों से.

आंतकवादी हैं राक्षस के अवतार, हो इनका संहार: आकांक्षा अवस्‍थी
फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ फेम अभिनेत्री आकांक्षा अवस्‍थी ने आतंकवादियों को राक्षस का अवतार बताया और कहा कि अब इनका संहार हो ही जाना चाहिए. इससे पहले आकांक्षा ने भारत के उन वीरों को श्रद्धांजलि दी, जो कल पुलवाला में शहीद हो गए. इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए आकांक्षा बेहद गुस्‍से में नजर आईं और इसे शर्मनाक व स्तब्धकारी घटना बताया है.

आंतकियों को घुस कर मारने की है जरूरत: अरविंद अकेला कल्‍लू
अरविंद अकेला कल्‍लू ने कहा कि ये आतंकी हमला बेहद दुखद है. मेरी संवेदना उनके जवानों के परिवार के साथ है, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है. लेकिन जब मैंने ये सुना, तो मेरा खून खौल उठा. इन कायरों को उनके मांद में घुस कर मारना होगा. इन्‍हें जीने का कोई हक नहीं है, जो दुनियाभर में खौफ और आतंक का राज कायम करना चाहते हैं. आतकियों ने हमारे स्‍वर्ग कश्‍मीर को खून से लाल कर दिया है. हम कितना सहेंगे इनके नापाक इरादों को. आज देश का हर आदमी चाहता है कि आतंक का नामोनिशान मिटाने के लिए एक लड़ाई हो ही जाए.(एजेंसीज इनपुट्स सहित)

Pulwama terror attack: PM मोदी के इस ट्वीट के बाद हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, क्या कहता है इस बार का Tweet?

Pulwama Terrorist attackइस हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों पर यह हमला उस समय हुआ जब उनका काफिला जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। इस आतंकवादी हमले पर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आतंकवादियों ने आईईडी ब्लॉस्ट के जरिए वाहनों को निशाना बनाया और उन पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसके अलावा हमले में कार बम के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।
Narendra Modi tweet on Pulwama attackप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले को आतंकवादियों की घृणित कार्रवाई बताया है और कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, 'पुलवामा में हमले के मद्देनजर स्थिति को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी और अन्य शीर्ष अधिकारियों से बात की है।'
पीएम मोदी ने कहा, 'पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला घृणित है। मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। घायल जल्दी ठीक हों।' 
आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने घटना की जिम्मेदारी ली है। खुद को जेईएम का प्रवक्ता बताने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय समाचार एजेंसी जीएनएस को दिए एक बयान में कहा कि यह संगठन द्वारा किया गया एक फिदायीन हमला था। आतंकियों ने IED में विस्फोट करने के बाद सीआरपीएफ बस पर स्वचलित हथियारों से गोलियां भी बरसाईं। राजमार्ग पर एक चलती कार के भीतर आईईडी लगाया गया था और जब कार सीआरपीफ बस के समीप पहुंच गई तो उसमें विस्फोट कर दिया गया। यह बस जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सीआरपीएफ काफिले का हिस्सा थी। 
Attack on CRPF personnel in Pulwama is despicable. I strongly condemn this dastardly attack. The sacrifices of our brave security personnel shall not go in vain. The entire nation stands shoulder to shoulder with the families of the brave martyrs. May the injured recover quickly.
Spoke to Home Minister Rajnath Singh Ji and other top officials regarding the situation in the wake of the attack in Pulwama.
Condemn the cowardly terror attack on our jawans in Pulwama, J&K today.

Our homage to the 18 brave hearts who made the supreme sacrifice & condolences to their family.

Uri, Pathankot, Pulwama- the terror list & compromise of National Security by Modi Govt continues unabated.
कांग्रेस ने हमले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'हम पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने 18 बहादुर जवानों को हमारी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि उरी, पठानकोट, पुलवामा। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जाना लगातार जारी है।
उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए कुछ इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया था। उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था, 'उरी में हुए कायराना आतंकवादी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस घिनौने हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें सजा मिलकर रहेगी।'

We strongly condemn the cowardly terror attack in Uri. I assure the nation that those behind this despicable attack will not go unpunished.

आतंकवादियों ने 18 सितंबर 2016 को उरी स्थित सैन्य छावनी पर तड़के हमला किया था। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के 11 दिनों बाद 29 सितंबर को भारतीय फौज ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। सेना के इस सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। छावनी में सो रहे जवानों पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने हमला किया था।  
पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा है कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय फौज आने वाले समय में आतंकवादियों को करारा जवाब दे सकती है या सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई कर सकती है।  
भूटान से विदेश सचिव को वापस बुलाया 
Ajit Dovalजम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में फरवरी 14 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 30 जवान शहीद हो गये। पुलिस ने आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।
इस आतंकी वारदात के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अजित डोभाल से बात की ही। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें घटना की लगातार जानकारी दे रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा अटैक के बाद आईबी डायरेक्टर और एनएसए अजित डोभाल से बात की है और भूटान दौरे पर आज ही थिंपू पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने समय से पहले यात्रा समाप्त कर भारत लौटने का फैसला किया है।
पुलवामा में हुआ यह आईआईडी विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास बिखरे क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की घटना श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर अवंतिपुरा इलाके में हुई।
कांग्रेस ने पूछा : "56 इंच कब बदला लेगा?"; "एक-एक बूँद का बदला लेंगे" : वी.के.सिंह 
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, इस हमले में 30 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास क्षत-विक्षत शव बिखर गए। 
हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर में CRPF के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले से बहुत परेशान हूं, जिसमें हमारे 10 बहादुर जवान शहीद हुए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।' I’m deeply disturbed by the cowardly attack on a #CRPF convoy in J&K in which 10 of our brave men have been martyred and many others wounded. My condolences to the families of our martyrs. I pray for the speedy recovery of the injured.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2019
Extremely shocking news coming from Pulwama (J&K). I strongly condemn the terror attack on CRPF convoy in which many casualties are feared. India must stand united in this moment of grief
हमले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पुलवामा से बेहद चौंकाने वाली खबर। मैं सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। दुख की इस घड़ी में भारत को एकजुट होना होगा।' 
Disturbing news coming in from . Twelve of our security personnel have been martyred and several have been injured. No words are enough to condemn the gruesome terror attack. How many more lives will be snuffed out before this madness ends?
4:43 PM - Feb 14, 2019
वहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'अवंतिपुरा से परेशान करने वाली खबर। हमारे बारह सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं और कई घायल हुए हैं। कोई भी शब्द भीषण आतंकी हमले की निंदा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस पागलपन के खत्म होने से पहले कितने और लोगों का जीवन छिन जाएगा?' 
Terrible news coming from the valley. A number of CRPF soldiers are reported to have been killed & injured in an IED blast. I condemn this attack in the strongest possible terms. My prayers for the injured & condolences to the families of the bereaved.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'दुख की बात है कि पुलवामा में आज सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हो गए। हम अपने बहादुर जवानों को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता और संवेदना व्यक्त करते हैं। घायल लोगों के लिए हमारी प्रार्थना। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'