Showing posts with label vaccine stats. Show all posts
Showing posts with label vaccine stats. Show all posts

केजरीवाल की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ : देश को बदनाम करने के लिए झूठे आँकड़े पेश कर रही केजरीवाल सरकार

मोदी विरोध में अरविन्द केजरीवाल सरकार कितनी नीचे गिर सकती है, यह कोरोना काल में खुलकर सामने आ गया है, या फिर दूसरे अर्थों में यह भी कहा जा सकता है कि कोरोना समस्त मोदी विरोधियों के लिए एक अभिशाप बनकर आया है। अभी तक किसी विरोधी को इस आपदा के समय मोदी के साथ खड़ा नहीं देखा गया। मोदी का विरोध करने को इतने मुद्दे हैं, मोदी विरोधी सरकार की नींद हराम कर सकते हैं, लेकिन विरोध उन मुद्दों का किया जा रहा है, जिसकी सच्चाई सामने आते ही, विरोधी अपने ही बुने जाल में फंस रहे हैं, जैसे कभी लॉक डाउन का विरोध, कभी ऑक्सीजन पर हाहाकार आदि। और जैसे ही केंद्र की मोदी सरकार ने ऑक्सीजन ऑडिट की बात की सारा हाहाकार ठीक उसी तरह शांत हो गया, जैसे किसी ने उबलते दूध पर दो बून्द पानी की डाल दी हो, कोई हॉस्पिटल नहीं रो रहा कि हमारे पास दो घंटे या तीन घंटे की ऑक्सीजन बची है। 

मीडिया में भी ऑक्सीजन की कमी और लाशों के ढेर दिखा अपनी TRP बढ़ाने की होड़ में लगी हुई थी। ऑडिट की बात शुरू होते ही हॉस्पिटल के बाहर प्रतीक्षा में मरीज कहाँ लुप्त हो गए, चिंता का विषय है। इसीलिए ऑक्सीजन की ही तरह मोदी सरकार को वैक्सीन की भी ऑडिट करवानी चाहिए।  
आम आदमी पार्टी (AAP) ने 24 मई 2021 को वैक्सीन के ऐसे आँकड़े पेश किए, जिन्हें मिलावटी कचरा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जबरदस्त फर्जी और झूठी खबरें फैलाने के बावजूद, ट्विटर ने अभी तक इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

पार्टी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में, AAP विधायक सौरभ भारद्वाज दावा कर हैं कि यूनाइटेड किंगडम में 88% लोग वैक्सीन लगा चुके हैं। इसी तरह अमेरिका के 84% लोग वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं, जबकि भारत में केवल 13% लोग ही वैक्सीन लगवा पाए हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए ये आँकड़ें झूठे हैं। केंद्र सरकार की छवि धूमिल करने के ​लिए वह यह फर्जी खबरें फैला रही है।

यूके में वैक्सीन आंकड़े 

यूनाइटेड किंगडम की सरकारी वेबसाइट के अनुसार, वहाँ अब तक वैक्सीन की कुल 37,943,681 पहली खुराक दी जा चुकी है। ब्रिटेन की जनसंख्या 6.6 करोड़ को देखते हुए लगभग 57.49 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है।

वैक्सीन की कुल 22,643,417 डोज दी जा चुकी हैं, जो दर्शाता है कि 34.30% आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। साथ ही यह भी दिखाता है कि यहाँ कुल व्यस्कों में से 72% ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और 43% लोगों ने दूसरी डोज भी ले ली है।

इसके अलावा, यूके में सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण नहीं खोला गया है। वर्तमान में, इंग्लैंड में 34 वर्ष से कम, उत्तरी आयरलैंड में 25 वर्ष से कम और स्कॉटलैंड में 30 वर्ष से कम आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण नहीं खोला गया है। वेल्स के अधिकांश क्षेत्रों में वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन खोल दिया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी ने जो 88 फीसदी का आँकड़ा पेश किया है, वह उसकी कोरी कल्पना है।

अमेरिका के आंकड़े 

अमेरिका में कम से कम 49.2% लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है। वहीं, 49.6% वयस्कों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और 65 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए यह आँकड़ा 73.9% है। यानी अब अमेरिका में अब तक कुल 39.2% आबादी को पूरी तरह से टीका लग चुका है।

जैसा कि ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है, यह आँकड़ा 84 प्रतिशत से काफी दूर है।

अवलोकन करें:-

‘चीन के प्रोपेगंडा ने मीडिया को बना दिया अंधा, वुहान लैब से कोरोना के लीक होने पर नहीं की गई रिसर
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘चीन के प्रोपेगंडा ने मीडिया को बना दिया अंधा, वुहान लैब से कोरोना के लीक होने पर नहीं की गई रिसर
32000 करोड़ रूपए के मालिक राकेश झुनझुनवाला ने प्रभु चावला को दिखाया आईना : ‘आप मीडिया वाले लाशें दिख
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
32000 करोड़ रूपए के मालिक राकेश झुनझुनवाला ने प्रभु चावला को दिखाया आईना : ‘आप मीडिया वाले लाशें दिख
राजस्थान में 11.5 लाख कोविड वैक्सीन की खुराक बर्बाद; राहुल गाँधी खामोश क्यों?
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान में 11.5 लाख कोविड वैक्सीन की खुराक बर्बाद; राहुल गाँधी खामोश क्यों?
ये आग लगाने का मौका है आग लगा दो… कांग्रेस नेता कमलनाथ
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ये आग लगाने का मौका है आग लगा दो… कांग्रेस नेता कमलनाथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ कितने विवादित रहे हैं, किसी से नहीं छिपा। देश में 

भारत के वैक्सीन आंकड़े 

भारत में अब तक कुल 15,29,30,249 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत की कुल जनसंख्या 125 करोड़ है, इसका मतलब है कि कम से कम 12.23% आबादी को टीके की पहली खुराक मिल गई है। भारत की जनसंख्या अमेरिका और यूके की तुलना में कहीं अधिक है। ऐसे में स्वाभाविक है कि भारत को अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण करने में अधिक समय लगेगा, लेकिन AAP टीकाकरण अभियान पर घटिया राजनीति करके देश भर में अपनी किरकिरी करा रही है।