Showing posts with label veteran fathers' dead. Show all posts
Showing posts with label veteran fathers' dead. Show all posts

अमेरिकी ‘सैनिक’ का शव पीछे पड़ा था, आगे बेटी करवा रही सेक्सी फोटोशूट

                                                                             पिता के शव के आगे दिखाई मॉडलिंग(साभार: डेली मेल)
अमेरिका से एक बेहद अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। वहाँ एक लड़की ने अपने पिता के मरने के बाद उन्हीं के शव के साथ रिवीलिंग ड्रेस में सेक्सी फोटोशूट कराया है। अब यूजर्स उसे बेहूदा और घटिया कह रहे हैं।

तस्वीर में देख सकते हैं कि लड़की काले रंग की ड्रेस में है और पोज दे रही है। वहीं पिता का शव पीछे खुले कॉफिन में पड़ा है। अगली फोटो में उसने हाथ जोड़कर पोज दिया है लेकिन चेहरे पर उसके हँसी साफ दिख रही है।

सबसे घटिया बात तो यह है कि उसने अपने पोस्ट में RIP लिखा है और साथ में #papi #dadless #veteran #ptsd #funeral #neverforgotten जैसे हैशटैग डाले। तस्वीर देख कर साफ पता चल रहा है कि लड़की को अपने पिता की मौत का दुख नहीं हैं बल्कि उसने तो इस मौके पर भी अपने सोशल मीडिया के लिए फोटो खिंचवा ली।

लड़की के चेहरे पर पूरा मेकअप हो रखा है। शरीर पर डिजाइनर ब्लेजर है और पीछे ताबूत जिसमें पिता का शव है और उस पर अमेरिकी झंडा लगा है। यूजर्स इस फोटो को देख फौरन समझ गए कि जिस व्यक्ति की मौत पर उसकी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत कर रही है वो देश का कोई पुराना सिपाही है।

ऐसे में यूजर्स का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। यूजर्स ने कहा, “ये कु$^& अपने पिता की इज्जत नहीं कर सकती जो देश के लिए लड़ा। ये केवल बेहूदगी नहीं, अपमानजनक भी है।”

कुछ लोगों ने ऐसी हरकत को क्लिक करने वाले पर अपना गुस्सा उतारा। लोगों ने पूछा कि आखिर ऐसी स्थिति में फोटो खींचने के लिए कोई तैयार हुआ भी कैसे। वहीं कुछ ने उसके कपड़ों को घटिया कहा और कुछ ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता कि कोई अपना मरे और इस तरह के कपड़े पहने जाएँ।

लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन डेलीमेल ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि लड़की ने सारी फोटोज अपने सोशल मीडिया पर डाली थी। इसमें वह अपने बालों का स्टाइल, रंगे हुए नाखून, हाफ ब्लेजर दिखा रही है।