Showing posts with label victim. Show all posts
Showing posts with label victim. Show all posts

‘यहाँ रहना है तो सबको खुश करना होगा’: शौहर ने भाई और बहनोई से कहा :“दोनों अपनी इच्छा पूरी कर लो। हलाला भी हो जाएगा।”

 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीड़िता का दावा है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शौहर के छोटे भाई और बहनोई के साथ सेक्स का दबाव डाला जा रहा था। ससुराल वाले उससे देह व्यापार कराना चाहते थे।

पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर उसकी पिटाई होती थी। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की है। करुला इलाके में रहने वाली महिला ने अपने शौहर और ससुराल के बाकी सदस्यों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उसका निकाह फरवरी 2022 में संभल के एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही पीड़िता को उसका शौहर, सास और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। देवर और शौहर का बहनोई उससे पर गलत नजर रखते थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने यह बात सास को बताई तो उसने खामोश रहने की धमकी दी। उससे कहा, “यहाँ रहना है तो सबको खुश करना होगा।”

इस बीच महिला के शौहर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना के चलते उसे असमय एक बच्चा हुआ और जिसकी मौत हो गई। 30 अगस्त 2023 को ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीट कर उसे घर से निकाल दिया।

शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि घर से निकाले जाने के बाद वह मायके में रहने लगी। 10 सितंबर 2023 को उसका शौहर ससुराल के कुछ अन्य सदस्यों के साथ आ धमका। वे उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। जब उसने विरोध किया तो शौहर ने दुपट्टे से गला घोंट कर उसे मार डालने की कोशिश की। उसे तीन तलाक दे दिया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय उसका देवर और शौहर का बहनोई भी था। उसके शौहर ने इन दोनों से कहा, “दोनों अपनी इच्छा पूरी कर लो। हलाला भी हो जाएगा।” कथित तौर पर इसके बाद देवर और बहनोई ने पीड़िता के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार (22 अक्टूबर 2023) को FIR दर्ज की।

उत्तर प्रदेश : दोस्त शुएब को निकाह के लिए कहा तो भाई और दोस्तों के हवाले किया : ‘होश आया तो शरीर पर एक कपड़ा नहीं था’

                    मुरादाबाद में लड़की ने प्रेमी और उसके भाई तथा साथियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की गैंगरेप पीड़िता आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर 6 सितंबर 2023 को SSP ऑफिस पहुँची। इस मामले में केस 19 अगस्त को दर्ज किया गया था। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार गैंगरेप की घटना 18 जून 2023 की है। पर शुरुआत में लोकलाज के कारण उसने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।

पीड़िता ने अपने प्रेमी, उसके भाई सहित 2 अन्य आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करवा रखी है। उसका कहना है कि पहले प्रेमी शुएब ने उससे रेप किया। फिर उसे अपने भाई और दोस्तों के सामने परोस दिया। कथित तौर पर आरोपितों ने गैंगरेप का वीडियो बना कर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी।

मुरादाबाद के पत्रकार सुमित टंडन ने ऑपइंडिया को बताया कि उनको आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने धमकी मिलने की भी बात कही है। उसका कहना है उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। कथित तौर पर आरोपित पीड़िता के रिश्तेदारों पर फर्जी केस करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की माने तो उसके फुफेरे भाइयों पर एक फर्जी केस करवा भी दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुरादाबाद के थाना क्षेत्र मझोला की है। पीड़िता और शुएब एक-दूसरे के पड़ोसी थे। बचपन में ही पीड़िता की माँ की मौत हो गई थी। शुएब से उसकी बचपन से दोस्ती थी। बालिग होने पर दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद शुएब ने निकाह का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के अनुसार जब भी उसके पिता नहीं होते शुएब घर में घुस जाता और शारीरिक संबंध बनाता था। वह पीड़िता को अपने घर भी बुलाया करता था। लेकिन जब लड़की ने शुएब के परिजनों के सामने निकाह की इच्छा जताई तो उन्होंने इसका विरोध किया। शुएब भी रिश्ते से मुकर गया।

बचपन की दोस्ती और डेढ़ साल के रिश्ते के धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने मझोला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके शुएब और उसके परिजनों ने रिश्ते के लिए हामी भर दी। पीड़िता के अनुसार यह साजिश थी। आरोप है कि 18 जून 2023 को शुएब एक कार में अपने भाई उवैश और 2 अन्य साथियों के साथ पीड़िता से मिला। उसने लड़की को हाइवे पर घुमाने के बहाने कार में बिठा लिया। कार में ही लड़की को समोसा खिला कर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई।

लड़की का आरोप है कि लगभग आधी रात को जब उसे होश आया तो उसने खुद को कुंदरकी में टॉवर के पास खड़ा पाया। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वहाँ शुएब भी था जो मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा था। आरोपित ने पीड़िता को उसका न्यूड वीडियो दिखा वायरल करने की धमकी दी। लड़की ने बदनामी के डर से काफी दिनों तक मुँह बंद रखा। 30 जुलाई को शुएब की अम्मी ने पीड़िता को धमकी दी। इस धमकी के बाद पीड़िता ने अपने प्रेमी शुएब, उसके भाई ओवैसी और 2 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लड़की का कहना है कि आरोपितों की तरफ से उसे लगातार धमकियाँ मिल रही है।

मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी कुंदरकी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच की जा रही है।

पाकिस्तान : ‘एक कपड़े उतारता… दूसरा खींचता’: हवा में उछाला, मर्दों के लिए थी ‘खिलौना’ आयशा

                                                          पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पाकिस्तान में 14 अगस्त के मौके पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास आयशा अकरम नामक टिकटॉकर महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया। सैंकड़ों (300-400) की तादाद में कई पाकिस्तानी पुरुषों ने उनके साथ बेहूदगी की और बाद में उनके कपड़े फाड़ कर उनको हवा में उछाला जाने लगा। यह सब करीब ढाई घंटे तक चला।
 https://dainik-b.in/yNtPduFaPib

अब डेली पाकिस्तान को दिए अपने इंटरव्यू में पीड़िता आयशा ने आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया है कि लाहौर के ग्रेटर इकबाल पार्क में वह अपने साथियों के साथ वीडियो बनाने पहुँची थीं। वहीं शुरू में कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने आए, जिसमें कोई बुराई नहीं थी, लेकिन बाद में भीड़ बढ़ती गई और खींचतान शुरू हो गई। भीड़ ने उन्हें और ग्रुप को तंग करना शुरू कर दिया। एक समय आया जब उन्हें एक छोटा तालाब मिला और उन्होंने सोचा कि अगर उन्हें बचना है तो उनको पानी में कूदना पड़ेगा। उनके साथी भी बोल रहे थे कि वह कूद जाएँ, लेकिन वह ऐसा न कर सकीं। उनके मुताबिक, “भीड़ में जो बचा रहा था वही उछाल रहा था। एक कपड़े उतारता था तो दूसरा बाकी बचे खींचने की कोशिश कर रहा था।”

पीड़िता कहती हैं कि उनके ग्रुप ने पुलिस को फोन भी किया था, लेकिन कोई वहाँ मौजूद ही नहीं था। उनके अनुसार, “मुझे 6:30 बजे से 9 बजे तक परेशान किया गया…भीड़ बाल खींच रही थी, मुझको उछाल रही थी।” अपने साथ हुई घटना को लेकर आयशा कहती हैं, “अगर महिला पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं है तो फिर कहाँ सुरक्षित होगी।” उनके मुताबिक भीड़ में मौजूद लोग उन्हें लगातार छू रहे थे और उन्हें एक खेलने की वस्तु समझ रहे थे। शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जहाँ खरोंच न लगी हो।

महिला बताती हैं कि उनके साथ हुई घटना ऐसी भी नहीं थी कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक ड्रेस पहनी हुई हो, जिससे उनके साथ ये सब हुआ। उनके मुताबिक तो वो प्रॉपर ड्रेस में थीं, तब भी ये सब हुआ। उन्होंने कहा, “मैंने अश्लील कपड़े नहीं पहने हुए थे। मैंने कभी नहीं पहने और न ही मैं गंदे वीडियोज बनाती हूँ। मैं प्रॉपर कपड़ों में थी। मैंने उन्हें 14 अगस्त के लिए ही सिलवाया था। लेकिन मैं जब तक सब जान पाती उन्होंने उसे फाड़ दिया।”

पीड़िता याद करती हैं कि उन्होंने कैसे बार-बार मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन घंटों तक कोई उन्हें बचाने नहीं आया। वह पूछती हैं, “ये सब क्यों हुआ, मैंने किसी का बुरा नहीं किया। कोई मुझे जानता भी नहीं था। क्या यही सजा है पाकिस्तान की बेटी होने की।”

वह कहती हैं कि उन्होंने जिंदा बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। वह करीब 6:30 बजे पार्क पहुँची थीं और मात्र 15 मिनट में ये सब शुरू हो गया। उन्होंने मीनार-ए-पाकिस्तान में जाकर शरण ली, लेकिन भीड़ ने वहाँ भी खोज लिया। उन्हें हवा में उछाला गया और पानी फेंका गया। उनका दुपट्टा कब गायब हुआ और चप्पलें कहाँ गई कुछ पता नहीं चला। हालत ऐसी हो गई थी कि उनको साँस नहीं आ रही थी। उन्होंने जीने की आस छोड़ दी थी। अब पीड़िता बस यही चाहती हैं कि आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई हो और वह खुद उन लोगों की कोर्ट में पहचान करें।

घटना का वीडियो वायरल 

महिला टिकटॉकर के साथ पाकिस्तान में हुई इस बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद भीड़ में शामिल लोगों की जमकर आलोचना हुई। घटना के बारे में बताते हुए महिला ने कहा कि हमला करने वाले लोगों की भीड़ उन्हें धक्का दे रही थी और खींच रही थी और उन्हें हवा में उछाला जा रहा था। महिला ने बताया कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे, साथ ही उसकी अँगूठी और कानों की बालियाँ भी छीन ली गईं। इसके अलावा महिला के साथियों पर भी हमला किया गया और उनमें से एक का मोबाइल फोन और लगभग 15,000 रुपए भी छीन लिया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस को संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है। पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और महिला के साथ बदसलूकी कर उसके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।