Showing posts with label vikas bahl. Show all posts
Showing posts with label vikas bahl. Show all posts

#MeToo: अब 'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने आलोक नाथ पर लगाए आरोप

Image result for film hum sath sath hai
फिल्म "हम साथ साथ हैं" के एक दृश्य में रीमा लागु के साथ अलोक नाथ 
जैसे ही मी टू कैम्पेन शुरू हुआ, रोजाना फिल्म इंडस्ट्री का एक अलग ही चेहरा सामने आ रहा है। राइटर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर विनीता नंंदा ने खुलासा किया था कि सीरियल 'तारा' में काम करते हुए आलोक नाथ ने उनके साथ सेट पर और अन्य जगहों पर गलत हरकतें की थी। भले ही विनीता ने अपनी चिट्ठी में सीरियल के लीड एक्टर कहकर आरोप लगाए लेकिन सोशल मीडिया पर आलोक नाथ का नाम ही तेजी से चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि अब जो अलोक नाथ पर तीर फेंका है, वह अपना नाम गुप्त रखे हुए हैं, क्यों? इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि इस चकाचौंध रौशनी के पीछे अँधेरे में क्या है? लेकिन अभिनय क्षमता भी होनी चाहिए, परन्तु अपनी कमी के कारण असफल होने पर दूसरों पर कीजड़ फेंक फिल्म जगत तो क्या शायद में किसी धारावाहिक में भी स्थान मिल सके, क्योकि इन्होने सबके दिल में एक डर उत्पन्न जो कर दिया है। 
चर्चित गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी लगभग वही बात कह रहे हैं, जिन पर मैं भी अपने लेखों में शंका व्यक्त कर रहा हूँ। इन पर भी एक पब में एक महिला ने कान कुतरते किस करने का प्रयास करने के लगे आरोपों पर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि "वह कभी पब ही नहीं गए।आप मुझे कभी page 3 या फ़िल्मी पार्टियों में नहीं पाओगे। मेरा नाम बिकता है। .... इस समय कुछ लोग डर्टी वे में बाहर आ रहे हैं। "     
वो क्रू मेंबर कौन है? क्या नाम है?
लेकिन अब आलोक नाथ पर 'हम साथ साथ हैं' की एक क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है। फिल्म के क्रू में शामिल इस महिला के मुताबिक रात के समय की शूटिंग थी और जब वह कॉस्ट्यूम लेकर आलोक नाथ के पास पहुंची तो वह एक्टर उनके सामने ही कपड़े उतारने लगे। ये देखकर वह झिझकी और तुरंत ही कमरे से बाहर निकलने लगी तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने जबरदस्ती की कोशिश की। वह किसी तरह आलोक नाथ से बचकर कमरे से भाग पाई थी।
वह यह बात सूरज बड़जात्या को बताना चाहती थी लेकिन वह रूक गई। उसे डर था कि इस मामले में कुछ नहीं होने वाला क्योंकि आलोक नाथ, बड़जात्या के करीबी थे। उसके मुताबिक, ' मुझे नहीं पता था कि वो मेरा भरोसा करेंगे या नहीं।'
इस सन्दर्भ में अवलोकन करें:--
लगता है बिल्ली थैले से बाहर आ रही है। जिसे सिद्ध कर रही है,दैनिक भास्कर पर प्रकाशित लेख। वास्तव में #Metoo अभियान महिला शोषण को उजागर करना नहीं, बल्कि मुख्य समस्याओं से मोदी सरकार का ध्यान भटकाने का है। फिर जिनके चरित्रों पर कीजड़ फेंकी जा रही है, वह सभी किसी न किसी मोड़ पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ रहे हैं। दूसरे, इस अभियान पर प्रतिक्रिया करने वालों को भी पहचानने की कोशिश करें।भास्कर ने भी अपनी रपट में इस अभियान को हवा देने वालों को उजागर करने का एक प्रयास किया है। भा...
See More


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
लगता है बिल्ली थैले से बाहर आ रही है। जिसे सिद्ध कर रही है,दैनिक भास्कर पर प्रकाशित लेख। वास्तव में #Metoo अभियान महिला ...

महिला के मुताबिक इस घटना के बाद वह इस कदर डर गई कि उसने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। वह कहती है, 'मैं अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हूं। उस घटना ने मेरा करियर ही बदल दिया।'
वह कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि सिन्टा उनके खिलाफ एक्शन ले रहा है। मैं विनीत के साहस को सलाम करती हूं। काश मैं ऐसा साहस दिखा पाती।'
अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का भी फूटा दर्द 
#Metoo: ज्वाला गुट्टा के साथ भी हुआ था ऐसा, बयां की आप-बीतीयौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुकी महिलाओं के लिए आवाज बुलंदी का जरिया बना #MeToo लगातार चर्चा में है। अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपनी आप-बीती दुनिया के सामने रखी है। ज्वाला गुट्टा ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा कि शायद मुझे भी उस मानसिक प्रताड़ना की बात करनी चाहिए जिससे मैं गुजरी हूं।
Maybe I should talk about the mental harassment I had to go through...
हालांकि उन्होंने न तो किसी का नाम लिया और न ही यौन उत्पीड़न के किसी मामले का जिक्र किया, लेकिन ‘मानसिक प्रताड़ना’ और चयन में भेदभाव की शिकायत का मुद्दा उठाया। ज्‍वाला ने कहा, उन्होंने जो झेला वह मौजूदा ‘मी टू’ खुलासों के अंतर्गत आता है।
2006 से इस व्यक्ति के प्रमुख बनने के बाद से राष्ट्रीय चैंपियन होने के बावजूद मुझे राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। ताजा मामला तब का है जब मैं रियो से लौटी। मुझे फिर राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। एक कारण बताया गया कि मैंने खेलना छोड़ दिया है।
बस ऐश्वर्या राय बच्चन उनके समर्थन में आगे आई--एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी
Flora Saini and Aishwarya Rai Bachchan
यौन शोषण के खिलाफ मूवमेंट #MeToo में कई लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। हालिया फिल्म 'स्त्री' से चर्चा में आई एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने भी यौन शोषण को लेकर फेसबुक पर अपनी आपबीती शेयर की है। फेसबुक पोस्ट के जरिए फ्लोरा ने प्रोड्यूसर गौरांग दोशी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फ्लोरा के मुताबिक यह घटना 2007 की है।
That's me.. Valentine's day 2007 beaten up by a known producer "Gaurang Doshi' who I loved n was dating then .. this was the last of the one year abuse I took..came out with a fractured jaw n a scarred soul for life..
I realised me talking about it ,that time, jus went against me ,cos he was the powerful one n nobody wanted to believe some girl who was relatively new in the industry, it was his word against mine ,and of course, his word mattered.
He threatened me that he will...
See More
Image may contain: 1 person, closeup
Image may contain: 1 person, closeup
फेसबुक पोस्ट में फ्लोरा ने कहा है कि उसने घटना के एक साल के बाद ही इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उस दौरान किसी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन अब जब इस तरह की घटनाएं खुलकर सबके सामने आ रही हैं तो उनकी इस कहानी को भी लोगों ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
11 साल पुरानी घटना, शायद उस समय पुलिस नाम की कोई चीज़ नहीं थी?
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फ्लोरा ने बताया कि चूंकि यह मामला अभी भी लंबित है इसलिए वह इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं। हालांकि यहां फ्लोरा ने ये भी कहा कि वह #MeToo मूवमेंट के अंतर्गत अपनी कहानी नहीं शेयर कर रही है क्योंकि उसने अपनी कहानी के बारे में 11 साल पहले ही रिपोर्ट कर दिया था। लेकिन उस समय वह नई थी तो इसलिए किसी ने भी उस पर गंभीरता से स्टैंड नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि अब इस पोस्ट के पीछे उनका मकसद ये बताना था कि कैसे अब समय बदल रहा है और लोग एक दूसरे के समर्थन में आगे आ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह उन सभी लड़कियों और महिलाओं की तारीफ करती हैं जिन्होंने खुलकर दूसरों का साथ दिया है और आगे आ रही हैं।
-----------------------------------------------------
अब #MeToo अभियान का नंगा नाच देखिए 
निम्न लिंक इस अभियान की कलाई खोल रहा है। इस अभियान में जो सम्मिलित हो रही हैं, क्या है सच्चाई 

khabarspecial.com/ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में न्यूड होकर भी नहीं बना पायीं अपनी जगह, जानिये कौन-कौन हीरोइन हैं, khabar special news, bollywood hot gossips, bollywood news, bold bollywood, hot photo shoot, bollywood flop actress, bold actress, gita basra, mallika sherawat, udita goswami, emraan hashmi, bold films, bollywood, entertainmen, गीता बसरा, स्याली भगत, तनुश्री दत्ता, उदिता गोस्वामी, मल्लिका शेरावत, कोईना मित्रा, रिया सेन, अमृता अरोड़ा, पाओली डैम, सोनल चौहान, समीरा रेड्डी, नेहा धूपियाये एक्ट्रेस बॉलीवुड में न्यूड होकर भी नहीं बना पायीं अपनी जगह, जानिये कौन-कौन हीरोइन हैं, khabar special news, bollywood hot gossips, bollywood news, bold bollywood, hot photo shoot, bollywood flop actress, bold actress, gita basra, mallika sherawat, udita goswami, emraan hashmi, bold films, bollywood, entertainmen, गीता बसरा, स्याली भगत, तनुश्री दत्ता, उदिता गोस्वामी, मल्लिका शेरावत, कोईना मित्रा, रिया सेन, अमृता अरोड़ा, पाओली डैम, सोनल चौहान, समीरा रेड्डी, नेहा धूपिया

---------------------------------------------------------------------

2007 में फ्लोरा इंडस्ट्री में नई थी। वे बताती हैं कि हम बच्चों को सिखाते हैं कि 'यौन शोषण' और 'बैड टच' से कैसे बचा जाए। लेकिन यही अगर हम एडल्ट के साथ हो तो? वे बताती हैं कि उनके समर्थन में कोई आगे नहीं आया लेकिन बस एक एक्ट्रेस थी जो उनके समर्थन में आगे आई, वो थी ऐश्वर्या राय बच्चन। फ्लोरा बताती हैं कि ऐश्वर्या ने प्रोड्यूसर गौरांग की फिल्म ठुकरा कर इस मुद्दे के प्रति अपनी विरोध जताया था।

विकास बहल ने अनुराग कश्यप और 

विक्रमादित्य मोटवानी को भेजा लीगल नोटिस

vikas bahlबॉलीवुड डायरेक्‍टर विकास बहल पर #Metoo कैंपेन के तहत उनकी को वर्कर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का अरोप लगया था। उसके बाद जब यह मामला पूरी तरह से सामने आया तो फैंटम फिल्‍म में विकास के दो पार्टनर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी और इस साफ किया कि उन्‍हें विकास की इस हरकत के बारे में पहले से ही पता था। 
विकास बहल के वकील द्वारा भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि अनुराग कश्यप ने अपनी कंपनी की एक एम्पलाई को घूस देकर उससे मेरे खिनाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने को बोला है। विकास ने यह भी बताया कि वे चारों बहुत पहले ही अलग हो जाना चाहते थे, जिसके बारे में उन्‍होंने मिल कर चर्चा भी की थी। 
विकास बहल के खिलाफ कंगना रानोट ने भी खुलासा किया था कि क्वीन की शूटिंग के दौरान विकास उन्हें गलत तरीके से छूते थे। कंगना रनौत के बाद अब उसी फिल्‍म की एक और एक्‍ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल की गंदी करतूतों से पर्दा उठाया है। 
sends notice to Anurag Kashyap & Vikramaditya Motwane, asking them to withdraw their tweet against him & tender unconditional apology on social media platform,desist from making further statements likely to harm his reputation, failing which legal action will be taken.



Phantom was a dream, a glorious one and all dreams come to an end . We did our best and we succeeded and we failed. But i know for sure we will come out of this stronger, wiser and will continue to pursue our dreams our own individual ways. We wish each other the best.
जिसके चलते अब विकास बहल ने दोनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को लीगल नोटिस भेजा है। इस पर विकास बहल ने कहा है कि इन दोनों ने  #Metoo कैंपेन के नाम का फायदा उठाते हुए उनको बदनाम कर रहे हैं। 

उन्‍होंने बताया कि ये दोनों ये दिखा रहे हैं कि उनकी वजह से ही फैंटम फिल्म्स बंद खत्‍म हुआ है। एक न्यूज एजेंसी के ट्विट के मुताबिक पूरे मामले में विकास ने अनुराग और विक्रमादित्य मोटवानी उनकी इमेज को खराब करने कर अरोप लगाया है। 

#metoo : बिल्ली आ रही है थैले से बाहर

लगता है बिल्ली थैले से बाहर आ रही है। जिसे सिद्ध कर रही है,दैनिक भास्कर पर प्रकाशित लेख। वास्तव में #Metoo अभियान महिला शोषण को उजागर करना नहीं, बल्कि मुख्य समस्याओं से मोदी सरकार का ध्यान भटकाने का है। फिर जिनके चरित्रों पर कीजड़ फेंकी जा रही है, वह सभी किसी न किसी मोड़ पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ रहे हैं। दूसरे, इस अभियान पर प्रतिक्रिया करने वालों को भी पहचानने की कोशिश करें।भास्कर ने भी अपनी रपट में इस अभियान को हवा देने वालों को उजागर करने का एक प्रयास किया है। भाजपा सांसद उदितराज ने इस अभियान पर बहुत जल्दी प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयास किया है, जिसे हर महिला हितैषी और देशप्रेमी को अपना समर्थन देकर उदित के इस प्रयास को बल देना चाहिए। चुनाव का माहौल है और मोदी विरोधी इस विवादित अभियान से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयत्न कर रहे हैं, जो मतदान समाप्त होते ही कहीं दफ़न कर दिया जायेगा। निम्न लेख को गंभीरता से देखिए, केन्द्रीय मन्त्री एम.जे. अकबर पर ट्वीटों पर ध्यान दें, किसी भी ट्विटर का नाम स्पष्ट नहीं दिया, क्यों? आरोप लगाए जा रहे हैं तो खुलकर सामने आने में संकोच कैसा?
अवलोकन करें:--
#metoo अभियान के तहत जो गड़े मुर्दे बाहर आ रहे हैं, शंका करने को मजबूर कर रहा है, कि दाल में कुछ काला नहीं, सारी ही दाल काली दिख रही है। जिसने भी इस अभियान को चलाया है, उसने मंशा महिला सुरक्षा की नहीं, बल्कि कुछ और ही है। देश की अन्य गंभीर समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है। क्योकि इस अभियान में जितने भी मुद्दे निकलकर आये हैं, सभी पुराने हैं, नया एक भी नहीं। 
मैंने जब स्वतन्त्र पत्रकारिता शुरू की थी, वह भी फिल्मों से। क्योकि फिल्म जगत से बहुत पुराना-- या यूँ कहा जाये जन्म से तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। जब मै इस दुनियां में आया, तब मेरे पिताश्री एम.बी.एल. निगम 50 दशक के नामी फिल्म वितरकों में शुमार थे। फिल्म वितरण असफल होने पर चर्चित सम्वाद लेखक और निर्माता कमाल अमरोही ने तत्कालीन बम्बई अब मुंबई बुला कर अपने प्रोडक्शन महल पिक्चर्स का सारा भार सौंप दिया।-- नाता है। शायद इसी कारण फिल्म लेखन चुना। जैसाकि अब इस अभियान में विनता नन्दा का अलोक नाथ पर जबरदस्ती शराब पिलाकर यौन शोषण करने का जो आरोप लगा है, इस पर स्मरण होता है, चर्चित अभिनेता, निर्माता-निर्देशक गुरुदत्त की फिल्म "साहिब बीबी और गुलाम" का "ना जाओ सइयां छुड़ाकर बहियाँ, कसम तुम्हारी मै रो पड़ूँगी ....." इस गीत को फिल्म की नायिका मीना कुमारी को शराब के नशे में फिल्माना था। गीत मीना जी के वास्तविक जीवन को छू रहा था, उन्होंने निर्माता गुरुदत्त को शराब पीकर गीत फिल्माने की जिद की। हालाँकि गुरुदत्त ने गीत के फिल्मांकन में शराब के लिए सख्ती से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था। लेकिन मीना की जिद के आगे, गुरुदत्त को झुकना पड़ा था। शायद फिल्म इतिहास में यही एक ऐसा गीत होगा, जिसे वास्तव में शराब पीकर फिल्माया गया हो। 

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पिताश्री एम.बी.एल.निगम #metoo अभियान के तहत जो गड़े मुर्दे बाहर आ रहे हैं, शंका करने को मजबूर कर रहा है। मैंने जब स्वतन्त्....

गंभीरता से निम्न लेख का अध्ययन करिए:-

मी टू के 8 मामले / अकबर पर 4 और महिलाओं ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, आलोक नाथ पर भी उठे सवाल

Dainik Bhaskar

Oct 09, 2018, 05:38 PM IST द्वारा प्रकाशित निम्न लेख, जिसे बिना किसी सम्पादन के प्रकाशित किया जा रहा है:--me too india cases of entertainment industry Alok Nath
मी टू कैम्पेन के तहत एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। सबसे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेता रजत कपूर, निर्माता-निर्देशक विकास बहल, गायक कैलाश खेर पर भी ऐसे ही आरोप लगे। ताजा आरोप केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे हैं। पूर्व संपादक अकबर पर कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगा है। अक्टूबर 9 को चार और महिलाओं के ट्वीट सामने आए, जिन्होंने अकबर पर परेशान करने का आरोप लगाया।
वहीं, नब्बे के दशक के टीवी शो ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर का आरोप है कि एक ‘संस्कारी अभिनेता’ ने उनसे दुष्कर्म किया था। सिने एसोसिएशन ने आलोक नाथ को नोटिस भी भेज दिया है। इस पर आलोक नाथ ने कहा कि रेप हुआ होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि हमेशा महिलाओं की ही बात सुनी जाती है।  
me too1) प्रिया रमानी का आरोप- होटल में आपत्तिजनक हरकतें करते थे एमजे अकबर 
प्रिया रमानी नाम की महिला ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री और पूर्व संपादक एमजे अकबर पर आरोप लगाए हैं। प्रिया का आरोप है कि अकबर जब संपादक थे तब होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर चुके हैं। अारोप लगाने वाली एक अन्य महिला ने कहा है कि तब वह सीनियर जर्नलिस्ट थी। अकबर होटल रूम्स में इंटरव्यू करते और महिलाओं को बिस्तर और शराब की पेशकश करते थे।
महिला ने पिछले साल अक्टूबर में 'टू द हार्वे वेनस्टींस ऑफ द वर्ल्ड' शीर्षक से प्रकाशित एक लेख में आरोप लगाया था कि "वे अश्लील फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज, अनुचित प्रशंसा और जवाब में ना नहीं सुनने के एक्सपर्ट हैं।' महिला ने लिखा था कि कई युवा महिलाएं उनकी गलत हरकतों की भुक्तभोगी हैं। लेख के प्रकाशन के समय आरोपी का नाम नहीं दिया गया था। अब बताया गया कि वे एमजे अकबर हैं।
अकबर पर चार और महिलाओं के आरोप
MJ Akbar
उदित राज का विवादास्पद बयान
भाजपा सांसद उदित राज ने कहा, "महिलाएं आरोप लगाने के लिए 2-4 लाख लेती हैं। इसके बाद वे अन्य पुरुषों को निशाना बनाती हैं। क्या कोई महिला परफेक्ट होती है? क्या उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो सकता? आरोप लगाने से एक आदमी की जिंदगी तबाह हो जाती है।" इसके अलावा उदित राज ने एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने 10 साल बाद किसी पर यौन शोषण के आरोप लगाने पर सवाल भी उठाए।
जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है ? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जाँच कैसे हो सकेगा?जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकशान होगा ये सोचने वाली बात है।गलत प्रथा की शुरुआत है।
2) राइटर-प्रोड्यूसर ने कहा- शिकारी अभिनेता ‘संस्कारी’ बन गया
90 के दशक के टीवी शो ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर ने फेसबुक पोस्ट लिखकर अपने साथ दुष्कर्म होने का खुलासा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम बताने की बजाय सिर्फ यही लिखा कि दुष्कर्म करने वाला यह ‘शिकारी’ आज बड़ा अभिनेता है और उसे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का सबसे ‘संस्कारी’ व्यक्ति कहा जाता है। 
माना जा रहा है कि उनका इशारा आलोक नाथ की तरफ है जो टीवी शो ‘तारा’ के एक्टर थे। प्रोड्यूसर ने लिखा कि एक शाम को ‘संस्कारी अभिनेता’ ने उन्हें कार में लिफ्ट दी। फिर शराब पिलाई और घर ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद इस अभिनेता ने दोबारा घर बुलाकर ऐसा ही किया। मैं चुप रही क्योंकि मुझे पैसे की जरूरत थी और इंडस्ट्री में काम भी चाहिए था।
3) विकास बहल पर एक और अभिनेत्री ने लगाए आरोप
विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कंगना ने पीड़िता का पक्ष रखते हुए अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- 2014 में क्वीन फिल्म की शूटिंग के दौरान विकास उन्हें जबर्दस्ती गले लगाते थे। विकास बहल के खिलाफ अब एक और अभिनेत्री सामने आई हैं। क्वीन में कंगना की सह-अभिनेत्री रहीं नयनी दीक्षित ने आरोप लगाया कि विकास चाहते थे कि होटल में वे उनके साथ रूम शेयर करें। 
ऋतिक रोशन सुपर-30 फिल्म कर रहे हैं, जिसे विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। विकास पर लगे आरोपों पर ऋतिक रोशन ने सुपर-30 फिल्म के प्रोड्यूसरों से कहा है कि इस मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है जो इतने घृणित काम में लिप्त हो।
4) एआईबी सीईओ तन्मय और गुरसिमरन हटाए गए 
महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के मामले में वेब चैनल एआईबी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। चैनल ने तन्मय भट्‌ट और गुरसिमरन खंभा को हटा दिया। रविवार को सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी तन्मय भट्‌ट के विवादित ट्वीट्स अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए थे। इसके बाद से ही मामला सुर्खियां में आ गया था।
5) महिला पत्रकार के आरोपों के बाद रजत कपूर ने मांगी माफी 
अभिनेता रजत कपूर पर एक महिला पत्रकार ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पत्रकार के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने उससे कहा था कि उनकी आवाज इतनी अच्छी है तो क्या वे दिखने में भी ऐसी ही हैं? हालांकि इन आरोपों पर रजत कपूर ने ट्वि्टर पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा- 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी कोशिश की है कि मैं एक सभ्य पुरुष बना रहूं और हमेशा सही करूं। लेकिन मेरे किसी शब्द से किसी को भी तकलीफ हुई है तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं।'
6) चेतन भगत ने महिला और पत्नी से माफी मांगी 
एक महिला ने लेखक चेतन भगत से सोशल मीडिया पर हुई बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद चेतन ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस गलती को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने इसके लिए उस महिला और अपनी पत्नी से भी माफी मांगी थी।
7) नाना पाटेकर ने नहीं दिए मीडिया के सवालों के जवाब
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में आरोप लगाए थे कि नाना पाटेकर ने 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। साथ ही एक गाने में बोल्ड सीन देने के लिए जबरदस्ती की थी। इस मामले में नाना पाटेकर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर इसे टाल दिया। उन्होंने कहा कि उनके वकील ने उन्हें किसी मीडिया चैनल से बात न करने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने कहा- मैंने 10 साल पहले कहा था। वह आज भी वैसा ही है। सच हमेशा सच ही रहेगा।
8) कैलाश खेर पर गलत तरीके से छूने का आरोप
बॉलीवुड गायक कैलाश पर एक महिला फोटो जर्नलिस्ट ने आरोप लगाया था कि एक इंटरव्यू के दौरान वे बार-बार उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कैलाश ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा- ये आरोप बेहद दुखद हैं। वे हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं। और उन्हें इस तरह की किसी भी घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है।