 |
| फिल्म "हम साथ साथ हैं" के एक दृश्य में रीमा लागु के साथ अलोक नाथ |
जैसे ही मी टू कैम्पेन शुरू हुआ, रोजाना फिल्म इंडस्ट्री का एक अलग ही चेहरा सामने आ रहा है। राइटर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर विनीता नंंदा ने खुलासा किया था कि सीरियल 'तारा' में काम करते हुए आलोक नाथ ने उनके साथ सेट पर और अन्य जगहों पर गलत हरकतें की थी। भले ही विनीता ने अपनी चिट्ठी में सीरियल के लीड एक्टर कहकर आरोप लगाए लेकिन सोशल मीडिया पर आलोक नाथ का नाम ही तेजी से चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि अब जो अलोक नाथ पर तीर फेंका है, वह अपना नाम गुप्त रखे हुए हैं, क्यों? इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि इस चकाचौंध रौशनी के पीछे अँधेरे में क्या है? लेकिन अभिनय क्षमता भी होनी चाहिए, परन्तु अपनी कमी के कारण असफल होने पर दूसरों पर कीजड़ फेंक फिल्म जगत तो क्या शायद में किसी धारावाहिक में भी स्थान मिल सके, क्योकि इन्होने सबके दिल में एक डर उत्पन्न जो कर दिया है।
चर्चित गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी लगभग वही बात कह रहे हैं, जिन पर मैं भी अपने लेखों में शंका व्यक्त कर रहा हूँ। इन पर भी एक पब में एक महिला ने कान कुतरते किस करने का प्रयास करने के लगे आरोपों पर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि "वह कभी पब ही नहीं गए।आप मुझे कभी page 3 या फ़िल्मी पार्टियों में नहीं पाओगे। मेरा नाम बिकता है। .... इस समय कुछ लोग डर्टी वे में बाहर आ रहे हैं। "
वो क्रू मेंबर कौन है? क्या नाम है?
लेकिन अब आलोक नाथ पर 'हम साथ साथ हैं' की एक क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है। फिल्म के क्रू में शामिल इस महिला के मुताबिक रात के समय की शूटिंग थी और जब वह कॉस्ट्यूम लेकर आलोक नाथ के पास पहुंची तो वह एक्टर उनके सामने ही कपड़े उतारने लगे। ये देखकर वह झिझकी और तुरंत ही कमरे से बाहर निकलने लगी तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने जबरदस्ती की कोशिश की। वह किसी तरह आलोक नाथ से बचकर कमरे से भाग पाई थी।
वह यह बात सूरज बड़जात्या को बताना चाहती थी लेकिन वह रूक गई। उसे डर था कि इस मामले में कुछ नहीं होने वाला क्योंकि आलोक नाथ, बड़जात्या के करीबी थे। उसके मुताबिक, ' मुझे नहीं पता था कि वो मेरा भरोसा करेंगे या नहीं।'
इस सन्दर्भ में अवलोकन करें:--
लगता है बिल्ली थैले से बाहर आ रही है। जिसे सिद्ध कर रही है,दैनिक भास्कर पर प्रकाशित लेख। वास्तव में
#Metoo अभियान महिला शोषण को उजागर करना नहीं, बल्कि मुख्य समस्याओं से मोदी सरकार का ध्यान भटकाने का है। फिर जिनके चरित्रों पर कीजड़ फेंकी जा रही है, वह सभी किसी न किसी मोड़ पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ रहे हैं। दूसरे, इस अभियान पर प्रतिक्रिया करने वालों को भी पहचानने की कोशिश करें।भास्कर ने भी अपनी रपट में इस अभियान को हवा देने वालों को उजागर करने का एक प्रयास किया है। भा
...
See More
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
लगता है बिल्ली थैले से बाहर आ रही है। जिसे सिद्ध कर रही है,दैनिक भास्कर पर प्रकाशित लेख। वास्तव में #Metoo अभियान महिला ...
महिला के मुताबिक इस घटना के बाद वह इस कदर डर गई कि उसने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। वह कहती है, 'मैं अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हूं। उस घटना ने मेरा करियर ही बदल दिया।'
वह कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि सिन्टा उनके खिलाफ एक्शन ले रहा है। मैं विनीत के साहस को सलाम करती हूं। काश मैं ऐसा साहस दिखा पाती।'
अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का भी फूटा दर्द
यौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुकी महिलाओं के लिए आवाज बुलंदी का जरिया बना #MeToo लगातार चर्चा में है। अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपनी आप-बीती दुनिया के सामने रखी है। ज्वाला गुट्टा ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा कि शायद मुझे भी उस मानसिक प्रताड़ना की बात करनी चाहिए जिससे मैं गुजरी हूं।
हालांकि उन्होंने न तो किसी का नाम लिया और न ही यौन उत्पीड़न के किसी मामले का जिक्र किया, लेकिन ‘मानसिक प्रताड़ना’ और चयन में भेदभाव की शिकायत का मुद्दा उठाया। ज्वाला ने कहा, उन्होंने जो झेला वह मौजूदा ‘मी टू’ खुलासों के अंतर्गत आता है।
2006 से इस व्यक्ति के प्रमुख बनने के बाद से राष्ट्रीय चैंपियन होने के बावजूद मुझे राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। ताजा मामला तब का है जब मैं रियो से लौटी। मुझे फिर राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। एक कारण बताया गया कि मैंने खेलना छोड़ दिया है।
बस ऐश्वर्या राय बच्चन उनके समर्थन में आगे आई--एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी
यौन शोषण के खिलाफ मूवमेंट #MeToo में कई लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। हालिया फिल्म 'स्त्री' से चर्चा में आई एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने भी यौन शोषण को लेकर फेसबुक पर अपनी आपबीती शेयर की है। फेसबुक पोस्ट के जरिए फ्लोरा ने प्रोड्यूसर गौरांग दोशी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फ्लोरा के मुताबिक यह घटना 2007 की है।
That's me.. Valentine's day 2007 beaten up by a known producer "Gaurang Doshi' who I loved n was dating then .. this was the last of the one year abuse I took..came out with a fractured jaw n a scarred soul for life..
I realised me talking about it ,that time, jus went against me ,cos he was the powerful one n nobody wanted to believe some girl who was relatively new in the industry, it was his word against mine ,and of course, his word mattered.
He threatened me that he will...
See More
फेसबुक पोस्ट में फ्लोरा ने कहा है कि उसने घटना के एक साल के बाद ही इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उस दौरान किसी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन अब जब इस तरह की घटनाएं खुलकर सबके सामने आ रही हैं तो उनकी इस कहानी को भी लोगों ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
11 साल पुरानी घटना, शायद उस समय पुलिस नाम की कोई चीज़ नहीं थी?
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फ्लोरा ने बताया कि चूंकि यह मामला अभी भी लंबित है इसलिए वह इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं। हालांकि यहां फ्लोरा ने ये भी कहा कि वह #MeToo मूवमेंट के अंतर्गत अपनी कहानी नहीं शेयर कर रही है क्योंकि उसने अपनी कहानी के बारे में 11 साल पहले ही रिपोर्ट कर दिया था। लेकिन उस समय वह नई थी तो इसलिए किसी ने भी उस पर गंभीरता से स्टैंड नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि अब इस पोस्ट के पीछे उनका मकसद ये बताना था कि कैसे अब समय बदल रहा है और लोग एक दूसरे के समर्थन में आगे आ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह उन सभी लड़कियों और महिलाओं की तारीफ करती हैं जिन्होंने खुलकर दूसरों का साथ दिया है और आगे आ रही हैं।
-----------------------------------------------------
अब #MeToo अभियान का नंगा नाच देखिए
निम्न लिंक इस अभियान की कलाई खोल रहा है। इस अभियान में जो सम्मिलित हो रही हैं, क्या है सच्चाई
khabarspecial.com/ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में न्यूड होकर भी नहीं बना पायीं अपनी जगह, जानिये कौन-कौन हीरोइन हैं, khabar special news, bollywood hot gossips, bollywood news, bold bollywood, hot photo shoot, bollywood flop actress, bold actress, gita basra, mallika sherawat, udita goswami, emraan hashmi, bold films, bollywood, entertainmen, गीता बसरा, स्याली भगत, तनुश्री दत्ता, उदिता गोस्वामी, मल्लिका शेरावत, कोईना मित्रा, रिया सेन, अमृता अरोड़ा, पाओली डैम, सोनल चौहान, समीरा रेड्डी, नेहा धूपिया
---------------------------------------------------------------------
2007 में फ्लोरा इंडस्ट्री में नई थी। वे बताती हैं कि हम बच्चों को सिखाते हैं कि 'यौन शोषण' और 'बैड टच' से कैसे बचा जाए। लेकिन यही अगर हम एडल्ट के साथ हो तो? वे बताती हैं कि उनके समर्थन में कोई आगे नहीं आया लेकिन बस एक एक्ट्रेस थी जो उनके समर्थन में आगे आई, वो थी ऐश्वर्या राय बच्चन। फ्लोरा बताती हैं कि ऐश्वर्या ने प्रोड्यूसर गौरांग की फिल्म ठुकरा कर इस मुद्दे के प्रति अपनी विरोध जताया था।
विकास बहल ने अनुराग कश्यप और
विक्रमादित्य मोटवानी को भेजा लीगल नोटिस

बॉलीवुड डायरेक्टर विकास बहल पर #Metoo कैंपेन के तहत उनकी को वर्कर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का अरोप लगया था। उसके बाद जब यह मामला पूरी तरह से सामने आया तो फैंटम फिल्म में विकास के दो पार्टनर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इस साफ किया कि उन्हें विकास की इस हरकत के बारे में पहले से ही पता था।
विकास बहल के वकील द्वारा भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि अनुराग कश्यप ने अपनी कंपनी की एक एम्पलाई को घूस देकर उससे मेरे खिनाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने को बोला है। विकास ने यह भी बताया कि वे चारों बहुत पहले ही अलग हो जाना चाहते थे, जिसके बारे में उन्होंने मिल कर चर्चा भी की थी।
विकास बहल के खिलाफ कंगना रानोट ने भी खुलासा किया था कि क्वीन की शूटिंग के दौरान विकास उन्हें गलत तरीके से छूते थे। कंगना रनौत के बाद अब उसी फिल्म की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल की गंदी करतूतों से पर्दा उठाया है।
जिसके चलते अब विकास बहल ने दोनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को लीगल नोटिस भेजा है। इस पर विकास बहल ने कहा है कि इन दोनों ने #Metoo कैंपेन के नाम का फायदा उठाते हुए उनको बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ये दोनों ये दिखा रहे हैं कि उनकी वजह से ही फैंटम फिल्म्स बंद खत्म हुआ है। एक न्यूज एजेंसी के ट्विट के मुताबिक पूरे मामले में विकास ने अनुराग और विक्रमादित्य मोटवानी उनकी इमेज को खराब करने कर अरोप लगाया है।