Showing posts with label Shilpa Shinde. Show all posts
Showing posts with label Shilpa Shinde. Show all posts

मैं पाकिस्तान जाकर शो करूंगी, कोई रोक सकता है तो रोक ले--शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे-मीका सिंह
शिल्पा शिंदे-मीका सिंह
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार 
शिल्पा शिंदे कोई ऐसी पहली नायिका नहीं हैं, जो पाकिस्तान के समर्थन में आयी है। बॉलीवुड में के एक नहीं हज़ारों शिल्पाओं का जमावड़ा है। जो पाकिस्तान के लिए एक ताकत बन रही है, इन्हीं लोगों के दम पर आर्थिक अभावों से टूटा पाकिस्तान भारत के विरुद्ध जहर उगल रहा है। इन लोगों को देश नहीं, बल्कि देश के दुश्मनों से ज्यादा प्यार है।  
स्मरण हो, बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कराची जाकर जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में शो किया था। इस शो को लेकर मीका सिंह ऐसे फंसे कि 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि, मीका सिंह के माफी मांगने के बाद उन पर लगाए बैन को रद्द कर दिया गया है। लेकिन यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने भी मीका सिंह के मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। मीका समर्थन करते हुए उन्होंने चुनौती दी कि वह खुद पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करेंगी, कोई उन्हें रोक सकता है तो रोक कर दिखाए। 
स्पॉट बॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, मीका सिंह के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "उन्होंने माफी भले ही मांग ली हो, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं कि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो लोगों को उनके काम करने से रोक सके। मैं यह नहीं जानती कि वह अब दोबारा पाकिस्तान में परफॉर्म करेंगे या नहीं, लेकिन मैं वहां जाने और उस देश में शो करने के लिए वीजा अप्लाई करने की सोच रही हूं। मैं देखती हूं कि कौन मूझे रोकता है। अगर मुझे इस चीज के लिए सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज उठाने और लड़ने की जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा जरूर करूंगी। हम अपने आप को स्वतंत्र कहते हैं, लेकिन क्या वाकई में हम स्वतंत्र हैं?"
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, "मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि मीका सिंह ने उस क्राइम के लिए माफी मांगी, जो उन्होंने किया ही नहीं था। लेकिन मैं समझ सकती हूं कि यह निर्णय लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया होगा। मैं यह पूछती हूं कि इन संगठनों को किसने अधिकार दिया है कि वह लोगों को बैन कर सकें और उनसे माफी मांगने के लिए दबाव बना सकें. यह सब मेरे साथ भी हुआ था, जब इन संगठनों ने लोगों को मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि उनके इस निर्णय के बाद भी मैंने वो नहीं किया जो वे चाहते थे। आज मैं किसी भी संगठन से जुड़ी नहीं हूं, लेकिन मैंने काम करना बंद नहीं किया है। इसलिए अगर किसी को लगता है कि उनके बैन ने मेरे करियर को खत्म कर दिया है, तो निराश करने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है।"
अब बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने मीका सिंह को सपोर्ट किया है। शिल्पा के फैन पेज पर उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस मीका के समर्थन में बोल रही हैं। शिल्पा शिंदे ने कहा- ''पाजी आपने कोई गलती नहीं की है। ना ही कोई आपको बैन कर सकता है। ये बैन शब्द बिल्कुल गलत है। सुरेश गुप्ता जैसे कई गुप्ता पड़े हैं। इनका खुद का कोई वजूद नहीं है।''

शिल्पा ने कहा, ''CINE को बोलो कि अपने आर्टिस्ट के शोषण को रोके। ना कि आप पर बैन लगाए।आपका हक है। किसी को भी कोई बैन नहीं कर सकता। ये इंडस्ट्री में जो बैन शब्द का इस्तेमाल होता है वो बकवास है। पाकिस्तान और इंडिया के बीच जो चल रहा है हमें वीजा मिला हम गए। हमारी दोस्ती है हम बिल्कुल निभाएंगे। हम हिंदुस्तान में रहने वाले हैं। हिंदुस्तान में रहने वालों का दिल खुला है और बहुत बड़ा है।"
Related image
इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू के इमरान खान के शपथ समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जाकर जावेद बाजवा से गले मिलने पर हुए विवाद पर भी शिल्पा सिद्धू के पक्ष में खड़ी हुई थी। बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे अपने व‍िवादि‍त स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा वे अपने बयानों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में रही हैं लेकिन इस बार तो ट्रोल्स ने हद कर दी है भाबीजी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस को ट्रोलर्स ने रेप करने की धमकी तक दे डाली है दरअसल, शिल्पा ने नवजोत सिंह सिद्धू के पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान का समर्थन किया था जिसके बाद से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ट्रोलिंग पर बोलते हुए शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही उन्होंने कहा- "मैं इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी समय आ गया है कि अथॉरिटी कड़ा एक्शन लें और ऐसे लोगों को धर दबोचे जो महिलाओं पर हमले करते हैं मैं इन लोगों को भी आंतकी बुलाती हूं जिनके काम जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर जैसे गलत होते हैं" 
उन्होंने कहा- "पाजी ने क्या गलत कहा? लोग उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहते हैं उन्होंने आतंकवाद को कहां सपोर्ट किया? मैं सहमत हूं कि वे अपने दोस्त इमरान खान के खिलाफ ना बोलकर शायद पॉलिटिकली सही होंगे, लेकिन आपको समझना होगा कि उन्होंने साथ में कई सालों तक खेला हैक्यों हर कोई उनके पीछे पड़ा है। "कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर किए जाने पर शिल्पा ने कहा- "मैं पूरी तरह से किसी पर बैन लगाने की घटना के खिलाफ हूं, जिसके विचार आपके साथ नहीं हैं अफसोस की बात यह है कि CINTAA और दूसरी इंडस्ट्री भी इसमें समान रूप से उलझे हुए हैं आप मुझे अपनी आजीविका कमाने के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते बता दें, सिद्धू के पाकिस्तान के समर्थन करने के बाद हर तरफ से उनकी आलोचना हो रही थी। उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाए जाने की खबर हो रही थीमुंबई की फिल्म सिटी में उनकी एंट्री बैन किए जाने की मांग की गई थी फिल्मकार अशोक पंडित ने सलमान खान से सिद्धू को शो से बाहर करने की अपील की थी। कपिल ने भी सिद्धू को सपोर्ट किया थाजिसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottKapilSharmaShow और #UnsubscribeSonyTV के बाद #BoycottKapilSharma ट्रेंड करने लगा था। 

इंड्रस्ट्री में रेप नहीं होता, सब कुछ सहमति से होता है -- #metoo पर शिल्पा शिंदे

Shilpa Shindeजब से बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने #MeToo आंदोलन की शुरुआत की तब से अब तक कई लोगों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं, जिन्होंने खुद को #MeToo का हिस्सा नहीं बनाया वह महिलाएं उनका सपोर्ट कर रही हैं जो यह हिम्मत जुटा पा रही हैं. लेकिन अक्टूबर 11 को लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने कुछ ऐसा कह दिया जो #MeToo आंदोलन को खारिज करने जैसा है. 
बकवास है #MeToo
शिल्पा शिंदे पिछले साल खुद ही 'भाबी जी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन अब #MeToo पर किए सवाल पर कुछ अलग ही तेवर में नजर आ रही हैं. एक खबर के मुताबिक शिल्पा ने #MeToo आन्दोलन पर किए सवाल पर मीडिया से कहा, 'जब जो घटना हो उसके बारे में तभी आवाज भी उठाना चाहिए, क्योंकि बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है.' उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'यह बकवास है, आपको उसी समय मामले के खिलाफ तेज आवाज में बोलना चाहिए.  यह आद में बोलने से काफी आसान है. आपको उस समय उस मामले के बारे में बात करनी चाहिए. मुझे भी अपने अतीत से यह सबक मिला है. जब होता है, तभी बोलो - बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं, यह बेकार है.'
शिल्पा की बातें सुनकर कहा जा सकता है कि वह उस समय अपनी बात पर आई लोगों की प्रतिक्रियाओं से आहत होकर ऐसी बात कर रही हैं. वह बोलती हैं, 'बाद में आप आवाज उठाते हैं, तो कोई नहीं सुनेगा, सिर्फ विवाद होगा कुछ और नहीं. आपको उस समय केवल कॉल करना होगा जब ऐसा होता है और जाहिर है, क्योंकि महिलाओं को शक्ति की जरूरत है, जो तुरंत एक्शन पर ज्यादा काम करती है.'
इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं लोग 
लेकिन इस सब के बाद शिल्पा ने जो बोला वह चौंकाने वाला था, शिल्पा ने कहा, 'ईमानदारी से मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती, क्योंकि इस समय जो भी हो रहा है वह इंडस्ट्री को बदनाम करने वाला है. क्योंकि यहां कोई भी अनजान नहीं है यहां जो भी होता है वह मीचुअल है यहां हैरेस्मेंट जैसी कोई बात ही नहीं है. लोग मिलकर इंडस्ट्री के बारे में गलत बातें फैला रहे हैं कि यहां ऐसा होता है यहां वैसा होता है.' मालूम हो कि शिल्पा शिंदे ने ‘भाभी जी घर पर है’ के निर्माता के ऊपर सेक्सुअल हारसमेन्ट का आरोप लगाया था.
शिल्पा ने कहा कि 'अगर बात की जाए तो यह सिर्फ बॉलीवुड की हालत नहीं है कोई भी इंडस्ट्री पूरी तरह सही या पूरी तरह गलत नहीं है. आपको तय करना है कि आपको अपने आसपास कैसे लोग रखने है. मैं यह अनुभव कर चुकी हूं.
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक आज के दौर का सिनेमा तमाम तरह की रुढ़ियों के साथ-साथ कुछ हदों को भी तोड़ चुका है। बदलते सम...

पत्रकारिता से पूर्व और बाद तक फिल्म व्यवसाय से जुड़े होने के कारण इस चकाचौंध के पीछे क्या होता है, शायद ही कोई फिल्म समीक्षक अज्ञान हो। शायद यही कारण था, कि पूर्व में कोई महिला फिल्मों में काम करने को तैयार नहीं होती थी। ज्ञात हो, फ़िल्मी दुनियाँ के पितामाह दादा साहब फाल्के जब अपनी फिल्म में महिला का अभिनय कोई महिला ही करे, तो महिला की तलाश में वैश्यालय तक पहुँच गए थे, लेकिन वहाँ पहुँचने पर भी निराशा ही मिली, क्योकि उन्हें कहा गया था, "फिल्म में वही वैश्या काम करने को तैयार होगी, यदि तुम अपने किसी बच्चे से शादी करने को तैयार हो।" समय परिवर्तन के साथ, आज जिसे देखो फ़िल्मी नगरी की ओर खींचा जा रहा है।खैर, अब सब इतिहास बन चूका है।
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इस षड्यंत्र में जो शंका व्यक्त की जा रही है, वास्तव में सच हो रही है। सरकार का चुनाव में असली मुद्दों से ध्यान हटाने ....
इसके साथ ही उन्होने इन्ड्रस्ट्री की कई बातों को साझा करते हुए कहा कि, मैंने देखा है कि जब कभी भी लड़कियां इस इन्ड्रस्ट्री में काम मांगने जाती है तो वे जानबूझकर शॉट्स पहनकर जाती है, अगर आपके पास टेलेंट है तो आपको जरूर काम मिल जाएगा.
शिल्पा की बातों में बहुत वजन है, जरुरत है, इस विषय पर गम्भीर चिन्तन एवं मन्थन की। इतने वर्षों बाद गड़े मुर्दे निकालना कोई बुद्धिमानी नहीं।  
शिल्पा शिंदे से जब उनके साथ हुए सेक्सुअल हरेसमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब इस मामले के बारे में कुछ कहने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि अब काफी समय हो चुका है. जब मेंरे साथ ऐसा हुआ था, तब मेरी हेल्प करने कोई नहीं आया था, मैं अकेली थी, लेकिन आज अच्छा है एक महिला अपने साथ हुई घटनाओं को लेकर आगे आ रही है.
इस अभियान ने महिलाओं को एक ऐसा मंच दिया है, जो कि उन्हें अपने साथ हुए यौन दुराचार को लेकर खुलकर बोलने की आजादी दे रहा है, अभी तक इस अभियान के चलते नाना पाटेकर, आलोक नाथ, साजिद खान, कैलाश खैर, और सुभाष घेई भी आ चुके है.