Showing posts with label women issues. Show all posts
Showing posts with label women issues. Show all posts

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र', महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र

Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र', महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्रमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने दृष्टि पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसान, युवाओं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को सबसे अधिक महत्व देते हुए इनसे संबंधित कई योजनाओं की घोषणा की. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दृष्टि पत्र के नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. बता दें छत्तीसगढ़ में जारी किए गए 'संकल्प पत्र' की तर्ज पर ही 'दृष्टि पत्र' जारी किया गया है.
बीजेपी के घोषणा पत्र जारी
बता दें भाजपा इस घोषणा पत्र में अपना पूरा फोकस प्रदेश के युवाओं और किसानों पर रख रही है. इसके साथ ही पार्टी ने महिलाओं के लिए भी कई मेगा प्लान तैयार किए हैं. बता दें महिलाओं के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अलग से घोषणा पत्र जारी किया है. इसके साथ ही किसानों के उपज निर्यात के लिए पोर्ट बनाने का भी बीजेपी किया है. बता दें बीजेपी के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नंरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद्र गहलोतए प्रभात झा, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, विनय सहस्त्रबुद्धे, और संबित पात्रा भी मौजूद बीजेपी कार्यालय में मौजूद हैं.
स्मार्टसिटी की तर्ज पर स्मार्टगांव
वहीं अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने राहुल की कर्ज माफी का तोड़ भी निकाल लिया है. भाजपा ने किसानों से प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने की घोषणा की है. इसके साथ ही विकास के मुद्दे भी बीजेपी के घोषणा पत्र का अहम हिस्सा रहे. पार्टी ने प्रदेश के सभी शहरों को सिक्सलेन से जोड़ने का वादा करते हुए स्मार्टसिटी की तर्ज पर स्मार्टगांव बनाने की भी घोषणा की है. इसके अलावा बीजेपी मध्य प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थाओं को ज्यादा मौके देने का वादा किया है.
बीजेपी की अहम घोषणाएं
अपने घोषणा पत्र में सीएम शिवराज ने हर गरीब को पक्का मकान, हर घर में बिजली और एससी-एसटी वर्ग के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की. वहीं पार्टी ने विशेष जनजाति के लिए प्रतिमाह 1 हजार भत्ता देने की भी घोषणा की है. व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण कोष, वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए नया वेतन आयोग और बेरोजगारी दूर करने के लिए एक हाथ, एक काज योजना के तहत हर साल 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की. इसके साथ ही पार्टी ने सामान्य वर्ग के उन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. पार्टी ने किसानों पर फोकस करते हुए लघु किसान स्वाबलंबन योजना लाने की घोषणा की और सिंचाई का रकबा 82 हजार हेक्टेयर करने और किसान समृद्धि कोरिडोर की स्थापना करने का भी वादा किया.
महिलाओं के लिए घोषणाएं-
- जननी एक्सप्रेस की संख्या की जाएगी दोगुनी
- 12 वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने पर छात्राओं के लिए स्कूटी
- 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस सेवा
- महिला सशक्तिकरण के लिए स्वसहायता समूहों, तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाए जाने की घोषणा

महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना शोभा नहीं देता : मिनाक्षी लेखी का राहुल पर कटाक्ष

भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। आज(अक्टूबर 22) को भाजपा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं से कहा कि देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ बेहद गंभीर अभियान है। इसके तहत महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा, सुरक्षा के बारे में समाज को जागरूक करने के अलावा महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है। 
मीनाक्षी लेखी ने दावा किया कि महिला भ्रूण हत्या के विरूद्ध भी यह अभियान कारगर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं से जुड़े विषय को सरकार संवेदनशील तरीके से देख रही है और ऐसे समय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘उनका (राहुल गांधी) और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है।’ 
अवलोकन करें:--


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भूपेश बघेल छत्तीसगढ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में प्रदेश कांग्र.....

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि महिला सुरक्षा के विषय पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मामला सामने आता है तब राहुल गांधी चुप क्यों हैं। लेखी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में इनका रिकार्ड देश के सामने है। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संवेदनशीलता से देखने की जरूरत है। कोई भी राजनीतिक दल इसमें असंवेदनशीलता नहीं दिखा सकता। इस विषय पर तथ्यों के आधार पर बात हो।’
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अंतर्गत महिलाओं के मान सम्मान और सुरक्षा के विषय पर समाज को जागरूक किया जा रहा है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाए, ऐसी निर्णायक भूमिका सरकार अदा कर रही है।’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को जुमला करार दिया था और वर्तमान सरकार के तहत महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाया था।