Showing posts with label women sleeping site. Show all posts
Showing posts with label women sleeping site. Show all posts

महिलाओं के सोने के स्थान पर केजरीवाल ने सीसीटीवी कैमरे लगावाए




दिल्ली में आप सरकार के बारे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं के सोने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मंगलवार, 15 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगा है।

इसके पहले सोमवार को दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर केजरीवाल के खिलाफ निजता के अधिकार का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया। योगिता सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निगम की महिला नेताओं पर नजर बनाए रखने लिए जिस हथकंडे का इस्तेमाल किया, वह सरासर अशोभनीय और अनैतिक है। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी-सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें धरने पर बैठी निगम की महिला नेताओं से माफी मांगनी चाहिए।

दिल्ली में नगर निगम के नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम के नेता फंड जारी करने की मांग को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए केजरीवाल महिला पार्षदों के बैठने और सोने के स्थान पर कैमरे लगवा दिए हैं, जिससे धरने पर बैठी महिला नेता असहज महसूस कर रही हैं।