Showing posts with label #Bhilwara. Show all posts
Showing posts with label #Bhilwara. Show all posts

राजस्थान :सड़क पर नंगी मिली महिला, बार-बार बयान बदलती रही पुलिस: क्या प्रियंका गाँधी की रैली के कारण गैंगरेप छिपा रही थी पुलिस?

    क्या प्रियंका गाँधी की रैली के कारण गैंगरेप छिपा रही थी पुलिस? (साभार-photo credit: X/@INCRajasthan)
राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार (9 सितम्बर, 2023) की रात में गैंगरेप की एक घटना सामने आई है। मामले में महिला नंगी सड़क पर पाई गई थी। जिसको लेकर रविवार (10 सितम्बर, 2023) को पुलिस बार-बार अपने बयान बदलती रही, पहले कहा कोई रेप नहीं हुआ, फिर कहा परिचितों के साथ गई महिला ने झूठ बोला और बाद में उसी राजस्थान पुलिस ने आरोप को सही बताते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।

वहीं सोशल मीडिया पर इसे प्रियंका गाँधी की रैली से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, रविवार (10 सितम्बर, 2023) को राजस्थान में भाजपा के परिवर्तन रैली के जवाब में प्रियंका गाँधी की रैली थी। और पुलिस के बयान बदलने की घटना को उसी से जोड़कर लोगों द्वारा देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रेप की यह घटना भीलवाड़ा के गंगापुर में शनिवार (9 सितम्बर, 2023) रात करीब 8 बजे की है।

इस मामले में अंकित जैन नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दावा किया, “प्रियंका गाँधी की रैली से सिर्फ़ तीन किलोमीटर दूर एक महिला निर्वस्त्र पाई जाती है, पुलिस की गाड़ी की सीट के कपड़े से उसे ढका जाता है। महिला कहती है उसके साथ गैंगरेप हुआ है। रैली से पहले राजस्थान पुलिस ट्वीट कर कहती है रेप और अपहरण की घटना झूठी निकली, रैली के बाद पुलिस नया ट्वीट कर कहती है रेप की घटना सच है।”

दरअसल, प्रियंका गाँधी के राजस्थान में रैली को देखते हुए 10 सितंबर को राजस्थान पुलिस द्वारा भीलवाड़ा गैंग रेप के मामले में लापरवाही बरतने और बार-बार अपने बयान बदलने का मामला सामने आया है।

इस मामले में सबसे पहले सुबह 11:05 बजे, राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक बयान जारी कर दावा किया कि गंगापुर के आमली रोड पर नग्न अवस्था में मिली महिला का न तो अपहरण किया गया था और न ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने ‘झूठ’ बोला था क्योंकि वह अपने पति से डरती थी।

इसके बाद, एक और पोस्ट कर पुलिस ने कहा कि उसका मेडिकल अस्पताल में किया गया था, और उन्हें उसके फोन पर आरोपित के साथ कॉल रिकॉर्डिंग मिली।

दोपहर करीब 2:59 बजे जब प्रियंका गाँधी की रैली समाप्त हो चुकी थी तब भीलवाड़ा पुलिस ने फिर से बयान जारी कर कहा कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस ने साफ कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, लेकिन अपहरण की शिकायत फर्जी निकली। आरोपित महिला के परिचित थे। उसके साथ बलात्कार करने के बाद वह भाग निकली।

करीब 3:45 बजे, राजस्थान पुलिस के ऑफिसियल एक्स हैंडल ने इस मामले पर एक और बयान जारी किया, जिसमें यह हिस्सा हटा दिया गया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार नहीं हुआ था और कहा गया कि 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अपने बाद के ट्वीट में, पुलिस ने पुष्टि की कि जाँच के बाद महिला के खिलाफ दुष्कर्म की पुष्टि की गई, जो कि पुलिस के पहले के बयान के विरोध में था।

 

सोशल मीडिया पर हुई राजस्थान पुलिस की किरकिरी

इस पूरे मामले को लेकर फैक्ट नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने लिखा, “ये है राजस्थान पुलिस! पहले उन्होंने रेप से इनकार किया क्योंकि सुबह प्रियंका गाँधी वहाँ रैली कर रही थीं, बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथ रेप हुआ था। और अब उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है जब उन्होंने कहा था कि पीड़िता के साथ बलात्कार नहीं हुआ है।”
इस पोस्ट में फैक्ट हैंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और प्रियंका गाँधी को टैग करते हुए इसे शर्म की बात बताया है। साथ ही तंज करते हुए कहा है कि यही लोग महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की बात करते हैं। 

आरोपित गिरफ्तार 

इस मामले में FIR के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसएचओ गंगापुर, सीओ व अन्य पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस का दावा है कि सीडीआर की जाँच से भी उन्हें मामले की पुष्टि करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
आरोपितों के नाम गंगापुर आमली निवासी छोटू (42) पुत्र गणेश सरगरा व चीडखेड़ा निवासी गिरधारी (30) पुत्र नगजीराम गाडरी बताया जा रहा है। फ़िलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है

राजस्थान : गैंगरेप के बाद ज़िंदा बच्ची को भट्ठी में डाल कर जलाया… 400 पन्नों की चार्जशीट से खुलासा

                             जिन्दा जला दी गई थी नाबालिग गैंगरेप पीड़िता: राजस्थान पुलिस (साभार-TOI)
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित नरसिंगपुर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार (2 सितंबर, 2023) को चार्जशीट दायर किया जिसमें पता चला कि 14 वर्षीय लड़की को जब कोयले की भट्टी में जलाया गया था तब वह जीवित थी। चार्जशीट के अनुसार, लगभग एक महीने के बाद उसके अवशेष राजस्थान के भीलवाड़ा में एक कोयला भट्ठी के अंदर पाए गए थे। नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद जिन्दा जला दिया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 400 पृष्ठों से अधिक लम्बी चार्जशीट में 11 अपराधियों में से 9 के नाम शामिल हैं। जिसे जाँच अधिकारी (आईओ) और कोटारी डिप्टी पुलिस अधीक्षक श्याम सुंदर बिश्नोई द्वारा शाहपुरा जिले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अदालत में प्रस्तुत किया गया था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अपराध में शामिल दो किशोरों के खिलाफ अलग से आरोप पत्र दायर किया जाएगा।

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप के बाद न सिर्फ उसकी हत्या कर दी गई, बल्कि शव को कोयले की भट्ठी में डाल कर जला दिया गया था। घटना 2 अगस्त को भीलवाड़ा के कोटारी की है, जो अब शाहपुरा जिले का हिस्सा है जबकि इसके बारें में पता 3 अगस्त को लगा था। वहीं इस मामले में राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस भयानक घटना ने जाँच अधिकारी को बहुत मुश्किल में डाल दिया था। यह अपनी तरह का एक कठिन मामला है। 

क्योंकि, नाबालिग किशोरी के कुछ जले हुए शरीर के हिस्सों को भट्टी से निकाला गया था, जबकि अन्य को इधर-उधर ले जाकर फेंक दिया गया था, जिन्हें खोजने और सावधानीपूर्वक एकत्र करने और गहन फोरेंसिक जाँच में पुलिस को बहुत ही कठनाई का सामना करना पड़ा। 

इस मामले में दूसरी बड़ी कठिनाई वैजाइनल स्वाब सैंपल के अभाव में सामूहिक बलात्कार को साबित करना था। पुलिस टीम ने अपराध को साबित करने के लिए फोरेंसिक पेशेवरों से आरोपितों के नमूने इकट्ठा करने में सहायता माँगी। सभी साक्ष्यों के आलोक में यह साबित किया गया कि पीड़िता को आग में जलाने से पहले पेट्रोलियम आदि ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया गया था।

पूरा मामला 

राजस्थान के भीलवाड़ा में बुधवार (2 अगस्त, 2023) को 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर कोयला भट्टी में जलाने का मामला सामने आया था। मृतक लड़की अपनी माँ के साथ बकरियाँ चराने गई थी। दोपहर में माँ बकरी लेकर घर वापस आ गई। लेकिन लड़की घर नहीं पहुँची थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लड़की घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गाँव के खेतों से लेकर आसपास के रिश्तेदारों तक के घर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
लगातार जारी तलाश के बीच रात करीब 10 बजे गाँव के बाहर कालबेलियों के डेरे के पास कोयला बनाने वाली एक भट्टी जलती दिखाई दी। चूँकि बारिश के दिनों में भट्टी नहीं जलाई जाती है। ऐसे में लोगों को शक हुआ। इस पर भट्टी के पास जाकर देखने पर वहाँ लड़की के जूते पड़े दिखाई दिए। साथ ही भट्टी में लड़की के हाथ में पहना हुआ चाँदी का कड़ा और हड्डी के टुकड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों कालबेलियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। इस पर तीन लोगों ने गैंगरेप कर भट्टी में जलाने की बात कही।
पुलिस की जाँच में यह सामने आया है कि आरोपित नाबालिग लड़की को पकड़कर दोपहर करीब 2 बजे तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद जब उसके लापता होने की सूचना फैली तो आरोपितों ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए सबसे पहले उन लोगों ने अपनी पत्नियों को इसकी सूचना दी। फिर पत्नियों की सहायता से लड़की को भट्टी में डालकर जला दिया। बाद में अधजला सिर और छाती का हिस्सा भट्टी से निकाल कर तालाब में फेंक दिया। आरोपितों ने 4 महीने पहले मृतक लड़की के पिता से खेत किराए पर लिया था। इसके बाद वे वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

राजस्थान : लड़कियों की हो रही बिक्री, मना करने पर उनकी माँओं का बलात्कार, NHRC का गहलोत सरकार को नोटिस

दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट
राजस्थान में महिलाओं की दुर्दशा पर हाथरस आदि पर हंगामा करने वाले कहाँ है? क्या उनके घरों में मातम मचा है, जो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है? कहाँ है, राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव, अरविन्द केजरीवाल, स्वरा भास्कर आदि? क्या राजस्थान में कांग्रेस की आड़ में मुग़ल शासन चल रहा है? राजस्थान में कांग्रेस शासित अशोक गहलोत की सरकार महिलाओं को कितना नीचे गिराएगी? क्या राजस्थान में महिलाओं का कोई आत्मसम्मान नहीं? अगर किस भाजपा शासित राज्य में ऐसा हो रहा होता, ये जितने भी ठोंगी नेता अब तक आसमान सिर पर उठा चुके होते, देश में हाहाकार मचवा देते, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य में लड़कियों की बिक्री और मना करने पर उनकी माताओं का बलात्कार होने पर किसी की आवाज़ नहीं निकल रही? कांग्रेस में महिला वर्ग भी चुप है, क्यों?  

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान सरकार को नोटिस भेजा है। यह नोटिस 8 से 18 साल की लड़कियों की नीलामी को लेकर भेजा गया है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट से राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचे जाने के मामले का खुलासा हुआ था। इसमें बताया गया था कि मना करने पर लड़कियों की माँ के साथ रेप किया जाता है। इसके पीछे जातीय पंचायतों की भूमिका बताई गई थी। गुलामी में लड़कियों का शारीरिक शोषण होता है। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। यौन उत्पीड़न होता है।

इसी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है मीडिया रिपोर्ट में जिस घिनौनी प्रथा का दावा किया गया है, वह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इस संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट माँगी गई है। पुलिस महानिदेशक से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू कर विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पंचायत बना रही लड़कियों को गुलाम 

लड़कियों की ब्रिकी से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट राजस्थान के भीलवाड़ा से संबंधित है। इसमें पीड़ितों के हवाले से बताया गया है कि लड़कियों को नीलाम कर देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों तक भेजा जा रहा है। इसमें बताया गया है कि भीलवाड़ा की कई बस्तियों में दो पक्षों के बीच विवाद या कर्ज के मामलों का निपटारा पुलिस की जगह जातीय पंच कर रहे हैं। वे लड़कियों की नीलामी करवा रहे हैं। इनकार करने पर उनकी माताओं से बर्बरता की जाती है।

रिपोर्ट में कई मामलों का जिक्र किया गया है। ऐसे ही एक मामले के बारे में बताया गया है कि 15 लाख रुपए के भुगतान के बदले जातीय पंचायत ने एक आदमी को पहले अपनी बहन को बेचने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसे 12 साल की बेटी को बेचने को मजबूर किया गया। इस तरह एक-एक कर उस व्यक्ति की सभी पाँच बेटियाँ गुलाम बन गई। बावजूद उस व्यक्ति का कर्ज खत्म नहीं हुआ।

बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा

लड़कियों की बिक्री का मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा है, “कांग्रेस पार्टी का नारा है- लड़की हूँ लड़ सकती हूँ। लेकिन हकीकत राजस्थान में देखें, जहाँ बहन-बेटियों की खुलेआम नीलामी चल रही है। कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर अब राजस्थान की बेटियाँ कह रही हैं- ‘लड़की हूँ बच सकती हूँ, तभी तो राजस्थान में रह सकती हूँ।”