
साल 2010 के बाद बॉलीवुड से दूर तनुश्री ने 8 साल बाद ये आरोप लगाकर बॉलीवुड गलियारों में भूचाल ला दिया है। जमशेदपुर झारखंड में पैदा हुईं 37 साल की तनुश्री ने 2005 में फिल्म आशिक बनाया से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह बॉलीवुड कि किसिंग मशीन कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी के साथ हॉट सीन देकर चर्चा में आई थीं। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में उन्होंने टॉप उतारकर सनसनी मचा दी थी।
अवलोकन करें:--
इसी साल उनकी एक और हिंदी फिल्म चॉकलेट रिलीज हुई थी। उसके बाद वह रकीब, ढोल, रिस्क, गुड बॉय-बैड बॉय, स्पीड, सास बहू और सेंसेक्स , रॉक और अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में नजर आईं। हिंदी फिल्मों के अलावा तनुश्री ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
तनुश्री दत्ता ने कॉलेज छोड़कर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्होंने मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां तनुश्री टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।
मिस इंडिया का खिताब जीतने से पहले वह हैरी आनंद के म्यूजिक वीडिया सइंया दिल में आना रे में नजर आई थीं। इसके अलावा तनुश्री कई सारे स्टेज ईवेंट्स में भी शामिल हो चुकी हैं। तनुश्री की बहन इशिता दत्ता भी अभिनेत्री हैं। इशिता दृश्यम और फिरंगी जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
No comments:
Post a Comment