Showing posts with label tanushri dutta. Show all posts
Showing posts with label tanushri dutta. Show all posts

नाना पाटेकर के सपोर्ट में आईं महाराष्ट्र की ये विधवाएं

protest against Tanushree Dutta
तनुश्री दत्ता के खिलाफ यवतमाल में विरोध प्रदर्शन  | 
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री और नाना पाटेकर के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री के द्वारा नाना पाटेकर के ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोप मामले में जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई लोग अभिनेत्री के समर्थन में हैं वहीं महाराष्ट्र में एक जगह ऐसी है जहां के लोगों ने तनुश्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यवतमाल के पंढरकवाड़ा के किसानों की विधवाओं ने कल तनुश्री दत्ता की तस्वीरों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
इन महिलाओं ने तनुश्री की तस्वीरों को सड़कों पर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया कि नाना पाटेकर ने हमेशा एक भाई की तरह हम सबकी मदद की है और उनके खिलाफ इस तरह के बेबुनियाद आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपको बता दें कि कई लोगों ने तनुश्री को इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी जिसके बाद अभिनेत्री ने आखिरकार मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा 10 साल पहली हुई उस घटना के बारे में विस्तार से बताया है।
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Maharashtra: Widows of farmers in Yavatmal's Pandharkavada staged a protest against Tanushree Dutta yesterday. They also burnt Dutta's pictures. A protester said, "Nana Patekar has helped us as a brother & such baseless allegations against him are unacceptable."
दूसरी तरफ तनुश्री के वकील एन सत्पुते ने कहा है कि तनुश्री ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईएर दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें बेवकूफ बनाया है। पुलिस ने केवल उनकी गाड़ पर हुए हमले के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन इसमें किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया है।
Tanushree Dutta had tried to lodge an FIR against Nana Patekar, Ganesh Acharya&the director&producer of the movie in '08 but police made fool of her by registering a case only against the incident of attack on her vehicle&didn't mention anyone's name: N Satpute,Tanushree's Lawyer pic.twitter.com/SkhRkHrCoe
View image on Twitter
Since she doesn't know Marathi she was unaware of it. Moreover, she was also in depression due to the harassment that she had undergone due to these people. Now that Tanushree has recovered she decided to take action&registered a case against them:Satpute,Tanushree Dutta's Lawyer pic.twitter.com/yZ9iabubpJ
View image on Twitter
चूंकि वह मराठी नहीं जानती हैं इसलिए वे इससे अनजान थीं। इसके अलावा अपने साथ हुए यौन शोषण के चलते वे तनाव में चल रही हैं। अब जब तनुश्री ने इन तनाव से ऊपर आ चुकी हैं तो उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया। 
आईपीसी की धारा 354, 354 (A), 34 और 509 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमारे पास उनके खिलाफ सारे सबूत हैं। और अगर पुलिस उनके खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं करती है तो हम हाई कोर्ट जायेंगे।
अवलोकन करें:--
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभी तनुश्री और नाना पाटेकर के बीच उपजा विवाद धमा भी नहीं, कि आ गया एक और विवाद। या यूँ क.....

तनुश्री दत्‍ता, इमरान हाशमी के साथ 'आश‍िक बनाया' गाने में हो गई थीं टॉपलेस

tanushree dutta in aashiq banaya aapneबॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता (Tanushree Dutta) इन द‍िनों नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाकर चर्चा में आ गई हैं। तनुश्री दत्‍ता ने 2008 की एक घटना का जिक्र किया था जब उनके साथ नाना पाटेकर ने गलत व्यवहार किया था। तनुश्री उस वक्‍त फ‍िल्‍म हॉर्न ओके प्‍लीज की शूट‍िंग कर रही थीं।  इस फिल्‍म में जहां नाना लीड रोल में थे, वहीं तनुश्री दत्ता ने एक आइटम सॉन्‍ग किया था। इसके बाद बॉलीवुड के तमाम स‍ितारे उनके समर्थन में आ गए हैं। 
साल 2010 के बाद बॉलीवुड से दूर तनुश्री ने 8 साल बाद ये आरोप लगाकर बॉलीवुड गलियारों में भूचाल ला दिया है।  जमशेदपुर झारखंड में पैदा हुईं 37 साल की तनुश्री ने 2005 में फ‍िल्‍म आश‍िक बनाया से डेब्‍यू किया था। इस फ‍िल्‍म में वह बॉलीवुड कि किस‍िंग मशीन कहे जाने वाले एक्‍टर इमरान हाशमी के साथ हॉट सीन देकर चर्चा में आई थीं। फ‍िल्‍म के टाइटल सॉन्‍ग में उन्‍होंने टॉप उतारकर सनसनी मचा दी थी। 
अवलोकन करें:--
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिग्‍गज एक्‍टर नाना पाटेकर पर 'हॉन ओके प्‍लीज' फिल्‍म की शूटिंग के दौरान शोषण करने का आ.....

इसी साल उनकी एक और ह‍िंदी फ‍िल्‍म चॉकलेट र‍िलीज हुई थी। उसके बाद वह रकीब, ढोल, र‍िस्‍क, गुड बॉय-बैड बॉय, स्‍पीड, सास बहू और सेंसेक्‍स , रॉक और अपार्टमेंट जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आईं। ह‍िंदी फ‍िल्‍मों के अलावा तनुश्री ने तेलुगू और तमिल फ‍िल्‍मों में भी काम किया है। 


तनुश्री दत्‍ता ने कॉलेज छोड़कर मॉडल‍िंग कर‍ियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्‍होंने मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंड‍िया का ख‍िताब अपने नाम किया था और इसके बाद उन्‍होंने मिस यून‍िवर्स 2004 में भारत का प्रतिन‍िध‍ित्‍व किया। यहां तनुश्री टॉप 10 में जगह बना पाई थीं। 
मिस इंड‍िया का ख‍िताब जीतने से पहले वह हैरी आनंद के म्‍यूज‍िक वीड‍िया सइंया दिल में आना रे में नजर आई थीं। इसके अलावा तनुश्री कई सारे स्‍टेज ईवेंट्स में भी शामिल हो चुकी हैं। तनुश्री की बहन इश‍िता दत्‍ता भी अभिनेत्री हैं। इशिता दृश्‍यम और फ‍िरंगी जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आई थीं। 

जब बिना बताए विश्वजीत पांच मिनट तक रेखा को करता रहा था Kiss

When Rekha Was Forcefully Kissed By Actor While Shooting Movie
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगाया है कि 'हॉर्न ओके प्लीज' (2009) के सेट पर उन्होंने उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था। हालांकि, नाना ने इस बात को गलत बताया है। 
दरअसल चर्चा में रहकर फिल्म मिलने की लालसा में फिल्म जगत में  तरह की बातें होती रहती हैं, कोई नई बात नहीं। लेकिन इस तरह किसी बात को तूल देकर कोई फिल्म जगत में काम ही नहीं कर सकता। यह एक कटु सच्चाई है, जिसे झुठलाना शायद ही संभव हो। और जिस नायिका ने इस तरह की बातों का ढोल पीटा, चाहे जितनी भी प्रतिभाशाली हो, उस नायिका को लुप्त ही होता देखा गया है।  
वैसे बॉलीवुड में सेट पर इस तरह की घटना का यह पहला मामला नहीं है। चर्चित नायिका रेखा के साथ ऐसा ही एक मामला करीब 49 साल पहले सामने आया था। जब बिना बताए एक एक्टर ने उन्हें 5 मिनट तक Kiss किया था। रेखा के लिए वह लम्हा किसी सेक्शुअल हैरेसमेंट से कम नहीं था। यासेर उस्मान की बुक 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात का जिक्र किया गया है। 
15 साल की थीं रेखा और करियर का पहला Kiss था
बात 1969 की फिल्म 'अनजाना सफर' के समय की है। मुंबई के महबूब स्टूडियो में डायरेक्टर राजा नवाथे की इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फिल्म के पहले शेड्यूल में कुलजीत पाल, राजा और विश्वजीत ने रेखा के लिए एक प्लान बनाया। उस दिन रेखा और विश्वजीत के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। जैसे ही डायरेक्टर राजा नवाथे ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने 15 साल की रेखा को अपनी बाहों में भर लिया और Kiss करने लगे। बुक के मुताबिक़, रेखा का यह पहला Kissing सीन था।
अवलोकन करें:--

nigamrajendra28.blogspot.in
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक सबसे पहली चीज – कठुवा में बच्ची के साथ बलात्कार…


nigamrajendra28.blogspot.com
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि यौन उत्पीड़न…

nigamrajendra28.blogspot.com
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक कुछ दिन पहले स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दी…

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो स्टार्स की जिंदगी को 
न डायरेक्टर ने कट बोला, न एक्टर ने Kiss करना बंद किया
विश्वजीत ने जैसे ही रेखा को Kiss करना शुरू किया, वे एकदम अवाक रह गईं। इस Kiss के बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था। कैमरा रोल होता रहा। लेकिन इस दौरान न डायरेक्टर ने कट बोला और न ही विश्वजीत ने रेखा को Kiss करना बंद किया। पूरे पांच मिनट तक वे रेखा को Kiss करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद यूनिट मेंबर्स सीटियां बजा-बजाकर चीयर कर रहे थे। रेखा की आंखें बंद थीं। लेकिन उनसे निकलते आंसू साफ नजर आ रहे थे।
विश्वजीत ने दी थी सफाई
विश्वजीत ने अपने इस Kiss सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यह सब उन्होंने डायरेक्टर राजा नवाथे के कहने पर किया। उन्होंने बताया था, "यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था। हालांकि, रेखा उस समय गुस्से में थीं, क्योंकि उन्हें धोखा दिया गया था।" बता दें कि इस Kiss कांड के बाद विश्वजीत का नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा था।
जहाँ तक चुम्बन की बात है, देविका रानी से लेकर इमरान  हाश्मी तक एक लम्बी सूची है। फिल्म जगत में सबसे पहला चुम्बन दृश्य देविका रानी और हिमांशु रॉय का फिल्म कर्मा में फिल्माया गया था। उस लम्बे चुम्बन को आज के आधुनिक फिल्म  जगत  ने न जाने कितनी बार तोड़ दिया। अब तो इन दृश्यों से परिवार के बीच बैठकर देखे जाने वाले धारावाहिक भी अछूते नहीं। 

दीपिका के गले में रणबीर और शाहरुख की गोद में आलिया


आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे फिल्‍ममेकर हैं, जो मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्‍म ‘कभी खुशी कभी गम’ तो आपको याद ही होगी, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि अमिताभ, शाहरुख, ऋतिक, काजोल, करीना जैसे कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे. उस समय भी करण जौहर ही थे, जो इस मल्‍टीस्‍टारर कास्‍ट को एक साथ स्‍क्रीन पर लाए थे. ऐसा ही कारनामा फिर से करण जौहर ने किया है. बॉलीवुड के जिन सितारों को एक फ्रेम में देखने का सपना उनके फैंस का कब से है, वह करण जौहर ने पूरा कर दिया है.
करण जौहर ने गुरुवार को अपने इंस्‍टाग्राम पर एक ऐसा फोटो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड के कई स्‍टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं. इस एक फोटो में शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और खुद करण जौहर नजर आ रहे हैं. इतने सारे सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
28 सितंबर को रणबीर कपूर का बर्थडे है और ऐसा लग रहा है कि सितारों का यह जमघट उनकी ही प्री-बर्थडे पार्टी के लिए इकट्ठा हुआ है. हालांकि करण जौहर ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है.
दिलचस्‍प है कि यह सारे ही सितारे इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चा में हैं. जहां दीपिका और रणबीर कपूर का रिश्‍ता लंबे समय तक चलने के बाद इन दिनों रणबीर और आलिया भट्ट की नजदीकियों की खबर आ रही है. तो वहीं दीपिका पादुकोण अपने बाजीराव यानी रणवीर सिंह के शादी करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘जीरो’ में लगे हैं और आमिर खान की फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.
ग्रीन सूट पहनकर डायन ने मचाई तबाही
आप सभी भोजपुरी सिनेमा की हॉट अदाकारा और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा यानी कि अंतरा बिस्वास को तो जानते ही होंगे जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट, बोल्ड और सेक्सी फोटो शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रीन रंग के सूट सलवार में फोटो शेयर किया है मोनालिसा का यह फोटोशूट उनके सीरियल नजर के सेट पर किया गया है और इस फोटोशूट में वह वाकई में बहुत ही शानदार नजर आ रहीं हैं. आप सभी को पता ही होगा कि इन दिनों वह फिल्मों से दूर सीरियल नजर में डायन का किरदार निभा रही है और इस शो में वह डायन से अब महाडायन बन चुकीं हैं.
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
फिल्म रंगीला से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर लंबे अरसे बाद छोटे पर्दे पर दिखने वाली है.....



NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
केरल में आई तबाही के कारण लगभग 400 लोगों ने अपनी जान गवां दी और लाखों लोग बेघर हो गए. बाढ़ के कारण काफी ज्यादा नुकसान भी .....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक स्‍टार प्‍लस के सीर‍ियल ब‍िदाई से फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में दुबई मे...
फोटो में भोजपुरी सेंसेशन खुले बालों के साथ हरे रंग के सूट में कहर ढा रही हैं. मोनालिसा के फोटो में उनका दिलकश अंदाज साफ़ नजर आ रहा है.आप सभी को यह जानकारी के लिए बता दें कि, हरे रंग के सूट में मोनालिसा माथे पर बड़ी बिंदी लगाई है जो उनके लुक में चारा चाँद लगा रही है.
मोनालिसा के फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनक इंस्टाग्राम पर लाखो फॉलोवर्स हैं जो उन्हें खूब पसंद करते हैं और अपने फॉलोवर्स को मोनालिसा कभी निराश नहीं करती हैं वह अपने फॉलोवर्स के लिए हर दिन बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें अपलोड कर देती हैं. फिलहाल उन्हें नजर शो में खूब पसंद किया जा रहा है और अब यह शो सभी का फेवरेट भी बन चुका है.
इस अभिनेत्री ने बताई बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की जरुरत, 10 साल बाद फिर उठाई आवाज
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया यौन उत्'€à¤ªà¥€à¤¡à¤¼à¤¨ का आरोप, 'सब उसका सच जानते हैं पर...'
मीटू’ कैंपेन ने हॉलीवुड की स्याह हकीकत दुनिया के सामने रखी और यह कई प्रभावशाली व्यक्तियों के पतन की वजह बना भी बना हैं। हाल ही में अपने बयान से सुर्खियों में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर आपबीती बयां की हैं।  मीटू कैंपेन को लेकर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का कहना है कि ऐसा बॉलीवुड में भी होना चाहिए ताकि 2008 में कथित तौर पर उनके साथ हुई एक घटना में उन्हें इंसाफ मिल सके।
Related imageहाल में टीवी साक्षात्कार में दत्ता ने एक बार फिर 10 साल पहले हुए उस घटना को दोहराया है जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने एक फिल्म के सेट पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। साक्षात्कार में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता को फिल्मकारों का मौन समर्थन था। दत्ता ने कहा कि जब मैंने आठ से 10 साल पहले इस बारे में बोला था तो उन्होंने मुझपर अभद्र टिप्पणी की थी और मुझे गैरपेशेवर कहा था। किसी को भी मुझे कुछ कहने का अधिकार नहीं है।
Related imageघटना और उसके बाद के घटनाक्रम को याद करते हुए दत्ता ने दावा किया, ”जब मैंने बचकर निकलने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया को बुला लिया। उन्होंने भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के लिए कुछ लोगों को बुलाया और मेरी कार पर हमला किया। अंदर मेरे माता-पिता थे यहां तक कि मैं अंदर थी। यह भयावह था।”
Related imageसालों बाद मुंबई वापस लौटीं तनुश्री दत्ता, कभी HOT अंदाज था मशहूर, अब पहचानना मुश्किलअभिनेत्री ने कहा, ” उन्होंने सुनिश्चित किया कि हम स्टूडियो से नहीं निकल पाएं, उन्होंने दरवाजों को बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस आई और हमें निकाला गया। जब हमने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उन्होंने जवाबी प्राथमिकी दर्ज करा दी और जवाबी प्राथमिकी के कारण मेरे पिता, एक हेयर ड्रेसर और स्पॉट बॉय को अगले कुछ सालों तक उत्पीडऩ के दौर से गुजरना पड़ा।”
दत्ता कहा कि जब इस तरह की घटना के बारे में बोलते हैं या बोलने की कोशिश करते हैं तो सामाजिक कलंक और चरित्र हनन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ” मैं यह किसी छुपे हुए एजेंडे के लिए नहीं कर रही हूं। ये चीजें अन्य को प्रोत्साहित करती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि यह लोगों को प्रोत्साहित करे।”
#Me Too कैंपेन चलाने वाली नायिकाओं की बातें पढ़कर हँसी इसलिए आती है, कि फिल्मों या सीरियल में काम करने के लिए जिन मुद्राओं में फोटो भेजती हैं, उस समय सभ्यता याद नहीं आती। स्वतंत्र पत्रकारिता करते, एक बार एक निर्देशक से नायिका को फिल्मों में कम वस्त्रों में दिखाए जाने के प्रश्न में उत्तर में फिल्मों में पदापर्ण करने को लालायित करने वालियों के चित्रों का अम्बार दिखाकर, उल्टे मुझसे ही प्रश्न कर दिया, "बताइए हम ऐसा तो नहीं कर रहे?" 
Image result for तनुश्री दत्ता latest इस तरह के कैंपेन में अपनी व्यथा बताने वाली वास्तव में अपने फ़िल्मी कैरियर को अंधकार एवं लुप्त होते देख, चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रही हैं।    
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तनुश्री दत्ता के आरोपों पर दिया करारा जवाब अक्सर देखा जाता है बॉलीवुड में जब भी कोई विवाद सामने आता है तो दोनों पक्ष के लोग खुलकर अपनी बात कहते हैं, अब जब नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का मामला चर्चाओं में है तो इस मौके पर बॉलीवुड की सेलीब्रिटी ने भी इस मामले में बयान देने शुरू कर दिए हैं. नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने बयान दिया था कि 2008 के फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया था। अब कहानी में कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक बयान देकर तनुश्री दत्ता को गलत बताया है.
तनुश्री दत्ता ने बताया था कि फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर और गणेश आचार्य सभी ने यह सब देखा था, लेकिन किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा. बता दें कि राकेश सारंग द्वारा निर्देशित फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में गणेश आचार्य डांस डायरेक्टर थे. आचार्य ने मीडिया को बताया, 'सबसे पहले, यह बहुत पुरानी घटना है इसलिए मैं वास्तव में सबकुछ स्पष्ट रूप से याद नहीं कर सकता. लेकिन जहां तक ​​मुझे याद है, यह एक रोमांटिक डुएट सॉन्ग था, उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि शूटिंग भी तीन घंटे पहले ही खत्म कर दी गई थी, एक्टर्स में आपसी कोई गलतफहमी थी, लेकिन मैं दावे के साथ यह कह सकता हूं कि तनुश्री जैसा कह रही हैं वैसा कुछ नहीं हुआ. यह एक गलत बयान है कि नाना ने कुछ राजनीतिक दल लोगों को धमकी देने के लिए बुलाया, ऐसा कभी नहीं हुआ.'
वेबसाइट डीएनए के मुताबिक आचार्य ने यह भी कहा कि उन्हें प्रोड्यूसर ने बताया था कि नाना पाटेकर गाने का हिस्सा होंगे। लेकिन उसक बाद आचार्य ने कहा, 'जब मुझे रिहर्सल के लिए बुलाया गया था तो मुझे बताया गया कि नाना भी गाने में हैं, मेरे पास कोई ऑप्शन भी नहीं था, लेकिन वह गाना कहीं से कहीं तक अश्लील नहीं था, यह प्योर डांस था बस. जब दत्ता ने गाना करने से मना किया तो उस गाने में राखी सावंत को लिया गया.  आचार्य ने कहा कि इस निणर्य से उनका कुछ लेना देना नहीं था और यह सब निर्माताओं की कॉल थी।' आचार्य ने यह भी कहा, 'पाटेकर एक अच्छे व्यक्ति हैं और वह कभी भी ऐसा नहीं कर सकते. कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने यह भी दावा किया कि नाना ने इंडस्ट्री के बहुत से कलाकारों की मदद की है और वह ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते हैं।'

सालों बाद मुंबई वापस लौटीं तनुश्री दत्ता, कभी HOT अंदाज था मशहूर

सालों बाद मुंबई वापस लौटीं तनुश्री दत्ता, कभी HOT अंदाज था मशहूर, अब पहचानना मुश्किल
फिल्म 'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आज काफी समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं.2005 में फिल्म ''आशिक बनाया आपने'' में अपने अभिनय और हॉट अवतार से बॉलीवुड में एक नया ट्रैंड शुरू करने वाली तनुश्री दत्ता करीब 8 साल से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं. तनुश्री दत्ता की आखिरी फिल्म ''अपार्टमेंट'' थी जो साल 2010 में आई थी. उसके बाद वो किसी फिल्म में काम करती नजर नहीं आईं. एक वक्त पर हॉट फिगर और बोल्ड अदाओँ की मल्लिका रहीं तनुश्री दत्ता की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचाना बहुत मुश्किल है अपने हॉट अवतार और बोल्ड सीन्स ही नहीं बल्कि कुछ विवादों के चलते भी तनुश्री सुर्खियों में रही थी. 2009 में आई फिल्म‘हॉर्न ओके प्लीज’के आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था.(नायिका तनुश्री दत्ता के अधिकतर फोटो फिल्म 'आशिक़ बनाया आपने' से हैं)