Showing posts with label topless. Show all posts
Showing posts with label topless. Show all posts

‘टॉपलेस’ होकर कॉलेज जाती लड़कियाँ पर कोई सवाल नहीं, तो इस्लामिक ड्रेस कोड पर क्यों: कर्नाटक बुर्का विवाद पर बचाव में बोले मौलाना साजिद रशीदी

                                                  मौलाना साजिद रशीदी ने फिर दिया विवादित बयान
हिंदुओं और राम मंदिर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के लिए कुख्यात ‘ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन’ के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कर्नाटक के कॉलेजों में चल रहे बुर्का और हिजाब विवाद पर बयान देते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने 10 फरवरी को कहा कि हिजाब इस्लाम का ड्रेस कोड है और महिलाओं को खुद को सुरक्षित और समाज में संरक्षित रखने के लिए पर्दे में रहना चाहिए। उन्होंने सभी मुस्लिम महिलाओं से बुर्का पहनना जारी रखने की अपील की और मुस्लिम पुरुषों से कुर्ता और जालीदार टोपी (Skull Cap) सहित पारंपरिक मुस्लिम पोशाक अपनाने को कहा।

मौलाना साजिद रशीदी ने कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों पर भारतीय संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मजहब (इस्लाम) का पालन करना मुस्लिमों का मौलिक अधिकार है और हिजाब पहनना ‘इस्लाम का अभिन्न अंग’ है।

एक्टिविस्ट अंबर जैदी से खास बातचीत में रशीदी ने कहा, “महिलाएँ टॉपलेस होकर कॉलेज, स्कूल जाती हैं तो कोई उनसे सवाल नहीं करता, फिर हिजाब और बुर्का पहनने वाली लड़कियों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।” विवादास्पद मौलवी ने कहा, “जीन्स पहनना, स्कूलों में टॉपलेस होना इस्लाम में अच्छा नहीं माना जाता है। महिलाओं को पर्दा करना चाहिए और पुरुषों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उसे टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए और समाज में पुरुषों के सामने अपने शरीर के अंगों को उजागर नहीं करना चाहिए।”

जब अंबर जैदी ने पूछा कि स्कूल और कॉलेज में टॉपलेस होकर कौन जाता है, तो रशीदी ने जवाब दिया कि बहुत सारी लड़कियाँ ऐसा करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज जाकर लड़कियों को टॉपलेस और अभद्र कपड़े, जींस पहनकर घूमते हुए देख सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को कॉलेजों में जींस पहनने का मौलिक अधिकार है तो उन्हें भी बुर्का पहनने का मौलिक अधिकार है।

मौलाना ने अपने सभी विचार को कुरान पर आधारित बताया। उन्होंने बताया कि इस्लाम का सिद्धांत पूरी तरह से कुरान, हदीस से लिया गया है और जो महिलाएँ हिजाब या बुर्का नहीं पहनती हैं उन्हें इस्लाम का पालन नहीं माना जाता है।

RSS हिजाब की इजाजत नहीं देकर इस्लाम पर हमला कर रहा है: मौलाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘RSS के गुंडे’ पहले तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाकर और अब हिजाब की अनुमति नहीं देकर इस्लाम पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में 17:13 मिनट पर मौलाना कहते हैं, “ये लोग (RSS) भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। वे पूरे देश में गुंडागर्दी करना चाहते हैं। तिरंगे की भी इज्जत नहीं करते। वे केवल भगवा ध्वज मानते हैं।”
उन्होंने कर्नाटक के संस्थानों को भी बहस में घसीटा और कहा कि कॉलेजों ने अभी-अभी RSS के रास्ते पर चलना शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया, “जिन लड़कों ने हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं का विरोध किया, उन्होंने भगवा दुपट्टा पहना था। ये लोग कौन हैं? वे किस तरह की मिसाल कायम कर रहे हैं? वे (RSS) इस देश को मजहब के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।” हालाँकि यह आरोप लगाते हुए वह यह बात आसानी से भूल गए कि कर्नाटक हिजाब विवाद की शुरुआत आठ मुस्लिम लड़कियों ने की थी, जिन्होंने कॉलेज के सेम यूनिफॉर्म ड्रेस कोड के नियमों का पालन करने से इनकार किया था।

मुस्लिम जहाँ भी जाएँ अपने ‘मजहब’ का पालन करेंगे: मौलाना रशीदी

उन्होंने संवैधानिक अधिकारों के संदर्भ में इंटरव्यू लेने वाली एक्टिविस्ट अंबर जैदी (जो कि एक मुस्लिम भी हैं) के साथ डिबेट किया। उन्होंने उन पर इस्लाम का पालन न करने का आरोप लगाया और कहा कि आजादी का मतलब यह नहीं है कि मुस्लिम महिलाएँ कुरान में वर्णित अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन के तरीके को भूल जाएँ। उन्होंने अंबर पर स्वतंत्र विचारों को अपनाने का आरोप लगाया और इसे ‘हराम’ कहा।
अपनी इस राय पर कि ‘मुस्लिम महिलाओं को पर्दा करना चाहिए और हिजाब पहनना चाहिए’, उन्होंने कहा कि मुस्लिम जहाँ भी जाएँगे, अपने ‘मजहब’ का पालन करेंगे। वीडियो में 16:40 मिनट में उन्होंने कहा, “जिस समुदाय से मैं संबंध रखता हूँ, वह कॉलेजों, बाजारों और पूरे समाज में इस्लाम का पालन करने में विश्वास करता है। हमें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता।”
मौलाना रशीदी इससे पहले भी हिंदू विरोधी विवादास्पद बयान दे चुके हैं। अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला आने के बाद उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि मस्जिद बनाने के लिए मंदिर को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने इस्लाम के हवाले से कहा था कि एक मस्जिद हमेशा मस्जिद ही रहेगी और उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मस्जिद को ध्वस्त कर मंदिर बनाया गया, अब मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद फिर से बनेगा।
साजिद रशीदी ने कहा था, “इस्लाम कहता है कि एक मस्जिद हमेशा एक मस्जिद होगी। इसे कुछ और बनाने के लिए नहीं तोड़ा जा सकता है। हम मानते हैं कि बाबरी मस्जिद थी और हमेशा एक मस्जिद रहेगी। मंदिर को गिराने के बाद मस्जिद की तामीर नहीं की गई थी लेकिन अब मस्जिद बनाने के लिए हो सकता है मंदिर को तोड़ा जाए।”
अवलोकन करें:-
कर्नाटक की बुर्के वाली लड़कियों को तालिबान का समर्थन: ‘इस्लाम’ को बताया ‘मुल्क’ से ऊपर
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कर्नाटक की बुर्के वाली लड़कियों को तालिबान का समर्थन: ‘इस्लाम’ को बताया ‘मुल्क’ से ऊपर

‘हिजाब विवाद’ की शुरुआत कैसे हुई?

हिजाब को लेकर विवाद की शुरुआत उडुपी के एक कॉलेज से हुई थी। जहाँ पिछले दिनों हिजाब पर बैन लगा दिया गया था। हिजाब पहने हुई छात्राओं को गेट पर रोक दिया गया था। इसके बाद एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में ये कहते हुए याचिका दायर किया था कि हिजाब पहनने की अनुमति न देना असंवैधानिक है। मामले में गुरुवार (10 फरवरी 2022) कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान छात्रों को धार्मिक पोशाक पहनने पर जोर न देने के लिए कहा गया। मामले की अगली सुनवाई सोमवार (14 फरवरी 2022) को होगी।

इस्लामी देश में टॉपलेस फोटो खिंचवाने पर प्लेबॉय मॉडल को धमकी

प्‍                                                                                                                                    लेबॉय मॉडल ल्युआना सैंडियन (साभार: इंस्टाग्राम)
मुस्लिम देश दुबई में एक प्लेबॉय मॉडल को टॉपलेस तस्‍वीर खिंचवाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स आलोचनाओं के साथ उन्हें धमकी भरे मैसेज भेज रहे है। हालाँकि, इस मामले को लेकर मॉडल का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। शूट के दौरान उन्होंने हाथों से अपने ब्रेस्ट को ढक लिया था।

दरअसल, ब्राजील की चर्चित प्‍लेबॉय मॉडल ल्युआना सैंडियन (27) ने दुबई के रेगिस्‍तान के अंदर टॉपलेस फोटोशूट करवाकर, तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसको देखते ही उनके फॉलोवर्स भड़क गए। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स एक मुस्लिम देश में इस तरह की तस्‍वीर खिंचवाने को अश्‍लील बता रहे हैं।

इस्‍लामिक नियमों का पालन करने वाले दुबई में बिना कपड़ों के रहना या टॉपलेस होकर सार्वजानिक जगहों पर सूरज की धूप लेना अश्‍लीलता माना जाता है। यहीं नहीं इन कानूनों को नहीं मानने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

हालाँकि, लोगों की आलोचनाओं से घिरी ल्युआना सैंडियन ने उनके ऊपर लगे सारे आरोपों को खंडन किया है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक ल्युआना का कहना है कि उनका उद्देश्‍य किसी को आहत करना नहीं था। उन्‍होंने अपने ब्रेस्‍ट को हाथों से कवर कर रखा था ताकि किसी कानून का उल्‍लंघन न हो। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर फ़ोटो पोस्ट करने के बाद से ही उन्हें ऑनलाइन धमकियाँ दी जा रही हैं।

ब्राजीलियाई मॉडल ने अपनी तस्वीरों को लेकर कहा, “ये तस्‍वीरें मेरे जीवन की सबसे अच्‍छी तस्‍वीरें हैं और मैं किसी को भी शर्मिंदा नहीं करना चाहती थी। मैं अपने ब्रेस्‍ट को लेकर सतर्क थी और उसे हाथों से कवर कर रखा था। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं यह जानती थी कि सऊदी अरब में न्‍यूड होने पर बैन है लेकिन इसके बाद भी मुझसे घृणा करने वाले लोग मुझे धमकी दे रहे हैं।”

वहीं जब प्लेबॉय मॉडल की टॉपलेस तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि, क्‍या टॉपलेस होकर तस्‍वीर खिंचवाने पर उन्‍हें अरेस्‍ट नहीं किया गया तो इस पर यूजर को ट्रोल करते हुए उन्होंने कहा कि दुबई में मेरे चार्म के चलते मैं जो चाहती थी उन्होंने मुझे करने दिया।

डब्‍बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस होती ये बॉलीवुड अभ‍िनेत्र‍ियां

डब्‍बू रतनानी अपने फैशन फोटोग्राफी को लेकर काफी ज्‍यादा पॉपुलर हैं और इनकी तस्‍वीरें जब बाहर निकल कर आती हैं, तो मजा ही आ जाता है। आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्रिटियों ने इनके कैमरे के सामने टॉपलेस फोटोशूट करवाए हैं। आइये देखते हैं कि किन किन सेलेब्रिटियों ने डब्‍बू के कैमरे के सामने बेहतरीन फोटोशूट करवाए हैं। 
बॉलीवुड स्‍टार्स को खूबसूरत बनाने में फोटोग्राफर्स का काफी योगदान होता है। जी हां, आपके सामने जो ग्‍लैमरस कैलेंडर्स और फोटोज़ आते हैं, उनके पीछे बड़े ही टैलेंटेड फोटोग्राफर्स का हाथ होता है। ऐसे ही बॉलीवुड के खास फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी हैं, जिन्‍होंने अपने कैमरे से बॉलीवुड सितरों के एक से बढ़ कर एक फोटोज लिये हैं। कलंक की अभिनेत्री आलिया भट्ट, कृति सेनन, कटरीना कैफ, विद्या बालन, जैक्लिन फर्नांड‍िस और सनी लियोनी जैसी अदाकाराएं डब्‍बू रतनानी के ल‍िए टॉपलेस फोटोशूट करा चुकी हैं।
बॉलीवुड के कई सितारे डब्‍बू के साथ फोटोज़ खिंचवाने के लिये बेकरार रहते हैं और लंबे समय तक इंतजार भी करते हैं। इनके बारे में कई सितरों ने कहा भी है कि ये साल के अंते में आने वाले इन कैलेंडर्स का हमें बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। 
डब्‍बू रतनानी के कैमरे से आज के जमाने का कोई भी सितारा नहीं बच पाया है। इनकी फोटोग्राफी इतनी बेहतरीन है कि ये अपने कैमरे के सामने किसी न किसी एक्‍ट्रेस से टॉपलेस फोटोशूट करवा ही लेते हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने बतौर एक्शन हीरो फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। लेकिन जैसे जै....

तनुश्री दत्‍ता, इमरान हाशमी के साथ 'आश‍िक बनाया' गाने में हो गई थीं टॉपलेस

tanushree dutta in aashiq banaya aapneबॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता (Tanushree Dutta) इन द‍िनों नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाकर चर्चा में आ गई हैं। तनुश्री दत्‍ता ने 2008 की एक घटना का जिक्र किया था जब उनके साथ नाना पाटेकर ने गलत व्यवहार किया था। तनुश्री उस वक्‍त फ‍िल्‍म हॉर्न ओके प्‍लीज की शूट‍िंग कर रही थीं।  इस फिल्‍म में जहां नाना लीड रोल में थे, वहीं तनुश्री दत्ता ने एक आइटम सॉन्‍ग किया था। इसके बाद बॉलीवुड के तमाम स‍ितारे उनके समर्थन में आ गए हैं। 
साल 2010 के बाद बॉलीवुड से दूर तनुश्री ने 8 साल बाद ये आरोप लगाकर बॉलीवुड गलियारों में भूचाल ला दिया है।  जमशेदपुर झारखंड में पैदा हुईं 37 साल की तनुश्री ने 2005 में फ‍िल्‍म आश‍िक बनाया से डेब्‍यू किया था। इस फ‍िल्‍म में वह बॉलीवुड कि किस‍िंग मशीन कहे जाने वाले एक्‍टर इमरान हाशमी के साथ हॉट सीन देकर चर्चा में आई थीं। फ‍िल्‍म के टाइटल सॉन्‍ग में उन्‍होंने टॉप उतारकर सनसनी मचा दी थी। 
अवलोकन करें:--
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिग्‍गज एक्‍टर नाना पाटेकर पर 'हॉन ओके प्‍लीज' फिल्‍म की शूटिंग के दौरान शोषण करने का आ.....

इसी साल उनकी एक और ह‍िंदी फ‍िल्‍म चॉकलेट र‍िलीज हुई थी। उसके बाद वह रकीब, ढोल, र‍िस्‍क, गुड बॉय-बैड बॉय, स्‍पीड, सास बहू और सेंसेक्‍स , रॉक और अपार्टमेंट जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आईं। ह‍िंदी फ‍िल्‍मों के अलावा तनुश्री ने तेलुगू और तमिल फ‍िल्‍मों में भी काम किया है। 


तनुश्री दत्‍ता ने कॉलेज छोड़कर मॉडल‍िंग कर‍ियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्‍होंने मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंड‍िया का ख‍िताब अपने नाम किया था और इसके बाद उन्‍होंने मिस यून‍िवर्स 2004 में भारत का प्रतिन‍िध‍ित्‍व किया। यहां तनुश्री टॉप 10 में जगह बना पाई थीं। 
मिस इंड‍िया का ख‍िताब जीतने से पहले वह हैरी आनंद के म्‍यूज‍िक वीड‍िया सइंया दिल में आना रे में नजर आई थीं। इसके अलावा तनुश्री कई सारे स्‍टेज ईवेंट्स में भी शामिल हो चुकी हैं। तनुश्री की बहन इश‍िता दत्‍ता भी अभिनेत्री हैं। इशिता दृश्‍यम और फ‍िरंगी जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आई थीं।