Delhi AAP MLA:महिला ने आप विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक महिला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने मार्च 6 को बताया कि आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी।
पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल पहले वह एक काम के सिलसिले में आप विधायक मोहिंदर गोयल  के आवास पर गई थी, उस वक्त विधायक घर पर अकेला था यहीं उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।
पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 
अवलोकन करें:--
http://nigamrajendra28.blogspot.com/2016/09/aap-51.html 
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी…
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देती कार्यकर्ता अन्ना आन्दोलन से उपजी केजरीवा
महिला का आरोप है कि विधायक ने बंदूक दिखाकर उसे डराया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी इसके बाद उसके साथ दुष्‍कर्म किया, पीड़ि‍ता ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह आप विधायक मोहिंदर गोयल को काफी समय से जानती है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज किया गया है,फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments: