![]() |
कांग्रेस नेता पिंकू गिरी (दाएँ) ने शेयर की फेक तस्वीर (बाएँ) |
कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए कितनी नीचता पर उतर सकती, शायद किसी ने उतनी सपने में कल्पना भी नहीं की होगी। इसका उदाहरण असम में देखने को मिला, जो कांग्रेस के झूठे भड़काऊ भाषणों से सड़क पर आकर, अपने मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं, उनको इस फेक चित्र से कांग्रेस की मानसिकता को समझ कांग्रेस का बहिष्कार कर, आराम से अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
असम कांग्रेस नेता पिंकू गिरी की फेक चित्र ने सिद्ध कर दिया है कि पाकिस्तान और कांग्रेस के विरोध में कोई अंतर नहीं। उधर पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी भी फेक फोटो डाल रहा है, और भांडा फूटने पर हटा भी रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तान और कांग्रेस एक ही हथकंडा अपना भारत को बदनाम करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। पाकिस्तान के लिए कुछ कहना ही व्यर्थ है, वह तो विश्व में बहुत बदनाम हो चूका है, और उसी राह पर कांग्रेस भी चल निकली है। पीछे अपने इसी विषय पर एक लेख में लिखा भी है, कांग्रेस जितना इस मुद्दे को तूल देगी, भाजपा को उतना अधिक लाभ होगा, जो सही सिद्ध होने की कगार पर आ गया है।
नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए कांग्रेस तमाम हथकंडे अपना रही है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ शेयर कर उसके नेता अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो पिंकू गिरि ने शेयर की है। गिरि बिहार के दरभंगा जिला कॉन्ग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल का जिलाध्यक्ष है। उसने जो फोटो शेयर की है उसमें एक जवान महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और उसके कपड़े पकड़ कर खींचते हुए दिख रहा है। इस फोटो को शेयर कर कांग्रेस नेता ने दावा किया कि असम में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
![]() |
कांग्रेस का असली चेहरा : देखिए इस फोटो को ध्यान से |
लेकिन, कांग्रेस के प्रोपेगंडा की पोल तब खुल गई, जब पता चला कि ये फोटो असम का है ही नहीं। साथ ही ये फोटो भारत के किसी हिस्से का भी नहीं है। इसमें सेना की वर्दी में दिख रहे लोग भी भारतीय सेना के नहीं हैं। असल में ये फोटो 2008 का है। इसे आज से 12 साल पहले रायटर्स ने अपलोड किया था।कांग्रेस नेता ने जो फोटो शेयर कर के लोगों को डराया, वो नेपाल की राजधानी काठमांडू का है। फोटो में दिख रहे प्रदर्शनकारी भी भारतीय नहीं हैं, वो तिब्बती हैं। वे सभी काठमांडू में यूएन बिल्डिंग के पास मार्च 24, 2008 को प्रदर्शन कर रहे थे।
कांग्रेस नेता का फेसबुक प्रोफाइल खँगाला तो पता चला कि वो फेक न्यूज़ फैलाने में माहिर है। उसने महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के शारीरिक सम्बन्ध होने की बात भी फेसबुक पर पोस्ट की थी। एक फेसबुक पोस्ट में उसने गुजरातियों को लुटेरा साबित करने का प्रयास करते हुए दावा किया कि 29 गुजराती देश का रुपया लेकर भाग चुके हैं। एक फेसबुक पोस्ट में उसने भारत का नक्शा दिखा कर दावा किया कि जहाँ-जहाँ भाजपा का राज्य है, वो राज्य गोबर हैं। फेक न्यूज़ शेयर करने और पोल खुलने के बावजूद कांग्रेस नेता ने अपना फेसबुक पोस्ट डिलीट नहीं किया।
कांग्रेस की कार्यशैली का अवलोकन करने पर एक बात सिद्ध हो रही है, प्रारम्भ से लेकर आज तक अपनी कुर्सी की खातिर किसी भी नीचता पर जा सकती है। आज कांग्रेस जवाब दे:-
1. जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गाँधी का वध किया, गाँधी का पोस्ट-मॉर्टम क्यों नहीं करवाया?
2. गोली लगने के बाद कहते हैं(डॉ सुब्रमण्यम स्वामी के अनुसार) गाँधी 40 मिनट तक जीवित थे, क्यों नहीं, निकट के विल्लिंग्टन(अब डॉ राम मनोहर लाल लोहिया) हस्पताल लेकर गए?
3. गाँधी की मृत्यु उपरांत किसने चितपावन ब्राह्मणों का नरसंहार करवाया था? जो स्वतंत्र भारत का सबसे भयानक नरसंहार था।
4. किस कारण जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागु किया था?
5. किस कारण शेख अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाया गया था?
6. जब अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में राज्यसभा में असम से कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने घुसपैठ समस्या को रोकने के लिए कानून बनाने के लिए क्यों कहा था?
7. किस कारण से नाथूराम गोडसे के कोर्ट में दर्ज 150 बयानों के सार्वजनिक होने पर प्रतिबन्ध लगाया गया था?
8. आखिर किस कारण जम्मू-कश्मीर जाने के लिए परमिट सिस्टम लागु किया गया था?
9. जब इन्दिरा गाँधी से फ़िरोज़ जहांगीर से निकाह कर मैमुना बेगम रख लिया था, फिर किस कारण हिन्दू नाम रख भारत ही नहीं विश्व को धोखे में रखा?
10. किस आरोप में राहुल गाँधी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था? तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कहने पर भी पुलिस छोड़ने को तैयार नहीं थी। यह तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी का अथक था, विवश होकर पुलिस ने रिहा किया?
आदि आदि हज़ारों आरोप हैं, जिनका उत्तर देना कांग्रेस को असंभव होगा। भारत का इतना गौरवशाली इतिहास धूमिल कर मुग़ल आतताइयों का गुणगान करते रहे। अयोध्या में राममन्दिर के लिए कोर्ट में झूठ बोलते रहे। राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस से क्या देशहित की कल्पना की जा सकती है?
1 comment:
Tarek gives the FACTS.
Post a Comment