Showing posts with label CAA. Show all posts
Showing posts with label CAA. Show all posts

एक भारत ही श्रेष्ठ भारत की गारंटी है: PM मोदी का खुला खत

Narendra Modi (@narendramodi) | Twitterआज से ठीक एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की ज़िम्मेदारी सँभाली थी। अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के अवसर पर PM मोदी ने देश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में जनता को धन्यवाद देते हुए देश के लोकतंत्र की सामूहिक शक्ति को पूरे विश्व के लिए मिसाल बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खुले पत्र में लिखा है कि इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है और यह अवसर जनता को नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतंत्र के प्रति इस निष्ठा को प्रणाम करने का है।
'मैं आपके चरणों में प्रणाम करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूँ'
मेरे प्रिय स्नेहीजन,
आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने ज़िम्मेदारी सौंपी थी। इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए, अवसर है आपको नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतंत्र के प्रति आपकी इस निष्ठा को प्रणाम करने का।
यदि सामान्य स्थिति होती तो मुझे आपके बीच आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिलता। लेकिन, वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जो परिस्थितियाँ बनी हैं, उन परिस्थितियों में, मैं इस पत्र के द्वारा आपके चरणों में प्रणाम करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूँ। बीते वर्ष में आपके स्नेह, शुभाशीष और आपके सक्रिय सहयोग ने मुझे निरंतर एक नई ऊर्जा, प्रेरणा दी है।
इस दौरान आपने लोकतंत्र की जिस सामूहिक शक्ति के दर्शन कराए वह आज विश्व के लिए एक मिसाल बन चुकी है। वर्ष 2014 में आपने, देश की जनता ने, देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए वोट किया था, देश की नीति और रीति बदलने के लिए वोट किया था। उन पाँच वर्षों में देश ने व्यवस्थाओं को जड़ता और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलते हुए देखा है।
उन पाँच वर्षों में देश ने अंत्योदय की भावना के साथ गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिए गवर्नेंस को परिवर्तित होते देखा है। उस कार्यकाल में जहाँ विश्व में भारत की आन-बान-शान बढ़ी, वहीं हमने गरीबों के बैंक खाते खोलकर, उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर, मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर, शौचालय बनवाकर, घर बनवाकर, गरीब की गरिमा भी बढ़ाई।
उस कार्यकाल में जहाँ सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई, वहीं हमने वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स- GST, किसानों की MSP की बरसों पुरानी माँगों को भी पूरा करने का काम किया। वह कार्यकाल देश की अनेकों आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहा। वर्ष 2019 में आपका आशीर्वाद, देश की जनता का आशीर्वाद, देश के बड़े सपनों के लिए था, आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था।
भारत की ऐतिहासिक यात्रा में जनता का योगदान 
और इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है। आज जन-जन से जुड़ी जन-मन की जनशक्ति, राष्ट्रशक्ति की चेतना को प्रज्वलित कर रही है। गत एक वर्ष में देश ने सतत नए स्वप्न देखे, नए संकल्प लिए और इन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए कदम भी बढ़ाए। भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, हर वर्ग और हर व्यक्ति ने बखूबी अपना दायित्व निभाया है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक, हर दिशा में आगे बढ़ रहा है। बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से इन उपलब्धियों का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है।
अनुच्छेद 370, अयोध्या में राम मन्दिर, तीन तलाक और CAA  जैसे ऐतिहासिक फैसले 
राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो, सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम- राम मंदिर निर्माण की बात हो, आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना ट्रिपल तलाक हो, या फिर भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून हो, ये सारी उपलब्धियाँ आप सभी को स्मरण हैं।
इन ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले, अनेक बदलाव ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है, नए लक्ष्य दिए हैं, लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने जहाँ सेनाओं में समन्वय को बढ़ाया है, वहीं मिशन गगनयान के लिए भी भारत ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
इस दौरान गरीबों, किसानों, महिलाओं-युवाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता रही है। अब पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है।
देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप से मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। हमारे 50 करोड़ से अधिक के पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बहुत बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है।
देश के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब, किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक साथियों, सभी के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हज़ार रुपए की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है।
मछुआरों की सहूलियत बढ़ाने के लिए, उनको मिलने वाली सुविधाएँ बढ़ाने और ब्लू इकॉनॉमी को मजबूत करने के लिए विशेष योजनाओं के साथ-साथ अलग से विभाग भी बनाया गया है। इसी तरह व्यापारियों की समस्याओं के समय पर समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 7 करोड़ बहनों को भी अब ज्यादा वित्तीय सहायता दी जा रही है। हाल में ही स्वयं सहायता समूहों के लिए बिना गारंटी के ऋण को 10 लाख से बढ़ाकर दोगुना यानी 20 लाख कर दिया गया है। आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, देश में 450 से ज्यादा नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है।
 सामान्य जन के हित से जुड़े बेहतर कानून बनें, इसके लिए भी तेज गति से कार्य हुआ है। संसद ने अपने कामकाज से दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी का परिणाम है कि चाहे कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट हो, चिटफंड कानून में संशोधन हो, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा देने वाले कानून हों, ये सब तेज़ी से बन पाए हैं।
कम हुआ रूरल और अर्बन के बीच का अंतराल  
सरकार की नीतियों और निर्णयों की वजह से शहरों और गाँवों के बीच की खाई कम हो रही है। पहली बार ऐसा हुआ है जब गाँव में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या, शहर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से 10% ज्यादा हो गई है। देशहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों और निर्णयों की सूची बहुत लंबी है। इस पत्र में सभी को विस्तार से बता पाना संभव नहीं।
लेकिन, मैं इतना अवश्य कहूँगा कि एक साल के कार्यकाल के प्रत्येक दिन चौबीसों घंटे पूरी सजगता से काम हुआ है, संवेदनशीलता से काम हुआ है, निर्णय लिए गए हैं। देशवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए हम तेज गति से आगे बढ़ ही रहे थे, कि कोरोना ने भारत को भी घेर लिया।
एक भारत ही श्रेष्ठ भारत की गारंटी 
आज सभी देशवासियों ने ये सिद्ध करके दिखाया है कि विश्व के सामर्थ्यवान और संपन्न देशों की तुलना में भी भारतवासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है। ताली-थाली बजाने और दीया जलाने से लेकर भारत की सेनाओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स का सम्मान हो, जनता कर्फ्यू या लॉकडाउन के दौरान नियमों का निष्ठा से पालन हो, हर अवसर पर आपने ये दिखाया है कि एक भारत ही श्रेष्ठ भारत की गारंटी है।
निश्चित तौर पर, इतने बड़े संकट में कोई ये दावा नहीं कर सकता कि किसी को कोई तकलीफ और असुविधा न हुई हो। हमारे श्रमिक साथी, प्रवासी मजदूर भाई-बहन, छोटे-छोटे उद्योगों में काम करने वाले कारीगर, पटरी पर सामान बेचने वाले, रेहड़ी-ठेला लगाने वाले, हमारे दुकानदार भाई-बहन, लघु उद्यमी, ऐसे साथियों ने असीमित कष्ट सहा है।
इनकी परेशानियाँ दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमें ये भी ध्यान रखना है कि जीवन में हो रही असुविधा, जीवन पर आफत में न बदल जाए। इसके लिए प्रत्येक भारतीय के लिए प्रत्येक दिशा-निर्देश का पालन करना बहुत आवश्यक है। जैसे अभी तक हमने धैर्य और जीवटता को बनाए रखा है, वैसे ही उसे आगे भी बनाए रखना है।
ये लड़ाई लंबी है लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं और विजयी होना हम सबका सामूहिक संकल्प है। अभी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए अम्फान चक्रवात के दौरान जिस हौसले के साथ वहाँ के लोगों ने स्थितियों का मुकाबला किया, चक्रवात से होने वाले नुकसान को कम किया, वह भी हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
इन परिस्थितियों में, आज यह चर्चा भी बहुत व्यापक है कि भारत समेत तमाम देशों की अर्थव्यवस्थाएं कैसे उबरेंगी? लेकिन दूसरी ओर ये विश्वास भी है कि जैसे भारत ने अपनी एकजुटता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया को अचंभित किया है, वैसे ही आर्थिक क्षेत्र में भी हम नई मिसाल कायम करेंगे। 130 करोड़ भारतीय, अपने सामर्थ्य से आर्थिक क्षेत्र में भी विश्व को चकित ही नहीं बल्कि प्रेरित भी कर सकते हैं।
आत्मनिर्भर भारत : भारत को अपने पैरों पर खड़ा होना है 
आज समय की माँग है कि हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा। अपने बलबूते पर चलना ही होगा और इसके लिए एक ही मार्ग है – आत्मनिर्भर भारत। अभी हाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए दिया गया 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।
यह अभियान, हर एक देशवासी के लिए, हमारे किसान, हमारे श्रमिक, हमारे लघु उद्यमी, हमारे स्टार्ट अप्स से जुड़े नौजवान, सभी के लिए, नए अवसरों का दौर लेकर आएगा। भारतीयों के पसीने से, परिश्रम से और उनकी प्रतिभा से बने लोकल उत्पादों के दम पर भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा।
अभी बहुत कुछ करना बाकी है : मुझमे कमी हो सकती है, देश में नहीं 
बीते छह वर्षों की इस यात्रा में आपने निरंतर मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखा है, अपना प्रेम बढ़ाया है। आपके आशीर्वाद की शक्ति से ही, देश पिछले एक साल में ऐतिहासिक निर्णयों और विकास की अभूतपूर्व गति के साथ आगे बढ़ा है। लेकिन फिर भी मुझे पता है कि अब भी बहुत कुछ करना बाकी है।
देश के सामने चुनौतियाँ अनेक हैं, समस्याएँ अनेक हैं। मैं दिन-रात प्रयास कर रहा हूँ। मुझ में कमी हो सकती है लेकिन देश में कोई कमी नहीं है। और इसलिए, मेरा विश्वास स्वयं से ज्यादा आप पर है, आपकी शक्ति, आपके सामर्थ्य पर है।
कोई आपदा भारत का भविष्य तय नहीं कर सकती 
मेरे संकल्प की ऊर्जा आप ही हैं, आपका समर्थन, आपका आशीर्वाद, आपका स्नेह ही है। वैश्विक महामारी के कारण, यह संकट की घड़ी तो है ही, लेकिन हम देशवासियों के लिए यह संकल्प की घड़ी भी है।
हमें यह हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती।
हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी। हम आगे बढ़ेंगे, हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम विजयी होंगे। देश की निरंतर सफलता की इसी कामना के साथ मैं आपको पुन: नमन करता हूँ। आपको और आपके परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए !!!
जागृत रहिए, जागरूक रखिए !!!

आपका प्रधान सेवक 
नरेन्द्र मोदी 


दिल्ली : एक कोरोना मरीज, CAA-विरोधी कनेक्शन ;400-450 से ज्यादा लोगों पर संक्रमण का खतरा!

कोरोना वायरस
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को देखकर हर कोई हैरान है। धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजधानी में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब ऐसे में जब सरकार हर जरूरी प्रयास करके जनता को जागरूक करने का काम कर रही है, उन्हें कोरोंटाइन कर रही है, तब ये सवाल उठता है कि आखिर कैसे ये संक्रमण दिल्ली में बढ़ा? तो इस सवाल के जवाब को जानने के लिए हमें दिल्ली में कोरोना के 10वें मामले पर गौर करने की जरूरत है, जिसने सऊदी अरब से लौटकर लापरवाही दिखाई और यहाँ कई लोगों को संदिग्धों की कतार में खड़ा कर दिया। 
सरकारी आँकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 30 मामले सामने आए हैं जिनमें से 5 का संबंध इस महिला से है। महिला द्वारा दिखाई लापरवाही के कारण संक्रमित हुए लोगों में महिला की दो बेटियाँ, उसका भाई, माँ और एक डॉक्टर शामिल है। 
महिला के घरवालों के अलावा जिस डॉक्टर ने उसके बीमार होने पर उसका चेकअप किया, वो दिल्ली का 30वाँ कोरोना से संक्रमित मरीज बनकर सामने आया है। अब डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद उनकी पत्नी और बेटी में भी संक्रमण के लक्षण नजर आए हैं, जिसके मद्देनजर उनका टेस्ट कर लिया गया है, अभी उनकी रिपोर्ट्स आना बाकी हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के खुलासे के मुताबिक, महिला के आस-पड़ोस में रहने वाले कुल 74 लोगों को देखरेख में रखा गया है। उनके अनुसार जब महिला को ये संक्रमण पॉजिटिव आया तो उन्होंने उनके परिजनों से बात की और जानना चाहा कि 10 मार्च को महिला के दुबई से लौटने के बाद उसके और उसके परिवार के संपर्क में कौन-कौन आया। अब हालाँकि, मानवता के आधार पर इन सवालों का जवाब देना उन सबका कर्तव्य था लेकिन अधिकारियों के अनुसार, महिला के परिजनों ने इस पूछताछ में उनका बिलकुल भी सहयोग नहीं किया। जिस कारण उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद लेकर जानकारी जुटानी पड़ी। अधिकारियों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर उनका इस्तेमाल किया और कुछ लोगों की शिनाख्त की जिन्हें निगरानी पर रखा जाना था।
क्या दिल्ली को इन CAA विरोधियों ने कोरोना के बारूद पर बैठा दिया है?
जानकारी के अनुसार, महिला का भाई और उसकी माँ दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके जहाँगीरपुरी में रहते हैं। ये दोनों महिला के दुबई से लौटने के बाद उसके संपर्क में आए थे, जिसके कारण इन्हें निगरानी में रखा गया। ज्ञात हो कि दुबई से लौटी बहन से मिलने के बाद उसका संक्रमित भाई जहाँगीरपुरी के CAA विरोधी प्रदर्शनों में जाता था जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब उक्त महिला के भाई की वजह से करीब 400-450 लोगों के संक्रमित होने का डर बना हुआ है। इनके अलावा महिला के जीटीबी अस्पताल में भर्ती होने से पहले वो डॉक्टर भी उसके संपर्क में आया जो अब प्रदेश का 30वाँ मामला बना है। यानि क्या दिल्ली को इन CAA विरोधियों ने कोरोना के बारूद पर बैठा दिया है? यदि यह डर सच साबित हो गया, उस स्थिति में इन पर खर्च होने वाले एक-एक पैसे की भरपाई धरने के आयोजकों और समर्थकों से वसूली करनी चाहिए।  
इस खुलासे के बाद अधिकारियों की चिंता उन मरीजों के प्रति बनी हुई है, जिन्हें उस डॉक्टर ने मोहल्ला क्लिनिक में जाँचा, जो संक्रमित महिला के संपर्क में आने के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ।
ये पहला मामला नहीं है जहाँ किसी एक संक्रमित व्यक्ति की गलती के कारण किसी नगर में संक्रमण कम्यूनिटी के बीच फैलना शुरू हुआ हो। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कोरोना को लेकर दुनिया में आतंक है, चीन में इसकी शुरुवात हुई और चीन भारत का पडोसी है, जनसँख्या के हिसाब से भारत दुनिय.....
साउथ कोरिया की स्थिति यदि देखें तो पता चलेगा कि वहाँ की बिगड़ती हालत के लिए वहाँ का 31वाँ केस जिम्मेदार था। जिसके कारण 1000 से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए और अब वहाँ 8,799 के करीब संक्रमित लोगों की संख्या पहुँचने वाली है।

अलीगढ़: CAA की आड़ में उपद्रवियों ने दुर्गा मंदिर पर किया पथराव

अलीगढ़दिल्ली में शाहीन बाग़ कब्जाने के बाद CAA के विरोध में अलीगढ़ में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। अलीगढ़ के ऊपरकोट में विरोध प्रदर्शन जारी है जबकि शाहजमाल में हालात अभी भी बेकाबू हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जुलूस निकाल रहे सैकड़ों लोग सड़कों पर मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के क्रम में कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया। जिससे बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
अलीगढ़ में रविवार (फरवरी 23, 2020) दोपहर के बाद हालात तनावपूर्ण हुए हैं। ऊपरकोट पर हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस पर भी पथराव किया गया। पुलिस द्वारा प्रदर्शन और पथराव कर रहे कुछ लोगों को पकड़ने की कोशिश की गई, जिससे वहाँ मौजूद महिलाओं में गुस्सा बढ़ गया।
भीड़ ने जब पुलिस पर ज्यादा पथराव किया तो बदले में पुलिस ने पत्थरबाजों पर आँसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और धरना दे रहीं महिलाएँ भी भाग गईं। देहलीगेट और ऊपरकोट इलाके में सुबह से जारी जुलूस प्रदर्शनों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने ज्वलनशील चीजें भी फेंकी, जिससे कुछ दुकानों के पर्दों में आग लग गई। हालाँकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया।

सीएए के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने हजारों की संख्या में महिलाएँ और पुरुष जमा हुए थे। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे थे। ऊपरकोट कोतवाली के सामने भी प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के समझाने के बावजूद टकराव के हालात बन रहे हैं।
देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हो गए हैं। करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया था। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं।

गुजरात दंगा पीड़ितों के नाम पर पैसा खाने वाली तीस्ता सीतलवाड़ शाहीन बाग में

तीस्ता सीतलवाड़, शाहीन बाग
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को 'समझाती' तीस्ता शीतलवाड़
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 2 महीने से ज्यादा से धरना चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार बुधवार (19 फरवरी 2020) को प्रदर्शनकारियों से बात करने शाहीन बाग पहुँचे। इस बातचीत से मीडिया को दूर रखा गया।
हालाँकि, तीनों वार्ताकार अपने-अपने तरीके से शाहीन बाग में बैठे लोगों को सुनने-समझने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, जिस शिद्दत से वे अपना काम कर रहे हैं, क्या वाकई उन्हें वास्तविक प्रतिक्रिया जानने को मिलेगी? ये सवाल इसलिए क्योकिं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन वार्ताकारों की नियुक्ति के बाद शाहीन बाग से एक विडियो सामने आया है। इसमें खुद को ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ कहने वाली तीस्ता सीतलवाड़ वहाँ बैठी महिला प्रदर्शनकारियों को सवाल समझाकर तैयार करती नजर आ रही हैं। इस विडियो को भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर शेयर किया है।
अमित मालवीय ने बुधवार (फरवरी 19, 2020) को ट्वीट करते हुए लिखा, “..तीस्ता सीतलवाड़ शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझा रही हैं कि सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार उनसे क्या सवाल पूछेंगे। देखिए ये आंदोलन कितना स्वाभाविक और प्रायोजित है?”


2 मिनट के इस विडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कुछ सवालों की सूची तैयार करके महिलाओं को समझा रही हैं। बताया जाता है कि वार्ताकार उनसे ये सवाल पूछ सकते हैं। वीडियो में तीस्ता को लड़की के ठीक पीछे खड़े देखा जा सकता है और लड़की के हर वाक्य के बाद उनके भाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस प्रकार किसी परीक्षा से पहले शिक्षक अपने छात्रों से पूछते हैं कि सवाल समझने में उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, उसी प्रकार तीस्ता भी प्रदर्शनकारियों से इसी भाव से सवाल ठीक है कि नहीं पूछती दिख रही हैं।
गौरतलब है कि विडियो में महिला प्रदर्शनकारियों को जो सवाल समझाएँ जा रहे हैं। वो इस प्रकार हैं-

  • क्या शाहीन बाग आंदोलन की जगह बदलने से आंदोलन कमजोर होगा?
  • अगर जगह बदलने की बात होती है तो महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  • आंदोलन की वजह से कुछ पब्लिक को दिक्कत हो रही है, इसके बारे में हमें क्या करना है?
  • आधा रास्ता खोलने से मसला हल होगा क्या?
  • क्या शाहीन बाग आंदोलन का रंगरूप बदलने से आंदोलन कमजोर होगा?
वीडियो में नजर आ रही लड़की द्वारा सवाल समझाए जाने के बाद तीस्ता सीतलवाड़ माइक सॅंभालती दिखती हैं और प्रदर्शनकारियों को सवालों को समझाती हैं। जब कोई महिला उनसे रंगरूप का मतलब पूछती है, तो वे बताती हैं कि रंग-रूप का मतलब है कि आप लोग यहाँ पर 24 घंटे ना बैठें, हफ्ते में एक बार या दो बार आए, कभी-कभी शाम को ही आएँ।
तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति 1.4 करोड़ रुपए का फंड गबन करने के मामले में सुर्खियों में रह चुके हैं। इन पर आरोप था कि साल 2002 के दंगा पीड़ितों की मदद के लिए इन्होंने अपने एनजीओ के जरिए पैसा इकट्ठा किया। लेकिन बाद में अपनी सुविधाओं और खर्चे की पूर्ति के लिए उसका इस्तेमाल कर लिया। ये आरोप उस दौरान प्रकाश में आया था, जब गुलबर्ग हाउसिंग सोसायटी के एक निवासी ने इस मामले में शिकायत की थी।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आखिर कब तक देशद्रोह मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं देंगे केजरीवाल ? आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जेएनयू में देशविरोधी ....
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल ही में वकील संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीवुल्लाह को वार्ताकार के रूप में नियुक्त किए गया हैं। ये सभी प्रदर्शनकारियों से उनकी जगह बदलने की अपील करेंगे। उनकी बात सुनेंगे और फिर सुप्रीम कोर्ट को इससे अवगत कराएँगे। यहाँ गौर करने वाले बात है कि इन वार्ताकारों में संजय हेगड़े ऐसे वकील हैं, जिन्हें कई बार झूठी खबरें फैलाते पकड़ा जा चुका है। इसके कारण उनका ट्विटर अकॉउंट भी सस्पेंड हुआ था और उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट तक ले जाने की बात की थी।

द टेलीग्राफ की नंगई: जिहाद की आग में झोंके जा रहे शाहीन बाग के मासूमों को राम, कृष्ण से जोड़ा

सीएए], टेलीग्राफदिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक नवजात बच्ची की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इस प्रदर्शन ने एक ऐसी मासूम की जान ले ली, जिसे यही भी नहीं पता था कि वो अपने माता-पिता की नासमझी के कारण किस तरह इस्तेमाल हो रही है। उसे सिर्फ़ इन मतलबी प्रदर्शनकारियों ने शाहीन बाग की साज-सज्जा की तरह पहले प्रयोग किया और फिर निराधार प्रदर्शन को बुजुर्ग से लेकर नवजात की लड़ाई बताया। मगर, जब उसकी मौत हो गई तो इन्हीं धूर्तों ने खुद से सवाल पूछने की जगह, अपनी मूर्खता को कोसने की जगह उसे इस लड़ाई में एक कुर्बानी बता दिया और बेशर्मी से कहा- अल्लाह की बच्ची थी, अल्लाह उसे ले गए। इतना ही नहीं, उस मृतक की माँ का कहना है कि दो और बच्चों की क़ुरबानी देने को कह रही है। 
जिस तरह से धरने एवं प्रदर्शन में मासूम दूध मोहे बच्चों का प्रयोग किया जा रहा है, मानवाधिकार कहाँ है? क्या मानवाधिकार दूध पीते बच्चों को प्रदर्शनों में शामिल करने की इजाजत देता है? और जहाँ तक मीडिया की बात है, संक्षेप में इतना ही कहना है कि नीचे दिए लिंक का अवलोकन करें। 
इस बच्ची की तरह अनेकों बच्चे शाहीन बाग से लेकर कई जगह पर इन प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं। विशेष समुदाय के लोग अपने बच्चों को ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। कट्टरपंथी इनका ब्रेनवॉश कर रहे हैं। इनसे सरेआम देश के प्रतिनिधियों को गाली दिलवाई जा रही है। इनसे आजादी के नारे लगवाए जा रहे हैं और हैरानी की बात है की मानवाधिकारों के नाम पर हल्ला मचाने वाला मीडिया गिरोह इन चीजों का समर्थन कर रहा है। द टेलीग्राफ की हालिया रिपोर्ट पढ़िए। अखबार ने इसके पाठकों को अलग ही स्तर पर बरगलाना शुरू कर दिया है। वे न केवल बेवकूफी को अपने एजेंडे के हिसाब से जस्टिफाई कर रहा है, विपरीत इसके प्रदर्शनों में बच्चों की सहभागिता पर उठते सवालों को हिन्दू पौराणिक कथाओं से जोड़कर काउंटर करने के लिए कुतर्क भी कर रहा है।
जबकि धरने और प्रदर्शनों में हिन्दू विरोधी नारे लग रहे हैं, देश को तोड़ने की बात हो रही है। फिर प्रश्न यह भी होता है कि "क्या राम अथवा कृष्ण ने देश तोड़ने की बात कही थी? टेलीग्राफ को यह भी नहीं भूलना कि रावण को परास्त करने के बाद राम ने लंका पर अपना अधिकार नहीं किया था, बल्कि रावण के ही अनुज विभीषण को वापस दे दी थी।"  
ऐसे माहौल में जब सीएए के विरोध में शाहीन बाग और अन्य प्रदर्शनस्थलों पर बैठे बच्चों को काउंसलिंग की सख्त जरूरत है कि कहीं वे गलत जानकारी पाकर कोई गलत कदम न उठा लें या फिर शरजील इमाम की तरह देशद्रोह की भावना अपने भीतर न उपजा लें। उस समय टेलीग्राफ अपनी रिपोर्ट में बाल अधिकारों के लिए लड़ने वाली दो कथित कार्यकर्ताओं के कुतर्कों का हवाला देकर अपने पाठकों तक ये बात पहुँचाना चाहता है कि भगवान कृष्ण जब साँप से लड़ रहे थे और जब भगवान राम-लक्ष्मण राक्षसों से लड़ रहे थे, तब वे सब टीनेजर थे। टेलीग्राफ ने इनाक्षी गांगुली और शंथा सिन्हा के हवाले से एनसीपीसीआर के निर्देशों पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार ने एंटी सीएए प्रोटेस्ट में बच्चों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया था।
हैरानी की बात है कि एजेंडायुक्त पत्रकारिता के लिए ये लोग टीनएजर और इन्फेंट के अंतर को भुला चुके हैं। ये भूल चुके हैं कि जिन पौराणिक गाथाओं का प्रयोग करके इस प्रदर्शन में बच्चों के गलत इस्तेमाल को सही बताने की कोशिश हो रही है और जिसके लिए NCPCR के निर्देश पर सवाल उठा रहे हैं, वो उतना ही बेबुनियाद है, जितना की ये पूरा प्रदर्शन।
एनसीपीसीआर के आदेश के आगे ये कुतर्क बिलकुल नहीं चल सकता कि हिन्दुओं की पौराणिक कथाओं में क्या था, क्योंकि उनकी महत्ता और संदर्भ बिलकुल अलग है। इसे समझ पाना तथाकथित बुद्धिजीवियों के बूते की बात नहीं।
चाइल्ड राइट्स को स्टेट संरक्षित करता है। नॉर्वे जैसे तमाम देशों में अगर माता-पिता अपने बच्चों को पीटते हैं तो सरकार उन्हें अलग कर देती है। अगर उनकी परवरिश ठीक से नहीं हो रही हो तो सरकार उन्हें अपने संरक्षण में लेती है। इसलिए दो महीने और दो साल के बच्चों के अधिकार का बहाना बनाना वाहियात तर्क है।
इस बात पर विचार कीजिए कि संसद में पास हुए कानून पर अपना पक्ष या अपना विरोध केवल वही रख सकता है जिसमें राजनैतिक/सामाजिक रूप से सोचने-समझने की क्षमता हो। लेकिन क्या आपको प्रदर्शन पर बैठे अधिकांश लोगों की उल-जुलूल बाते सुनकर ऐसा लगता है कि उनके अंदर ये क्षमता है? शायद नहीं। बिना किसी तर्क और उदाहरण के प्रदर्शनकारियों द्वारा एक ही बात को दोहराना दर्शाता है कि उन्हें ये सारी बातें सिखाई जा रहीं हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी इन प्रदर्शनों के जरिए अपने मंसूबों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार India Today अपने चैनल पर खूब अपने आपको नंबर 1 चैनल होने को प्रचारित करता है, लेकिन नंबर 1 के अनु.....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध कर रहे ‘प्रदर्शनकारियों’ ने शुक्रवार (जनवरी 24, 2019) को ....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फोटो साभार: इंडिया टुडे आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ...
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राघव अवस्थी, शांतनु गुप्ता, राहुल कँवल इंडिया टुडे के पत्रकार राहुल कँवल ने 29 जनवरी को अपना प्राइम टाइम शाहीन बाग स.....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
विवादित पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी एक नए पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल पिछले दिनों दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम मे....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर किये जा विवाद पर अक्सर अपने लेखों में स्पष्ट लिखा कि ....
इसलिए, ऐसी जगहों पर किसी को खींच कर विरोध में लाना या उसे कड़ाके की ठंड में बिठाए रखना, उसका ब्रेनवॉश करने की कोशिश करना, उसका इस्तेमाल करना, उसके अधिकारों का हनन है, क्योंकि उसको अगर कोई नुकसान पहुँचता है तो वो उसकी परवरिश में हुई चूक होगी। अगर वो मर जाए, तो यह हत्या ही है। जैसे शाहीन बाग में नवजात की हुई।