Showing posts with label Media Hypocrisy. Show all posts
Showing posts with label Media Hypocrisy. Show all posts

45 दिन, 450 छापेमार, गुप्त जाँच, तकनीकी निगरानी: ‘पुलिस का भी मोबाइल जब्त’

                                NewsClick के कथित पत्रकारों-कहानीकारों को स्पेशल सेल ने ऐसे घेरा
IAS/IPS अधिकारियों को गिरफ्तार होते हम सबने देखा है। डॉक्टर-इंजीनियर-जज-नेता-सासंद-विधायक भी होते हैं। बवाल, प्राइम टाइम, दंगल, खबर पर खबर, संपादकीय… ये सब लेकिन सिर्फ तब होता है, जब बात पत्रकार की गिरफ्तारी की होती है। प्रेस क्लब इसके खिलाफ मोर्चा खोल देता है, एडिटर्स गिल्ड चिट्ठी-पत्री लिखने लगता है। ऐसी बवाली ‘जाति’ पर कार्रवाई करने से पहले पुलिस-प्रशासन क्या-क्या तैयारी करती होगी? किन-किन मुद्दों पर सोचती होगी? आरोप को साबित करने के लिए कहाँ-कहाँ से डेटा निकालती होगी? इन सब सवालों का जवाब है न्यूज क्लिक (NewsClick) पर की गई कार्रवाई।

न्यूज क्लिक (NewsClick) और इससे जुड़ी चायनीज फंडिंग के मामले में छापेमारी की गई 3 अक्टूबर 2023 को। कुल 46 पत्रकारों से पूछताछ की गई, 2 गिरफ्तार भी हुए। तथाकथित मीडिया और जंग खाए चंद कहानीकारों (खुद को पत्रकार कहते हैं) वाली फर्जी वेबसाइट न्यूज क्लिक पर हाथ डालने की शुरुआत लेकिन होती है 17 अगस्त से यानी 45 दिन पहले।

पुलिस के एक्शन से 12 दिन पहले न्यूज क्लिक (NewsClick) पोस्टमॉर्टम छपता है ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में। 5 अगस्त को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अमेरिकी व्यवसायी नेविल रॉय सिंघम के साथ चीनी सरकार के संबंध और ‘न्यूज क्लिक’ नामक वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टल को मिल रही फंडिंग को लेकर खुलासा किया था।

अंतररराष्ट्रीय मीडिया में ‘न्यूज क्लिक’ को लेकर छपी खबर के बाद भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इसके 10 दिन के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 17 अगस्त को यूएपीए (UAPA: Unlawful Activities Prevention Act, गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया और जाँच शुरू की गई।

 शुरुआत में यह जाँच ईडी (ED: Enforcement Directorate, प्रवर्तन निदेशालय) के जुटाए फाइल, डॉक्यूमेंट्स के आधार पर आगे बढ़ रही थी। यह केस लेकिन इतना आसान भी नहीं था। बात यहाँ सिर्फ पैसों के लेन-देन की नहीं थी।

जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, इसमें चायनीज पैसा, चीनी षड्यंत्र, अमेरिकी कनेक्शन, वामपंथी संगठन, भारत-विरोधी गतिविधियाँ आदि तक इस केस में जुड़ते चले गए। भारत की संप्रभुता को खतरा जैसी षड्यंत्रकारी गतिविधियों को देखते हुए पूरी जाँच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। अच्छी तरीके से जाँच कर पूरे मुद्दे के तह तक जाने के लिए आरोपितों की तकनीकी निगरानी के लिए स्पेशल उपकरणों का उपयोग भी किया गया।

टारगेट पर 3 टीम, 100 लोकेशन, पुलिस वाले 450

न्यूज क्लिक (NewsClick) और इससे जुड़ी चायनीज फंडिंग के मामले में इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और HR हेड अमित चक्रवर्ती गिरफ्तार किए गए हैं। यह लेकिन इतना आसान नहीं था।
वित्तीय मामलों की जाँच कर रही स्पेशल टीम ने इनको दबोचने से पहले इनके बैंक डिटेल्स, इनकी संस्था से जुड़े कॉर्पोरेट बिल आदि से संबंधित हजारों पन्नों की खाक छानी। वित्तीय मामलों से अलग एक टीम सिर्फ यह जाँच कर रही थी कि ‘न्यूज क्लिक’ पर कैसे कॉन्टेंट पब्लिश किए गए, वीडियो कैसे-कैसे डाले गए। इस टीम को यह भी देखना था कि अगर कोई कॉन्टेंट या डेटा इनकी वेबसाइट से डिलीट किया गया है तो वो कब हुआ, उसका संदर्भ क्या था?
जाँच करने वाली स्पेशल टीम जब सारा काला चिट्ठा जुगाड़ लेती है, तब जाकर 2 अक्टूबर 2023 की आधी रात को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की मीटिंग होती है। इस बैठक में 200 से अधिक पुलिसकर्मी हिस्सा लेते हैं। किसी भी तरह की जानकारी लीक होने से रोकने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन इस मीटिंग से पहले जमा कर लिए गए थे। फिर 100 जगहों पर छापेमारी, कुल 46 पत्रकारों से पूछताछ आदि का खाका तैयार हुआ।

जिस पर आरोप गंभीर, दबोचने का तरीका भी लीक-प्रूफ

सभी आरोपितों से एक जैसा सवाल-जवाब किया गया, ऐसा नहीं था। आरोपितों को भी उनके चायनीज कनेक्शन/फंडिंग को देखते हुए ए, बी और सी कैटेगिरी में बाँटा गया। 3 अक्टूबर की सुबह से जब छापेमारी शुरू हुई, तो वो रात में बनाई गई प्लानिंग के तहत ही थी। इस प्लान का डिटेल आप ऐसे समझ सकते हैं कि गिरफ्तार किए गए प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती ए कैटेगिरी में थे। इसी ए कैटेगिरी में 4 और आरोपितों पर स्पेशल पुलिस की रडार है।
                                                     ऐसे जाल में फँसा NewsClick
ए कैटेगिरी वाले हर आरोपितों को पकड़ने, पूछताछ करने के लिए 8 से 10 पुलिस वाले लगाए गए थे। 3 अक्टूबर की सुबह छापेमारी के वक्त तक इन पुलिस वालों को पता नहीं था कि इनका टास्क क्या है, किस पर हाथ डालना है। बस एक जगह बता दी गई थी कि फलां जगह पहुँचो। छापेमारी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, जरूरत के हिसाब से पुलिस वालों को जानकारी दी जा रही थी।
देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई में न्यूज क्लिक (NewsClick) से संबंधित छापेमारी की गई। इन जगहों पर कुल 46 पत्रकारों से पूछताछ की गई, जिनमें से 9 महिलाएँ हैं। इन सभी के डिजिटल उपकरण (मोबाइल, लैपटॉप आदि), दस्तावेज आदि को जाँच के लिए जब्त कर लिया गया है।
न्यूज क्लिक (NewsClick) पर जो एफआईआर की गई है, वो यूएपीए की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियाँ); धारा 16 (आतंकवादी कृत्य); धारा 17 (आतंकवादी कृत्यों के लिए धन जुटाना); धारा 18 (षड्यंत्र रचना); धारा 22 (सी) (कंपनियों, ट्रस्टों द्वारा अपराध करना) के तहत की गई है। इनके अलावा आईपीसी की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) भी जोड़ी गई है।

लल्लनटॉप ने उस इरा त्रिवेदी से ली योग की क्लास, जिसके लिए कुरान प्रोग्रेसिव-हिंदू धर्म दकियानूसी

भारत में भेड़चाल का अजीब आलम है। कुछ वर्ष पूर्व एक चैनल ने धर्म का शो किया, दूसरे चैनलों ने भी अपनी TRP के लिए धर्म शो शुरू कर दिया, चलो, कोई बात नहीं, धर्म का प्रसारण हो रहा है। फिर शुरू हुआ ज्योतिष कार्यक्रम। हर ज्योतिष की अपनी अलग गणना है। अब जनता माने भी किसको? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाने के बाद से योग शो की अंधी दौड़ शुरू हो चुकी है। 

इंडिया टुडे समूह का एक लहंगरा पोर्टल है - द लल्लनटॉप (The Lallantop)। इस पोर्टल की पहचान ‘हिटलर का लिंग’ नापने वाली वेबसाइट के तौर पर भी है। लल्लनटॉप ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया कार्यक्रम शुरू किया है। नाम है- गेस्ट इन द न्यूजरूम (Guest in the Newsroom)।

इस कार्यक्रम में आने वाले मेहमान से सवाल-जवाब किए जाते हैं। कुछ उनकी जीवन यात्रा को लेकर। कुछ उनके काम को लेकर। कुछ उनके अनुभवों को लेकर। वगैरह वगैरह। इस कार्यक्रम के हालिया एपिसोड में इरा त्रिवेदी (Ira Trivedi) मेहमान बनकर आईं थी। इरा त्रिवेदी वही कुख्यात योग इंस्ट्रक्टर हैं, जो बीफ सेवन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के मकसद से उसे प्रोटीन का सस्ता स्रोत बता चुकी हैं।

अमूमन ‘गेस्ट इन द न्यूजरूम’ को सौरव द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) होस्ट करते हैं। वे संपादक हैं। ब्रा, पैंटी, योनि, सेक्स, लिंग, वीर्य से करियर बनाने वाले संपादक के तौर पर पहचान रखते हैं। एक बार अपने ही पिता की पार्टी को कंडोम बाँटते भी धराए थे। लेकिन इरा त्रिवेदी वाला एपिसोड हर्षिता ने होस्ट किया है। बकायदा बताया है कि कैसे सौरव ने उनको इसका मौका प्रदान किया है।

इरा त्रिवेदी वाले एपिसोड का वीडियो 29 अक्टूबर 2022 को अपलोड किया गया है। आप नीचे इसे देख सकते हैं। इस दौरान इरा ‘द लल्लनटॉप’ के न्यूजरूम में योगा टिप्स बाँटती और वहाँ मौजूद लोगों को योग करवाती भी दिख रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान वह कहती हैं कि जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई तो युवाओं को जोड़ने की पहल की गई। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसमें रूचि दिखाई। फिर दूरदर्शन से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहती हैं, “दूरदर्शन पर योग कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले यह धीरेन्द्र ब्रह्मचारी के साथ शुरू हुआ। उसके बाद आए बाबा रामदेव। फिर मैं आई। अब कितना कल्चर चेंज हुआ होगा दूरदर्शन में। वो मुझसे कहते थे कि आप स्लीवलेस मत पहनिए। थोड़ा सा आप… अब बाबा रामदेव तो कुछ भी नहीं पहनते हैं, और आप मुझको स्लीवलेस का बोल रहे हो।” इतना कहकर वह जोड़ से खिलखिला पड़ती हैं।

इस दौरान इरा ने यह नहीं बताया कि दूरदर्शन से उनकी छुट्टी क्यों हुई थी। न लल्लनटॉप ने इसकी वजह जानने की दिलचस्पी दिखाई, क्योंकि इससे उसके गेस्ट की हिंदू घृणा सामने आने का डर जो था।

इरा त्रिवेदी वामपंथी और लिबरल गिरोह को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। एक झूठे आँकड़े को आधार बनाकर उन्होंने बताया था कि गाय का माँस प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत होता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी के बाद ही उनकी दूरदर्शन से छुट्टी हुई थी। इस प्रकरण के बाद वो ट्विटर पर माफ़ी माँगती भी नजर आईं थी। वह हिन्दू धर्म को पिछड़ा और दकियानूसी सोच वाला, जबकि कुरान को प्रोग्रेसिव भी बता चुकी हैं।

वैसे फेक न्यूज और हिंदूफोबिया लल्लनटॉप के लिए नई बात नहीं है। हाल ही में मोरबी पुल हादसे के बाद संस्थान इसे छठ से जोड़कर झूठ फैलाते पकड़ा गया था। शायद यही कारण है कि नेटिजन्स इस संस्थान को दल्लनटॉप भी कहते हैं।

सेकुलर मीडिया ने नुपूर शर्मा-टेलर-कस्टमर की आड़ में मजहबी आतंक के खतरों को छिपाया

इस्लाम के नाम पर हिंदू का गला काटा, सेकुलर मीडिया ने नुपूर शर्मा-टेलर-कस्टमर की आड़ में मजहबी आतंक के खतरों को छिपाया
मीडिया जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है, नेताओं की तरह यह भी पदभ्रष्ट हो चुका है। वह भी तुष्टिकरण के मकड़जाल में शायद नेताओं से अधिक जकड़ा हुआ है। कहने को अपने आपको निष्पक्ष एवं खोजी पत्रकारिता का दावा कर अपने पाठक और दर्शकों को भ्रमित करते हैं। ज्यादा दूर जाने की बजाए सर्वप्रथम अयोध्या मुद्दे को देखिए, 2014 से पूर्व यही मीडिया इतिहासकारों की गलतियों को छुपाते नज़र आए। अयोध्या की सच्चाई बताने वालों को साम्प्रदायिक और देश का माहौल ख़राब करने का आरोप लगाते थे, तत्कालीन सरकार द्वारा खुदाई में मिले मंदिर के अवशेषों को कोर्ट से छुपाए जाने पर भी खोजी पत्रकार तुष्टिकरण पुजारियों की गोदी में बैठ मालपुए खाने लगे। खैर वह तो इतिहास है। 2019 में CAA विरोध को ही लें, अपने आपको निर्भीक, निष्पक्ष और खोजी पत्रकार कहने वाले प्रदर्शन में लग रहे हिन्दू, हिन्दुत्व विरोधी नारों के पीछे भारत को इस्लामिक मुल्क बनाये जाने के षड़यंत्र को बेनकाब करने में पूर्णरूप से असफल रहे।(देखिए, डरे हुए, मासूम, गरीब और मजलूमों की मंशा। नीचे दिए लिंक को क्लिक करिये)
सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार ऐसा लगता है मानो जैसे-जैसे समय बीत रहा है, CAA-NRC का विरोध अब शाहीन बाग़ से होते हुए अपने असल....
उपद्रवियों की लगभग यही स्थिति किसान आंदोलन में दिखी, जब किसान मांगों की आड़ में खालिस्तानी नारे और बैनर देखने को मिले। अब वही स्थिति नूपुर विवाद में स्पष्ट दिखाई दे रही है। यदि स्थिति विपरीत होती, हिन्दू ग्रंथों को खंखाल दिया होता, लेकिन इस्लामिक होने पर क्यों बचकानी खबरें चला रहे हैं? नूपुर ने जो कहा क्या वह इस्लामिक किताबों में नहीं लिखा? क्यों नहीं कट्टरपंथियों और इस्लामिक स्कॉलर्स को इस सच्चाई को छुपाने के लिए कसूरवार ठहराते? जब विदेशी मौलाना नूपुर का समर्थन कर रहे हैं, भारतीय मौलानाओं को कौन-सा डर सता रहा है? 
हिन्दुओं को जातियों में बांटकर मालपुए खाने वालों को इसी नूपुर ने किस तरह धोया, देखिए:
राजस्थान के उदयपुर जिले के धानमंडी थानाक्षेत्र में मंगलवार (28 जून, 2022) को दर्जी कन्हैयालाल तेली की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में हत्यारा मोहम्मद रियाज अंसारी उन पर धारदार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद एक दूसरा वीडियो जारी करके हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपने गुनाह खुद कबूल रहा है और साथ ही प्रधानमत्री मोदी और नूपुर शर्मा की भी गर्दन काटकर हत्या की धमकी दे रहा है लेकिन तथाकथित सेक्युलर-लिबरल मेन स्ट्रीम मीडिया का एक धड़ा हत्या और हत्यारे के कबूलनामें का वीडियो होते हुए भी उसके गुनाहों को छिपाने या कमतर दिखाने में लगा है जिसे हम आज के न्यूज़ पेपर में हुए कवरेज में देख सकते हैं।

किसी ने कहीं कोने में जगह दी तो कोई हैडलाइन में ही खेल कर हत्यारों और उनके मजहब को छिपाता रहा। जैसे यह कोई वीभत्स घटना न होकर कोई मामूली अपराध हो। इस जघन्य हत्या को कवर करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स लिखता है, “Hindu Tailor Murderd in gruesome hate crime.” अर्थात “जघन्य हेट क्राइम में हिंदू दर्जी की हत्या”- बाकी किसने की, क्यों की? वो सब गायब या अंदर छोटे में है जिसे खोजकर पढ़ना हो पढ़े।

वहीं राजस्थान पत्रिका लिखता है, “उदयपुर में दरिंदों ने दिनदिहाड़े काट डाली गर्दन, पुलिस और प्रशासन सोते रहे! दैनिक जागरण लिखता है, “उदयपुर में बर्बरता, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दिनदहाड़े काटा गला”, हिंदुस्तान लिखता है, “नूपुर शर्मा समर्थक का गला रेता” इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस हो या ओडिशा पोस्ट सबने या तो सिंपल टेलर की हत्या लिखा या उसे हेट क्राइम से जोड़ते हुए कहीं न कहीं नूपुर शर्मा और उनके तथाकथित समर्थन में लगाए गए व्हाट्सप्प स्टेटस को ही सबसे बड़ा गुनाह साबित करने की कोशिश की।

जबकि यह बात भी सामने आ चुकी है कि पोस्ट कन्हैयालाल के 8 साल के मासूम बच्चे ने शेयर किया था जिसे उसका अर्थ भी पता नहीं होगा और किसी की बात का समर्थन करना जो पहले से ही इस्लामी हदीसों में लिखा गया है गुनाह कैसे हो गया? लेकिन मेन स्ट्रीम मीडिया में किसी ने भी हैडलाइन में न हत्यारों का नाम लिखा न यह पता लगने दिया कि वह किस मजहब का है।

यहाँ आगे बढ़ने से पहले एक बार यह याद कर लीजिए कि इस्लामी हत्यारों ने मजहबी नारे लगाते हुए न सिर्फ कल वारदात और उसके बाद का वीडियो रिलीज कर उसके बारे में मुस्कराते हुए बताया बल्कि करीब 10 दिन पहले 17 जून को ही वीडियो रिलीज कर वह कन्हैयालाल की गर्दन काटकर हत्या की धमकी दे चुका है। लेकिन, पुलिस सुरक्षा देने की बजाय इसे नजरअंदाज करती रही। जबकि जिस पोस्ट पर इन इस्लामी हत्यारों ने उसकी हत्या की वह भी कन्हैयालाल के 8 वर्षीय मासूम बच्चे ने गलती से किया था। यह बात भी वो कई बार प्रशासन से बता चुके थे। क्योंकि कन्हैयालाल खुद कायदे से लिखना-पढ़ना भी नहीं जानते थे। न उन्हें हाल ही में ख़रीदे गए स्मार्टफोन की कोई खास समझ थी। यह बात कई मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है।

जबकि कई इंग्लिश न्यूज़ पेपर जिन गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज अंसारी जैसे हत्यारों को हैडलाइन में कोई कस्टमर तो कोई बदमाश लिखकर उनकी असली पहचान छिपा रहा है। जबकि वो खुद ही हत्या के समय और बाद में तलवार पर खून और चेहरे पर हँसी के साथ वीडियो में कहता है, ”मैं मोहम्मद रियाज अंसारी और ये हमारे गौस मोहम्मद भाई, उदयपुर के अंदर जो माता स्टेट वाला है उसका सर कलम कर दिया है।” आगे मजहबी नारा लगाते हुए कहता है, ”हम जिएँगे आपके लिए और मरेंगे आपके लिए।”

हमलवार आगे पीएम मोदी की गर्दन काटने और नूपुर शर्मा को धमकी देते हुए कहता है, ”ये नरेंद्र मोदी सुन ले, आग तूने लगाई है और बुझाएँगे हम, इंसाअल्लाह मैं रब से दुआ करता हूँ कि यह छुरा तेरी गर्दन तक भी जरूर पहुँचेगा। और उस कुति** तक भी पहुँचेगा। उदयपुर वालों नारा लगाओ गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा। दुआओं में याद रखना।”

लेकिन ऐसे दरिंदे हत्यारे हमारे तथाकथित सेक्युलर न्यूज़पेपर को मासूम, भटके हुए, बदमाश या सामान्य सा शब्द कस्टमर नजर आ रहे हैं। जबकि हत्यारा वारदात के 10 दिन पहले ही खुलेआम सिर तन से जुदा की धमकी देते हुए नजर आ रहा है।

10 दिन पुराने वीडियो में वह कह रहा है, “मैं मोहम्मद रियाज अंसारी राजस्थान के उदयपुर, खांजीपीर से, ये वीडियो में जुम्मे के दिन बना रहा हूँ। माशाल्लाह और 17 तारीख है। मैं इस वीडियो को उस दिन वायरल ​करूँगा, जिस दिन अल्लाह की शान में गुस्ताखी करने वाला का सिर कलम कर दूँगा। आपको एक मैसेज देता हूँ रियाज ने सिर कलम करने की शुरुआत तो कर दी है। बाकी के जो बचे हैं उन सभी का सिर आपको कलम करना है। इस बात का ध्यान रखना।”

उसने आगे कहा, “ये चिंता मत करना मेरे भाई कि तुम्हारी फैमिली का क्या होगा, कारोबार का क्या होगा। मेरी भी फैमिली है। मैं भी नौकरी करता हूँ, लेकिन मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है। क्योंकि मैं अपने रसूले पाक के लिए जी रहा हूँ। मेरा सब कुछ आप पर कुर्बान रसूल अल्लाह।”

अभी आपने जो पढ़ा यह उस वीडियो में कही गई बातों का बहुत छोटा सा हिस्सा है। वह जिस तरह से नूपुर शर्मा और उनका समर्थन करने वालों की गर्दन कलम करने की खुलेआम धमकी दे रहा है वह कोई मामूली या सामान्य अपराध की बात नहीं है। यहाँ तक कि अब घटना की भयावहता का अंदाजा कन्हैयालाल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी लगाया जा सकता है जिसमें उनके शरीर पर 26 निशान मिले हैं, जिसमें से 8 से 10 बार गर्दन पर ही वार किया गया है। वहीं पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कन्हैया का गला रेत कर अलग कर दिया गया था।

अवलोकन करें:-

कन्हैया लाल की बर्बर हत्या सुप्रीम कोर्ट के जिस जज ने नूपुर शर्मा के गले डाली, वे आरक्षण पर भी कर

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कन्हैया लाल की बर्बर हत्या सुप्रीम कोर्ट के जिस जज ने नूपुर शर्मा के गले डाली, वे आरक्षण पर भी कर

अब ऐसे में यह आपको सोचना है कि जितने गुनहगार ऐसे जघन्य वारदात करने वाले इस्लामी हत्यारे हैं उतने ही उन्हें बचाने वाले या उनके क्रूरतम अपराधों पर पर्दा डालने वाले ये मीडिया गिरोह के लोग भी। जो हर हाल में इस्लामी हत्यारों के बचाव में कूद पड़ते हैं। ऐसे ही कल लिबरलों और इस्लामी कट्टरपंथियों का भी वह चेहरा सामने आया था जो कन्हैयालाल की हत्या पर हाहाहा रिएक्ट करके अपनी ख़ुशी का इजहार कर रहा था।

तमिल नाडु : धर्मांतरण के दबाव से मर गई लावण्या, अब पर्दा डाल रही मीडिया; छद्दम सेक्युलरिस्ट्स खामोश क्यों?

                                      लावण्या ने धर्मान्तरण के दबाव के कारण कर ली आत्महत्या
तमिलनाडु में जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Conversion) की कोशिशों से आहत होकर आत्महत्या करने वाली 12वीं की छात्रा लावण्या के मामले ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस इस मामले का व्हाइटवॉश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में ‘द न्यूज मिनट (TNM)’ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें उसने ये दावा किया कि लावण्या के चार वीडियो हैं। इसमें से केवल एक में ही धर्मान्तरण का उल्लेख किया गया है।

हाथरस और लखीमपुर खेरी पर मदारियों की तरह मजमा लगाने वाली मीडिया और छद्दम सेक्युलरिस्ट क्यों खामोश हैं? क्या इनकी निगाहों में हिन्दू की कोई कीमत नहीं? आखिर मीडिया भी छद्दम धर्म-निरपेक्षों की तरह मजहब और पार्टी शासित राज्य देख समाचारों को प्राथमिकता देती है?

TNM का दावा- एक्स्ट्रा काम के कारण की आत्महत्या

TNM का दावा है कि लावण्या को हॉस्टल के वार्डन ने एक्स्ट्रा काम दे दिया था, जिससे वो अपनी पढ़ाई में कमजोर होती जा रही थी। इसी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। बता दे कि तंजावुर माइकलपट्टी में सेक्रेड हार्ट्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बोर्डिंग हाउस में लावण्या रहती थी। उसकी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। खुदकुशी करने से पहले लावण्या ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि स्कूल प्रशासन ने उसे ईसाई धर्मान्तरण के लिए मजबूर किया, लेकिन जब उसने इससे इनकार किया तो उसे बहुत ज्यादा काम कराने लगे।

VHP सचिव ने वीडियो में धर्मान्तरण की बात की

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि धर्मान्तरण वाला वीडियो विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अरियालुर जिला सचिव मुथुवेल ने रिकॉर्ड किया था। यह भी दावा किया गया है कि मुथुवेल के फोन में इस तरह के चार वीडियो थे, जिसे उन्होंने 17 जनवरी 2022 को रिकॉर्ड किया था। TNM के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि इनमें से एक वीडियो को डिलीट कर दिया गया था, जिसे बाद में री-स्टोर किया गया।

TNM की रिपोर्ट में कहा गया है, “हालाँकि, जाँच एजेंसियों ने उनके (मुथुवेल) फोन से वीडियो को फिर से हासिल कर लिया है। ये वीडियो उन्हें किसी और ने फॉरवर्ड किया था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मुथुवेल ने ये वीडियो डिलीट करने से पहले किसी को भेजा था और फिर उनके फोन में फॉरवर्ड होकर आ गया था।”

रिपोर्ट में इस बात की आशंका व्यक्त की गई है कि सिर्फ एक वीडियो में धर्मान्तरण की बात की गई है तो हो सकता है कि लावण्या से ऐसा जबरदस्ती कहलाया गया हो। TNM ने लिखा, “चूँकि, नए लीक हुए वीडियो में लावण्या इस बात से इनकार करती है कि उसे बिंदी लगाने से रोका गया था। पुलिस इस एंगल की भी जाँच कर रही है।” उल्लेखनीय है कि अगर केवल एक ही वीडियो में उसने धर्मान्तरण की बात की और बाकी में नहीं की तो इसका ये अर्थ तो नहीं हो सकता कि इसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया गया था।

ऐसी घटनाओं को पहले भी मीडिया कम आँका

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है, जब मीडिया ने मृतक के वीडियो का प्रयोग कर घटना को कमजोर करने की कोशिश की हो। इससे पहले जून 2021 में टिकरी बॉर्डर पर किसानों को विरोध प्रदर्शन स्थल पर मुकेश नाम के एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया था, लेकिन मीडिया ने रिपोर्ट किया कि कृषि कानून के विरोध में उसने आत्महत्या कर ली थी।

बाद में घटना के दूसरे वीडियो आए, जिसमें मुकेश ने अपना बयान दिया था। उसने बयान में कहा था कि किसानों, खासकर सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति ने उसे आग लगा दी थी। पुलिस अधिकारी को उसने बताया था कि उसने खुद को आग नहीं लगाई थी, बल्कि किसानों से उसे जलाया था। हालाँकि, मीडिया ने किसान यूनियनों द्वारा पोस्ट किए गए अस्पष्ट वीडियो का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मुकेश ने खुद को जला लिया था।

‘मुस्लिमों को खुलेआम कठमुल्ला बताया’: योगी को बदनाम कर रहे अजीत अंजुम को ‘रेख़्ता’ ने दिखाया आइना

योगी और मोदी विरोधियों को अब विरोध करने का जब कोई मुद्दा नहीं मिलने पर तिल का ताड बनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे। 
तथाकथित पत्रकार अजित अंजुम ने ‘कठमुल्ला’ शब्द के इस्तेमाल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भला-बुरा कहा। दरअसल, ‘आज तक’ चैनल पर अंजना ओम कश्यप को दिए गए एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करना अच्छी बात है। तीन तलाक के खिलाफ भारत का जो कानून बना है, उसका समर्थन करना चाहिए। हमने महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने के कई कार्य किए, लेकिन उसके रास्ते में देश का ‘कठमुल्लापन’ है, जिसका समर्थन ओवैसी जैसे लोग करते हैं।”

योगी आदित्यनाथ का असदुद्दीन ओवैसी जैसे इस्लामी कट्टरपंथी नेताओं और मौलानाओं की तरफ था, जो महिलाओं के आगे बढ़ने का विरोध करते हैं। ‘सरकास्टिक ह्यूमन’ नाम के ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि भाजपा नेता ने मुस्लिमों के लिए ‘कठमुल्ला’ शब्द का प्रयोग किया है। अजीत अंजुम ने इस पर लिखा, “मुख्यमंत्री योगी के दिल में इतनी नफरत भरी है कि मुस्लिमों के लिए। खुलेआम ‘कठमुल्ला’ शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। फिर ‘सबका साथ और सबका विश्वास’ जैसे पाखंड क्यों करते हैं योगी जी?

आजकल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कवरेज के बहाने घूम-घूम कर भाजपा के खिलाफ प्रोपेगंडा फैला रहे अजीत अंजुम ने इसे ऐसे पेश किया, जैसे ‘कठमुल्ला’ कोई गाली हो और संपूर्ण मुस्लिम समुदाय के लिए इसका प्रयोग किया गया हो। लेकिन, ये दोनों ही बातें गलत हैं। लोगों ने अजीत अंजुम को उर्दू शब्द ‘कठमुल्ला’ का अर्थ समझा कर बता दिया। इसके लिए उर्दू की जानी-पहचानी वेबसाइट ‘रेख़्ता’ के जरिए लोगों ने उन्हें समझाया कि ये क्या होता है।

असल में ‘रेख़्ता’ की मानें तो ‘कठमुल्ला’ का अर्थ होता है वो मुल्ला, जो काठ के मनकों की माला फेरता हो। साथ ही इसका अर्थ ‘संकुचित विद्या का मालिक, हाथ-धर्म मौलवी, कट्टर मौलवी, मूर्ख, और कट्टर मुल्ला/मौलवी’ बताया गया है। ‘कठमुल्ला’ का अर्थ ‘दुराग्रही व्यक्ति’ या फिर ‘लाक्षणिक मूर्ख या नकली धर्म गुरु अथवा मौलवी’ भी लिखा हुआ है। मतलब साफ़ है कि इसका अर्थ जाने बिना ही अजीत अंजुम ने ‘खुलेआम सारे मुस्लिमों’ को ‘कठमुल्ला’ कहने का आरोप सीएम योगी पर मढ़ दिया।

‘आतंकियों को समर्थन देने वाली’ राणा अय्यूब को अब सऊदी अरब वालों ने भी धोया

इस्लामी प्रोपगेंडे के नाम पर देश के मुसलमानों को भड़काने वाली राणा अय्यूब को सऊदी से भी लताड़ लगनी शुरू हो गई है। राणा ने हर बार की तरह इस बार भी अपना एजेंडा फैलाने के लिए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सऊदी को ‘खून का प्यासा’ कहा। इस ट्वीट के बाद नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसी बीच सऊदी से राणा को कई संदेश आए और राणा पर तंज कसते हुए उन्हें आतंकियों का साथ देने वाली ‘रद्दी’ लड़की तक कहा गया। कमाल की बात ये है कि लोगों का गुस्सा देखते हुए अय्यूब ने कमेंट सेक्शन को बंद किया हुआ है मगर लोग इस ट्वीट को रीट्वीट कर-करके उन्हें झूठा कह रहे हैं।

सऊदी अरब और उनके गठबंधन की सेना द्वारा यमन के हूती विद्रोहियों पर हुई एयरस्ट्राइस से आहत राणा ने अपने ट्वीट में लिखा था, “खून के प्यासे सऊदी को रोकने वाला कोई नहीं है। ये वो लोग हैं जो खुद को इस्लाम का रखवाला कहते हैं। एक मुसलमान होने के नाते मुझे शर्म आती है कि ये दरिंदे पवित्र मस्जिद के रखवाले हैं। इस नरसंहार पर दुनिया चुप नहीं रह सकती #YemenUnderAttack”

इस ट्वीट पर Gassan नाम के ब्लू टिक ट्विटर यूजर ने राणा के ट्वीट को ‘झूठी खबर’ कहा और मुस्लिम भाईचारे के नाम पर ऐसे झूठ फैलाने का मजाक उड़ाया। उन्होंने ये जानकारी भी दी कि सऊदी अरब ने 10  से अधिक देशों के गठबंधन के रूप में, यमन की वैध सरकार के सीधे अनुरोध के जवाब पर ये कार्रवाई की है। यूजर ने बताया कि वो वैध चीज को समर्थन दे रहे हैं लेकिन अय्यूब आतंकियों का साथ दे रही हैं।

एक अन्य यूजर ने उन्हें लिखा, “इस तरह %^& आप पर हमला करते हैं और फिर प्रतिक्रियाएँ बंद कर देते हैं।”

एक अन्य सऊदी ट्विटर यूजर ने राणा से पूछा कि क्या वाकई राणा को इसलिए शर्म आ रही है क्योंकि सऊदी वाले अपने आपको बचा रहे हैं।

यमन के हूती विद्रोहियों (Yemen Houthi Rebels) ने 17 जनवरी 2022 को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबुधाबी पर ड्रोन अटैक किया था। इसमें 2 भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से सऊदी अरब और उनके गठबंधन की सेना की कार्रवाई चालू है। कुछ दिन पहले हूती विद्रोहियों (Yemen Houthi Rebels) का कमांडर अब्दुल्ला कासिम अल जुनैद सऊदी की कार्रवाई में मारा गया था। कमांडर के साथ-साथ हूती विद्रोहियों के कई सीनियर रैंक अधिकारी भी मारे गए थे। इसके अलावा हाल की एयरस्ट्राइक में यमन में 70 लोगों के मरने की खबर है और बताया जा रहा है कि ये एयरस्ट्राइक ऐसी थी कि इससे पूरे देश का इंटरनेट ठप्प हो गया है।

‘आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक है ये, चंदा खा जाती है’: राना अयूब को सऊदी वाले लगातार दे रहे डोज पर डोज

तथाकथित पत्रकार राना अयूब यमन और सऊदी अरब को लेकर किए गए ट्वीट के बाद बुरी फँसी हैं। आतंकवादियों के समर्थन का आरोप लगा कर सऊदी अरब वाले निशाना साध रहे हैं, लेकिन इसके लिए भी वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही दोषी ठहरा रही हैं। राना अयूब ने लिखा था कि यमन को सऊदी अरब तबाह कर रहा है, जबकि सच्चाई ये है कि यमन सरकार के निवेदन पर सऊदी अरब वहाँ कार्रवाई कर रहा है। राना अयूब ने इस बात पर शर्म जताया था कि मक्का-मदीना का नियंत्रण सऊदी अरब के पास है।

अब सऊदी अरब और भारत के लोग मिल कर उन पर निशाना साध रहे हैं। मेजर (रिटायर्ड) माणिक एम जॉली ने लिखा, “राणा अयूब ने एक कूटनीतिक मुद्दे में टाँग अड़ाया, जिस समस्या की उन्हें समझ नहीं थी। ISI ने उनका इस्तेमाल ईरान-पाकिस्तान-तुर्की के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया, ताकि वो सऊदी अरब-अमेरिका और आंशिक रूप से इजरायल पर भी निशाना साध सकें। ये रोजमर्रा के घृणा फैलाने से कहीं अधिक बढ़ कर है। ये एक बड़ा लीग हैं।”

सऊदी अरब के दिखने वाले एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “गैर-अरबी मुस्लिम ये समझते हैं कि केवल मुस्लिम होने के कारण उन्हें काबा के नियंत्रण का अधिकार है। लेकिन, इसे हमारे महान पूर्वज इस्माइल ने बनवाया था। जबकि मदीना हमारे कबीलों की भूमि रही है। एक सऊदी के मुस्लिम होने के नाते मैं कह सकता हूँ कि आपके विचार की कोई अहमियत नहीं है।” एक अन्य हैंडल ने लिखा, “राना अयूब अब खुलेआम आतंकियों का समर्थन कर रही हैं। हूती विद्रोहियों ने दो भारतीय नागरिकों को मार दिया, लेकिन इस पर वो चुप हैं। हूती, अलकायदा या ISIS में कोई अंतर नहीं है।”

एक अन्य सऊदी अरब के व्यक्ति ने लिखा कि मुस्लिम होने के नाते वो ये देख कर परेशान है कि राना अयूब ईरान समर्थित उस गुट का समर्थन कर रही हैं, जिन्होंने इराक, सीरिया, लेबनान और यमन से लाखों मुस्लिमों को पलायन के लिए मजबूर किया। ‘TFI’ के संपादक त्रिभुवन ने लिखा कि राना अयूब ये भूल गई थीं कि सऊदी अरब में भारत की तरह सहिष्णुता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि ‘असहिष्णुता’ का मतलब क्या होता है।

कूटनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हसन सजवानी ने कहा कि राना अयूब जैसे लोग सबसे बड़े दोषी हैं। उन्होंने लिखा कि खुद को ‘मानवतावादी आवाज़’ बता कर ऐसे लोग हमेशा हूती, हमास, और ISIS से जुड़े समूहों का समर्थन करते हैं। उन्होंने भी याद दिलाया कि कैसे हूती आतंकियों ने अबूधाबी एयरपोर्ट पर दो निर्दोष सिखों की हत्या कर दी। सऊदी अरब के एक अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने राना अयूब पर सामाजिक कार्यों के नाम पर चंदा जुटा कर पचा जाने का आरोप लगाया।

राना अयूब ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वो 2022 में हज करने जाना चाहती हैं। अब जब एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज कसा कि राना अयूब का हज कोटा रद्द कर दिया गया है, तो उन्होंने उन्हें ‘संघी’ बता दिया। वहीं हसन सजवानी ने ये भी लिखा कि राना अयूब सऊदी को ‘खून का प्यासा’ बता रही हैं, जबकि हूती आतंकियों के कुकृत्यों पर चुप रहती हैं। उन्होंने राना अयूब को आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक करार दिया। कइयों ने उन्हें ‘झूठी’ बताया। सऊदी वालों ने कहा कि हमारे पवित्र स्थलों को लेकर उन्हें ज्ञान नहीं चाहिए।

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच युद्ध चल रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी पर भी हूतियों ने कई बैलिस्टिक मिसाइल छोड़े हैं। सऊदी अरब के दक्षिणी इलाकों की सीमा यमन से मिलती है, जहाँ खासी अशांति है। UAE के एक F16 मिसाइल को भी तबाह कर दिया गया। इससे ‘रेड सी शिपिंग रूट’ को भी खतरा पैदा हो गया है। यमन में 2014 से ही गृह युद्ध चल रहा है, जब हुतियों ने सना नाम के इलाके पर कब्ज़ा कर के सऊदी अरब को इसमें हस्तक्षेप के लिए मजबूर किया।

‘गोरखपुर से भाग रहे हैं योगी’ से लेकर ‘गोरखपुर ही क्यों’ तक: यूँ पलटे अभिसार-आशुतोष, लोगों ने कहा – चित भी मेरी पट भी मेरी अंटा ...

योगी-मोदी विरोधी पत्रकारों को लगता है किसी भी करवट नींद नहीं आ रही। ये वही पत्रकार हैं जो हिन्दू होते हुए भी अयोध्या में राममंदिर के विरुद्ध जहर उगलने से नहीं कभी नहीं चुके, हमेशा छद्दम धर्म-निरपेक्षता की चादर ओढ़ सच्चाई को छुपाकर तुष्टिकरण की पत्रकारिता करते रहे और आज भी कर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ किस क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे ये कुछ दिन पहले तक एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ था। कुछ लोग अयोध्या सीट को लेकर कयास लगा रहे थे कि संभव है कि वहाँ बीजेपी ने इतना काम करवाया है तो योगी आदित्यनाथ वहीं से अपनी किस्मत आजमाएँ। हालाँकि ऐसा नहीं हुआ और कल की घोषणा के साथ ये साफ हो गया कि योगी आदित्यनाथ अपनी पुरानी सीट गोरखपुर से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

इस ऐलान के साथ जहाँ गोरखपुर के लोगों में उत्साह देखने को मिला। वहीं लिबरल धड़े की हिपोक्रेसी भी सामने आई। जो लोग कुछ दिन पहले लंबी-लंबी वीडियोज से आपको ये समझा रहे थे कि आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाग रहे हैं। वहीं अब उनकी रिपोर्ट हो रही है कि आखिर गोरखपुर से ही योगी आदित्यनाथ क्यों चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में अभिसार शर्मा और आशुतोष जैसे पत्रकारों का नाम है। लोग इनकी हिपोक्रेसी देखकर इन्हें ‘द%^ला यूट्यूबर’ कह रहे हैं। इनकी वीडियोज शेयर करके लिखा रहा जा रहा- ‘चित भी मेरी, पट भी मेरी और…’

अभिसार शर्मा जो पहले कह रहे थे कि बीजेपी अयोध्या से योगी को इसलिए चुनाव लड़वा रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि जीत का रास्ता सिर्फ कट्टर हिंदुत्तव से ही होकर जाता है। वही अभिसार शर्मा बाद में अपने दर्शकों को ये समझाते नजर आए कि एक तो अयोध्या में समाजवादी पार्टी मजबूत हो रही है इसलिए योगी आदित्यनाथ यहाँ से चुनाव नहीं लड़ रहे और दूसरी बात ये है कि अयोध्या में पिछले दिनों जितने भी कार्यक्रम हुए वहाँ नरेंद्र मोदी ही नजर आ रहे थे इसलिए अब वो नहीं चाहते हैं कि इन कार्यों का श्रेय किसी और को जाए। वह कहते हैं कि अगर सीएम योगी वहाँ से चुनाव लड़ते और जीत जाते तो हो सकता है कि पीएम मोदी को राम मंदिर का सारा श्रेय अपने सीएम के साथ शेयर करना पड़ता।

इसी तरह ‘आशुतोष की बात’ एपिसोड में पहले इस बात पर पैनेलिस्ट बुलाकर चर्चा हुई कि आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने पूछा था कि क्या गोरखपुर से चुनाव लड़ने से हिंदुत्व की लहर नहीं खड़ी होगी। क्या सिर्फ अयोध्या से ही इस लहर को कायम किया जा सकेगा। आशुतोष के मुताबिक दो दिन पहले तक लोगों का कहना था कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ की हार का खतरा है इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते। अब यही आशुतोष अपने हालिया एपिसोड में ये समझाते दिखे थे कि आखिर क्यों वो और उनके जैसे लोग ये मान रहे थे कि योगी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे।

एक ओर जहाँ गोरखपुर सीट पर सीएम योगी के नाम का ऐलान होने के बाद लिबरल मीडिया अपने अपने ढंग से अपने पुराने प्रोपगेंडा को जस्टिफाई करने के लिए विभिन्न तर्क दे रही है, वहीं सपा के अखिलेश यादव भी इस खबर को सुनकर बयानबाजी करने में पीछे नहीं हैं। गोरखपुर सीट से सीएम योगी को टिकट मिलने के ऐलान के बाद उन्होंने कहा, “कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी कहते थे अयोध्या से लड़ेंगे… मुझे ख़ुशी है कि BJP ने पहले ही उनको अपने घर भेज दिया। अब लगता है कि उनको गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा उनको वहाँ से वापस आने की ज़रूरत नहीं उनको बधाई।”

गोधरा में हिंदुओं को जलाना जिस Milli Gazette के लिए ‘जायज’, इसके फाउंडर जफरूल इस्लाम को केजरीवाल ने दिया था ओहदा

हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बचाव में मीडिया का एक हिस्सा इतना पागल हो गया है कि अब गोधरा में रामभक्तों को ट्रेन में ज़िंदा जलाए जाने वाली घटना का भी समर्थन कर रहा है। ये करतूत ‘मिली गैजेट’ नाम के एक मीडिया संस्थान ने की है, जिसके संस्थापक डॉक्टर जफरुल इस्लाम खान दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग’ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वो फ़िलहाल इस वेबसाइट के ‘संस्थापक संपादक’ के पद पर भी हैं।

असल में ये सब आनंद रंगनाथन के एक ट्वीट से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल में यहूदी एक वेब सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अडोल्फ हिटलर के ‘मानवीय पक्ष’ को दिखाया गया है। उसके ‘शाकाहार’ और ‘कुत्तों के प्रति प्यार’ को भी इसमें दर्शाया गया है। उन्होंने लिखा कि इस वेब सीरीज का नाम ‘The Empire’ रखा जाना था, लेकिन फिर किसी ने इसका नाम ‘The Reich’ रखना पसंद किया। उन्होंने लिखा कि अगर आप यहूदी हैं तो इस वेब सीरीज को ज़रूर देखें।

इसके बाद JNU के प्रोफेसर आनंद रंगनाथन ने लिखा, “मुनव्वर फारुकी के लिए 59 हिन्दू पुरुषों-महिलाओं-बच्चों-शिशुओं को को गोधरा में ज़िंदा जलाया जाना ऑशविच कैंप में नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार के समान ही है। अगर वो सोचते हैं कि ऐसी घटनाओं का अमानवीयकरण करना मजाक-मस्ती है, तो फिर आप एक मानसिक पागल हैं। आपको मेडिकल मदद की ज़रूरत है।” ज़फरुल इस्लाम द्वारा संचालित ‘मिली गैजेट’ ने इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी।

मीडिया संस्थान ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए लिखा, “क्या मुनव्वर फारुकी ने इस तरह की टिप्पणी की कि अगर उनकी कार के नीचे एक कुत्ता भी आ जाता है तो वो दुःखी हो जाते हैं। इससे ज्यादा अमानवीयकरण क्या हो सकता है? क्या गोधरा और ऑशविच समान हैं? वाऊ, यहूदी ट्रेन में ठेले वालों और लोगों पर हमले कर रहे थे। साथ ही वो रेलवे स्टेशनों पर हमले कर के एक धार्मिक इमारत को गिराए जाने का जश्न मना रहे थे?” लोगों ने ‘मिली गैजेट’ से पूछा कि क्या हिन्दुओं को ज़िंदा जलाया जाना उसके लिए एक दुःख भरी घटना नहीं है?

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया संस्थान के बयान की आलोचना करते हुए लिखा, “59 मासूम, जिनसे 27 महिलाएं और 10 छोटे बच्चे थे, उनकी हत्या को सही साबित किया जा रहा हैं इस मिल्ली गैजेट का संपादक जफरुल इस्लाम जिसको दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।” लोगों ने मीडिया संस्थान को हिन्दूफोबिक करार दिया। लोगों ने पूछा कि मुस्लिम भीड़ द्वारा हिन्दुओं को ज़िंदा जलाए जाने की घटना को वो जायज क्यों ठहरा रहा है?

28 अप्रैल को जफरुल इस्लाम ने ट्वीट कर कहा था कि कट्टर हिन्दुओं को शुक्र मनाना चाहिए कि भारत के समुदाय विशेष ने अरब जगत से कट्टर हिन्दुओं द्वारा हो रहे ‘घृणा के दुष्प्रचार, लिंचिंग और दंगों’ को लेकर कोई शिकायत नहीं की है और जिस दिन ऐसा हो जाएगा, उस दिन अरब के लोग एक आँधी लेकर आएँगे, एक तूफ़ान खड़ा कर देंगे। जफरुल खान के समर्थन में 8 मई को 20 मौलवियों और नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को वापस लेने की माँग की थी।

अयोध्या : राम जन्मभूमि पर यूनिवर्सिटी चाहने, भूमि घोटाले का ‘मनगढंत आरोप लगाने वाले अब वोट के लिए ‘राम भक्त’ बनें सिसोदिया-संजय

वोट के लिए 'राम भक्त' बनें सिसोदिया-संजय, पहुँचे अयोध्या
राजनीति नहीं बल्कि सियासत रंग बदलने में गिरगिट को बहुत पीछे छोड़ देती है। कल तक राममंदिर का घोर विरोध करने वाले आज वोट के लिए अयोध्या जाकर रामभक्त बन रहे हैं। ये पाखंड आम आदमी पार्टी ही नहीं सभी पार्टियां कर रही है। और जनता इनके पाखंड में फंस जाएगी। बीजेपी तो प्रारम्भ से ही अयोध्या के अलावा अन्य हिन्दू तीर्थों को मुक्त करने के कहती रही है, लेकिन तुष्टिकरण पुजारी बीजेपी को सांप्रदायिक पार्टी के नाम से बदनाम करते रहे और आज बीजेपी के शुभ काम के आगे माथा टेकना क्या सिद्ध करता है? सांप्रदायिक कौन : बीजेपी या बीजेपी विरोधी? फिर भी क्या अब बोलेंगे कि राममंदिर तोड़ बाबरी मस्जिद बनाई गयी थी? 

मनीष सिसोदिया रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुँच गए। महत्वपूर्ण घोषणा है, खासकर इसलिए क्योंकि यही सिसोदिया श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर नहीं बल्कि विश्वविद्यालय चाहते थे। अब जबकि राम मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है, “मंदिर वहीं बनाएँगे पर तारीख नहीं बताएँगे” जैसे व्यंग्यात्मक नारे अब नहीं सुने जाएँगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर संघर्ष और अदालती लड़ाई किसने लड़ी, यह जगजाहिर है। दशकों तक चले आंदोलन का विरोध किस-किस स्तर पर हुआ और किसने-किसने किया, ये तथ्य भी अब इतिहास के दस्तावेजों का हिस्सा बन चुके हैं।

सत्तासीन सेक्युलर राजनीतिक दलों ने कब और क्या-क्या किया, उसका जिक्र राजनीतिक तौर पर हमेशा होता रहेगा। कारसेवकों पर गोलियाँ बरसाने से लेकर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने तक, सारे तथ्य सरकारी दस्तावेज में समा चुके हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट को अदालती कार्रवाई में कैसे दरकिनार करने की कोशिशें हुईं, यह भी किसी से नहीं छिपा। सर्वोच्च न्यायालय में मुक़दमे की सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक रोकने की सिफारिश किसने की, वह भी अब ऐतिहासिक दस्तावेजों का हिस्सा है। कौन श्री राम जन्मभूमि स्थल पर विश्वविद्यालय चाहता था, कौन अस्पताल और कौन स्मारक, यह आने वाले कई दशकों तक याद किया जाएगा। 

श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर जिन लोगों ने विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनवाने की इच्छा जाहिर की थी उनमें आम आदमी पार्टी के नेता प्रमुख थे। मनीष सिसोदिया का एक वीडियो आज भी जब तब चलने लगता है जिसमें वे मंदिर की जगह एक विश्वविद्यालय बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए देखे जाते हैं। पार्टी के अन्य नेता भी समय-समय पर श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर न बनाए जाने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। यह सब उस तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के नाम पर तब किया गया जब सेकुलरिज्म फैशन में था और सब फैशनेबल दिखना चाहते थे। यहाँ तक कि अंतिम प्रयास के रूप में श्री राम जन्मभूमि न्यास पर जमीन घोटाले का निराधार आरोप लगाने में भी नहीं हिचके।

अब फैशन बदल गया है और साथ-साथ सिसोदिया और केजरीवाल भी। श्री राम जन्मभूमि के मुक़दमे में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद जब दिल्ली विधानसभा के चुनाव आए तब अरविन्द केजरीवाल ने खुद को विधानसभा में दिल्ली के बुजुर्गों का श्रवण कुमार घोषित कर दिया और यह वादा किया कि उनकी सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद दिल्ली के हर बुजुर्ग को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के दर्शन फ्री में करवाएगी। अब उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं तो मामला दिल्ली सरकार से आगे जाकर पार्टी और उसके नेताओं तक पहुँच गया है। यही चुनाव का मौसम है जो सिसोदिया को अचानक रामलला की याद आ गई है और वे अयोध्या जा तो रहे हैं पर उनके लिए जाने से अधिक महत्वपूर्ण जाते हुए दिखना है।  

अब आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए उत्तर प्रदेश में एंट्री मन ही मन “प्रविसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कोसलपुर राजा” के गायन से शुरू होती है। अभी तक मन में चल रहे इस गायन की आवाज़ जल्द ही मुँह से निकलेगी। चुनाव आ रहे हैं तो मन ही मन गायन करने वाले बाकायदा समूह बनाकर अयोध्या काण्ड का पाठ करेंगे। केजरीवाल श्रवण कुमार बनेंगे। सिसोदिया और संजय सिंह भी कुछ न कुछ बन लेंगे। इन्हें देखकर भारत भर को वीर सावरकर का वह वक्तव्य याद आयेगा कई; यदि जनेऊ पहनने से वोट मिलेंगे तो कॉन्ग्रेसी सूट के ऊपर जनेऊ धारण करने लगेंगे।


जर्मनी में कीचड़ मलती ‘गोरी’ पत्रकार बर्खास्त, लेकिन भारत में भ्रमित रिपोर्टिंग पर कोई कार्यवाही नहीं

एक खबर आई है जर्मनी से। जर्मनी की एक टीवी रिपोर्टर ने ऐसा कुछ किया है, जिससे एक बार फिर से पत्रकारिता के मानक पर सवाल उठने लगे हैं। 39 वर्षीय टीवी रिपोर्टर सुजाना ओहलेन ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने का दिखावा करने के लिए झूठी कहानी रच डाली, लेकिन बदकिस्मती से पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सच्चाई को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद जब रिपोर्टर का झूठ दुनिया के सामने आया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

अपनी झूठी कहानी को सच साबित करने के लिए पत्रकार ने पहले कीचड़ को अपने कपड़ों पर लगाया, इसके बाद उन्होंने थोड़ी मिट्टी चेहरे पर भी लगा ली। फिर वो कैमरे के सामने पहुँची और बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के दावे करना शुरू कर दिए। हालाँकि, जब सुजाना ओहलेन अपने कपड़ों पर कीचड़ लगा रही थीं, पास ही मौजूद एक शख्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया और कुछ ही देर में यह वायरल हो गया और पत्रकार की नौकरी चली गई।

ये तो बात हो गई जर्मनी की, लेकिन भारत में भी ऐसे पत्रकारों की कमी नहीं है जो नैतिकता को ताक पर रख कर शवों पर, चिताओं पर, शमशान घाटों से रिपोर्टिंग करते हैं। भारत में भी पत्रकारिता के ऐसे कई उदाहरण हैं, जब फैक्ट को अपने हिसाब से फिक्स किया गया। इन एजेंडा पत्रकारों का उद्देश्य है कि चाहे दुनिया भर में देश की बदनामी हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नीचा दिखाने का यह अवसर हाथ से नहीं निकलना चाहिए।

इसके लिए श्मशानों से लाइव रिपोर्टिंग के साथ जलती चिताओं की तस्वीरें छापकर यह बताने की कोशिश की गई कि भारत में स्थिति काफी खराब है और सरकार इसको नियंत्रित करने में नाकाम रही है। हालात को ऐसे पेश किया गया मानो कोरोना से संक्रमित होने वाला हर मरीज मर रहा है, जबकि कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वालों के आँकड़े और सरकार के प्रयास नदारद थे।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के भारत में चीफ फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी ने हिन्दुओं के अंतिम संस्कार और चिताओं की तस्वीरें शेयर कर के पूरी दुनिया में भारत की ऐसी छवि बनाने की कोशिश की, जैसे कोरोना वायरस संक्रमण के लिए हिन्दू ही जिम्मेदार हैं और वही मर रहे हैं। यही नहीं, भावनाओं में बँधी इन तस्वीरों को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए भी रखा। यह हिंदुओं की संवेदनाओं का अनादर है, जो नहीं चाहते कि उनके परिजनों की जलती चिताएँ सार्वजनिक दृश्य बनें।

लेकिन, भारत और हिन्दुओं की भावनाओं का अनादर करते हुए उनकी जलती चिताओं को सरकार पर हमले का हथियार बना दिया गया। जब दानिश की मौत के बाद उनकी तस्वीरें शेयर की जाने लगीं तो लिबरल गिरोह का अनर्गल प्रलाप शुरू हो गया और इसे ‘असंवेदनशील’ बताया जाने लगा।

दानिश की मौत के बाद उन्हें निष्पक्ष और सेक्युलर पत्रकार मानने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कोरोना से मरने वाले मुस्लिम लाश की दफन होती कोई तस्वीर क्यों नहीं खींची थी और उस तस्वीर को वायरल क्यों नहीं किया था? अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोरोना से कोई एक या दो नहीं, बल्कि 50 से अधिक मुस्लिम प्रोफेसर मरे थे, पर उनकी तस्वीरें खींचकर दानिश ने वायरल क्यों नहीं किया था?

कोरोना काल में तबलीगी जमात के हजारों लोग पुलिस और डॉक्टर-नर्सों पर सरेआम थूक रहे थे और कोरोना फैला रहे थे। सरेआम थूकने वाले मुस्लिमों की कोई तस्वीर उन्होंने वायरल क्यों नहीं किया था? लॉकडाउन को लागू कराते समय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में मुस्लिम भीड़ ने सरेआम पुलिस को पीटा, तब मुस्लिम भीड़ की कोई तस्वीर उन्होंने क्यों नहीं वायरल किया था?

सीएए कानून के खिलाफ प्रदर्शनों की तो उन्होंने खूब तस्वीरें खींची थी, लेकिन विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुसलमानों द्वारा पत्रकारों और आम लोगों की हुई पिटाई की तस्वीरें दानिश ने क्यों नहीं वायरल किया था? मॉब लिंचिंग में हिंदुओं की हुई बर्बर हत्या की कोई तस्वीर उन्होंने क्यों नहीं वायरल किया था?

                                                            दानिश सिद्दीकी का ट्वीट
फोटो जर्नलिस्ट दानिश ने दिल्ली दंगा से लेकर कुंभ मेला तक, हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए कई तस्वीरें क्लिक की थीं। कुंभ की तस्वीरों में कोरोना का जिक्र किया गया था, लेकिन ‘किसान आंदोलन’ की तस्वीरों में भीड़ होने के बावजूद उसका महिमामंडन किया गया था। 

वहीं, भारत के एजेंडा पत्रकारों ने जलती चिताओं में अपने निजी हितों की लकड़ी डालकर चिंगारी को और भड़काने का काम किया है। जलती चिताओं की तपिश को विदेशों तक फैलाकर मोदी सरकार की छवि झुलसाने की कोशिश की। कुछ पत्रकारों ने ऐसी टिप्पणियाँ कीं, जो पूरी तरह से देश के हित के खिलाफ है।

                                हिन्दुत्व को बदनाम करने शमशान से पत्रकारिता करती बरखा दत्त 
बरखा दत्त ने कहा कि भारत एक ‘टूटा हुआ राष्ट्र’ है, जहाँ ‘असंवेदनशीलता और अयोग्यता हमें मार रही’ है। कुछ ही दिनों पहले हमने बरखा दत्त को कैमरे और लैपटॉप सहित सभी साजोसामान के साथ ऐसे ही एक श्मशान में देखा था। गौर करने वाली बात यह है कि सभी पत्रकार हिन्दुओं के ही अंतिम संस्कार स्थलों पर घूमते रहे। एक-एक मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसका इस्तेमाल भी ब्रांडिंग और प्रोपेगंडा के लिए हो रहा। बरखा दत्त द्वारा एक श्मशान के बाहर अड्डा जमाकर पूछना कि ‘क्या कोई मुर्दों की गिनती कर रहा है?’, इससे अधिक अनैतिक और क्या हो सकता है।

अब राना अयूब को ही ले लीजिए। राना अयूब खुद को पत्रकार बताती हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों के लिए लिखती भी हैं। उनके अधिकतर लेख भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के इरादे से लिखे गए होते हैं। फिलहाल ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने उन्हें ग्लोबल एडिटर बना रखा है। Time, NYT, गार्डियन, FP और ‘द न्यूयॉर्कर’ जैसे मीडिया संस्थानों ने उन्हें लिखने के लिए जगह दी है। हाल ही में उन्होंने गंगा में लाशें बहने और कोरोना को लेकर दुनिया भर में भारत को बदनाम करने का प्रयास किया था।

कोविड-19 के लिए फंड्स इकट्ठा करने का दावा करने वाली राना अयूब को लेकर विवाद भी हुआ था। आशंका जताई गई थी कि इस कैम्पेन में वह देश के FCRA कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं। बाद में उन्होंने इस फंड्स कैम्पेन को समाप्त कर दिया। कोरोना के दौरान उन्होंने ये फेक न्यूज़ भी फैलाया था कि साढ़े चार वर्ष का एक प्रवासी बच्चा दूध न मिलने के कारण श्रमिक ट्रेन से रेलवे स्टेशन तक पहुँचने से पहले ही मर गया।

NDTV के प्रोपेगेंडा पत्रकार रवीश कुमार अक्सर फेक न्यूज़ फैलाते पाए जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बड़ी चालाकी से अपनी धूर्तता को छोटी-सी गलती की तरह दिखाते हुए माफी माँगने का ढोंग भी रचा। ‘किसान आंदोलन’ की आग में घी डालने के लिए रवीश ने कृषि उत्पाद खरीद मामले में सरकार पर ही गलत आँकड़े पेश करने का आरोप मढ़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर इसे ‘गलती’ बताते हुए ‘सार्वजनिक सूचना’ दिया।

जरा स्थिति को उलटा कर के देखिए। मान लीजिए कि सरकार की जगह किसान संगठनों ने कोई आँकड़ा दिया होता और सुधीर चौधरी या अर्णब गोस्वामी ने उसे गलत रूप में पेश कर दिया होता तो फिर यही वामपंथी मीडिया उन दोनों पर किसान विरोधी होने का तमगा लगा कर हल्ला मचा रहा होता और सोशल मीडिया में भी मजाक बनाया जाता। लेकिन, चूँकि मामला रवीश कुमार का था, इसीलिए सब जान-बूझ कर गहरी नींद में सोते रहे।

गुलाम भारत में पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम था, एक मिशन थी पत्रकारिता। आज पत्रकारिता बीच बाजार खड़ी है बिकने को तत्पर, खुद को और खुद की गढ़ी खबरों को बेचने की जुगत में। मिशन की डगर से चली पत्रकारिता विभिन्न पड़ावों से चलती आज बीच बाजार में खड़ी है। तल्ख हकीकत ये है कि आज गलाकाट व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा ने मूल्यों, मानकों को हाशिये पर धकेल दिया है। तकनीकी दृष्टि से पत्रकारिता समृद्ध होती नजर आती है, पर नैतिकता व मूल्यों की कसौटी पर हम पत्रकारिता के पतनकाल से रूबरू हैं।

रेटिंग की होड़, एक्सक्लूसिव की मृग मरीचिका में फँसी पत्रकारिता अब अपुष्ट खबरों को परोसने से भी परहेज नहीं करती। आलम यह है कि रेटिंग की भूख और एक्सक्लूसिव की मृग मरीचिका के शिकार मीडिया हाउस खबरें पैदा करने लगे हैं। बाजारीकरण का घुन मीडिया की विश्वसनीयता को चाट रहा है। पेड खबरों के बाद अब मीडिया का एक नया चेहरा हमारे सामने है। छवि बनाने, छवि बिगाड़ने की सुपारी ली जाने लगी है। इन सबको देख कर तो यही लगता है कि पत्रकार और कुछ नहीं, पिपली लाइव ही है।