Showing posts with label #forced conversion. Show all posts
Showing posts with label #forced conversion. Show all posts

अय्याज ताज-अमीन शेख-हजरत मौलाना ने हिंदू महिला से किया रेप-धर्मांतरण का भी प्रयास, पीड़िता के चीखने-चिल्लाने का वीडियो वायरल


महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के सोनेगाँव क्षेत्र से एक हिंदू विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ देकर बनाया वीडियो

पीड़िता 24 वर्षीय विवाहित महिला है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। उसका पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और घटना के समय दूसरे शहर में तैनात था। शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 में महिला के सहपाठी रहे अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया।

आरोप है कि वह महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसके वीडियो व फोटो रिकॉर्ड किए गए।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में इन्हीं वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने लगातार उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उससे 3 लाख 9 हजार रुपए भी वसूले गए।

मौलाना ने कहा- अब तुम्हारा धर्मांतरण हो चुका है

शिकायत के अनुसार, मामला केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया गया। महिला का आरोप है कि उससे विभिन्न मजहबी क्रियाएँ कराई गईं। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपित महिला के साथ कलमा पढ़ता और उस पर फूँक मारता दिखाई दिया।
शिकायत के मुताबिक, 31 मई को आरोपित उसे नागपुर के कलमेश्वर इलाके में ले गया, जहाँ उसकी मुलाकात आमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई। तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ मजहबी क्रियाएँ कर यह दावा किया कि उसका धर्मांतरण हो चुका है। इसके बाद उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश भी की गई।

पति के लौटने पर सामने आया मामला, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जाँच

 महिला का कहना है कि वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही और किसी को पूरी घटना नहीं बता सकी। मामला तब सामने आया जब उसका पति तीन दिन पहले नौकरी से घर लौटा। इसके बाद महिला ने पूरी घटना पति को बताई और दोनों सोनेगाँव पुलिस थाने पहुँचे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को पाँच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब पीड़िता के मोबाइल चैट, बैंक लेनदेन, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जाँच कर रही है।

‘फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. याद भी नहीं कितनों ने किया रेप’: मेरठ में जबरन निकाह के बाद ‘जहन्नुम’ बनी हिंदू बेटी की जिंदगी

              फहीम (बाएँ), फहीम का घर (बीच में), हिंदू पीड़िता (दाएँ), (फोटो साभार : Dainik bhaskar)
अक्सर चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी और INDI गठबंधन वाले दलितों पर अत्याचार होने का रोना रोते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन जब इन लोगों के शांतिदूतों के ही द्वारा दलित लड़कियों का गैंग रेप और इस्लामीकरण किया जाता है सबके सब पता नहीं कब्र में छुप कर बैठ जाते हैं। सबको सांप सूंघ जाता है। जनता है कि इनके मकड़जाल में फंस जाती है। अगर गहराई से देखा जाए तो मुसलमानों के असली दुश्मन ये ही लोग हैं। उधर बंगाल में देखा किस तरह ममता बनर्जी ने हिन्दुओं को बीजेपी का साथ देने पर मुसलमानों की धमकी दी। क्या मुसलमान इंसान नहीं? क्यों उनको बहशी, बलात्कारी और मवालिओं की तरह दिखाकर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है?  

राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में एक दलित हिंदू युवती के साथ मजहबी हैवानियत और जबरन धर्मांतरण का ऐसा खौफनाक खेल खेला गया, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। सोशल मीडिया पर ‘साहिल’ बनकर मेरठ के फहीम ने पहले हिंदू युवती को प्रेमजाल में फँसाया, फिर किडनैप कर उसका जीवन नर्क बना दिया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित फहीम, उसके अम्मी-अब्बू (तस्लीम-खुर्शीद), भाई और मौलवी (जैद और मोहम्मद खालिद) सहित 5 दरिंदों को जेल में डाला है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2021 में इंस्टाग्राम पर साहिल नाम के लड़के ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई तो मार्च 2022 में उसने लड़की को दिल्ली के बाटला हाउस बुलाया। साहिल ने हिंदू युवती को अपनी बातों में फँसाकर दोस्त के फ्लैट पर ले गया। वहाँ युवती को नशीला जूस पिलाया गया।

होश आने पर पता चला कि साहिल और उसके दोस्त ने मिलकर उसका रेप किया था। उन्होंने रेप करते हुए का Video भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद आरोपित साहिल ने दोबारा हिंदू युवती को दिल्ली बुलाया।

इस बार उसने सरेआम पिस्टल तान दी और डरा-धमकाकर उसे मेरठ के सठला गाँव ले गया। वहाँ पहुँचकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वह साहिल समझ रही थी, वह असल में मुसलमान था और उसका असली नाम फहीम था।

उसी रात फहीम और उसके अब्बू खुर्शीद ने हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती की। जब हिंदू पीड़िता ने भागने की कोशिश की, तो फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन ने उसे बेरहमी से पीटा और बंधक बना लिया।

‘हिंदू लड़की लाओ, जन्नत जाओ’, मदरसे में जबरन निकाह और गोमांस का टॉर्चर

हैवानियत यहीं नहीं रुकी। फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन हिंदू युवती को एक मदरसे में ले गईं। वहाँ मौजूद मौलवी (मोहम्मद खालिद) ने हिंदू युवती से कहा, “तू खुशनसीब है कि मुसलमान के घर आ गई, अब तुझे जन्नत मिलेगी।”

इसके बाद जबरन उसका निकाह फहीम से करा दिया गया। घर लाकर उसे पाँचों वक्त की नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाने लगा। उसे जबरदस्ती गोमांस खाने को दिया जाता था। विरोध करने पर उसके सामने जिंदा मुर्गा काटकर उसका खून युवती के ऊपर छिड़क दिया जाता था।

‘कितने लोग कमरे में आए गिनती याद नहीं’, पैसे लेकर सास कराती थी धंधा

निकाह के बाद हिंदू युवती के साथ जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हिंदू पीड़िता ने रोते हुए बताया कि निकाह के बाद मौलवी (मोहम्मद खालिद) आए दिन उसके कमरे में आने लगा और जोर-जबरदस्ती करता था। जब युवती ने चीख-पुकार मचाई, तो मौलवी ने हँसते हुए कहा, “यह सब फ्री में नहीं होता, तेरी सास को इसके पैसे देते हैं।”

तब पीड़िता को समझ आया कि उसकी सास ही उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी। उसकी सास कहती थी कि हिंदू लड़की लाने का मतलब जन्नत का रास्ता साफ करना है। वह अपने बाकी बेटों को भी हिंदू लड़कियाँ फँसाकर लाने को कहती थी।

प्रधान ने बदलवाया आधार कार्ड, तंग आकर ट्रेन के आगे कूदने जा रही थी युवती

हताश और बेबस युवती 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई। गाँव के प्रधान फिरोज ने मिलीभगत करके पीड़िता के आधार कार्ड पर पिता का नाम हटवाकर जबरन फहीम का नाम दर्ज करवा दिया। मार्च 2023 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। नवंबर 2024 में फहीम उसे लेकर वापस दिल्ली आया, जहाँ जनवरी में वह हथियारों की तस्करी के मामले में जेल चला गया।

इसके बाद जब युवती अपने मायके पहुँची, तो वहाँ से भी उसे दुत्कार मिला। हर तरफ से हारी-थकी पीड़ित बेटी 10 मई को अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने जा रही थी, तभी एक अजनबी ने उसकी जान बचाई और हिम्मत दी। इसके बाद जामिया नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जाँच कर रही है।

TCS के बाद अब पुणे के Wipro में इस्लामीकरण कांड, हिंदू महिला बोली- विरोध करने पर मुझे कंपनी से निकाला; ‘इस्लाम अपनाओ, मुस्लिम लड़के से संबंध बनाओ’

           पुणे की Wipro कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारी पर जबरन धर्मांतरण का आरोप ( साभार : Bhaskar)
TCS नासिक कांड के बाद अब पुणे की दिग्गज IT कंपनी ‘विप्रो’ (Wipro) से भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। 
Wipro की एक पूर्व हिंदू महिला कर्मचारी ने कंपनी के ही एक सहकर्मी पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

देश में मुस्लिम कट्टरपंथी हर क्षेत्र में घुसकर माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं। हिन्दू महिलाओं को नौकरी पर रखो और लव जिहाद की आड़ में इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाओ। क्या सरकार ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों और कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाही करेगी? क्या हिन्दू महिलाओं को अपने जाल में फंसा इस्लाम कबूल करवाकर फिदायीन बनाने का घिनौना खेल चल रहा है? पकडे जाने पर बदनाम होंगे हिन्दू।    

इस मामले में पुणे के हिंजवड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही हिंदू पीड़ित के वकील ने Wipro कंपनी को एक लीगल नोटिस भी भेजा है। हिंदू जनजागृति समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई।

पीड़िता का आरोप है कि उसका एक साथी कर्मचारी उसे बार-बार इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम युवक से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर कंपनी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला की मदद करने के बजाय उल्टा उसी पर दबाव बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उससे जबरन इस्तीफा ले लिया गया। पीड़िता के वकील विवेक भोसले ने बताया कि Wipro कंपनी को नोटिस भेजकर महिला को वापस नौकरी पर रखने और मानसिक प्रताड़ना के लिए 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की माँग की गई है।

नोटिस में कहा गया है कि अगर 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट जाएँगे। फिलहाल Wipro कंपनी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

दिल्ली : ‘जन्नत जाने के लिए हिंदू महिला को बनाना होगा मुसलमान’: फहीम ने ‘साहिल’ बन किया दलित युवती का बलात्कार

                             दलित हिन्दू महिला का बलात्कार (फोटो साभार: न्यूज 18 और भारत समाचार)
दिल्ली के बटला हाउस इलाके में एक 23 वर्षीय दलित युवती के साथ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि लड़की का कहना है कि आरोपित जेल से भी उसे धमकियाँ भेज रहे हैं।

दलित-दलित चिल्लाकर हिन्दुओं को गुमराह करने वाले नेता और उनकी पार्टियां कहाँ हैं? उनके "शांतिदूत" ने हिन्दू दलित का बलात्कार ही नहीं इस्लाम कबूल करवा दिया। सबकी बोलती बंद है। सबको फ़िक्र खा रही है अपने वोट बैंक की। हाँ, अगर स्थिति विपरीत होती, दिल्ली बीजेपी सरकार के खिलाफ सडकों पर हल्ला हो रहा होता।      

पीड़िता के अनुसार साल 2021 में सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात ‘साहिल’ नाम के एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को एक अमीर हिंदू परिवार से बताया और शादी का झाँसा देकर उसे 2022 में बाटला हाउस बुलवा लिया। यहाँ लड़की को पता चला कि युवक का असली नाम साहिल नहीं, बल्कि फहीम है।

बाटला हाउस में लड़की के साथ फहीम ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया, उसकी वीडियो बनाई और बाद में उसी का इस्तेमाल करके वो उसे ब्लैकमेल करने लगे। लड़की को मेरठ ले जाया गया।

फहीम ने उसे कहा- “मैं अपने आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से वह हज के लिए भारत से बाहर नहीं जा सकता, इसलिए मुझे जन्नत में जाने के लिए एक हिंदू महिला से निकाह करनी होगी और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे इस्लाम कबूल करवाना होगा।”

इसके बाद उसका निकाह हुआ, उसका नाम आयशा रखा गया। धीरे-धीरे सामने आया कि फहीम का परिवार तो अवैध हथियारों की तस्करी धंधे से जुड़ा है।

रिपोर्ट्स बताती है कि लड़की ने ये भी बताया है कि आरोपित का परिवार उसे डराने के लिए उसे खून से सराबोर मीट लाकर देते थे, उस पर जानवरों का मांस फेंका जाता था और उसे पकाने का दबाव दिया जाता था। इसके अलावा उसकी बेटी को छत से लटकाकर फेंकने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता ने तस्लीम मौलवी नाम के एक अन्य आरोपित पर भी प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि वो इन सबसे तंग आकर आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन फिर किसी ने उसे रोककर उसका संपर्क एक एनजीओ से कराया। इसके बाद ही उसने मामले में शिकायत दी। जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में मुख्य आरोपित फहीम को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके पास से पीड़िता के अश्लील वीडियो वाला मोबाइल जब्त हुआ।

हालाँकि, युवती का अब भी आरोप है कि फहीम ने उसे जेल के अंदर से भी उससे संपर्क किया और उसे दुबई के नंबर से जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। पुलिस ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए अपनी जाँच को शुरू कर दिया है।

अजमेर : मोइनुद्दीन चिश्ती और उसके शागिर्दों का काला सच : हर दिन काटी गाय, मंदिर में फैलाया खून… मंदिर में ही खाते थे गोमांस

   इतिहास में जो दर्ज... उससे मोइनुद्दीन चिश्ती ‘सूफी संत’ कैसे? (फोटो साभार: veenaworld & MA Khan Book)
भारत के हर शांतिप्रिय हिन्दू एवं मुस्लिम, विशेषकर मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर जाकर माथा टेकने वालों को कांग्रेस और वामपंथियों से पूछना चाहिए कि भारत के गौरवमयी इतिहास को कालकोठरी में डाल क्यों हमें गलत एवं मिथ्या इतिहास पढ़ाया गया? इन्हे शायद नहीं मालूम कि जो देश अथवा नेता अपने वास्तविक भुला देता है, उसका लुप्त होना निश्चित है। समय लगा, लेकिन आज यही बात सार्थक हो रही है। वामपंथी तो लग गए ठिकाने, कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं। साथ ही वर्तमान मोदी सरकार के हर नेता से भी पूछे कि "गलत इतिहास लिखने वालों को अब तक ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया? उनको दी जाने हर सरकारी सुविधा क्यों नहीं वापस ली गयी?" क्योकि इसी गलत इतिहास के कारण बेगुनाह हिन्दू-मुसलमानों के खून की होली खेली जाती है और कट्टरपंथी एवं छद्दम धर्म-निरपेक्ष नेता उन बेगुनाहों की लाशों पर बैठ मालपुए खाते हैं। 

अजमेर अभी चर्चा में है। कट्टर इस्लामी लोग मोइनुद्दीन चिश्ती (Moinuddin Chishti) को लेकर कही गई एक बात से नाराज हैं। ये लोग कभी इसे ‘सूफी संत’ बोलते हैं, कभी हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ के नाम से पुकारते हैं। पैगंबर मोहम्मद पर लिखे-पढ़े-बोले गए बातों से ‘सर तन से जुदा’ करने वाली भीड़ अब ‘सूफी संत’ मोइनुद्दीन चिश्ती या हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ के लिए भी लोगों की गर्दन काटने पर आमादा हैं। आखिर कौन था यह शख्स? कहाँ से आया था? क्या करता था?

जिस शख्स के नाम पर किसी का गला काट दिया जाए, ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी जाए, उस ख्वाजा गरीब नवाज़ (Khwaja Garib Nawaz) या मोइनुद्दीन चिश्ती से जुड़ा इतिहास हिंदू-विरोधी है, मंदिर/मूर्ति-भंजक है, गौहत्या के पाप से सना हुआ है। ये सिर्फ आरोप नहीं हैं, ऐतिहासिक तथ्य हैं, वो भी सबूतों के साथ। इतिहासकार एमए खान की पुस्तक से लेकर मध्ययुगीन लेख ‘जवाहर-ए-फरीदी’ में लिखी गई बातों में इसकी कट्टरता का उल्लेख है। शेख अब्दुल हक मुहद्दिस देहलवी की अखबार-उल-अख्यार ( Akhbar-Ul-Akhyar) से भी सचित्र उदाहरण लिया गया है।

‘सूफी संत’ का लिबास ओढ़ कर जो भारत आए, उन मकसद क्लियर था। इतिहास ने आपसे उनके मकसद को छिपाया, इसलिए वो ‘सूफी संत’ कहे जाते हैं, आप जाने-अनजाने जाकर चादर चढ़ा आते हैं। हकीकत में अधिकांश सूफी संत या तो इस्लामिक आक्रांताओं की आक्रमणकारी सेनाओं के साथ भारत आए थे, या इस्लाम के सैनिकों द्वारा की गई कुछ व्यापक विजय के बाद। लेकिन इन सबके भारत आने के पीछे सिर्फ एक ही लक्ष्य था और वह था इस्लाम का प्रचार। इसके लिए उलेमाओं के क्रूरतम आदेशों के साथ गाने-बजाने की आड़ में हिन्दुओं की आस्था पर चोट करने वाले ‘संतों’ से बेहतर और क्या हो सकता था?

‘शांतिपूर्ण सूफीवाद’ का मिथक, कई सदियों तक इस्लामिक ‘विचारकों’ और वामपंथी इतिहासकारों द्वारा खूब फैलाया गया है। वास्तविकता इन दावों से कहीं अलग और विपरीत है। वास्तविकता यह है कि इन सूफी संतों को भारत में इस्लामिक जिहाद को बढ़ावा देने, ‘काफिरों’ के धर्मांतरण और इस्लाम को स्थापित करने के उद्देश्य से लाया गया था।

इसी में एक सबसे प्रसिद्ध नाम आता है ‘सूफी संत’ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) का, जिसे हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ के नाम से भी पुकारा जाता है। सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती का जन्म ईरान में हुआ था, लेकिन वो राजस्थान के अजमेर में दफनाया गया था।

                                                              एमए खान की पुस्तक का अंश

इतिहासकार एमए खान ने अपनी पुस्तक ‘इस्लामिक जिहाद: एक जबरन धर्मांतरण, साम्राज्यवाद और दासता की विरासत’ (Islamic Jihad: A Legacy of Forced Conversion, Imperialism, and Slavery) में इस बारे में विस्तार से लिखा है। उदाहरण के लिए औलिया इस्लाम ने अपने शिष्य शाह जलाल को बंगाल के हिंदू राजा के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए 360 अन्य शागिर्दों के साथ बंगाल भेजा था।

पुस्तक में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि वास्तव में, हिंदुओं के उत्पीड़न का विरोध करने की बात तो दूर, इन सूफी संतों ने बलपूर्वक हिंदुओं के इस्लाम में धर्म परिवर्तन में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। यही नहीं, ‘सूफी संत’ मोइनुद्दीन चिश्ती के शागिर्दों ने हिंदू रानियों का अपहरण किया और उन्हें मोईनुद्दीन चिश्ती को उपहार के रूप में प्रस्तुत किया।

गौरी के साथ भारत आकर अजमेर में लगाया था डेरा

यह भी एक ऐतिहासिक तथ्य है कि चिश्ती, शाह जलाल और औलिया जैसे सूफी ‘काफिरों’ के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए भारत आए थे। उदाहरण के लिए- मोइनुद्दीन चिश्ती, मुइज़-दीन मुहम्मद ग़ोरी की सेना के साथ भारत आए और गोरी द्वारा अजमेर को जीतने से पहले वहाँ गोरी की तरफ से अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान की जासूसी करने के लिए अजमेर में बस गए थे। यहाँ उन्होंने पुष्कर झील के पास अपने ठिकाने स्थापित किए।
                                                एमए खान की पुस्तक का अंश

प्रतिदिन गाय का वध और मंदिरों को अपवित्र करते थे चिश्ती के शागिर्द

मध्ययुगीन लेख ‘जवाहर-ए-फरीदी’ में इस बात का उल्लेख किया गया है कि किस तरह चिश्ती ने अजमेर की आना सागर झील, जो कि हिन्दुओं का एक पवित्र तीर्थ स्थल है, पर बड़ी संख्या में गायों का क़त्ल किया, और इस क्षेत्र में गायों के खून से मंदिरों को अपवित्र करने का काम किया था। मोइनुद्दीन चिश्ती के शागिर्द प्रतिदिन एक गाय का वध करते थे और मंदिर परिसर में बैठकर गोमांस खाते थे।
आना सागर झील का निर्माण ‘राजा अरणो रा आनाजी’ ने 1135 से 1150 के बीच करवाया था। ‘राजा अरणो रा आनाजी’ सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पिता थे। आज इतिहास की किताबों में अजमेर को हिन्दू-मुस्लिम’ समन्वय के पाठ के रूप में तो पढ़ाया जाता है, लेकिन यह जिक्र नहीं किया जाता है कि यह सूफी संत भारत में जिहाद को बढ़ावा देने और इस्लाम के प्रचार के लिए आए थे, जिसके लिए उन्होंने हिन्दुओं के साथ हर प्रकार का उत्पीड़न स्वीकार किया।

पृथ्वीराज चौहान की जासूसी और उन्हें पकड़वाने में चिश्ती की भूमिका

खुद मोइनुद्दीन चिश्ती ने तराइन की लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान को पकड़ लिया था और उन्हें ‘इस्लाम की सेना’ को सौंप दिया। लेख में इस बात का प्रमाण है कि चिश्ती ने चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था – “हमने पिथौरा (पृथ्वीराज) को जिंदा पकड़ लिया है और उसे इस्लाम की सेना को सौंप दिया है।”

हिन्दू राजा की बेटी का अपहरण और निकाह

मोइनुद्दीन चिश्ती का एक शागिर्द था मलिक ख़ितब। उसने एक हिंदू राजा की बेटी का अपहरण कर लिया और उसे चिश्ती को निकाह के लिए ‘उपहार’ के रूप में प्रस्तुत किया।
साभार: शेख अब्दुल हक मुहद्दिस देहलवी की अखबार-उल-अख्यार, अनुवाद – AMU में अब्दोलरेजा अधामी की PhD थीसिस, पेज 19
‘सूफी संत’ मोइनुद्दीन चिश्ती ने खुशी-खुशी ‘उपहार’ स्वीकार किया और उसे ‘बीबी उमिया’ नाम दिया। मोइनुद्दीन चिश्ती की सोच थी पैगंबर मोहम्मद की राह पर चलना। ऊपर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए जमा की गई थीसिस में भी यह बात लिखी गई है। इसके अलावा खुद अजमेर दरगाह की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी पहले उपलब्ध थी। इसका स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।
                                अजमेर दरगाह की वेबसाइट पर पहले दी गई जानकारी
अजमेर दरगाह की वेबसाइट का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है।
                            सैय्यद अतहर अब्बास रिज़वी की किताब ‘भारत में सूफीवाद का इतिहास’
सैय्यद अतहर अब्बास रिज़वी की किताब ‘भारत में सूफीवाद का इतिहास’ अगर आप पढ़ें तो उसमें भी यह जानकारी दी गई है। इस किताब के खंड-1 के 124 पेज नंबर पर आप इसे पढ़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश : अनेकों को ठगने वाली जमीला खातून का पूजा शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड किसने बनाया/बनवाया?

                                   जमीला खातून और उसके साथी एवं कागजात (साभार: स्वराज्य मैगजीन)
फर्जी हिंदू महिला बनकर कई लोगों के साथ ठगने वाली जमीला खातून और उसके दो साथियों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमीला ने पूजा शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। वह मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ रिलेशनशिप में जाती और फिर बलात्कार एवं जबरन धर्मांतरण का मुकदमा करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलती थी।

जमीला खातून मूल रूप से असम की रहने वाली है। वह यूपी के बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में पूजा शर्मा बनकर रह रही थी। पुलिस ने जमीला खान के साथ-साथ उसके दो साथियों- मोहम्मद जहीर और आसिफ को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके अन्य साथी- सलमान, अमजद और खालिद पुलिस के चंगुल से बाहर हैं। ये सभी बिजनौर के रहने वाले हैं।

इस मामले का खुलासा पूजा शर्मा बनी जमीला खातून के एक तहरीर से हुआ। जमीला ने 6 जुलाई 2023 को कोतवाली देहात में एक तहरीर दी। इस तहरीर में उसने अपना नाम पूजा शर्मा, पिता का नाम स्वर्गीय राजू शर्मा और निवासी महावीर कॉलोनी तिलक नगर दिल्ली बताया था।

तहरीर में जमीला खातून ने कहा था कि 29 मई 2023 को उसका निकाह जिले के अकबराबाद गाँव के रहने वाले एहतेशाम पुत्र मोहम्मद फरीद के साथ हुआ था। पूजा शर्मा ने आरोप लगाया था कि उसका शौहर उसे छोड़कर चला गया है और उसके सास-ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

महिला की शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पता चला कि जो महिला खुद को पूजा शर्मा बता रही है, उसका असली नाम जमीला खातून है। वह दिल्ली की नहीं, बल्कि असम के जिला दर्रांग के थाना डलगाँव के अंतर्गत आने वाले कस्बा लालबरी सीलबोरी की रहने वाली है।

जमीला के अब्बू का नाम रजब अली और अम्मी का खालीदा बेगम है। रजब अली और खालीदा बेगम ने जमीला खातून की पहचान अपनी बेटी के रूप में की है। यूपी पुलिस को जमीला के पास से उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक खाता मिला है।

पुलिस ने पाया कि जमीला ने आधार कार्ड पूजा शर्मा के नाम से बनवा रखा है। वहीं, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक खाता पासबुक जमीला खातून के नाम से ही हैं। पुलिस ने इन सारे कागजातों की जाँच कराई तो ये सही पाए गए, जबकि पूजा नाम का आधार कार्ड फर्जी मिला।

पुलिस जाँच में यह बात भी पता चला कि जमीला ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाने में जहीर अहमद नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ साल 2019 में मुकदमा दर्ज करा रखा है। उसने साल 2023 में ही देहरादून के रहने वाले के नौशाद कुरैशी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा रखा है। दोनों अभी जेल में हैं।

पुलिस ने पाया कि जमीला ने इस साल जनवरी में नौशाद कुरैशी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज कराया था। उसने अपने बयान में कहा था कि वह डेढ़ साल से नौशाद के साथ रह रही थी और उसने निकाह का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ रेप किया। जमीला ने आगे कहा था कि नौशाद ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।

पूजा शर्मा बनीं जमीला ने कहा कि जब भी वह इसका विरोध करती थी तो नौशाद अपने भाई और अब्बू के साथ मिलकर उसकी पिटाई करता था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने नौशाद, उसके भाई शाहनवाज और उनके अब्बू जहीर पर बलात्कार, मारपीट और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मामला दर्ज किया था।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि पूछताछ के दौरान जमीला ने खुलासा किया कि जहीर अहमद से पहले उसने दो बार निकाह किया था। उसने मोइदुल हसन इस्लाम और इनाम-उल-हक के साथ निकाह किया था। जमीला ने दोनों को छोड़ दिया था। उसने यह भी खुलासा किया कि एहतेशाम के साथ निकाह के लिए उसने अपना नाम पूजा शर्मा से बदलकर जैनब परवीन रख दिया गया।

तमिल नाडु : धर्मांतरण के दबाव से मर गई लावण्या, अब पर्दा डाल रही मीडिया; छद्दम सेक्युलरिस्ट्स खामोश क्यों?

                                      लावण्या ने धर्मान्तरण के दबाव के कारण कर ली आत्महत्या
तमिलनाडु में जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Conversion) की कोशिशों से आहत होकर आत्महत्या करने वाली 12वीं की छात्रा लावण्या के मामले ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस इस मामले का व्हाइटवॉश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में ‘द न्यूज मिनट (TNM)’ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें उसने ये दावा किया कि लावण्या के चार वीडियो हैं। इसमें से केवल एक में ही धर्मान्तरण का उल्लेख किया गया है।

हाथरस और लखीमपुर खेरी पर मदारियों की तरह मजमा लगाने वाली मीडिया और छद्दम सेक्युलरिस्ट क्यों खामोश हैं? क्या इनकी निगाहों में हिन्दू की कोई कीमत नहीं? आखिर मीडिया भी छद्दम धर्म-निरपेक्षों की तरह मजहब और पार्टी शासित राज्य देख समाचारों को प्राथमिकता देती है?

TNM का दावा- एक्स्ट्रा काम के कारण की आत्महत्या

TNM का दावा है कि लावण्या को हॉस्टल के वार्डन ने एक्स्ट्रा काम दे दिया था, जिससे वो अपनी पढ़ाई में कमजोर होती जा रही थी। इसी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। बता दे कि तंजावुर माइकलपट्टी में सेक्रेड हार्ट्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बोर्डिंग हाउस में लावण्या रहती थी। उसकी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। खुदकुशी करने से पहले लावण्या ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि स्कूल प्रशासन ने उसे ईसाई धर्मान्तरण के लिए मजबूर किया, लेकिन जब उसने इससे इनकार किया तो उसे बहुत ज्यादा काम कराने लगे।

VHP सचिव ने वीडियो में धर्मान्तरण की बात की

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि धर्मान्तरण वाला वीडियो विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अरियालुर जिला सचिव मुथुवेल ने रिकॉर्ड किया था। यह भी दावा किया गया है कि मुथुवेल के फोन में इस तरह के चार वीडियो थे, जिसे उन्होंने 17 जनवरी 2022 को रिकॉर्ड किया था। TNM के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि इनमें से एक वीडियो को डिलीट कर दिया गया था, जिसे बाद में री-स्टोर किया गया।

TNM की रिपोर्ट में कहा गया है, “हालाँकि, जाँच एजेंसियों ने उनके (मुथुवेल) फोन से वीडियो को फिर से हासिल कर लिया है। ये वीडियो उन्हें किसी और ने फॉरवर्ड किया था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मुथुवेल ने ये वीडियो डिलीट करने से पहले किसी को भेजा था और फिर उनके फोन में फॉरवर्ड होकर आ गया था।”

रिपोर्ट में इस बात की आशंका व्यक्त की गई है कि सिर्फ एक वीडियो में धर्मान्तरण की बात की गई है तो हो सकता है कि लावण्या से ऐसा जबरदस्ती कहलाया गया हो। TNM ने लिखा, “चूँकि, नए लीक हुए वीडियो में लावण्या इस बात से इनकार करती है कि उसे बिंदी लगाने से रोका गया था। पुलिस इस एंगल की भी जाँच कर रही है।” उल्लेखनीय है कि अगर केवल एक ही वीडियो में उसने धर्मान्तरण की बात की और बाकी में नहीं की तो इसका ये अर्थ तो नहीं हो सकता कि इसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया गया था।

ऐसी घटनाओं को पहले भी मीडिया कम आँका

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है, जब मीडिया ने मृतक के वीडियो का प्रयोग कर घटना को कमजोर करने की कोशिश की हो। इससे पहले जून 2021 में टिकरी बॉर्डर पर किसानों को विरोध प्रदर्शन स्थल पर मुकेश नाम के एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया था, लेकिन मीडिया ने रिपोर्ट किया कि कृषि कानून के विरोध में उसने आत्महत्या कर ली थी।

बाद में घटना के दूसरे वीडियो आए, जिसमें मुकेश ने अपना बयान दिया था। उसने बयान में कहा था कि किसानों, खासकर सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति ने उसे आग लगा दी थी। पुलिस अधिकारी को उसने बताया था कि उसने खुद को आग नहीं लगाई थी, बल्कि किसानों से उसे जलाया था। हालाँकि, मीडिया ने किसान यूनियनों द्वारा पोस्ट किए गए अस्पष्ट वीडियो का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मुकेश ने खुद को जला लिया था।