Showing posts with label #Blackmailing. Show all posts
Showing posts with label #Blackmailing. Show all posts

अय्याज ताज-अमीन शेख-हजरत मौलाना ने हिंदू महिला से किया रेप-धर्मांतरण का भी प्रयास, पीड़िता के चीखने-चिल्लाने का वीडियो वायरल


महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के सोनेगाँव क्षेत्र से एक हिंदू विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ देकर बनाया वीडियो

पीड़िता 24 वर्षीय विवाहित महिला है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। उसका पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और घटना के समय दूसरे शहर में तैनात था। शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 में महिला के सहपाठी रहे अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया।

आरोप है कि वह महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसके वीडियो व फोटो रिकॉर्ड किए गए।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में इन्हीं वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने लगातार उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उससे 3 लाख 9 हजार रुपए भी वसूले गए।

मौलाना ने कहा- अब तुम्हारा धर्मांतरण हो चुका है

शिकायत के अनुसार, मामला केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया गया। महिला का आरोप है कि उससे विभिन्न मजहबी क्रियाएँ कराई गईं। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपित महिला के साथ कलमा पढ़ता और उस पर फूँक मारता दिखाई दिया।
शिकायत के मुताबिक, 31 मई को आरोपित उसे नागपुर के कलमेश्वर इलाके में ले गया, जहाँ उसकी मुलाकात आमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई। तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ मजहबी क्रियाएँ कर यह दावा किया कि उसका धर्मांतरण हो चुका है। इसके बाद उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश भी की गई।

पति के लौटने पर सामने आया मामला, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जाँच

 महिला का कहना है कि वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही और किसी को पूरी घटना नहीं बता सकी। मामला तब सामने आया जब उसका पति तीन दिन पहले नौकरी से घर लौटा। इसके बाद महिला ने पूरी घटना पति को बताई और दोनों सोनेगाँव पुलिस थाने पहुँचे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को पाँच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब पीड़िता के मोबाइल चैट, बैंक लेनदेन, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जाँच कर रही है।

9 बौद्ध भिक्षुओं को सेक्स जाल में फँसाया, ब्लैकमेल कर वसूले 100 करोड़, घर में जमा कर रखे थे 80000 फोटो-वीडियो: थाइलैंड पुलिस ने ‘मिस गोल्फ’ को पकड़ा

                   थाईलैंड में महिला ने बौद्ध भिक्षुओं को फँसाया, हुई गिरफ्तार ( फोटो साभार- एशियन एज )
थाईलैंड पुलिस ने 15 जुलाई 2025 को एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर कई बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुए है।

पुलिस ने महिला को ब्लैकमेलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला को ‘मिस गोल्फ’ कह रही है।

पुलिस को मिले 80 हजार से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें

पुलिस ने बताया कि उसके घर की तलाशी के दौरान भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल की गई 80,000 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। कई चैट लॉग मिले जिससे कई भिक्षुओं से उसके संबंधों का खुलासा हुआ है।

बौद्ध भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य को पालन करने के नियम के उल्लंघन से बौद्ध संस्थानों में हलचल मच गई है। थाइलैंड में इस पर जबरदस्त बहस चल रही है। पिछले कुछ वर्षों में भिक्षुओं पर यौन अपराधों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के कई आरोप भी लगे थे।

रॉयल थाई पुलिस सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया है कि इस मामले में करीब 9 बौद्ध भिक्षुओं को संलिप्त पाया गया है, जिन्हें मठ से निष्कासित कर दिया गया है।

महिला की ऐसे हुई गिरफ्तारी

बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत में रहने वाली 35 साल की विलावान एम्सावत को गिरफ्तार किया गया। चोरी के सामान भी उसके पास से मिले हैं। पुलिस को महिला विलावान के खाते से पता चला है कि थाईलैंड के एक बौद्ध मंदिर के बैंक खाते से एक वरिष्ठ भिक्षु ने उसे पैसे ट्रांसफर किए।

महिला ने ये स्वीकार किया बौद्ध भिक्षुओं से ऐंठे पैसे

थाई पुलिस ने बताया कि महिला विलावान को वरिष्ठ भिक्षुओं से पैसे मिले। पुलिस ने जाँच में पाया कि महिला ने बौद्ध भिक्षुओं को जब अपने प्रेम जाल में फँसाना शुरू किया तो पिछले 3 सालों में उसके खाते में 11.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 102.33 करोड़ रुपए आए। इनमें से ज्यादातर रकम बौद्ध भिक्षुओं ने ट्रांसफर किए हैं। जाँच में पता चला कि इनमें से अधिकांश पैसे ऑनलाइन खेली गई जुए वाली वेबसाइट पर खर्च कर दी गई।

मामले का ऐसे हुआ खुलासा

सेंट्रल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो के उपायुक्त जारूनकियात पंकेव के मुताबिक जाँच पिछले महीने शुरू हुई और ये मामले तब सुर्खियों में आया जब बैंकॉक के एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु पर गाज गिरी। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला विलावन ने वरिष्ठ भिक्षु को अपने प्रेम जाल में फँसाया। उसने भिक्षु को बताया कि वह गर्भवती है और उसे 72 लाख थाई बाट की जरूरत है। ये रकम 222,000 अमेरिकी डॉलर या 1.85 करोड़ रुपए के बराबर है।
मामले के सामने आने के बाद थाइलैंड के मठ प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। देशभर में थेरवाद संप्रदाय के बौद्ध भिक्षुओं की संख्या काफी है जिन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। महिलाओं को छूने मात्र से इनके ब्रह्मचर्य पर सवाल उठने लगते हैं।
देश की बड़ी जनसंख्या बौद्ध धर्म को मानने वाली है और बौद्ध मठों को काफी दान दिया जाता है। ये पैसा बौद्ध भिक्षुओं, मठ के वरिष्ठ भिक्षुओं और दूसरे मद में खर्च होता है।
सेंट्रल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो ने एक फेसबुक पेज बनाया है, जहाँ लोग किसी भिक्षुक की शिकायत कर सकते हैं। थाईलैंड में बड़े पैमाने पर बौद्ध भिक्षुओं की जाँच की जाएगी। जाँच के बाद कई बदलाव किये जाएँगे ताकि बौद्ध धर्म में लोगों की आस्था बनी रहे। मंदिर की वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कानून में भी संशोधन किया जा सकता है।
थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि जाँच में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए और दोषी भिक्षुओं को हर हाल में सामने लाया जाए ताकि लोगों का विश्वास कायम रह सके।

किसानों की मांगे आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से न्याय-संगत नहीं, सिर्फ चुनाव में ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा आंदोलन, देखिए वीडियो

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पिछले 7 दिन से आंदोलन कर रहे किसान अब दिल्ली कूच करने को तत्पर हैं, जिसे मोदी विरोधी विपक्ष, जो अपने कार्यकाल में किसानों को शोषण करने वाले अपना समर्थन दे रहे हैं। तथाकथित किसान नेता और इनको समर्थन देने वाली पार्टियां भूल रही है कि जितना यह आंदोलन उग्र होगा, उतना ही इन सब पर कहर बनकर टूटेगा, यह भी चर्चा है कि कहीं 18वी लोकसभा में विपक्ष केवल नाममात्र ही रह सकता है। जनता जानती है कि ये तथाकथित किसान आंदोलन और इसे उग्र बनाने में संलग्न सियासत पार्टियां जॉर्ज सोरोस की भीख से चल रहा है। जॉर्ज मोदी सरकार को सत्ता मुक्त करने के लिए 1000 करोड़ रूपए खर्च कर रहा है। CAA विरोध से लेकर वर्तमान किसान आंदोलन सब में George Soros की दी भीख पर हो रहा है। जिसका खुलासा इन किसान नेताओं और समर्थन दे रहे नेताओं और पार्टियों के बैंक खातों की गहन जाँच के बाद ही सामने आएगा। देखिए वीडियो :      

MRP और MSP का अंतर न जानने वाले भी किसान एक्सपर्ट बने हैं।

MRP का मतलब होता है कि ये मैक्सिम रिटेल प्राइज है, इससे ऊपर आप नही बेच सकते हैं। साथ ही MRP किसी को मजबूर नही करती कि आप वो सामान खरीदें ही खरीदें।

जबकि MSP का मतलब है मिनिमम सपोर्ट प्राइज। जिसपर खरीदना ही खरीदना है फिर वो कितना ही घटिया प्रोडक्ट हो, आपको जरूरत न हो, तब भी आपको मजबूर किया जाए कि उसे खरीदो।

कल को एक ठेली लगाने वाला, एक दुकानदार, अन्य बिजेनस करने वाला भी कह दे कि MSP चाहिए, हम भी "फलांदाता" हैं तो आप क्या करेंगे?

बस इसी तरह की लूट व्यवस्था बनाने के नाम पर उपद्रव किया जा रहा है।

इसे रोकेंगे नहीं तो कल कोई दूसरा आकर खड़ा हो जाएगा कि अब हमारी बारी है। इसलिए बात किसी सरकार की नहीं, हमारी आपकी है क्योंकि पैसा हमारा है।

किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच 18 जनवरी को चौथे दौर की बैठक हुई। मीटिंग में सरकार ने 4 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया। किसान संगठनों ने इस पर दो दिन विचार करके 20 फरवरी की शाम को अपना फैसला सुनाने की बात कही है। बड़ा सवाल यह है कि जिद पर अड़े किसानों की मांगे कितनी व्यावहारिक हैं? कृषि को आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाना तो दूर, आंदोलनकारी किसान नेताओं की मांगें अगर मान ली गई तो पंजाब, हरियाणा और यूपी ही नहीं देश की कृषि अर्थव्यवस्थाएं खस्ताहाल हो जाएगी। किसान संघों अहसास नहीं है कि कि भारत सरकार गंभीर वित्तीय संकट, ग्रामीण बैंकों को क्षति और माइग्रेशन को हतोत्साहित और बाधित किए बिना उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकती है, और ये तीनों ही फैक्टर खेती का आधार हैं। अगर सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी ले लेती है तो एक अनुमान के अनुसार इस पर 10 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 2024-25 के अंतरिम बजट में सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार अगर सारी फसलें एमएसपी पर खरीदती है तो कर्मचारियों को वेतन और पेंशन कहां से देगी।

मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रूपये करने की कोई तुक नहीं
एक उदाहरण के लिए किसान नेताओं की इस मांग को ही लें कि मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 700 रु. प्रतिदिन करते हुए वर्तमान के 100 दिनों के बजाय प्रति वर्ष 200 दिनों की गारंटी वाले रोजगार में बदल दिया जाए। उनके द्वारा मांगी गई मजदूरी हरियाणा की मनरेगा मजदूरी से लगभग दोगुनी है और बिहार, यूपी, ओडिशा से तीन गुना से भी अधिक है। ये तीन राज्य ही सबसे अधिक प्रवासी श्रमिकों को पंजाब और हरियाणा भेजते हैं। वास्तव में किसानों को दुआ करनी चाहिए कि सरकार इस मांग को खारिज कर दे। क्योंकि अगर इसे स्वीकार किया जाता है तो बिहार, ओडिशा और यूपी में कृषि श्रमिकों को वर्तमान में मनरेगा के तहत मिलने वाली अधिकतम राशि से छह गुना अधिक राशि मिल सकती है।

सरकारी खजाने पर 5 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का भार आएगा
मनरेगा के तहत उनकी दैनिक कमाई पंजाब या हरियाणा में औसत कुशल मजदूरी से कम से कम -50% अधिक होगी। इसलिए दूर-दराज के राज्यों में जाकर काम करने के लिए बहुत कम प्रोत्साहन होगा, जिसमें अक्सर अपने परिवारों से दूर झोपड़ियों में रहना होता है। प्रवासी श्रमिकों के बिना, इन राज्यों में कृषि और यहां तक कि गैर-कृषि क्षेत्रों में भी अधिकांश आर्थिक गतिविधियां रुक जाएंगी। फिर मनरेगा पर खर्च बढ़ाने का सरकारी खजाने पर भी असर पड़ेगा। 2024-25 में मनरेगा आवंटन का बजट अनुमान 86,000 करोड़ रुपये है। किसानों की मांग है कि इसे छह गुना बढ़ाया जाए। लेकिन चूंकि यह एक गारंटी देने वाला कार्यक्रम है, इसलिए कहीं अधिक श्रमिक निजी क्षेत्र में काम करने के बजाय विस्तारित मनरेगा में काम करना पसंद करेंगे। किसान संघ जिस विस्तारित मनरेगा की मांग कर रहे हैं, उससे सरकारी खजाने पर 5 लाख करोड़ से 8 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

मोदी सरकार मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर MSP देने को तैयार
न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीद पर गारंटी समेत तमाम मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलित हैं। सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे राउंड की बातचीत हुई। इसमें सरकार की तरफ से किसानों से बात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर MSP देने को तैयार है। अगले 5 साल तक चारों फसलों की खरीद सहकारी सभाओं के जरिए होगी। नैफेड और NCCF से 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट होगा। किसान सभी फसलों को MSP पर खरीद के लिए कानून की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि फसलों की कीमतें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएं। इसके अलावा किसानों ने मिर्च, हल्दी और दूसरे मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग भी की है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों से 19 और 20 फरवरी को विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 20 की शाम को अपना फैसला बता देंगे। यदि बात न बनी तो 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है।

कृषि श्रमिकों को दस हजार रूपये की पेंशन देने की मांग ही अव्यावहारिक
दिलचस्प यह भी है कि किसान यूनियनें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी किसानों और कृषि श्रमिकों को 10,000 रु. प्रतिमाह या 1.2 लाख रु. प्रति वर्ष की पेंशन देने की मांग भी कर रही हैं। इसकी तुलना गरीबों के लिए मौजूदा सार्वजनिक पेंशन योजना से करें तो 60-79 वर्ष की आयु वालों को 300 रु. और 80 से अधिक वालों को 500 रु. की पेंशन मिलती है। गरीबों के लिए सार्वजनिक पेंशन बढ़ाने के तर्क जायज हैं। यहां पर मुद्दा यह है कि सरकार को किसानों के लिए एक ऐसी सार्वजनिक पेंशन योजना क्यों बनानी चाहिए, जो गरीबों के लिए मौजूदा सार्वजनिक पेंशन योजना से 30 गुना अधिक हो? भारत में 60 या उससे अधिक उम्र के 15 करोड़ लोग हैं और उनमें से 71% या लगभग 11 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इस प्रकार, प्रस्तावित पेंशन योजना की वार्षिक लागत 12 लाख करोड़ रु. के करीब होगी। केवल ये दोनों मांगें ही सरकारी बजट में 20 लाख करोड़ रुपए का गड्डा करने के लिए काफी हैं। इस संख्या को अगर परिप्रेक्ष्य में रखकर देखें तो 2023-24 में, सरकार का कुल व्यय ही 48 लाख करोड़ रुपए था और कुल राजस्व संग्रह 31 करोड़ रुपए का है।

कांग्रेस पहले यह बताए कि वह 10 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम कैसे करेगी
अगर सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी ले लेती है तो एक अनुमान के अनुसार इस पर 10 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं 2024-25 के अंतरिम बजट में सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार अगर सारी फसलें एमएसपी पर खरीदती है तो कर्मचारियों को वेतन और पेंशन कहां से देगी। विकास कार्यों के लिए संसाधन कहां से आएंगे। अगर ऐसा होता है तो पूरा सरकारी तंत्र और व्यवस्था ही चरमरा जाएगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि वह सत्ता में आने पर एमएसपी की गारंटी देगी। हालांकि केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश को बताए कि वह 10 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम कैसे करेगी। ऐसे में यह पड़ताल का अहम मुद्दा है कि एमएसपी की गारंटी की मांग कितनी व्यावहारिक है और क्या कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां किसान आंदोलन के जरिए अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करने का प्रयास नहीं कर रही हैं?