Showing posts with label the telegraph. Show all posts
Showing posts with label the telegraph. Show all posts

मुस्लिम नरसंहार के लिए मोदी सरकार कर रही कोरोना का इस्तेमाल: अरुंधति रॉय

अरुंधति रॉय, कोरोना वायरस
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि कोरोना जिसने विश्व में अपनी चादर फैला रखी है, कहीं हिन्दू-मुस्लिम नहीं हो रहा, लेकिन भारत में हिन्दू-मुसलमान ढूंढा जा रहा है, कोरोना को मोदी सरकार का मुस्लिम संहार के लिए प्रयोग कर रही है, और इस जहर को वामपंथी मीडिया फ़ैलाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। वामपंथी यह घिनौना काम इसलिए कर रहे हैं क्योकि यह वैश्विक बीमारी कहीं और से नहीं बल्कि वामपंथियों की जन्मस्थली चीन से फैली है। 
भारत में वामपंथी हिन्दू-मुसलमान करने का साहस तो कर सकते हैं, लेकिन चीन में मुसलमान नहीं इस्लाम पर हो रहे कुठाराघातों के विरुद्ध किसी वामपंथी में लिखना तो दूर बोलने तक का साहस नहीं। कुछ दिनों बाद रमजान हैं, देखते हैं रोजा न रखने पर कितने वामपंथी चीन सरकार के विरुद्ध लिखते अथवा मुंह खोलते हैं? 
घनघोर वामपंथन अरुंधति रॉय को भारतीय मीडिया में अब कवरेज नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्होंने अपना प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए एक जर्मन मीडिया संस्थान का सहारा लिया। ‘डीडब्ल्यू न्यूज़’ को इंटरव्यू देते हुए अरुंधति ने न सिर्फ़ भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर अफवाह फैलाई, बल्कि मोदी सरकार को बदनाम करने के चक्कर में लोगों के बीच डर का माहौल बनाने का भी प्रयास किया। बिना किसी सबूत के उन्होंने भारत में कोरोना के आँकड़ों को ग़लत बताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आधिकारिक आँकड़े मोदी सरकार के हैं, वो इस पर जरा भी विश्वास नहीं करतीं।
इसके बाद अरुंधति अपना वही पुराना ‘हिन्दू-मुस्लिम विवाद’ और ‘मुस्लिमों पर अत्याचार’ वाला राग लेकर बैठ गईं और कहा कि कोरोना के कारण भारत की ‘पोल खुल गई’ है। उन्होंने दावा किया कि भारत न सिर्फ़ कोरोना वायरस, बल्कि घृणा और भूख से भी बेहाल है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण मुस्लिमों के ख़िलाफ़ घृणा में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दिल्ली में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों को भी मुस्लिमों के नरसंहार करार दिया और कहा कि उसके बाद से ही घृणा में बढ़ोतरी हुई है। वो यहाँ तक झूठ बोल बैठीं कि दिल्ली में हुए दंगे सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अत्याचार के रूप में हुए थे।
जमातियों को बचाने पगलाई 
अरुंधति रॉय का ये बयान तबलीगी जमात वालों को बचाने की मुहिम सी लगती है, जिन्होंने देश भर में कोरोना फैलाया। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज़ में हज़ारों मुसलमानों का जुटना और फिर लॉकडाउन तोड़ने वाली हरकत छिपी नहीं है। जगह-जगह मुसलमानों के मोहल्ले में पुलिस और मेडिकल टीम पर हमले हुए। इसलिए, अरुंधति एक ऐसा नैरेटिव बनाना चाह रही हैं, जैसे मुस्लिमों पर ही अत्याचार हुआ हो। ताज़ा हिंसा की घटनाओं को देखें तो स्पष्ट है कि कई मुसलमान इसे ‘काफिरों को दिए सज़ा’ के रूप में देख रहे हैं।
तबलीगी जमात का मुख्यालय भारत में कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया। जमातियों ने पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग नहीं किया। जमातियों को खोजने गई पुलिस पर हमले हुए। उनके मोहल्लों में मेडिकल टेस्ट करने गए स्वास्थ्यकर्मियों को खदेड़ दिया गया। इन सबका दोषी कौन है? क्या अरुंधति रॉय इसे ही ‘मुसलमानों के ख़िलाफ़ अत्याचार’ मानती हैं? दिल्ली दंगों को लेकर उनके दावे झूठे हैं, क्योंकि ताहिर हुसैन जैसों की हरकतों पर उन्होंने चुप्पी साध ली। दिल्ली में हुए दंगे शाहीन बाग़ और जाफराबाद में मुस्लिम भीड़ द्वारा सड़कों पर कब्ज़ा किए जाने और स्थानीय लोगों को लगातार परेशान करने के बाद हुआ। पेट्रोल बम भी उन्होंने ही फेंके।
अरुंधति का दावा है कि मोदी सरकार कोरोना की आड़ में मीडिया को दबा रही है। युवा नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है और विरोधियों को कुचला जा रहा है। वो राजद छात्र नेता हैदर की ओर इशारा कर रही थीं, जिसे दिल्ली दंगों में उसकी भूमिका के कारण गिरफ्तार किया गया है। अरुंधति दंगा करने वालों पर कार्रवाई का विरोध करती हैं। साथ ही वे जिन पत्रकारों और कथित एक्टिविस्ट्स की बात कर रही हैं, उनमें से कई हिंसा फैलाने के आरोपित हैं। किसे नहीं पता कि भीमा-कोरेगाँव हिंसा मामले में जो आज जेल में हैं, वो भी एक्टिविस्ट्स ही कहे जाते हैं।
अरुंधति इसके बाद आरएसएस को गाली बकने लगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। यहाँ तक कि वो हिटलर के नाजी काल से मोदी सरकार की तुलना करने लगीं और कहा कि जैसे जर्मनी में उस दौर में यहूदियों के नरसंहार के लिए तिकड़म आजमाए जाते थे, ठीक उसी तरह आज कोरोना का इस्तेमाल भारत में किया जा रहा। जबकि, मुल्ला-मौलवियों ने ही अधिकतर सरकारी दिशा-निर्देशों को धता बताते हुए मेडिकल सलाहों का मखौल उड़ाया। मोदी सरकार कोरोना से प्रभावी तरीके से निपट रही है, ऐसे में अरुंधति का ‘नाजी कार्ड’ खेलना वामपंथियों का पुराना पेशा है।
ये वामपंथी ‘नरसंहार’ जैसे शब्द का ऐसे प्रयोग करते हैं, जैसे किसी को एक थप्पड़ लगने का मतलब भी यही हुआ। उन्होंने झूठा आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुसलमानों के लिए डिटेंशन सेंटर बनवा रही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे अरुंधति रॉय फिक्शन लिखते-लिखते कथा-कहानियों की दुनिया में ही जीने लगी हैं। अरुंधति रॉय फेक न्यूज़ फैलाने वाले और झूठे फैक्ट चेकिंग करने वाले ‘ऑल्टन्यूज़’ को भी डोनेशन देती रही हैं।
TheTelegraph का झूठ: दलित का खाना मुसलमान ने नहीं खाया
मीडिया का प्रोपेगेंडा कैसे काम करता है, इसको TheTelegraph के झूठ से समझिए। TheTelegraph का झूठ विचार को लेकर नहीं बल्कि पत्रकारिता के साथ है, खबरों के साथ है। भ्रामक हेडलाइन, गुमराह करने वाली तस्वीरें और बेहद अतार्किक आँकड़े, दक्षिणपंथी सत्ता-विरोधी मीडिया गुटों का यह प्रमुख हथियार हमेशा से ही रहा है। लेकिन यह चिंता का विषय तब बन जाता है, जब द टेलीग्राफ़ (The Telegraph) जैसे प्रोपेगेंडा-प्रमुख, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच भी ऐसे कुत्सित प्रयास करने से बाज नहीं आते।
द टेलीग्राफ़ ने उत्तर प्रदेश की एक घटना में 3 तरह की कलाकारी कर के पेश की हैं –
शीर्षक – खबर का शीर्षक है: “क्वारंटाइन में भी अस्पृश्यता” (Untouchability, even in quarantine)
फीचर फोटो – इस खबर के साथ बेहद अप्रासंगिक तस्वीर लगाई गई है, जिसमें कि आरएसएस की ड्रेस पहने कुछ लोग खाना खिला रहे हैं।
आरोपित का नाम – इस घटना में दलित से खाना ना लेने वाले का नाम सिराज अहमद है, जो कि ना ही खाना परोसने वाला आरएसएस कार्यकर्ताओं में से एक है, ना ही पीड़ित दलित! सिराज वह आदमी है, जिसने दलित प्रधान के हाथों से खाना लेने से इनकार कर दिया था।

दलित महिला प्रधान द्वारा भोजन नहीं करने पर सिराज अहमद पर केस 
वास्तव में, यह घटना गत 10 अप्रैल को घटी है। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है, जहाँ ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने भुजौली खुर्द गाँव के स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रसोईया ना होने की वजह से खुद ही क्वारंटाइन में रखे गए पाँच लोगों के लिए खाना बनाया था।
द टेलीग्राफ़ ने उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा दलित से खाना ना लेने की घटना को बेहद भ्रामक तरह से पेश करने का नया कारनामा किया है। इसमें उसने आरएसएस की छवि खराब करने का एक और असफल प्रयास किया है। लेकिन, अब कम से कम यह तो स्पष्ट है कि दलितों की तुलना कोरोना वायरस से करने वाले द टेलीग्राफ के लिए अस्पृश्यता और छुआ-छूत समाजिक चिंतन से कहीं अधिक उसके अपने निजी प्रोपेगेंडा का हिस्सा है और इससे अधिक कुछ नहीं।
इस घटना के बाद ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह और खंड विकास अधिकारी रमाकांत यादव को इस बारे में सूचना दी और पुलिस से लिखित शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस मामले में सिराज अहमद के खिलाफ दलित अत्याचार विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
इन पाँच लोगों में से 2 मुस्लिम थे। इनमें से एक सिराज अहमद नाम के व्यक्ति ने दलित के हाथ बना खाना खाने पर बिरादरी से बहिष्कृत हो जाने की बात कहकर भोजन करने से इंकार कर दिया था।
TheTelegraph का झूठ 
बंगाल से छपने वाले इस दैनिक अंग्रेजी ‘द टेलीग्राफ’ ने इस एक खबर के जरिए कई निशाने साधने की कोशिश की है। सबसे पहला मकसद तो यह कि लोगों का ध्यान खींचने में सफलता। क्योंकि भारत में ‘कॉन्ग्रेस काल’ से वैचारिकता दासता का प्रतीक यह तथाकथित समाचार पत्र निरंतर ही ऐसी हरकतें करता आया है, जिस कारण यह चर्चा का विषय बना रहा।
हाल ही में यही वामपंथी अखबार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर अपमानजनक और जातिसूचक व्यंग्य करते हुए उन्हें वायरस तक कह चुका है। अब द टेलीग्राफ़ के दोगले स्तर की पहचान यहीं पर की जा सकती है, कि महज कुछ दिन पहले ही समाज के वंचित समुदाय के किसी व्यक्ति को उसकी निजी गरिमा और पद को नजरअंदाज करते हुए उन्हें ‘वायरस’ तक कह देता है और कुछ ही दिन में अस्पृश्यता जैसे गंभीर विषय पर ज्ञान देते हुए एक हेडलाइन में बेचता नजर आता है।
द टेलीग्राफ के लिए अपनी विषैली मानसिकता के प्रसार के लिए तथ्यों से लेकर नैरेटिव को लेकर झूठ और भ्रम परोसना कोई नई बात नहीं है, वह सावरकर से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पर अपमानजनक व्यंग्य करता हुआ पाया गया है।
एक सबसे बड़ा ध्येय जो टेलीग्राफ का इस खबर के पीछे रहा, वह ये कि आरएसएस की छवि को धूमिल करने का प्रयास! इस रिपोर्ट में द टेलीग्राफ ने सभी बातों से ऊपर फीचर इमेज के लिए चुनी गई तस्वीर को रखा है, जिसमें आरएसएस के लोगों को खाना परोसते हुए दिखाया गया है, ताकि पहली दृष्टि में भ्रामक शीर्षक के साथ यही सन्देश जाए कि सिराज अहमद ने नहीं बल्कि खाना परोसने में आरएसएस लोगों को साथ जातिगत भेदभाव कर रहा है।
वास्तविकता तो यह है कि आरएसएस के कार्यकर्ता देशभर में क्वारंटाइन में भी वंचित, बेसहारा और भूखे लोगों को राशन उपलब्ध कराने से लेकर लोगों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवा रहा है। लेकिन द टेलीग्राफ यहाँ पर बस यही साबित करता नजर आता है कि वह एक ‘घृणोपजीवी’ है और वह कभी भी विरोधी विचारधारा के कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेगा। क्योंकि यदि वह ऐसा समझौता करता है, तो उसका अस्तित्व ही कुछ शेष नहीं रह जाता।
कश्मीरी पत्थरबाजों के बाद अब डॉक्टरों पर पत्थर फेंकने वालों के समर्थन में
भारत में कोरोना को फैलाने में तबलीगी जमात के लोगों की भूमिका स्पष्ट तौर पर सामने आई है। देश भर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या के 30 प्रतिशत का जुड़ाव तबलीगी जमात से है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तो यह आंकड़ा 60 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। लेकिन, संकट के इस दौर में लोगों की मदद करने की बजाय अरुंधति रॉय जैसी कथित बुद्धिजीवी अपने जहरीले बयानों से एक खास वर्ग को उकसाने के काम में जुटी हैं। और भी दुखदायी यह है कि अरुंधती जैसे लोग यह काम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर होने वाले हमलों पर चुप्पी साधे रखते हैं। जर्मन न्यूज एजेंसी नेटवर्क डॉचे वेले को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने की सरकार की रणनीति भारत में मुस्लिमों के खिलाफ नरसंहार के हालात पैदा कर रही है। अरुंधती के इस बयान को पाकिस्तान के पीटीवी ने प्रमुखता से दिखाया और इसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने में जुटा है। यह पहला मौका नहीं है जब अरुंधती ने देश के खिलाफ विषवमन किया हो। कश्मीरी पत्थरबाजों से लेकर अफजल गुरु और एनपीआर तक पर अरुंधती का रुख देश के खिलाफ रहा है।
देश को धता बताते अरुंधती के बोल
  • NPR पर जानकारी मांगी जाए तो अपना नाम रंगा-बिल्ला बताइए
  • कश्मीर समस्या का एकमात्र हल कश्मीर की आजादी है
  • 70 लाख भारतीय सैनिक मिलकर ‘आजादी गैंग’ को हरा नहीं पाते
  • अफजल गुरु के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे
  • 1998 में अटल सरकार का परमाणु परीक्षण करना गलत था। (एजेंसीज इनपुट्स सहित)
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
चीन से निकला कोरोना वायरस विश्व अर्थव्यवस्था को जरूर प्रभावित कर रहा है, वैसे भारत भी इससे अछूता नहीं। लेकिन जिस त.....

द टेलीग्राफ को कारण बताओ नोटिस, वापमंथी अख़बार ने राष्ट्रपति कोविंद को बताया था वायरस

प्रेस कॉउन्सिलभारतीय प्रेस परिषद ने बंगाल से छपने वाले वामी अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। द टेलीग्राफ को ये नोटिस राष्ट्रपति के नाम की तुलना कोरोना वायरस के साथ करने के कारण दिया गया। मंगलवार (मार्च 17, 2020) को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार परिषद ने 17 मार्च 2020 को अखबार में प्रकाशित हुई एक हेडलाइन पर संज्ञान लेते हुए ये एक्शन लिया।
इस हेडलाइन में वामी समाचार पत्र ने ‘व्यंग्यात्मक’ शैली का इस्तेमाल करते हुए नियमों का उल्लंघन किया था। जिसके बाद पत्रकारिता नियमों के उल्लंघन के आरोप में ये नोटिस जारी किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया था और पत्रकारिता आचरण के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए द टेलीग्राफ के संपादक को नोटिस भेजा।
प्रेस काउंसिल ने लिखा कि देश के प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति कोविंद) पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियाँ, उपहास और उन्हें नीचा दिखाने की बात गैरजरूरी होने के साथ-साथ पत्रकारिता के उचित प्रतिमानों के विपरीत जाती हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार(मार्च 16) को पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया था। जिसके बाद वामपंथियों में हलचल मच गई और वे पूर्व सीजेआई के फैसलों को इससे जोड़कर देखने लगे। इस बीच कल मंगलवार(मार्च 17) को नफरत की हर सीमा पार करते हुए द टेलीग्राफ ने पत्रकारिता की गरिमा को ताक पर रख दिया और प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ही वायरस कह दिया। 
हालाँकि, इस हेडलाइन को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने इसे दलित समुदाय का अपमान बताया और राष्ट्रपति कोविंद को अपना दलित नेता। लोगों ने लिखा लिबरलों को दलित से इतनी घृणा है कि राष्ट्रपति की तुलना वायरस से कर सकते हैं तो फिर दलितों के लिए इनकी सोच क्या होगी। एक ने लिखा कि सिर्फ लिबरल ही राष्ट्रपति की तुलना घातक वायरस से कर सकते हैं। 
इसके बाद इस मामले ने कल बहुत तूल पकड़े रखा और अंत में प्रेस परिषद के संज्ञान में ये मामला आया। प्रेस परिषद ने इस प्रयोग के लिए द टेलीग्राफ को फटकार लगाई और उससे ऐसी हरकत करने के पीछे की वजह को पूछा।

टेलीग्राफ अखबार का येलो जर्नलिज्म

मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। भारतीय संविधान द्वारा भारतीय मीडिया को दी गई स्वतंत्रता की प्रशंसा पूराी दुनिया में होती है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस खुले तौर पर येलो जर्नलिजम कर देश और सरकार की साख को बट्टा लगा रही है। परफॉर्म इंडिया सबूतों के साथ आपको बता रहा है कि कैसे अंग्रेजी अखबार ‘टेलीग्राफ’ खबरों को गलत तरीके से पेश कर भारत की छवि को देश-दुनिया में नुकसान पहुंचा रहा है।
1. 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के नतीजे सामने आने के बाद टेलीग्राफ ने CURRENTJRIWAL शीर्षक से मुख्य पृष्ठ पर खबर लगाई। इस खबर में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को करंट लगते हुए कार्टून छाप कर कहा गया कि नफरत की राजनीति का अंत। खबर को अमित शाह के चुनाव के दौराान दिए बयान को प्रमुखता से स्थान दिया गया लेकिन दिल्ली चुनाव के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा शाहीन बाग और टुकड़े टुकड़े वाले बयान को नजरअंदाज कर दिया गया। 
2. 11 दिसंबर को राज्यसभा से नागरिकता संशोधन कानून बिल पास होने के बाद टेलीग्राफ अखबार ने निगेटिव खबर छापकर मुख्य पृष्ठ पर OUR TRYST WITH THE DARK AGES शीर्षक दिया। इस खबर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूर्वोतर राज्यों में हिंसा और भाजपा के सहयोगी दलों में बेचैनी के बारे में लिखा गया। 
3. अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीग्राफ ने 10 नवंबर को हेडलाइन IN THE NAME OF RAM, THE SITE IS NOW HINDU STHAN लगाई। कोर्ट के फैसले के बाद अखबार ने रिपोर्ट में शनिवार को फैसला सुनाने को लेकर कमेंट किया, क्योंकि शनिवार को छुट्टी होती है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यह पहली बार है कि किसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने किसी राज्य के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस डायरेक्टर जनरल से मुलाकात की। इसके साथ फैसले के बाद पांच जजों के एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने की भी बात लिखी गई। 
4. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 A हटाने के बाद मोदी सरकार के फैैसले का देशभर में स्वागत हुआ, लेकिन कोलकाता से छपने वाला अखबार टेलीग्राफ ने मुख्य पृष्ठ पर PARTITION नाम से खबर लगाई। इस खबर में रामचंद्र गुहा जैसे लोगों के जरिए केंद्र सरकार के फैसले की गलत ठहराने की कोशिश की गई। हेडलाइन का शीर्षक PARTITION of minds and state, this time by the largest democracy on the planet, without asking J&K से लगाया गया।
5 झारखंड चुनाव के बाद टेलीग्राफ अखबार ने Hemant unseats BJP शीर्षक से खबर लगाई। बेंगलुरू में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध मार्च के साथ इस खबर की हेडलाइन The day thousands resolved not to submit documents and Jharkhand denied Modi-Shah a chance to divert attention बनाई गई। जिसका ये मतबल निकलता है कि झारखंड के लोगों ने सीएए कानून के खिलाफ वोटिंग कर बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया।
6. टेलीग्राफ के येलो जर्नलिज्म का एक और उदाहरण यह है कि हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे पर अखबार ने हेडलाइन ABROGATTED ARROGANCE 370 से हेडलाइन लगाई। अखबार ने लिखा है कि आर्थिक राजधानी यानि मुंबई में भाजपा पूरी तरह विखर गई, हालांकि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन इसके बावजदू अखबार ने इस तरह खबर लगाई। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक नवजात बच्ची की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इस प्रदर्शन ने एक ऐसी ...
7. 31 जुलाई 2019 को राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास हुआ लेकिन टेलीग्राफ अखबार ने इस खबर को कोई महत्व नहीं दिया। इसके बदले Cafe Coffee Day founder missing खबर लगाई गई और तीन तलाक पर एक छोटी खबर बनाकर अखबार ने अपने काम का इतिश्री कर लिया। 

द टेलीग्राफ की नंगई: जिहाद की आग में झोंके जा रहे शाहीन बाग के मासूमों को राम, कृष्ण से जोड़ा

सीएए], टेलीग्राफदिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक नवजात बच्ची की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इस प्रदर्शन ने एक ऐसी मासूम की जान ले ली, जिसे यही भी नहीं पता था कि वो अपने माता-पिता की नासमझी के कारण किस तरह इस्तेमाल हो रही है। उसे सिर्फ़ इन मतलबी प्रदर्शनकारियों ने शाहीन बाग की साज-सज्जा की तरह पहले प्रयोग किया और फिर निराधार प्रदर्शन को बुजुर्ग से लेकर नवजात की लड़ाई बताया। मगर, जब उसकी मौत हो गई तो इन्हीं धूर्तों ने खुद से सवाल पूछने की जगह, अपनी मूर्खता को कोसने की जगह उसे इस लड़ाई में एक कुर्बानी बता दिया और बेशर्मी से कहा- अल्लाह की बच्ची थी, अल्लाह उसे ले गए। इतना ही नहीं, उस मृतक की माँ का कहना है कि दो और बच्चों की क़ुरबानी देने को कह रही है। 
जिस तरह से धरने एवं प्रदर्शन में मासूम दूध मोहे बच्चों का प्रयोग किया जा रहा है, मानवाधिकार कहाँ है? क्या मानवाधिकार दूध पीते बच्चों को प्रदर्शनों में शामिल करने की इजाजत देता है? और जहाँ तक मीडिया की बात है, संक्षेप में इतना ही कहना है कि नीचे दिए लिंक का अवलोकन करें। 
इस बच्ची की तरह अनेकों बच्चे शाहीन बाग से लेकर कई जगह पर इन प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं। विशेष समुदाय के लोग अपने बच्चों को ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। कट्टरपंथी इनका ब्रेनवॉश कर रहे हैं। इनसे सरेआम देश के प्रतिनिधियों को गाली दिलवाई जा रही है। इनसे आजादी के नारे लगवाए जा रहे हैं और हैरानी की बात है की मानवाधिकारों के नाम पर हल्ला मचाने वाला मीडिया गिरोह इन चीजों का समर्थन कर रहा है। द टेलीग्राफ की हालिया रिपोर्ट पढ़िए। अखबार ने इसके पाठकों को अलग ही स्तर पर बरगलाना शुरू कर दिया है। वे न केवल बेवकूफी को अपने एजेंडे के हिसाब से जस्टिफाई कर रहा है, विपरीत इसके प्रदर्शनों में बच्चों की सहभागिता पर उठते सवालों को हिन्दू पौराणिक कथाओं से जोड़कर काउंटर करने के लिए कुतर्क भी कर रहा है।
जबकि धरने और प्रदर्शनों में हिन्दू विरोधी नारे लग रहे हैं, देश को तोड़ने की बात हो रही है। फिर प्रश्न यह भी होता है कि "क्या राम अथवा कृष्ण ने देश तोड़ने की बात कही थी? टेलीग्राफ को यह भी नहीं भूलना कि रावण को परास्त करने के बाद राम ने लंका पर अपना अधिकार नहीं किया था, बल्कि रावण के ही अनुज विभीषण को वापस दे दी थी।"  
ऐसे माहौल में जब सीएए के विरोध में शाहीन बाग और अन्य प्रदर्शनस्थलों पर बैठे बच्चों को काउंसलिंग की सख्त जरूरत है कि कहीं वे गलत जानकारी पाकर कोई गलत कदम न उठा लें या फिर शरजील इमाम की तरह देशद्रोह की भावना अपने भीतर न उपजा लें। उस समय टेलीग्राफ अपनी रिपोर्ट में बाल अधिकारों के लिए लड़ने वाली दो कथित कार्यकर्ताओं के कुतर्कों का हवाला देकर अपने पाठकों तक ये बात पहुँचाना चाहता है कि भगवान कृष्ण जब साँप से लड़ रहे थे और जब भगवान राम-लक्ष्मण राक्षसों से लड़ रहे थे, तब वे सब टीनेजर थे। टेलीग्राफ ने इनाक्षी गांगुली और शंथा सिन्हा के हवाले से एनसीपीसीआर के निर्देशों पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार ने एंटी सीएए प्रोटेस्ट में बच्चों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया था।
हैरानी की बात है कि एजेंडायुक्त पत्रकारिता के लिए ये लोग टीनएजर और इन्फेंट के अंतर को भुला चुके हैं। ये भूल चुके हैं कि जिन पौराणिक गाथाओं का प्रयोग करके इस प्रदर्शन में बच्चों के गलत इस्तेमाल को सही बताने की कोशिश हो रही है और जिसके लिए NCPCR के निर्देश पर सवाल उठा रहे हैं, वो उतना ही बेबुनियाद है, जितना की ये पूरा प्रदर्शन।
एनसीपीसीआर के आदेश के आगे ये कुतर्क बिलकुल नहीं चल सकता कि हिन्दुओं की पौराणिक कथाओं में क्या था, क्योंकि उनकी महत्ता और संदर्भ बिलकुल अलग है। इसे समझ पाना तथाकथित बुद्धिजीवियों के बूते की बात नहीं।
चाइल्ड राइट्स को स्टेट संरक्षित करता है। नॉर्वे जैसे तमाम देशों में अगर माता-पिता अपने बच्चों को पीटते हैं तो सरकार उन्हें अलग कर देती है। अगर उनकी परवरिश ठीक से नहीं हो रही हो तो सरकार उन्हें अपने संरक्षण में लेती है। इसलिए दो महीने और दो साल के बच्चों के अधिकार का बहाना बनाना वाहियात तर्क है।
इस बात पर विचार कीजिए कि संसद में पास हुए कानून पर अपना पक्ष या अपना विरोध केवल वही रख सकता है जिसमें राजनैतिक/सामाजिक रूप से सोचने-समझने की क्षमता हो। लेकिन क्या आपको प्रदर्शन पर बैठे अधिकांश लोगों की उल-जुलूल बाते सुनकर ऐसा लगता है कि उनके अंदर ये क्षमता है? शायद नहीं। बिना किसी तर्क और उदाहरण के प्रदर्शनकारियों द्वारा एक ही बात को दोहराना दर्शाता है कि उन्हें ये सारी बातें सिखाई जा रहीं हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी इन प्रदर्शनों के जरिए अपने मंसूबों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार India Today अपने चैनल पर खूब अपने आपको नंबर 1 चैनल होने को प्रचारित करता है, लेकिन नंबर 1 के अनु.....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध कर रहे ‘प्रदर्शनकारियों’ ने शुक्रवार (जनवरी 24, 2019) को ....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फोटो साभार: इंडिया टुडे आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ...
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राघव अवस्थी, शांतनु गुप्ता, राहुल कँवल इंडिया टुडे के पत्रकार राहुल कँवल ने 29 जनवरी को अपना प्राइम टाइम शाहीन बाग स.....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
विवादित पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी एक नए पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल पिछले दिनों दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम मे....
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर किये जा विवाद पर अक्सर अपने लेखों में स्पष्ट लिखा कि ....
इसलिए, ऐसी जगहों पर किसी को खींच कर विरोध में लाना या उसे कड़ाके की ठंड में बिठाए रखना, उसका ब्रेनवॉश करने की कोशिश करना, उसका इस्तेमाल करना, उसके अधिकारों का हनन है, क्योंकि उसको अगर कोई नुकसान पहुँचता है तो वो उसकी परवरिश में हुई चूक होगी। अगर वो मर जाए, तो यह हत्या ही है। जैसे शाहीन बाग में नवजात की हुई।