महिला विरोधी कांग्रेस : केरल में पार्टी की महिला नेता ने यूथ कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य पर लगाया यौन शोषण का आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। यह नारा खूब चर्चित हुआ था। लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को नहीं मिला। क्योंकि जनता को पता है कि कांग्रेस का यह नारा सिर्फ दिखावा है। महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। केरल में यूथ कांग्रेस की महिला नेता ने विंग के राष्ट्रीय सचिव को पत्र लिखकर एक कार्यकारी सदस्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पलक्कड़ में एक से तीन जुलाई तक यूथ कांग्रेस के तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजना किया गया था। महिला नेता ने अपने पत्र में बताया कि इस चिंतन शिविर में शराब के नशे में राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक नायर ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। महिला नेता के पत्र के बाद विवेक नायर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया गया है।

प्रदेश नेतृत्व ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि निलंबन यौन शोषण के आरोप में नहीं बल्कि, राज्य में अराजकता पैदा करने और नेतृत्व का अपमान करने के लिए किया गया। बयान के मुताबिक, यौन शोषण के संबंध में किसी से शिकायत नहीं मिली है। गौरतलब है कि विवेक नायर को हाल ही में अनुचित आचरण के लिए बर्खास्त करने के बाद संगठन में फिर से शामिल किया गया था। एक महीने पहले यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

आपको दिखाते हैं कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी महिलाओं के नाम पर सिर्फ नौटंकी करती है। नीचे दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है।

कांग्रेस के मंत्री-पुत्र ने किया रस्सियों से बांधकर रेप
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग से रेप कर बनाए अश्लील वीडियो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर नाबालिग से गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा। दौसा में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एमएलए के बेटे समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है।

कांग्रेस के मंत्री धारीवाल ने कहा था, रेप में नंबर-1, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है
पिछले दिनों विधानसभा में ही वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल ने स्वीकारा था कि राजस्थान रेप के मामले में देशभर में नंबर वन है। इसके साथ ही धारीवाल ने शर्मनाक वक्तव्य भी जोड़ा कि क्या करें…राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। गोठवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। यहां आए दिन दुष्कर्म होते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने में बिल्कुल विफल साबित रही है।

इंदौर में कांग्रेस विधायक के बेटे को बचाने रेप पीड़िता को आया कॉल, कहा- राहुल गांधी ने भेजा है, मामला सुलझाना है
कांग्रेस पार्टी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस समय इंदौर की एक रेप पीड़िता से बेहतर कोई नहीं जानता। युवा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी के रूप में जुड़ी रेप पीड़िता पर अब समझौता करने का दबाव बनाया गया। इसका खुलासा एक वायरल ऑडियो से हुआ, जिसमें पीड़िता से बात करने वाले एक युवक ने खुद को राहुल गांधी के ऑफिस से जुड़ा बताया। उसने दावा किया कि उसे इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली से भेजा गया था।

शीला दीक्षित – महिलाओं का ज्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए
2008 में युवा पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था: “महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए।” तब हेडलाइंस टुडे में काम करने वाली सौम्या विश्वनाथन दफ्तर से घर लौट रही थीं जब वसंत कुंज में उन्हें कार में गोली मारी गई थी।

NSUI अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
25 जून, 2018 को छत्तीसगढ़ में NSUI की एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर NSUI अध्यक्ष फैरोज खान के ऊपर महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ता ने लिखा कि फैरोज राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।

सत्यदेव कटारे – जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगीपुरुष नहीं छेड़ेगा
24 अप्रैल, 2013 को भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने विवादित बयान दिया। कटारे ने कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।

रेणुका चौधरी – रेप तो चलते रहते हैं
रेप जैसे जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में विवादित बयान दिया। रेणुका ने कहा कि “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।”

सुभाष चौधरी बलात्कार मामला
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर अक्टूबर, 2017 में दिल्ली के तुगलग रोड पुलिस स्टेशन पर रेप का एक मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि सुभाष चौधरी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। मामला चर्चा आने के बाद भी, इस मामले में राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली। तब वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

शिमला का गुड़िया गैंगरेप कांड
हिमाचल प्रदेश में शिमला का जघन्य गुड़िया गैंग रेप कांड काफी दिनों तक लोगों को विचलित किए हुए था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के मुखिया वीरभद्र सिंह ने जो बयान दिया वह बहुत ही आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई देश या प्रदेश नहीं है, जहां अपराध नहीं होता।

सैन्य अफसर की पत्नी ने किया अहमद पटेल पर बलात्कार का केस
वर्ष 2005 में सेना के एक अफसर की पत्नी सुनीता सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की कि कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना था कि वह पति की पिटाई से परेशान होकर घर से भाग गई और दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाने आई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। नारी निकेतन से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार उसे अपने साथ घर ले गईं। उसी के घर में कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया।

विधायक पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
22 जुलाई, 2017 – केरल के कांग्रेस विधायक एम विंसेंट को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। केरल पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए। घटना के बाद महिला ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।

विधायक हेमंत कटारे बलात्कार मामला
2 फरवरी, 2018 – मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का प्रकरण दर्ज हुआ है। कटारे के खिलाफ एक महिला और उसकी बेटी प्रयांशु सिंह के द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई। शिकायतों के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म का अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड
2012 में अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड पहली बार सबके सामने आया। इसमें किसी कोर्ट जैसे चैम्बर में सिंघवी एक महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंघवी महिला वकील को कह रहे हैं कि वे उसे जज बना देंगे।

नारायण दत्त तिवारी का सेक्स स्कैंडल
कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी पर राजभवन में ही तीन महिलाओं के साथ सैक्स का वीडियो एक तेलुगु न्यूज चैनल ने ब्रॉडकास्ट कर दिया। इसके बाद उन्हें राज्यपाल का पद छोड़ना पड़ा। नारायण दत्त तिवारी के खिलाफ ही एक शख्स ने पिता होने का दावा किया था, जो बाद में डीएनए टेस्ट के बाद न्यायालय ने भी सही पाया।

युवा कांग्रेस की महिला नेता ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगाया रेप का आरोप
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवा कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने अपनी ही पार्टी के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का मामला दर्ज कराया था। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पिछले साल दिसंबर में वह करण के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। कई बार करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। 

कमलनाथ के करीबी सज्जन ने लड़कियों पर दिया बेतुका बयान
कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार करते रहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। 13 जनवरी, 2021 को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लड़कियों की बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 साल है। शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा।

इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं- सज्जन सिंह वर्मा
इसके पहले मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता सज्जन सिंह ने एक विवादित बयान दिया। सज्जन सिंह ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरती देवी अब ‘जलेबी’ बन गई हैं। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (1998-2003) में कैबिनेट मंत्री रहे सज्जन सिंह के इस बयान से पार्टी की काफी फजीहत हुई।

कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा आइटम
इसके पहले राहुल गांधी के करीबी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की महिला नेता इमरती के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है वह पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती है। मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने कहा, ‘सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’।

Video Player

अजय सिंह ने पारुल साहू को कहा- टिकाऊ माल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा।

कांग्रेस दफ्तर में महिला कार्यकर्ता की पिटाई
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 10 अक्तूबर, 2020 को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता तारा यादव को वहां मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने उपचुनाव उम्मीदवार को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया था। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को सबके सामने बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

नारायणसामी ने किरण बेदी को ‘राक्षस’ कहा
पुडुचेरी के कांग्रेसी मुख्यमंत्री नारायणसामी ने 31 अक्टूबर, 2019 को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की महिला उपराज्यपाल किरण बेदी को राक्षस कहा। नारायणसामी ने कहा, “केंद्र सरकार ने यहां एक ‘राक्षस’ को बिठाया हुआ है। हम मंत्री 24 घंटे काम करने को तैयार है, लेकिन वो सभी योजनाओं को रोक देती है। चाहें वो गरीबों को चावल बांटने की योजना हो या पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार से फंड लेना हो, वो दिल्ली जाती हैं और फंड आवंटन रूकवा देती हैं।”

सिद्धारमैया ने सरेआम खींची महिला की चुन्नी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। मैसूर में एक महिला सिद्धारमैया के पास उनके विधायक बेटे की शिकायत करने आई थी। महिला की शिकायत सुनते ही सिद्धारमैया भड़क गए और महिला से अभद्रता करने लगे। सिद्धारमैया ने मर्यादा की सभी सीमाओं को पार करते हुए महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।

राहुल के दफ्तर में महिला से अश्लील हरकत
महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नीच सोच का पता कुछ दिन एक बार फिर लगा था। हाल ही में कांग्रेस के नेताओं पर दिल्ली में राहुल गांधी के दफ्तर में ही सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली महिला से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की थी। इस मामले में राहुल गांधी ने पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जाहिर है कि जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता ही महिलाओं से दुर्व्यवहार करते रहे हों, उन पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हों तो फिर नीचे के कार्यकर्ता भी इसमें अपनी शान समझेंगे।

राहुल गांधी – क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं।
राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर,2017 को वडोदरा में महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। इस बयान पर महिलाओं ने आपत्ति जताई थी।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सांसद को टंच माल कहा
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 27 जुलाई,2013 को इंदौर में अपनी पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर sexist remark दिया। उन्होंने नटराजन को टंच माल कहकर संबोधित किया था।

शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड का मजाक उड़ाया
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया। 19 नवंबर, 2017 को ट्विट कर उन्होंने लिखा, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है.’

अभिजीत मुखर्जी – दिन में प्रदर्शन और रात में मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी
कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने भी महिलाओं के मेकअप और पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 28 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद महिला प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाते हुए अभिजीत ने कहा था कि ये महिलाएं अब प्रदर्शन कर रही हैं और रात को मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी। हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ही आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने भी माफी मांगी।

No comments: