Showing posts with label #anti-women. Show all posts
Showing posts with label #anti-women. Show all posts

महिला विरोधी राहुल गांधी : मुस्लिम महिलाओं से गद्दारी, अनदेखी से फूटा गुस्सा! पूछा- हमारे हकों की बात कब करेंगे?

जो राहुल गाँधी 'मनुस्मृति' को लेकर मुस्लिम वोटबैंक को रिझाने हिन्दू महिलाओं को भड़काने का काम कर रहे थे, लेकिन वही दांव राहुल गाँधी पर उल्टा पड़ गया है। आज मुस्लिम महिलाएं उसी राहुल गाँधी से पूछ रही है कि हमारे हक़ की बात कब करोगे? जबकि हिन्दुओं से कहीं अधिक दिक्कतें मुस्लिम महिलाओं की हैं जिन्हें आज तक कांग्रेस ने नज़रअंदाज़ किया है।

     

पुणे में आयोजित ‘छात्राओं की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति और महिला अधिकारों पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक राहुल गांधी के ‘झूठ की गूंंज’ सुनाई दे रही है। एक तरफ राहुल गांधी ने अपने संबोधन में हिन्दू महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया, जिससे नाराज होकर सामाजिक संगठनों ने उन पर तीखे आरोप लगाए हैं, वहीं राहुल गांधी ने स्कूलों में हिजाब (स्कार्फ) पहनने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर चुप्पी साध रखी है। इससे नाराज मुस्लिम महिलाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी अनदेखी की वजह से उनका गुस्सा फूट पड़ा है। अब वो सड़क पर आकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं और सवाल कर रही हैं कि हमारे हकों की बात कब करोंगे?

 

मुस्लिम महिलाओं को लेकर राहुल गांधी का दोगलापन
दिल्ली की सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहीं ये मुस्लिम महिलाएं राहुल गांधी के दोहरे चरित्र की पोल खोल रही हैं। वो दुनिया को बता रही हैं कि राहुल गांधी महिलाओं को वोट बैंक के नजरिए से देखते हैं और उनके हकों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने पुणे में आयोजित ‘छात्राओं की गूंज’ कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि मनुस्मृति जैसे महान ग्रंथ से भारत में महिलाओं को दबाने का माइंडसेट आता है। उन्होंने हिन्दू महिलाओं से पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने (“Smash the Patriarchy”) और अपनी स्वतंत्रता व अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठाने का आह्वान किया। राहुल गांधी ने कहा, “माइंडसेट क्या है, लड़की की एक जगह है, वो पिजड़े में बंद होनी चाहिए। उसका कंट्रोल रहना चाहिए। उसको काम नहीं करना चाहिए। ऐसा हिन्दुस्तान हम नहीं चाहते हैं। हम न्याय चाहते हैं। सबकी रिस्पेक्ट होनी चाहिए। लड़कों की होनी चाहिए, लड़कियों की भी होनी चाहिए। ये जो आपके दिल में डर है। इसको जल्दी से जल्दी मिटाना देना चाहिए। हमेशा के लिए।”

राहुल गांधी के दोगलापन के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं की गूंज
राहुल गांधी के इस बयान के बाद मुस्लिम महिलाएं भी अब जाग उठी हैं। उनकी गूंज अब दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुनाई दे रही है। कुछ मुस्लिम महिलाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वे महिला अधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन जब धरातल पर कुछ करने या महिला आरक्षण का समर्थन करने की बात आती है, तो उनके कदम पीछे हट जाते हैं। प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं ने नारेबाजी कर बता दिया कि वो अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। उनके साथ सदियों से हो रहे भेदभाव पर राहुल गांधी का दोहरा चरित्र दिखाई दे रहा है।

राहुल गांधी हम लोगों के बराबर सम्मान की बात करें- मुस्लिम महिला
राहुल गांधी केवल हिंदू महिलाओं की बात करते हैं, लेकिन मुस्लिम महिलाओं से जुड़े वास्तविक और गंभीर मुद्दों जैसे हलाला, तीन तलाक, हिजाब की अनिवार्यता और पर्सनल लॉ पर चुप्पी साध लेते हैं। एक मुस्लिम महिला ने कहा, “कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने का एक ही मकसद है कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी हम लोगों के सम्मान की बात करें। उनसे पूछे कि कर्नाटक में आपकी सरकार है, लेकिन एक भी महिला मंत्री नहीं है। आप लेकर चलते हैं कि मैं सबके साथ हूं। हम लोग मुस्लिम समाज की महिलाएं हैं, देश से अलग नहीं है। हम भी देश में ही रहते हैं। हिन्दुस्तान हमारा भी है। सबका हिन्दुस्तान है। हम कहना चाहते हैं कि तीन तलाक का गलत मकसद नहीं लें। जब से तीन तलाक का कानून आया है, हम लोग मजबूत महसूस कर रहे हैं।”

एक बार मुस्लिम महिलाओं का दर्द सुनो राहुल गांधी- मुस्लिम महिला
अब मुस्लिम महिलाएं राहुल गांधी से 70 सालों का हिसाब मांग रही हैं। एक मुस्लिम महिला ने सवाल किया, “70 साल से महिलओं को आपने पूछा नहीं, 70 सालों से आपने क्या किया ? जब तीन तलाक देकर मुस्लिम महिलाओं को यू छोड़ दिया जाता था, तब राहुल गांधी कहां थे? आज हमें आरक्षण की बात चल रही हैं तो मुद्दा उठा रहे हों। आप कपड़ों की बात करते हों, मुस्लिम महिलाओं के बारे में सोचो। राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी 33 प्रतिशत में…उसमें क्यों नहीं बोल रहे हैं। कर्नाटक में कोई मंत्री क्यों नहीं है ? क्यों नहीं इसके बारे में बात कर रहे हों? आप बात करते हो कपड़े की, आप बात करते हो आरक्षण की, क्यों बात करते हो भाई, आप हमारी भी बात करके देखो। एक बार हम महिलाओं का दर्द सुनो। हमारे अंदर है क्या है,नहीं है?”

राहुल के पास कांग्रेस मुख्यालय पहुंची महिलाओं से मिलने का वक्त नहीं
कांग्रेस मुख्यालय के बार राहुल गांधी ‘हाय-हाय’, ‘मुर्दाबाद- मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहीं ये महिलाएं कह रही हैं कि महिलाओं के हक की बात कीजिए। महिलाओं की हुंकार ये बता रही हैं कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। वो चाहती है कि राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टीकरण छोड़कर उनके हक की बात करें। मुस्लिम समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। लेकिन राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक की वजह से आंखों पर पर्दा डाले हुए हैं। उन्हें मुस्लिम महिलाओं की दर्द भरी आवाज सुनाई नहीं दे रही है। शहर दर शहर घूम कर राहुल गांधी छात्रों की आवाज सुन रहे हैं, लेकिन उनके पास इन महिलाओं की बात सुनने का वक्त नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंची महिलाओं से मिलने का वक्त नहीं है।

मोदी जी ने जितना हमें समर्थन दिया, उतना किसी ने नहीं दिया- मुस्लिम महिला
मुस्लिम महिलाओं में 70 साल से दबा हुआ आक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूट रहा है। मोदी सरकार में तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति ने उन्हें अपनी आवाज उठाने की हिम्मत दी है। मोदी सरकार के महिला सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि आज मुस्लिम महिलाएं खुलकर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। मुस्लिम महिलाएं राहुल गांधी से सवाल कर रही हैं कि मुस्लिम समाज की पितृसत्तात्मक प्रथाओं पर चुप्पी क्यों? कांग्रेस ने तीन तलाक कानून का विरोध क्यों किया था, जबकि आज इसके कारण मुस्लिम महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं? प्रदर्शन में आई महिलाओं ने बताया कि मोदी जी ने जितना हम लोगों को समर्थन दिया, उतना किसी ने नहीं दिया। हर लड़कियों को, हर औरतों को, उन्होंने बहुत ऊंचा मुकाम दिया है। हम जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी ने क्या किया ? वहीं मोदी जी चाहते हैं कि सभी लड़कियों और औरतों को अच्छा मिले। वो आगे बढ़े। राहुल गांधी से नाराजगी है कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया। उनकी सरकार ने कुछ भी नहीं किया।

”होते रहना चाहिए महिलाओं का खतना’’
10 जुलाई, 2018 को कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में खतना के पक्ष में दलीलें दीं। उन्होंने कहा कि ‘खतना’ शरिया का हिस्सा है, और इसे रोका जाना मजहब में दखल होगा। दरअसल कांग्रेस इसे धर्म से जोड़कर चंद वोटों के लिए करोड़ों महिलाओं के आत्मसम्मान से खिलवाड़ कर रही है। यह केवल विडंबना नहीं है कि सिंघवी ने इस बर्बर कुप्रथा का बचाव किया। बल्कि कांग्रेस ने फिर साबित किया कि वह मुसलमानों का वोट पाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उसे इस बात की कतई चिंता नहीं कि मुस्लिम महिलाएं किस दंश से गुजरती हैं। हालांकि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में साफ कर दिया कि ‘खतना’ प्रथा पर बैन लगाने वाली याचिका का वह समर्थन करती है।

आजादी के बाद पिछले 80 सालों में कांग्रेस ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए कब कब मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया

हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी की चुप्पी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूलों में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (स्कार्फ) पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा नहीं है और शिक्षण संस्थानों में अनुशासन व समानता के लिए ड्रेस कोड सर्वोपरि है। यह निर्णय 21 अगस्त 2026 को जस्टिस जे. जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ल की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ऐसा कोई ठोस सबूत या सामग्री पेश नहीं कर पाई जिससे यह साबित हो सके कि सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लामिक आस्था की अनिवार्य धार्मिक प्रथा है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और रक्षाबंधन वाले विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन के कपड़े का समर्थन करने वाले राहुल गांधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर मौन है। हाई कोर्ट के फैसले का समर्थन नहीं करना बताता है कि राहुल गांधी मुस्लिम महिलाओं को पिजड़े में बंद देखना चाहते हैं। 

पवन खेड़ा- हिजाब पर मुस्लिम विद्वान करेंगे फैसला
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को कहा कि हर महिला अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र है और उसे हिजाब, घूंघट या कोई अन्य परिधान चुनने का पूरा अधिकार है।खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सामाजिक-राजनीतिक दृष्टिकोण से कांग्रेस महिलाओं के निर्णय लेने के अधिकार के लिए मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, ”हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा है या नहीं, यह धार्मिक विद्वानों को तय करना है।” खेड़ा ने कहा कि हर महिला को, चाहे वह किसी भी जाति, वर्ग या धर्म से हो, अपनी पसंद के अनुसार पहनावा चुनने का अधिकार है।

बहुविवाह और निकाह हलाला पर प्रतिबंध लगाने वाले UCC का विरोध
कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को परंपरागत कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के प्रयासों का विरोध करती रही है। बहुविवाह और निकाह हलाला जैसी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों और समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध किया है। कांग्रेस ने हाल ही में राज्यों (जैसे मध्य प्रदेश) में लाए गए समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयकों का पाश कराने में अड़ंगा लगाया, जिसमें बहुविवाह और निकाह हलाला पर रोक का प्रावधान है। पार्टी ने इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया। जब बिल पेश किया जा रहा था तब कांग्रेस ने इसे लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया। विधेयक का विरोध करने के लिए भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों का आरोप है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के तहत महिला अधिकारों से जुड़े ऐसे सुधारों का विरोध कर रही है।

वक्फ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी का कांग्रेस ने किया विरोध
वक्फ बोर्ड में महिलाओं और गैर-मुस्लिम सदस्यों की एंट्री को लेकर लाए गए संशोधनों और उनके प्रावधानों का कुछ मुस्लिम संगठनों और कांग्रेस ने विरोध किया था। लेकिन वक्फ बोर्ड की मनमानियों पर लगाम लगाने और उसमें महिलाओं की भागीदारी का मुस्लिम महिलाओं ने समर्थन किया था। हालांकि वक्फ बोर्ड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पहले भी रहा है, लेकिन नए संशोधनों के तहत महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी और पारिवारिक वक्फ (वक्फ-अलल-औलाद) में उत्तराधिकार के प्रावधानों को लेकर कुछ हलकों में यह आशंका जताई जा रही है कि यह वक्फ की मूल अवधारणा को प्रभावित कर सकता है। सरकार ने संशोधन का समर्थन करते हुए कहा कि इससे बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं, पसमांदा (पिछड़े) मुसलमानों और अन्य उपेक्षित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा।

तीन तलाक पर कांग्रेस ने लगाया था अड़ंगा, महिलाओं का भड़का गुस्सा
वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करने और 2019 में संसद द्वारा कानून बनने के दौरान, कांग्रेस ने राजनीतिक नफा-नुकसान के कारण इस बिल के कई प्रावधानों का विरोध किया था। ट्रिपल तलाक कांग्रेस के लिए किस कदर राजनीति का मुद्दा रही इसका सबूत ये है कि ट्रिपल तलाक के हक में कांग्रेस के नेता और दिग्गज वकील ने इसके पक्ष में अदालती लड़ाई लड़ी। मोदी सरकार का विरोध करने के नाम पर कपिल सिब्बल ने तीन तलाक और हलाला की तुलना भगवान श्रीराम के अयोध्या में जन्म से कर डाली। यानी मुस्लिम महिलाओं की पीड़ा उन्हें नहीं दिखी और वे राजनीति करते रहे, लेकिन मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए और मुस्लिम महिलाओं के दुख दर्द के साथ खड़ी रही। 

शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटा
कांग्रेस ने 1986 में शाहबानों प्रकरण में जो रुख अपनाया था वो मुस्लिम महिलाओं की तकलीफें बढ़ाने वाला था। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो के फेवर में अपना फैसला देते हुए पति को गुजारा भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन शाहबानो के पति ने कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पर्सलन लॉ में दखल करार देते हुए भत्ता देने से मना कर दिया। जिसके बाद इस विवाद में मुस्लिम पर्सलन लॉ बोर्ड भी कूद गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया। तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने कांग्रेस के अपने परंपरागत अल्पसंख्यक वोट बैंक को बचाने के लिए पर्सलन लॉ में कोर्ट के दखल को न सिर्फ गलत ठहराया, बल्कि अपनी बहुमत वाली सरकार से इस बारे में संसद से एक कानून भी पास करा लिया।

अफगानिस्तान : एक और ‘तालिबानी’ फरमान: ब्यूटी पार्लर पर लगाया प्रतिबंध

                                                                                                       प्रतीकात्मक फोटो, साभार: NYPost
अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद से तालिबान ने वहाँ की महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब तालिबान ने महिलाओं के सभी सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने का फरमान जारी किया है। तालिबान के वाइस और सदाचार मंत्रालय ने रविवार (2 जुलाई, 2023) को आदेश जारी कर सैलून मालिकों को एक महीने का समय दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान के सदाचार मंत्रालय ने कहा है, “महिलाओं द्वारा संचालित सभी ब्यूटी पार्लर को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। काबुल समेत सभी प्रांतों में हमारे आदेश का पालन किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।” वहीं मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस फैसले के बारे में उसे 2 जुलाई को बताया गया था। इसके बाद सैलून और ब्यूटी पार्लर चलाने वालों को एक महीने का समय दिया गया। 

तालिबानी शासन के चलते अफगानिस्तान के भागकर अब तुर्की में रहने वाली एक अफगान महिला कार्यकर्ता जमीला ने ब्लूमबर्ग से हुई बातचीत में कहा है, “तालिबान का नया फरमान हजारों मेकअप आर्टिस्टों को प्रभावित करेगा। इस आदेश के चलते सैकड़ों ब्यूटी पार्लर बंद हो जाएँगे। तालिबान महिलाओं को इंसान के रूप में नहीं बल्कि दमन करने वाली वस्तु के रूप में देखता है।”

इससे पहले 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान में शासन के दौरान भी तालिबान ने वहाँ ब्यूटी पार्लर पर बैन लगा दिया था। अब अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर एक बार फिर कब्जा करने के 2 साल के भीतर ही तालिबान ने ब्यूटी पार्लर पर बैन लगाने का फरमान जारी कर दिया है।

पुतलों पर नकाब

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद नकाब और हिजाब वाले पुतले वहाँ की पहचान बनते जा रहे हैं। दरअसल, तालिबान ने पुतलों को लेकर फरमान जारी किया था। इस फरमान में पुतलों को हटाने या फिर उनका गला काटने की बात कही गई थी।
इसके बाद दुकानदारों ने गुजारिश करते हुए कहा था कि यदि पुतले हट जाएँगे तो उन्हें कपड़े बेचने में समस्या होगी। इसलिए अब तालिबान ने कहा है कि सभी पुतलों पर नकाब होना चाहिए। इस आदेश के बाद दुकानदारों ने पुतलों के चेहरे को प्लास्टिक या एल्युमिनियम फाइल से ढँक दिया है।

प्रतिबंधों के बोझ तले दबी अफगान महिलाएँ

साल 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने कहा था कि वह महिलाओं के अधिकारों की बात करेगा। हालाँकि, सत्ता में काबिज होने के बाद तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों का लगातार हनन किया है। दुनिया भर में निंदा के बावजूद अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार आए दिन महिलाओं के खिलाफ नए-नए पाबंदियों वाले फरमान जारी करती रहती है। 
अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगे प्रतिबंधों की लंबी फेहरिस्त है। अफगान महिलाओं को अकेले घर से बाहर निकलने की मनाही है। साथ ही, यदि कोई महिला सार्वजनिक स्थानों पर बिना हिजाब के देखी जाती है तो उसके अभिभावक को जुर्माना और जेल की सजा होगी।
तालिबान ने हमेशा ही महिलाओं को शिक्षा से दूर रहने की वकालत की है। इसलिए, वहाँ छठी कक्षा के बाद लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके अलावा, एनजीओ या किसी अन्य संस्थान में महिलाओं की नौकरी पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

महिला विरोधी कांग्रेस : केरल में पार्टी की महिला नेता ने यूथ कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य पर लगाया यौन शोषण का आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। यह नारा खूब चर्चित हुआ था। लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को नहीं मिला। क्योंकि जनता को पता है कि कांग्रेस का यह नारा सिर्फ दिखावा है। महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। केरल में यूथ कांग्रेस की महिला नेता ने विंग के राष्ट्रीय सचिव को पत्र लिखकर एक कार्यकारी सदस्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पलक्कड़ में एक से तीन जुलाई तक यूथ कांग्रेस के तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजना किया गया था। महिला नेता ने अपने पत्र में बताया कि इस चिंतन शिविर में शराब के नशे में राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक नायर ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। महिला नेता के पत्र के बाद विवेक नायर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया गया है।

प्रदेश नेतृत्व ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि निलंबन यौन शोषण के आरोप में नहीं बल्कि, राज्य में अराजकता पैदा करने और नेतृत्व का अपमान करने के लिए किया गया। बयान के मुताबिक, यौन शोषण के संबंध में किसी से शिकायत नहीं मिली है। गौरतलब है कि विवेक नायर को हाल ही में अनुचित आचरण के लिए बर्खास्त करने के बाद संगठन में फिर से शामिल किया गया था। एक महीने पहले यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

आपको दिखाते हैं कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी महिलाओं के नाम पर सिर्फ नौटंकी करती है। नीचे दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है।

कांग्रेस के मंत्री-पुत्र ने किया रस्सियों से बांधकर रेप
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग से रेप कर बनाए अश्लील वीडियो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर नाबालिग से गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा। दौसा में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एमएलए के बेटे समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है।

कांग्रेस के मंत्री धारीवाल ने कहा था, रेप में नंबर-1, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है
पिछले दिनों विधानसभा में ही वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल ने स्वीकारा था कि राजस्थान रेप के मामले में देशभर में नंबर वन है। इसके साथ ही धारीवाल ने शर्मनाक वक्तव्य भी जोड़ा कि क्या करें…राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। गोठवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। यहां आए दिन दुष्कर्म होते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने में बिल्कुल विफल साबित रही है।

इंदौर में कांग्रेस विधायक के बेटे को बचाने रेप पीड़िता को आया कॉल, कहा- राहुल गांधी ने भेजा है, मामला सुलझाना है
कांग्रेस पार्टी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस समय इंदौर की एक रेप पीड़िता से बेहतर कोई नहीं जानता। युवा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी के रूप में जुड़ी रेप पीड़िता पर अब समझौता करने का दबाव बनाया गया। इसका खुलासा एक वायरल ऑडियो से हुआ, जिसमें पीड़िता से बात करने वाले एक युवक ने खुद को राहुल गांधी के ऑफिस से जुड़ा बताया। उसने दावा किया कि उसे इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली से भेजा गया था।

शीला दीक्षित – महिलाओं का ज्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए
2008 में युवा पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था: “महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए।” तब हेडलाइंस टुडे में काम करने वाली सौम्या विश्वनाथन दफ्तर से घर लौट रही थीं जब वसंत कुंज में उन्हें कार में गोली मारी गई थी।

NSUI अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
25 जून, 2018 को छत्तीसगढ़ में NSUI की एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर NSUI अध्यक्ष फैरोज खान के ऊपर महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ता ने लिखा कि फैरोज राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।

सत्यदेव कटारे – जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, पुरुष नहीं छेड़ेगा
24 अप्रैल, 2013 को भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने विवादित बयान दिया। कटारे ने कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।

रेणुका चौधरी – रेप तो चलते रहते हैं
रेप जैसे जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में विवादित बयान दिया। रेणुका ने कहा कि “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।”

सुभाष चौधरी बलात्कार मामला
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर अक्टूबर, 2017 में दिल्ली के तुगलग रोड पुलिस स्टेशन पर रेप का एक मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि सुभाष चौधरी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। मामला चर्चा आने के बाद भी, इस मामले में राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली। तब वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

शिमला का गुड़िया गैंगरेप कांड
हिमाचल प्रदेश में शिमला का जघन्य गुड़िया गैंग रेप कांड काफी दिनों तक लोगों को विचलित किए हुए था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के मुखिया वीरभद्र सिंह ने जो बयान दिया वह बहुत ही आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई देश या प्रदेश नहीं है, जहां अपराध नहीं होता।

सैन्य अफसर की पत्नी ने किया अहमद पटेल पर बलात्कार का केस
वर्ष 2005 में सेना के एक अफसर की पत्नी सुनीता सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की कि कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना था कि वह पति की पिटाई से परेशान होकर घर से भाग गई और दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाने आई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। नारी निकेतन से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार उसे अपने साथ घर ले गईं। उसी के घर में कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया।

विधायक पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
22 जुलाई, 2017 – केरल के कांग्रेस विधायक एम विंसेंट को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। केरल पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए। घटना के बाद महिला ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।

विधायक हेमंत कटारे बलात्कार मामला
2 फरवरी, 2018 – मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का प्रकरण दर्ज हुआ है। कटारे के खिलाफ एक महिला और उसकी बेटी प्रयांशु सिंह के द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई। शिकायतों के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म का अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड
2012 में अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड पहली बार सबके सामने आया। इसमें किसी कोर्ट जैसे चैम्बर में सिंघवी एक महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंघवी महिला वकील को कह रहे हैं कि वे उसे जज बना देंगे।

नारायण दत्त तिवारी का सेक्स स्कैंडल
कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी पर राजभवन में ही तीन महिलाओं के साथ सैक्स का वीडियो एक तेलुगु न्यूज चैनल ने ब्रॉडकास्ट कर दिया। इसके बाद उन्हें राज्यपाल का पद छोड़ना पड़ा। नारायण दत्त तिवारी के खिलाफ ही एक शख्स ने पिता होने का दावा किया था, जो बाद में डीएनए टेस्ट के बाद न्यायालय ने भी सही पाया।

युवा कांग्रेस की महिला नेता ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगाया रेप का आरोप
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवा कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने अपनी ही पार्टी के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का मामला दर्ज कराया था। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पिछले साल दिसंबर में वह करण के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। कई बार करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। 

कमलनाथ के करीबी सज्जन ने लड़कियों पर दिया बेतुका बयान
कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार करते रहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। 13 जनवरी, 2021 को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लड़कियों की बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 साल है। शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा।

इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं- सज्जन सिंह वर्मा
इसके पहले मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता सज्जन सिंह ने एक विवादित बयान दिया। सज्जन सिंह ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरती देवी अब ‘जलेबी’ बन गई हैं। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (1998-2003) में कैबिनेट मंत्री रहे सज्जन सिंह के इस बयान से पार्टी की काफी फजीहत हुई।

कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा आइटम
इसके पहले राहुल गांधी के करीबी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की महिला नेता इमरती के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है वह पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती है। मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने कहा, ‘सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’।

Video Player

अजय सिंह ने पारुल साहू को कहा- टिकाऊ माल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा।

कांग्रेस दफ्तर में महिला कार्यकर्ता की पिटाई
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 10 अक्तूबर, 2020 को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता तारा यादव को वहां मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने उपचुनाव उम्मीदवार को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया था। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को सबके सामने बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

नारायणसामी ने किरण बेदी को ‘राक्षस’ कहा
पुडुचेरी के कांग्रेसी मुख्यमंत्री नारायणसामी ने 31 अक्टूबर, 2019 को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की महिला उपराज्यपाल किरण बेदी को राक्षस कहा। नारायणसामी ने कहा, “केंद्र सरकार ने यहां एक ‘राक्षस’ को बिठाया हुआ है। हम मंत्री 24 घंटे काम करने को तैयार है, लेकिन वो सभी योजनाओं को रोक देती है। चाहें वो गरीबों को चावल बांटने की योजना हो या पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार से फंड लेना हो, वो दिल्ली जाती हैं और फंड आवंटन रूकवा देती हैं।”

सिद्धारमैया ने सरेआम खींची महिला की चुन्नी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। मैसूर में एक महिला सिद्धारमैया के पास उनके विधायक बेटे की शिकायत करने आई थी। महिला की शिकायत सुनते ही सिद्धारमैया भड़क गए और महिला से अभद्रता करने लगे। सिद्धारमैया ने मर्यादा की सभी सीमाओं को पार करते हुए महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।

राहुल के दफ्तर में महिला से अश्लील हरकत
महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नीच सोच का पता कुछ दिन एक बार फिर लगा था। हाल ही में कांग्रेस के नेताओं पर दिल्ली में राहुल गांधी के दफ्तर में ही सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली महिला से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की थी। इस मामले में राहुल गांधी ने पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जाहिर है कि जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता ही महिलाओं से दुर्व्यवहार करते रहे हों, उन पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हों तो फिर नीचे के कार्यकर्ता भी इसमें अपनी शान समझेंगे।

राहुल गांधी – क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं।
राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर,2017 को वडोदरा में महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। इस बयान पर महिलाओं ने आपत्ति जताई थी।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सांसद को टंच माल कहा
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 27 जुलाई,2013 को इंदौर में अपनी पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर sexist remark दिया। उन्होंने नटराजन को टंच माल कहकर संबोधित किया था।

शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड का मजाक उड़ाया
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया। 19 नवंबर, 2017 को ट्विट कर उन्होंने लिखा, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है.’

अभिजीत मुखर्जी – दिन में प्रदर्शन और रात में मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी
कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने भी महिलाओं के मेकअप और पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 28 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद महिला प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाते हुए अभिजीत ने कहा था कि ये महिलाएं अब प्रदर्शन कर रही हैं और रात को मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी। हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ही आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने भी माफी मांगी।