असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV
कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रहते भी पार्टी में महिलाओं की स्थिति बदतर बनी हुई है। पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस नेता महिलाओं के साथ हमेशा बदसलूकी करते हुए पाए जाते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा चुनाव के समय तो ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देती है, लेकिन और समय में पार्टी नेताओं की मानसिकता महिला विरोधी रहती है। ताजा मामले में यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी के करीबी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि संज्ञान में आने के बाद भी राहुल गांधी ने कोई कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए अंगकिता दत्ता ने लिखा है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया।
@IYC President @srinivasiyc has continually harnessed me and was discriminating on the basis of my gender. My values and education doesn’t allow me anymore. The leadership has played deaf ears despite bring front of them MANY TIMES @RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi
— Dr Angkita Dutta (@angkitadutta) April 18, 2023
— Rohan Gupta (@rohangupta2320) April 19, 2023
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया। अंगकिता दत्ता ने कहा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है उन्हें राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा विश्वास था और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में श्रीनिवास के उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव के बारे में बताया भी था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।
. @srinivasiyc thinks he is so powerful
— Dr Angkita Dutta (@angkitadutta) April 18, 2023
And has the blessing of big leaders that he can harass and demean a women in the organisation.
उन्होंने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए लिखा है, “मैंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री प्राप्त की। हम पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए चुप्पी साधे रहते हैं। लेकिन, श्रीनिवास द्वारा प्रताड़ना कम नहीं होती।” उन्होंने बताया है कि श्रीनिवास BV ने उन्हें कई बार प्रताड़ित किया है। डॉ अंगकिता दत्ता ने जानकारी दी है कि इस संबंध में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उन्होंने राहुल गाँधी को भी बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
I had a lot of faith in @RahulGandhi and went to Jammu during @bharatjodo to appraise him of @srinivasiyc harassment and demeaning use of language towards me. It’s April now and still no equity against him.
उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV ने उन्हें लगातार प्रताड़ित किया है और उनके स्त्री होने के कारण उनसे भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और उनकी सहीक्षिक पृष्ठभूमि उन्हें अब और चुप रहने की अनुमति नहीं देती। उनकी मानें तो पार्टी आलाकामन के सामने ही कई बार ऐसा हुआ, फिर भी उन्होंने कुछ एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV खुद को इतना शक्तिशाली समझते हैं कि उन्हें लगता है कि बड़े नेताओं के आशीर्वाद से वो संगठन में एक महिला को प्रताड़ित कर सकते हैं, नीचा दिखा सकते हैं।
उन्होंने राहुल गाँधी को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे राहुल गाँधी पर काफी विश्वास था और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनिवास BV की हरकतों के बारे में बताने के लिए मैं जम्मू गई थी। मैंने उन्हें बताया कि श्रीनिवास ने मेरे लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल किया। अप्रैल आ गया है और अब तक इस मामले में कोई जाँच नहीं हुई है।” बता दें कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में यात्रा जम्मू में थी। उन्होंने बताया कि वो इसीलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी एक्शन लेगी, लेकिन कोई इन्क्वारी कमिटी नहीं बनी।
असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV पर लगाए प्रताड़ना के आरोपडॉ अंगकिता दत्ता ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को टैग करते हुए लिखा, “पूरे देश में मैं अकेली महिला हूँ, जो यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष है। फिर भी मुझे इस तरह प्रताड़ित किया गया। अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, फिर मैं किस मुँह से दूसरे महिलाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए कहूँगी?” उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV जैसे नेताओं के कारण कांग्रेस अब सुरक्षित जगह नहीं रही। इस प्रकरण पर कांग्रेस आलाकमान का कोई बयान सामने नहीं आया है।


No comments:
Post a Comment