Showing posts with label youth congress. Show all posts
Showing posts with label youth congress. Show all posts

असम : कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं : महिला अध्यक्ष अंगकिता दत्ता

                 असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV
कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रहते भी पार्टी में महिलाओं की स्थिति बदतर बनी हुई है। पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस नेता महिलाओं के साथ हमेशा बदसलूकी करते हुए पाए जाते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा चुनाव के समय तो ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देती है, लेकिन और समय में पार्टी नेताओं की मानसिकता महिला विरोधी रहती है। ताजा मामले में यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी के करीबी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि संज्ञान में आने के बाद भी राहुल गांधी ने कोई कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए अंगकिता दत्ता ने लिखा है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया।
असम कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे स्वर्गीय अंजन दत्ता की पुत्री अंगकिता दत्ता ने आगे लिखा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है।
अंगकिता दत्ता का साफ कहना है कि उनकी शिकायतों के बावजूद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कोई जांच समिति गठित नहीं की गई। अंगकिता दत्ता ने यह भी कहा है कि कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया। अंगकिता दत्ता ने कहा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है उन्हें राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा विश्वास था और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में श्रीनिवास के उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव के बारे में बताया भी था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।

असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने 18 अप्रैल, 2023 को दोपहर 3:55 में की गई ट्वीट में लिखा, “मेरा परिवार 4 पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी में है। मैंने 2 बार पार्टी के आंतरिक चुनावों में हिस्सा लिया है, बूथ कमिटी बनाई है और पुलिस से पिटाई भी खाई है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया, फिर LLB किया।”

उन्होंने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए लिखा है, “मैंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री प्राप्त की। हम पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए चुप्पी साधे रहते हैं। लेकिन, श्रीनिवास द्वारा प्रताड़ना कम नहीं होती।” उन्होंने बताया है कि श्रीनिवास BV ने उन्हें कई बार प्रताड़ित किया है। डॉ अंगकिता दत्ता ने जानकारी दी है कि इस संबंध में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उन्होंने राहुल गाँधी को भी बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV ने उन्हें लगातार प्रताड़ित किया है और उनके स्त्री होने के कारण उनसे भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और उनकी सहीक्षिक पृष्ठभूमि उन्हें अब और चुप रहने की अनुमति नहीं देती। उनकी मानें तो पार्टी आलाकामन के सामने ही कई बार ऐसा हुआ, फिर भी उन्होंने कुछ एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV खुद को इतना शक्तिशाली समझते हैं कि उन्हें लगता है कि बड़े नेताओं के आशीर्वाद से वो संगठन में एक महिला को प्रताड़ित कर सकते हैं, नीचा दिखा सकते हैं।

उन्होंने राहुल गाँधी को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे राहुल गाँधी पर काफी विश्वास था और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनिवास BV की हरकतों के बारे में बताने के लिए मैं जम्मू गई थी। मैंने उन्हें बताया कि श्रीनिवास ने मेरे लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल किया। अप्रैल आ गया है और अब तक इस मामले में कोई जाँच नहीं हुई है।” बता दें कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में यात्रा जम्मू में थी। उन्होंने बताया कि वो इसीलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी एक्शन लेगी, लेकिन कोई इन्क्वारी कमिटी नहीं बनी।

असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

 डॉ अंगकिता दत्ता ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को टैग करते हुए लिखा, “पूरे देश में मैं अकेली महिला हूँ, जो यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष है। फिर भी मुझे इस तरह प्रताड़ित किया गया। अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, फिर मैं किस मुँह से दूसरे महिलाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए कहूँगी?” उन्होंने कहा कि श्रीनिवास BV जैसे नेताओं के कारण कांग्रेस अब सुरक्षित जगह नहीं रही। इस प्रकरण पर कांग्रेस आलाकमान का कोई बयान सामने नहीं आया है।

क्यों यूथ कांग्रेस से जुड़ी रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के सवाल पर कन्नी काट गई प्रियंका?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने हर हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। जहां किसानों को भड़काने के लिए फर्जी आंदोलन की शुरुआत की, वहीं दलितों पर अत्याचार के मामले में सेलेक्टिव राजनीति कर अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने एक और दांव चला है। लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर दिया। लेकिन इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी घटना घटी जिसने कांग्रेस और प्रियंका वाड्रा के महिला हितैषी होने के पाखंड से पर्दा हटा दिया।

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने प्रियंका वाड्रा से सवाल किया कि आप राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण की बात कर रही है, लेकिन मध्य प्रदेश में उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा करण मोरवाल रेप मामले में आरोपी है और अभी छह महीने से फरार चल रहा है। पत्रकार ने सवाल किया कि क्या यही कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण है ? लेकिन प्रियंका गांधी पत्रकार के सवाल से कन्नी काटती नजर आई। सवाल ने प्रियंका को असहज कर दिया था। इस लिए वो कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर मुखातिब हुई। इस दौरान सुप्रिया पत्रकार के सवालों को टालते हुए उन्हें बैठने पर मजबूर कर दिया।

विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती यूथ कांग्रेस से जुड़ी रही है। आरोप है कि विधायक के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़िता इंदौर की रहने वाली है। लेकिन विधायक के बेटे की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह नेपाल भाग गया है। अब इंदौर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। करण मोरवाल पर पहले पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। अब उसे 15 हजार रुपये कर दिया है। वहीं रेप पीड़िता इंसाफ की मांग कर रही है।

कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के साथ किस तरह बर्ताव किया जाता है। इसका एक और उदाहरण मथुरा में सामने आया, जहां महिला नेता ने कांग्रेस नेताओं पर ही बदसलूकी का आरोप लगाया।। मथुरा के वृंदावन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में एक महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता होने से बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। उन्हें मनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता तक जुट गए।

प्रियंका वाड्रा पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पर पर जोर दे रही है। लेकिन पार्टी में ही महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं। पार्टी नेता ही महिला कार्यकर्ताओं को अपने हवस का शिकार बना रहे हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदसलूकी हो रही है। ऐसे में कांग्रस और प्रियंका वाड्रा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, भागीदारी और सशक्तीकरण की बात पूरी तरह से छलावा है। इसका मकसद सिर्फ महिलाओं को गुमराह कर उनका वोट हासिल करना है।  

मध्य प्रदेश : कांग्रेस विधायक के बेटे ने पार्टी की महिला पदाधिकारी से किया रेप, गैंगस्टर से पूरे परिवार को मरवाने की धमकी

                                      कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इंदौर के महिला थाने में एक युवती ने दर्ज करवाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झाँसा देकर उसके साथ रेप किया गया है। आरोपित करण मोरवाल उज्जैन के युवा कांग्रेस के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 के तहत करण मोरवाल पर मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पीड़िता युवा कांग्रेस की पदाधिकारी 

जिस युवती ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है, वो युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है। युवती बीते साल दिसंबर में करण मोरवाल के संपर्क में आई थी। इससे पहले युवती ने गुरुवार (अप्रैल 1, 2021) को डीआईजी से मामले की शिकायत की थी और फिर शुक्रवार (अप्रैल 2, 2021) को पुलिस ने युवती की शिकायत पर विधायक के बेटे के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ महीनों पहले करण भवरकुआं थाना क्षेत्र में किसी होटल में लेकर उसे गया था। वहाँ उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती पुलिस से शिकायत ना करे, इसके लिए कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।

थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता की कैंट रोड पर कुछ वर्षों पहले करण से मुलाकात हुई थी। उसने वैलेंटाइन डे के दिन युवती को प्रपोज करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने दावा किया है कि विधायक के बेटे के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास हैं, जिसमें वह उसे धमकियाँ दे रहा है। आरोपित विधायक पिता का रौब झाड़ कर धमकाता था।

युवती का आरोप है कि विधायक के बेटे ने उसे शादी का झाँसा दिया और नशीला पदार्थ पिला कर घर लाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब शादी की बात की तो वह उसे उल्टा धमकाने लगा। विधायक के बेटे ने एक गैंगस्टर से भी उसे व उसके परिवार को मरवा देने की सुपारी देने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसे पैसे देकर मामला निपटाने को कहा।

पीड़िता को पता चला कि करण इसी तरह से और लड़कियों का शोषण कर चुका है। जिसके बाद वह होटल गई और वहाँ से मौजूदगी के सबूत इकट्ठे किए। इसके बाद उसकी इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकाले। इन फुटेज में करण उसे सहारा देकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इससे स्पष्ट हो गया कि करण ने नशे की हालत में उसके साथ संबंध बनाए थे।

विधायक ने आरोपों को झूठा बतलाया 

इस पूरे मामले में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल व उनके बेट करण मोरवाल की तरफ से भी इंदौर पुलिस महानिरीक्षक को एक लिखित में आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं, क्योंकि युवती खुद करण मोरवाल पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और पूर्व में युवती ने उसे झूठे रेप के मामले में फँसाने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग भी की गई है।

पहले भी करण मोरवाल पर आरोप लगते रहे हैं आरोप 

कुछ महीने पहले करण मोरवाल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला पटवारी को धमकाते सुनाई दे रहे थे। वायरल हुए ऑडियो में MLA पुत्र और महिला पटवारी के बीच बातचीत हो रही थी। बताया गया था कि शहर की सरकारी जमीन पर एक ग्रामीण कब्जा कर मकान बना रहा था, जिसे MLA पुत्र बनने देने के लिए कह रहा था, जबकि महिला पटवारी कार्रवाई करने की बात कह रही थी।

बदायूँ पर योगी का ‘जनाजा’ निकालने वाले नागौर की हैवानियत पर चुप, क्यों?

                                योगी आदित्यनाथ के लिए कांग्रेस ने किया जनाजा शब्द का इस्तेमाल
लगता है कांग्रेस का जनाजा यूथ कांग्रेस ही निकालेगी। जिस तरह की भाषाशैली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रयोग की जा रही, लगता है यूथ कांग्रेस का रही रवैया रहा, निश्चितरूप योगी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का जनाजा जरूर निकाल देंगे।    
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी कुंठा व्यक्त करने के लिए कांग्रेस अब खुल कर जहर उगलने लगी है। पार्टी की यूथ विंग ने बदायूँ कांड पर मुख्यमंत्री योगी को घेरने के लिए ‘जनाजा’ शब्द का प्रयोग किया है।

यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “योगी जी, कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।” यह ट्वीट यूथ कांग्रेस ने बदायूँ में घटी घटना पर योगी को जिम्मेदार ठहराने के लिए किया था। लेकिन इसमें इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा ने इसे नैतिकता का मुद्दा बना दिया।

सबसे हैरानी की बात यह देखने को मिली जिस कांग्रेस ने बदायूँ पर योगी आदित्यनाथ के लिए ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, उसी पार्टी ने राजस्थान के नागौर में महिला के साथ हुई हैवानियत पर चुप्पी साधी रखी। इसे उजागर करते हुए यूजर्स ने कहा है कि पार्टी को इससे कोई तकलीफ नहीं है क्योंकि वहाँ मुख्यमंत्री योगी, नहीं बल्कि अशोक गहलोत हैं।

राजस्थान के नागौर में हुई घटना में युवती के मुँह और हाथ-पैर को टेप से बाँधकर क्रूरता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में उसकी कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। मगर, कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर आपको इस घटना का जिक्र नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी लिखते हैं, “जिन्होंने पिता के निधन के बेहद कष्टकारी वक़्त भी पिता को आख़िरी बार देखने की बजाय UP की जनता को कोविड से बचाने के लिए अपना दफ़्तर चुना, ऐसे सच्चे संत के लिए राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की कांग्रेस की भाषा देखिए, ये मानवता का अपमान है, इसका परिणाम आपको चुकाना ही पड़ेगा।”

प्रणय विक्रम सिंह लिखते हैं, “हत्याओं का अमानवीय खेल जिनका शौक-ए-सियासत हो उन कांग्रेस के लोगों के मुँह से किसी के लिए ‘जनाजा’ सम्बोधन सामान्य बात है। 1984 का सिखों का नरसंहार, 1975 में लोकतंत्र की हत्या सब तुम्हारी उपलब्धियाँ हैं ‘जनाजा’ प्रेमियों। आज लग रहा है कि एक ‘योगी’ से ‘लंकेश दल’ डर गया।”

सनातनी जिज्ञेश लिखते हैं, “राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा आप की पार्टी के लोग तमीज भूलकर बदतमीजी पर उतर चुके हैंl अब इन्हें आप लोगों ने कुछ नहीं कहा तो कांग्रेस का जनाजा भी निकलेगा और कब्र के लिए जगह भी ढूँढने आप को ही निकलना पड़ेगा। श्री राम आप को सद्बुद्धि दें, अगर आप उनको मानते हैं तो।”

बात यही समाप्त नहीं होती ट्विटर पर लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है:-