![]() |
SSKM अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा है कि CM ममता को पीछे से धक्का लगा था (साभार: ANI & AITCOffical/X) |
SSKM अस्पताल के डायरेक्टर मोनिमॉय बंदोपाध्याय ने बताया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज शाम लगभग 07:30 बजे हमारे अस्पताल में आई थीं। उन्होंने अपने घर पर पीछे से धक्का लगने के कारण गिरने की सूचना दी। उन्हें माथे पर चोट लगी थी और साथ ही नाक पर कटे हुए का निशान था। उनके काफी खून बह रहा था। उनके आने के बाद न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष, मेडिसिन के डॉक्टर और हमारे संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा उनकी जाँच की गई।”
#WATCH | West Bengal: Dr Manimoy Bandopadhyay, director of SSKM Hospital, says, "Chief Minister of West Bengal reported to our hospital today around 07:30 pm with a history of fall within the vicinity of her home due to some push from behind. She had a cerebral concussion and had… pic.twitter.com/awzqGTBRf5
— ANI (@ANI) March 14, 2024
CM ममता को दिए गए इलाज के विषय में बंदोपाध्याय ने बताया, “उनके माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगाया गया और साथ ही में पट्टी कर दी गई थी। उनकी CT स्कैन और ECG जैसी जाँच भी की गईं थी।” उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने CM ममता को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, जिससे उनकी देखरेख की जा सके, हालाँकि वह घर चली गईं।”
ममता की भाभी और TMC पार्षद काजरी बनर्जी ने भी धक्का दिए जाने की बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया ”उन्हें पीछे से धक्का दिया गया था।” ममता के साथ काजरी बनर्जी भी अस्पताल गईं थी। उनके पति कार्तिक बनर्जी ने कहा कि मैं उस समय घर पर नहीं था।
#JustIn | Speaking on West Bengal Chief Minister and TMC Supremo Mamata Banerjee's health condition, her sister-in-law Kajori says, "Someone had pushed her from behind". pic.twitter.com/UA7yGn8YDU
— Republic (@republic) March 14, 2024
यह ममता की नोटंकी है या बंगाल पुलिस नाकामयाबी .. अब ममता का रोना धोना शुरू होगा
— Ram Ghasil (@Ram263) March 14, 2024
ममता को चोट लगने के मामले में अब कोलकाता की लालबाजार थाने की पुलिस जाँच करेगी। वह आज मुख्यमंत्री आवास जाएगी। CM ममता के बेडरूम में भी आने जाने वालों को सूची टियर हो रही है। धक्के के एंगल पर जाँच हो रही है कि उन्हें धक्का कैसे लगा?
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की कल शाम को चोटिल होने की तस्वीरें सामने आई थीं। तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनकी दो तस्वीरें जारी करके यह जानकारी दी थी कि वह गंभीर रूप से चोटिल हैं। पार्टी द्वारा जारी की गई फोटो में CM ममता के माथे से खून बहता दिखा था और साथ ही नाक पर भी चोट लगी हुई थी।
I pray for a quick recovery and the best health for Mamata Didi. @MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2024
ममता को लगी चोट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।” पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Wishing CM @MamataOfficial a speedy recovery. Our prayers are with her for a quick return to good health... pic.twitter.com/6ysCgl9I2t
— Dr. Sukanta Majumdar ( মোদীজির পরিবার ) (@DrSukantaBJP) March 14, 2024
Same pic.twitter.com/oa46rZZrKW
— Hindustani(मोदी का परिवार) (@hindustani64) March 14, 2024
No comments:
Post a Comment