यह लेख लिखने से पहले एक बात बड़े दुःख के साथ कहना चाहता हूं कि एक Youtuber अपना चैनल चलाते हैं “coffee with Sumeet Jain”, ये साहब कोर्ट से संबंधित मेरे कई लेख उठाकर अपने वीडियो youtube पर डाल रहे हैं और पैसा बना रहे है। ऐसा ही काम पिछले दिनों एक और चैनल ONLY NEWS 24x7 ने किया था और मेरे 17 से ज्यादा लेख चोरी कर अपने वीडियो बना कर youtube पर पोस्ट किये थे। ऐसा करना उचित नहीं है क्योंकि मैं बहुत मेहनत से लेख लिखता हूं और कोई उन्हें चोरी करके पैसा कमाए तो मुझे दुःख तो होगा ही।
![]() |
| लेखक चर्चित यूटूबर |
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता द्वारा केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर उनके फैसले पर सोशल मीडिया पर निंदा होने के बाद और गृह मंत्री अमित शाह के कहने के बाद कि बहुत लोगों का मानना है कि केजरीवाल को special treatment मिला, जस्टिस खन्ना ने सफाई दी थी कि हमें जो सही लगा उसके अनुसार आर्डर दिया गया।
लेकिन सबसे बड़ा पुख्ता सबूत केजरीवाल को special treatment दिए जाने का और भी दिखाई देता है और वह यह है कि गिरफ़्तारी को अवैध कहने वाली उसकी याचिका को जनहित याचिका के रूप में दायर किया गया था और इसे खन्ना/दत्ता की बेंच ने PIL मान कर ही सुनवाई की थी जो सरासर कानूनी तौर पर गलत था और यही special treatment था।
सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 32 में PIL दायर करते हुए याचिकाकर्ता को घोषित करना होता है कि वह याचिका स्वीकार होने पर मिलने वाले लाभ में किसी तरह भागीदार नहीं है, यह केवल जनहित का मामला है और मैं किसी तरह Interested Party नहीं हूं।
केजरीवाल अपनी गिरफ़्तारी को चुनौती देने के लिए PIL कैसे दायर कर सकता है, उसमे जनहित का कोई विषय था ही नहीं, और हर तरह से वही “लाभार्थी” है। फिर मीलॉर्ड का उसकी याचिका PIL की तरह admit करना ही एक और पुख्ता सबूत है उसके प्रति special treatment दिखाने का।
मीलॉर्ड, कुछ तो हुआ लगता है जो पहले केजरीवाल कह रहा था कि “आप मुझे वोट दोगे तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा”। उसकी बात को खन्ना जी ने उड़ा दी यह कह कर कि यह केजरीवाल की सोच है, उसका हम कुछ नहीं कर सकते। कल सुनीता केजरीवाल ने जनता से कहा कि “आप यदि ज्यादा से ज्यादा वोट देंगे तो केजरीवाल जी को जेल नहीं जाना पड़ेगा “।
इसका मतलब यही निकलता है कि चुनाव के नतीजे 4 जून तक आने तक तो केजरीवाल Surrender नहीं करेगा जिसके लिए गोली जमानत मिलते हुए ही फिट हो गई थी, इंडी गठबंधन की जीत के बाद वो ऐलान कर ही चुका है कि 5 जून को जेल से बाहर आ जाएगा। अब दाल में क्या काला था, यह या तो मीलॉर्ड जानते हैं, या सिंघवी जानता है और या केजरीवाल जानता है पर कुछ तो गड़बड़ जरूर हुई थी।
अब मेट्रो में कोई कुछ लिखा गया, उस पर केजरीवाल की पार्टी चालू हो गई कि PMO में केजरीवाल की हत्या की साजिश हो रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सरेआम दी जा रही जान से मारने की धमकी ‼️
— AAP (@AamAadmiParty) May 20, 2024
PMO, BJP और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर लिखी गई धमकी।
अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार होंगे। pic.twitter.com/vbbybDFSfJ
एक ही स्क्रिप्ट🤣 pic.twitter.com/d4GaT1EEgh
— कुंवर अजयप्रताप सिंह (मोदी का परिवार) (@iAjaySengar) May 20, 2024
जबकि जो लिखा गया है, उसे देख कर लगता है इसकी पार्टी की खुद का ही षड़यंत्र है। केजरीवाल की ऐसी क्या औकात है जो PM उसके लिए अपना समय बर्बाद करेंगे।बिना जाँच के कैसे पता चल गया की मोदीजी ने लिखवाया है, क्या पता केजरीवाल खुद लिखवाया हो ताकि लोगो की साहूनुभूति ले सके..
— राष्ट्रवादी नागेंद्र नाथ नीरज (@nagendranathnn) May 20, 2024
- घोटाला किया और ED ने पकड़ा तो बोला मोदीजी मुझे फंसा रहे है
- स्वाति मालीवाल को पिटवाया और ज़ब केस हुआ तो बोला बीजेपी ने करवाया..
इसकी तो आदत है..


No comments:
Post a Comment