Her statement is a clear attempt to threaten, incite violence, and sow hatred among the people.
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) August 28, 2024
She no longer deserves to hold such an important position. Mamata Banerjee must resign immediately. #MamataResign pic.twitter.com/MS0MmQAcW1
आज बंगाल की जो दुर्दशा है उसकी जिम्मेदार वहां की जनता ही है। क्योकि जब से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनी है, तभी से हिन्दुओं पर जानलेवा हमले होते रहे हैं, लेकिन चुनावों में धमकी मिलने से बार-बार ममता को वोट देना भारी पड़ रहा है। आखिर अब भी एकजुट हुए कि नहीं, अगर यही एकजुटता शुरू में ही दिखाई होती बंगाल की इतनी बुरी दुर्दशा नहीं होती। जनता ने कहा कि 24 परगना में हो रहा है होने दो। संदेशखली में हो रहा है होने दो हम तो अपने शहर में सुरक्षित है। यदि अभी भी बंगाली जनता होश में नहीं आयी, ममता की धमकी सिर्फ धमकी नहीं, भारत विरोधी ताकतों की चेतावनी है देश को तोड़ने की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘अगर बंगाल जला तो…’ धमकी देना भारी पड़ रहा है। संवेदनशील मुद्दे पर एक मुख्यमंत्री के इस तरह धमकी देने पर देश भर में गुस्से का माहौल है। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में ममता बनर्जी बुरी तरह घिरी हुई हैं। पीड़िता के न्याय के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर वह अपना आपा खोती जा रही है। ममता बनर्जी ने बुधवार 28 अगस्त को राज्य में बढ़ते तनाव के बीच धमकी दी कि ‘याद रखिए, अगर बंगला जलता है, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जल जाएगी।’
मुख्यमंत्री ममता के यह चेतावनी देते ही देश भर से इस्तीफे की मांग तेज होने लगी। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से इस तरह की उम्मीद लोगों को नहीं थी। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह टिप्पणी संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता की नहीं, बल्कि राष्ट्र-विरोधी मानसिकता वाले किसी व्यक्ति की लगती है।
CM Mamata Banerjee shamelessly makes anti-national remarks today, saying, "Remember, if Bengal burns, then Assam, Bihar, Jharkhand, Odisha, and Delhi will also burn."
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) August 28, 2024
This isn’t the voice of someone holding a constitutional position; it's the voice of an anti-national. pic.twitter.com/dFBzR0LXT4
ममता बनर्जी की आग लगा देने की चेतावनी पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृहमंत्री को एक पत्र लिखकर बयान पर संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि ममता बनर्जी की देशविरोधी टिप्पणियां काफी चिंताजनक है। इससे पूरे राज्य में अशांति पैदा होने की आशंका है।
I have written to Hon'ble Union Home Minister Shri @AmitShah to apprise him of the alarming law and order situation in WB. CM Mamata Banerjee’s recent anti-national remarks, threatening unrest across states, are deeply concerning. #MamataResign pic.twitter.com/teBOk28Nm1
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) August 28, 2024
इस बीच कानून-व्यवस्था के बाद चेतावनी मामले पर अपनी मुख्यमंत्री को घिरता देख उनकी पार्टी टीएमसी डैमेज कंट्रोल में उतर गई है। पार्टी नेता ममाले पर सफाई देने के लिए सामने आ गए हैं। पार्टी नेता का कहना है कि ममता के मन में हर राज्य के लिए प्यार है, लेकिन बीजेपी बंगाल को डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रही है।
ममता के बयान के बाद टीएमसी ने सफाई दी है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता के मन में हर राज्य के लिए प्यार है लेकिन बीजेपी बंगाल को डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रही है।#WestBengal pic.twitter.com/C2a88ptS68
— News18 India (@News18India) August 29, 2024
टीएमसी की ओर से सफाई दिए जाने का कोई असर नहीं दिख रहा है। ममता के बयान पर लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। ममता के बयान पर भड़कते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि ‘दीदी की हिम्मत कैसे हुई पूर्वोत्तर को धमकाने की? मैं इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ममता दीदी को पूर्वोत्तर और देश के बाकी हिस्सों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।’ बीरेन सिंह ने कहा कि ‘किसी राजनीतिक नेता के लिए सार्वजनिक मंच पर हिंसा की धमकियां देना बहुत ही अनुचित है।’
How dare Didi threaten the Northeast? I condemn such irresponsible remarks in the strongest terms. She must publicly apologize to the Northeast and the rest of the nation.@MamataOfficial Ji must immediately stop inciting violence and hatred with divisive politics. It is highly… pic.twitter.com/Wn8CtxqRgh
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) August 28, 2024
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर देश में विभाजनकारी राजनीति फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि’ दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।’
दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 28, 2024
দিদি, আপনার এতো সাহস কীভাবে হলো যে আপনি অসমকে ধমকি দিচ্ছেন? আমাদের রক্তচক্ষু দেখাবেন না। আপনার অসফলতার… pic.twitter.com/k194lajS8s
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी ममता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘ममता जी, आपको किसने अधिकार दिया ओडिशा के बारे में ऐसे आपत्तिजनक बयान देने का? ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है, और यहां के लोग जिम्मेदार और जागरूक हैं। ओडिशा के लोग आपके नफरत भरे रवैये, नकारात्मक टिप्पणियों और हमारे राज्य के प्रति असंवेदनशील रवैये को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जघन्य अपराध की पीड़िता को न्याय दिए बिना, आप जो प्रतिशोधात्मक टिप्पणियाँ कर रहीं हैं वह देश के लिए खतरनाक है। कृपया इस तरह के बयानों से दूर रहिए। शांत रहे।’
ଓଡ଼ିଶା ସମ୍ପର୍କରେ ଏଭଳି ଆପତ୍ତିଜନକ ଟିପ୍ପଣୀ ଦେବାପାଇଁ @MamataOfficial ଆପଣଙ୍କୁ ଏ ଅଧିକାର ଦେଲା କିଏ ?
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) August 28, 2024
ଓଡ଼ିଶା ଏକ ଶାନ୍ତିପ୍ରିୟ ରାଜ୍ୟ, ଓଡ଼ିଶାବାସୀ ମଧ୍ୟ ଦାୟିତ୍ୱବାନ ଏବଂ ସଚେତନ। ଆମ ରାଜ୍ୟ ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରତି ଆପଣଙ୍କର ଏଭଳି ବିଦ୍ୱେଷ ଭାବ, ନକରାତ୍ମକ ମନ୍ତବ୍ୟ ଏବଂ ସମ୍ବେଦନହୀନ ମନୋଭାବକୁ ଆମ ଓଡ଼ିଶାବାସୀ କେବେବି ଗ୍ରହଣ… pic.twitter.com/SC4uVSS1nu
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘टीएमसी सरकार का अधिनायकवादी, नारी विरोधी आचरण निःसंदेह लोकतंत्र को लज्जित, मानवता को अपमानित और सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है। देवी पूजा की संस्कृति को धारण करने वाली पावन धरा ‘आमार शोनार बांग्ला’ में मातृशक्ति की सुरक्षा में पूर्णतः असफल वहां की सरकार को समूची मातृशक्ति और देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।’
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के प्रति व्यक्त निराशा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की नारी सुरक्षा के प्रति घोर उदासीनता और अक्षम्य असंवेदनशीलता को प्रकट करती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 28, 2024
TMC सरकार का अधिनायकवादी, नारी विरोधी आचरण…
ममता बनर्जी के बयान पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड समेत में अन्य राज्यों में अराजकता फैलाने की धमकी देना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। खुफिया एजेंसियों ने जो संभावना व्यक्त की थी, ममता बनर्जी ठीक उसी प्रकार की अलगाववादी भाषा में बात कर रही हैं। ममता बनर्जी का यह बयान पूरे देश की संप्रभुता विशेषकर झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम और उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जैसी संवैधानिक पद पर रहते हुए बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने और देश तोड़ने की बात कर अपने नापाक इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के नाजुक हालात देखते हुए केंद्र सरकार अविलंब हस्तक्षेप कर वहां राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करें।’
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री @mamataofficial द्वारा झारखंड समेत में अन्य राज्यों में अराजकता फैलाने की धमकी देना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 28, 2024
खुफिया एजेंसियों ने जो संभावना व्यक्त की थी, ममता बनर्जी ठीक उसी प्रकार की अलगाववादी भाषा में बात कर रही हैं।
ममता बनर्जी का यह… https://t.co/fUq0SaPjAp pic.twitter.com/xtpgth8wz1
इधर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी ने जो कहा वो बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक है, संविधान कैसे खतरा में होता है वो बंगाल में अच्छी तरह दिखाई पड़ रहा है। पहले आरोपी को बचाना फिर जांच को भटकाना, सबूतों को मिटाना, फिर आंदोलनकारियों को धमकाना और ममता जी का स्टेटमैंट कि मैं नहीं चाहती कि डॉक्टरों पर एफआईआर करूं, क्योंकि ऐसा होगा तो पासपोर्ट और वीज़ा नहीं मिलेगा। मतलब शब्दों के जाल में एक प्रकार से धमकी दी जा रही है कि हम एफआईआर करके आपका करियर तबाह कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘आंदोलनकारियों को मंत्रियों की धमकी मिलती कि अगर कोई उंगली ममता की तरफ़ उठेगी तो तोड़ दी जाएगी।’
ଓଡ଼ିଶା ସମ୍ପର୍କରେ ଏଭଳି ଆପତ୍ତିଜନକ ଟିପ୍ପଣୀ ଦେବାପାଇଁ @MamataOfficial ଆପଣଙ୍କୁ ଏ ଅଧିକାର ଦେଲା କିଏ ?
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) August 28, 2024
ଓଡ଼ିଶା ଏକ ଶାନ୍ତିପ୍ରିୟ ରାଜ୍ୟ, ଓଡ଼ିଶାବାସୀ ମଧ୍ୟ ଦାୟିତ୍ୱବାନ ଏବଂ ସଚେତନ। ଆମ ରାଜ୍ୟ ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରତି ଆପଣଙ୍କର ଏଭଳି ବିଦ୍ୱେଷ ଭାବ, ନକରାତ୍ମକ ମନ୍ତବ୍ୟ ଏବଂ ସମ୍ବେଦନହୀନ ମନୋଭାବକୁ ଆମ ଓଡ଼ିଶାବାସୀ କେବେବି ଗ୍ରହଣ… pic.twitter.com/SC4uVSS1nu
No comments:
Post a Comment