Showing posts with label #Aurangabad. Show all posts
Showing posts with label #Aurangabad. Show all posts

‘बाबरी मस्जिद जिंदाबाद’ के नारे लगा वोट माँग रहे ओवैसी; बाबरी के नाम पर कहाँ से आया पैसा? मिली जमीन पर मस्जिद क्यों नहीं बन पायी? मुकदमेबाज़ी के लिए कौन दे रहा जकात?

आज मुसलमानों में एक बहस छिड़ी हुई है कि बाबरी और अन्य विवादित मस्जिदों की पैरवी के लिए कहाँ से आया पैसा? कितना आया और कितना खर्च हुआ? हिसाब दो। क्या हेराफेरी से मुसलमानों का ध्यान भटकाने के लिए शोर मचा रहे हो? सिरफिरे कट्टरपंथी मुसलमानों को बाबरी के नाम पर कब तक गुमराह कर उनकी लाशों पर बैठ मालपुए खाते रहेंगे? मुसलमानों इन सिरफिरे नेताओं से पूछो मस्जिद के नाम पर मिली जमीन पर इतने सालों में मस्जिद क्यों नहीं बन पायी, जबकि अयोध्या में हिन्दुओं ने तो मंदिर भी बना लिया? मुकदमेबाज़ी में करोड़ों रूपया पानी की तरह बहा दिया, लेकिन मस्जिद बनाने के लिए पैसा नहीं? मुकदमेबाज़ी के लिए वकीलों की फ़ौज के लिए कहां-कहां से भीख आयी? मंदिर के दान में तथाकथित घोटाले पर शोर मचाकर हिन्दुओं को बाँटने का काम करने से पहले बताओं मस्जिद के नाम पर तुम लोगों ने कितना घोटाला किया है? हिसाब दो। 

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी अपनी सभाओं में ‘बाबरी मस्जिद’ के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वह अपनी सभाओं में इन नारों के जरिए वोट माँग रहे हैं। उनका यह करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपने प्रत्याशी इम्तियाज जलील के समर्थन में सोमवार (6 मई, 2024) को एक जनसभा को संबोधित किया जहाँ उन्होंने ‘बाबरी मस्जिद जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ओवैसी ने कहा कि 6 दिसम्बर, 1992 को गुनाह किया था। इसके बाद उन्होंने संसद में बाबरी के लिए लगाए गए नारों की याद दिलाई। 

ओवैसी ने इस जनसभा में कॉन्ग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव) पर हमला भी बोला। उन्होंने पूछा कि विपक्षी INDI गठबंधन ने 48 सीटों में से किसी भी सीट पर किसी मुस्लिम को टिकट क्यों नहीं दिया। उन्होंने उद्धव ठाकरे को नया-नया सेक्युलर बताया। उन्होंने कहा कि जिस दिन उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी, वह सब भूल जाएँगे।

मोदी ने बीड में कॉन्ग्रेस पर किया हमला

मोदी ने मंगलवार (7 मई, 2024) को महाराष्ट्र के बीड में एक जनसभा को संबोधित किया। मुंडे परिवार के राजनीतिक प्रभाव वाली इस सीट पर उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे को याद किया। उन्होंने इस रैली में कॉन्ग्रेस पर हमला भी किया।
उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस वर्तमान में तुष्टिकरण की राजनीती कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस सत्ता में आने पर राम मंदिर को कैंसल करवा देगी, यह कॉन्ग्रेस में ही लम्बे समय तक रहे एक नेता ने कहा है। उन्होंने यहाँ आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान लोगों को बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गाँधी राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने का मन बना चुके हैं।
मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के नेता अन्य किसी धर्म को लेकर कुछ नहीं बोलते लेकिन वोटों के लिए प्रभु राम का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि INDI गठबंधन के लोग वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस 26/11 के आतंकियों के साथ रिश्तेदारी निभा रही है।
पीएम मोदी ने यहाँ मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर ने इस बात का पुरजोर विरोध किया था कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, लेकिन कॉन्ग्रेस दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीन कर एक धर्म के लोगों को देना चाहती है। पीएम मोदी ने कर्नाटक में मुस्लिमों को दिए गए आरक्षण का उदाहरण इस जनसभा में दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर राज्य में यही काम करना चाहता है।
मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहते हैं, यह खतरे की घंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक मोदी ज़िंदा है तब कोई भी ताकत दलितों और पिछड़ों का आरक्षण नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस नकली वीडियो बना रही है। उन्होंने कॉन्ग्रेस को काम रोकने वाला बताया।

बिहार : हसीना खातून मत घबराना, तेरे साथ सारा जमाना… औरंगाबाद जिले में 3 मंदिरों में फेंके गए मांस के टुकड़े, पोस्टर में मोदी-शाह और ‘बजरंग दल’ को धमकी

औरंगाबाद में 3 मंदिरों में मांस फेंक कर मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के बाद इलाके में तनाव (चित्र साभार- jagranprabhat.com)
बिहार के औरंगाबाद जिले में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार (1 जुलाई, 2023) को यहाँ के 3 मंदिरों में मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। एक दुकान पर भकड़ाऊ पोस्टर चिपकाया गया है जिसमें PM मोदी, अमित शाह और RSS से जुड़े लोगों को धमकी दी गई है। हिन्दू संगठनों ने इस हरकत पर नाराजगी जताई है। हालात को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

जब तक ऐसे मुद्दों पर सख्ती से कार्यवाही नहीं होगी, तब तक देश में कट्टरपंथी हिन्दू-मुसलमान कर लोगों में डर का वातावरण बनाते रहेंगे। क्यों नहीं ऐसे उपद्रवियों और इनके परिवारों चाहे वह हिन्दू है या मुसलमान को मिलने वाली हर सरकारी सुविधा से वंचित नहीं किया जाता, ऐसी ओछी हरकते होती रहेंगी। कौन है ये हसीना खातून? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना औरंगाबाद के अमझर शरीफ इलाके का है। शनिवार को यहाँ हसपुरा बाजार स्थित 3 धर्मस्थलों पर मांस के टुकड़े फेंके गए। इसके अलावा इसी बाजार के व्यापारी कुणाल कुमार की दुकान पर भी मांस का टुकड़ा फेंक कर एक पर्चा चिपका दिया गया। इस पर्चे में पीएम मोदी, अमित शाह, भाजपा के सभी विधायकों के साथ RSS और बजरंग दल वालों को मुर्दाबाद लिखा गया है। कुछ स्थानीय हिन्दू नेताओं के नाम भी चोर बताते हुए लिखे गए हैं। पर्चे में किसी अहले कोरैश नाम का संगठन लिखा हुआ है जिसे अहले कुरैश माना जा रहा है।

भड़काऊ पर्चे के बीच में ‘हसीना खातून मत घबराना, तेरे साथ सारा जमाना’ भी लिखा गया है। रविवार (2 जुलाई) को जब घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों को हुई तो वो भड़क गए। मंदिरों में मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना से आस-पास के गाँव में भी तनाव फ़ैल गया। नाराज लोगों ने हसपुरा बाजार बंद रखा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। DM और SP ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की। भारी फ़ोर्स ने तनावग्रस्त इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने धर्म स्थल से मांस के टुकड़े भी साफ़ करवाए।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। लोगों को समझा रहे मौके पर मौजूद सीनियर अधिकारियों ने इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना इलाके में तनाव फैलाने की करतूत थी जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जाँच के लिए डॉग स्क्वाड, FSL टीमों की मदद ली जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।