Showing posts with label #BJD. Show all posts
Showing posts with label #BJD. Show all posts

24 साल बाद नवीन बाबू से ओडिशा सत्ता छीनती दिख रही BJP , 5 साल बाद आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू की आँधी में उड़ गए जगनमोहन

नवीन पटनायक (बाएँ) और जगनमोहन रेड्डी (दाएँ)को मिलती दिख रही हार, चंद्रबाबू नायडू (बीच में) को जबरदस्त जीत
लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए थे। इनमें से 2 राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया, तो बाकी बचे दो राज्यों, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आ रहे हैं। इन दोनों ही राज्यों में मौजूदा सत्ताधारी पार्टियों को झटका लगा है।

आंध्र प्रदेश में एनडीए ने सत्ताधारी पार्टी YSRCP का सूपड़ा साफ कर दिया है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी-जनसेना पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी क्लीन स्वीप करते हुए सरकार बना रही है। इसके साथ ही ओडिशा में लंबे समय सत्ता में बने बीजेडी को बीजेपी सत्ता से बाहर करती दिख रही है। अभी तक के आँकड़ों में बीजेपी ओडिशा में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार अपने दम पर बनाती दिख रही है। ये आँकड़े दोपहर 12.30 बजे तक के है।

आंध्र प्रदेश में एनडीए का कमाल, YSRCP का सूपड़ा साफ

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की सत्ताधारी पार्टी YSRCP का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। यहाँ बीजेपी, तेलुगू देशम पार्टी और जनसेना पार्टी तीन चौथाई से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रही हैं। आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों में तेलुगू देशम पार्टी 131 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर रही है। जनसेना पार्टी 20 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 7 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, तो YSRCP को महज 17 सीटें मिलती दिख रही हैं। आंध्र प्रदेश में कॉन्ग्रेस पूरी तरह से गायब हो गई है। वो एक भी सीट पाती नहीं दिख रही।

ओडिशा में नवीन पटनायक को झटका, बीजेपी आगे

ओडिशा में साल 2000 से मुख्यमंत्री पद पर टिके नवीन पटनायक को इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका लगता दिख रहा है। ओडिशा में बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत पाती दिख रही है। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से 74 पर बीजेपी आगे है, तो बीजेडी सिर्फ 57 सीटों पर आगे है। कॉन्ग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर आगे है, तो 2 निर्दलीय और एक सीपीआई(एम) का उम्मीदवार आगे है। यहाँ बहुमत का आँकड़ा भी 74 सीटों का ही है।


ओडिशा : हनीट्रैप, सेक्स ट्रेड, धोखा, ब्लैकमेल और वसूली – इस महिला ने 4 साल में खड़ा किया 30 रूपए करोड़ का साम्राज्य

                                      अर्चना नाग के साथ-साथ उसके पति पर भी केस दर्ज हुआ है
हनीट्रैप, सेक्स ट्रेड, धोखा, ब्लैकमेल और वसूली – ओडिशा की एक महिला ने इन्हीं माध्यमों का इस्तेमाल कर के अपने लिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। उक्त महिला का नाम है अर्चना नाग, जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। भाजपा ने इस मामले की CBI जाँच की माँग की है। कलाहांडी की इस 26 साल की महिला की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से भी ज़्यादा रोचक है। कई राजनेताओं, फिल्म निर्माताओं और कारोबारियों से उसके संबंध हैं।

कई ऐसे अमीर लोग हैं, जिन्हें ब्लैकमेल कर के इस महिला ने अपना साम्राज्य बनाया। एक महिला और एक उड़िया फिल्म निर्माता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ-साथ उसके पति के विरुद्ध भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अर्चना नाग का काम था सोशल मीडिया के माध्यम से अमीरों को दोस्त बनाना और फिर उन्हें अपने जाल में फाँस कर अंतरंग तस्वीरें क्लिक कराना। फिर शुरू होता था ब्लैकमेल का खेल।

कुछ ही वर्षों में उसने 30 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। उसके आलीशान घर में एक सफ़ेद घोड़ा और कई ब्रीड के कुत्तों सहित कई लक्जरी कारें भी हैं। उसी की रैकेट में शामिल एक लड़की की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उड़िया फिल्म निर्माता श्रीधर मार्ता अब इस मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि इस मामले में राज्य की सत्ताधारी पार्टी BJD के कई नेता-मंत्री शामिल हैं।

कांग्रेस भी जाँच की माँग कर रही है। अर्चना नाग का शानदार घर और उसमें के इंटीरियर व डेकोरेशन राज्य में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लांजीगढ़ में जन्मी अर्चना का पालन-पोषण केसिंगा में हुआ। 2015 में उसने भुवनेश्वर का रुख किया। पहले उसने एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में काम किया, फिर ब्यूटी पार्लर में जॉब किया। 2018 में बालासोर का जगबंधु चाँद से उसकी शादी हुई। ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए ही उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया था।

राज्य के कई प्रभावशाली व्यक्तियों को अर्चना कंपनी देने के लिए महिलाएँ सप्लाई करती थी। जिस फिल्म प्रोड्यूसर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे उसने 3 करोड़ रुपए माँगे थे। मात्र 4 साल में उसने 30 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। उसके बैंक खाते खँगाले जा रहे हैं। भाजपा का दावा है कि 25 BJD विधायक उसके नेटवर्क में शामिल हैं। उसका पति एक कार शोरूम चलाता है।