Showing posts with label #Belagavi. Show all posts
Showing posts with label #Belagavi. Show all posts

कर्नाटक : पोस्टर पर राहुल-सोनिया-प्रियंका और नक्शे से Pok गायब, जिस बेलगावी में CWC की बैठक वहाँ लगाए

                                              कांग्रेस का बैनर (साभार: X/BJP4Karnataka)
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भारत का गलत मानचित्र लगाया गया है। इसमें अक्साई चिन और जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल गाँधी की मोहब्बत की दुकान चीन के लिए हमेशा खुला रहता है। कांग्रेस देश को तोड़ देंगे। वे एक बार ऐसा कर चुके हैं और फिर वे ऐसा करेंगे।

लगता है कांग्रेस और विवाद "हम प्याला और हम नवाला" है। देश में जितने भी विवाद चल रहे हैं अधिकतर कांग्रेस की ही देन है। संविधान और देश की आज़ादी की माला जपने वाली पार्टी और उसके नेता क्या अनर्थ कर रहे हैं? 

कांग्रेस की बैठक में जो भारत का नक्शा दिखाया गया है, उसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया गया है। अब कांग्रेस ने बैकफूट पर आते हुए कहा कि जिस बैनर पर भारत का गलत मानचित्र दिखाया गया है, वह पार्टी की आधिकारिक बैनर नहीं है। बता दें कि बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को बैठक है।

कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “कर्नाटक कांग्रेस ने बेलगावी में अपने कार्यक्रम में एक विकृत नक्शा प्रदर्शित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। यह सब सिर्फ़ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया गया है। यह शर्मनाक है।”

कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, “कांग्रेस की बैठक को कर्नाटक सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अनुचित है। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग करना मनमानी है। सीएम को कर्नाटक के लोगों को बताना चाहिए कि किस प्रावधान के तहत धन मंजूर किया गया है और जारी किया जा रहा है। यह निंदनीय है।”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान के इस पावन अवसर पर देश वीर बलिदान दिवस मना रहा है। इस अवसर पर एक दूसरी तस्वीर सामने आई है, जो पीड़ादायक है। बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में एक नक्शा सामने आया, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर (POK) और अक्साई चिन गायब है।”

उन्होंने आगे कहा, “कई बार इन लोगों (कांग्रेस) ने ऐसा किया है। महत्वपूर्ण बात ये है कि ये महात्मा गाँधी की तस्वीर के साथ लगाई गई है। भारत को छिन्न-भिन्न करने का स्वप्न देखने वाली शक्तियाँ… भारत को तोड़ने का ख्वाब देखने वाली ताकतों के साथ कांग्रेस के गठजोड़ की साजिश अब एकदम साफ हो गई है।”

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “क्या ये वही भारत देश है, जिसके लिए महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई थी? इसके लिए शिवाजी ने जान की बाजी लगाई थी? जिसके कारण रण में कूदी रानी लक्ष्मीबाई थी। जिसके कारण भगत सिंह ने फाँसी गले लगाई थी। जिसके कारण गुरुपुत्रों ने अपनी जान लुटाई थी। जिस भारत माँ के टुकड़े करते, तुम्हें लाज ना आई थी, उस  भारत माँ की छवि तुमने आज दिखाई थी।”

कर्नाटक : महिला को पूरे गाँव में नग्न घुमाया, बिजली के खम्भे से बाँध कर पीटा

                                                                                                 साभार: Gulf News & News 18
कर्नाटक के बेलगावी में एक वीभत्स घटना सामने आई है। यहाँ वन्मुतारी गाँव में एक महिला को गाँव भर में नग्न कर घुमाया गया और उसे एक बिजली के खम्भे से बाँधा गया। इस मामले में 7 आरोपित गिरफ्तार हो गए हैं। महिला को इसलिए नंगा घुमाया गया और मारपीट की गई क्योंकि उसका बेटा एक लड़की को लेकर भाग गया था।

जानकारी के अनुसार, बेलगावी के वन्तामुरी गाँव में रहने वाले डुंडप्पा अशोक नाइक गाँव में रहने वाली प्रियंका बसप्पा नाइक के साथ भाग गया था। दोनों के बीच पहले से प्रेम सम्बन्ध था लेकिन प्रियंका के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। यह घटना 10-11 दिसम्बर की रात की बताई जा रही है। जिस दिन प्रियंका और अशोक ने यह कदम उठाया, उसी दिन प्रियंका की शादी थी। इस बात से गुस्सा होकर प्रियंका के परिजनों ने रात में अशोक की माँ को रात में उसके घर से निकाल लिया और मारा पीटा, इसके बाद उनको नंगा करके पूरे गाँव में घुमाया और फिर एक बिजली के खम्भे में बाँध कर पिटाई की।

बेलगावी में एक महिला के साथ यह वीभत्स घटना तब हुई जब घटना वाले गाँव से लगभग 28 किलोमीटर दूर ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जहाँ मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत राज्य के तमाम बड़े नेता और अधिकारी मौजूद है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सुबह 4 बजे जाकर महिला को छुड़ाया। महिला ने इस मामले में महिला को नग्न घुमाने, उसे पोल में बाँध कर मारने वाले 7 आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार किया है। घटना वाले गाँव में वर्तमान में माहौल तनावपूर्ण है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा है, “एक महिला को बेलगाम में नग्न करके घुमाया गया, पोल से बाँध कर मारा गया। यह घटना अमानवीय है। यह घटना समाज पर एक कलंक है। हमारी सरकार ऐसे कृत्यों को सहन नहीं करेगी। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएँ।”

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने मीडिया को बताया है कि मामले में पुलिस ने महिला को साड़ी उपलब्ध करवाई और 7 आरोपितों को पकड़ा। पुलिस ने मारपीट के कारण घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। राज्य के गृह मंत्री ने कहा है कि वह महिला से अस्पताल जाकर मिलेंगे।