Showing posts with label #Bulandshahr. Show all posts
Showing posts with label #Bulandshahr. Show all posts

राहुल गाँधी की यात्रा में शामिल कंटेनर मँगवाए, पर किराये के पैसे नहीं दिए, अब पुलिस से माँग रहे ‘न्याय’

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ट्रक कंटेनर भेजने वाले मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ियों के किराए का पैसा नहीं मिला है। इन ट्रक मालिकों का कई लाख रूपए यात्रा के कारण ट्रांसपोर्टर पर बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में मालिकों ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शिकायत भी पुलिस को दी है। उधर ट्रांसपोर्टर ने इस मामले में आरोप लगाया है कि गाड़ी मालिक इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं और उन्होंने उनका माल रोक रखा है।

दैनिक भास्कर की एक खबर के अनुसार, कुछ ट्रक ड्राइवरों की गाड़ियाँ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गईं थी। यह गाड़ियाँ दिल्ली के दो ट्रांसपोर्टर अनिल कौशिक और मनोज सिंह ने इन ट्रक मालिकों से ली थी। कौशिक बिहार बंगाल ट्रांसपोर्ट (दिल्ली) जबकि मनोज सिंह दिल्ली हरिद्वार ट्रांसपोर्ट के मालिक हैं।

उन्होंने इन पर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाले सफ़ेद कंटेनर लगवाए थे। यह गाड़ियाँ 20 दिसम्बर, 2023 को कांग्रेस यात्रा के लिए भेजी गई थीं। इन ट्रांसपोर्टर को गाड़ियाँ भेजने वाले मालिकों का आरोप है कि यात्रा खत्म होने के बाद भी उनकी गाड़ियों के किराए का पैसा नहीं दिया जा रहा है।

इन गाड़ी मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनका भुगतान रोका गया। भुगतान माँगने पर उनसे साफ़ बात नहीं की जा रही और उन्हें मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। उन्हें घर से उठवाने की बात कही जा रही है। आरोप है इन गाड़ी मालिकों ने मनोज सिंह और अनिल कौशिक के 22-25 स्पेशल कंटेनर भी रोक रखे हैं। मालिकों का कहना है कि वह कंटेनर तब देंगे जब उनका पैसा मिल जाएगा।

ऑपइंडिया ने इस मामले में बिहार बंगाल ट्रांसपोर्ट के मालिक अनिल कौशिक से भी बात की है। कौशिक ने बताया कि यह ड्राईवर बिना बात विवाद खड़ा कर रहे हैं। कौशिक ने कहा कि यह गाड़ियाँ उन्हें 1 जनवरी, 2024 को मिली थीं। इसके बाद इन्हें 2 महीने 22 दिन यात्रा में संचालित किया गया। गाड़ियों के भुगतान को लेकर कौशिक ने बताया कि वह हर 15 दिन पर हर गाड़ी का भुगतान कर देते हैं। इन गाड़ियों का भी 2 महीने का भुगतान हो गया है और 22 दिन का भुगतान बाकी है जो कि वह देने को भी तैयार हैं।

कौशिक ने आरोप लगाया कि गाड़ी मालिक पैसा ना मिलने के इस मामले में कांग्रेस को बिना वजह घसीट रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गाँधी की यात्रा में जाने वाले एक कंटेनर की कीमत लगभग 3 लाख रूपए है, इनमें AC जैसी सुविधाएँ हैं। ऐसे 22-25 कंटेनर इन गाड़ी मालिकों ने बुलंदशहर में रोके हुए हैं और वापस कौशिक के कहने पर फरीदाबाद नहीं ला रहे। कौशिक का कहना है कि उन्हें अपने कंटेनर वापस मिलते ही इन ड्राईवर का भुगतान हो जाएगा और वह उससे पहले भी भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन ड्राईवर उनकी बात नहीं सुन रहे।

इस मामले में कौशिक ने समझौते के लिए अपने सहयोगी मनोज को बुलंदशहर भेजा है। कौशिक ने धमकी देने के आरोप पर बताया है कि मालिकों के उनके कंटेनर और माल रोकने पर उन्होंने वापस लेने की बात कही थी। उन्होंने इस मामले में राजनीतिकरण और गाड़ी मालिकों पर गड़बड़ करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है और अन्य दलों के लिए भी इवेंट मैनेजमेंट भी करते हैं।

'35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता… बस चाकू बजाते जाओ': श्रद्धा मर्डर पर बुलंदशहर के राशिद खान

                                 गुस्सा आ जाए तो 36 टुकड़े कर देता है इंसान (वायरल वीडियो में राशिद खान)
श्रद्धा वाकर की निर्मम हत्या को अंजाम देने वाले आफताब पूनावाला से जहाँ पूरा देश नफरत कर रहा है। वहीं उसके समर्थन में भी कुछ लोग देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कट्टरपंथी व्यक्ति पत्रकार से बता रहा है कि अगर गुस्सा आ जाए तो इंसान 35 क्या, 36 टुकड़े भी कर देता है। उसकी भी अगर किसी से लड़ाई हो तो वो भी ऐसा कर सकता है।

वीडियो में सुन सकते हैं कि युवक इस बात को दोहराता है कि अगर आदमी का दिमाग खराब हो तो वो 35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता है। जब पत्रकार उससे पूछती है कि ये ट्रेनिंग कहाँ से मिलती है तो वो युवक कहता है कि इसमें ट्रेनिंग की क्या जरूरत। चाकू लो और यूँ ही बजाते चले जाओ।

पत्रकार युवक से कहती है कि लगता है आपको एक्सपीरियंस है। इस पर वो कहता है, “हाँ मुझे एक्सपीरियंस है। अगर मेरी किसी से लड़ाई हो तो मैं गाड़ दूँगा। यारी-दोस्ती में थोड़ी करूँगा पर ऐसा…जिससे लड़ाई होगी उससे ही।”

आफताब के घिनौने अपराध को जायज बताने वाले इस युवक का नाम राशिद खान है। सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप शेयर की जा रही है। इसमें वो आफताब की गलती मानने की जगह सामान्य होकर कह रहा है, “गलत किया या सही पर उसने कर दिए होंगे 35 टुकड़े। ज्यादा नहीं किए होंगे तो 35 कर दिए होंगे। दोनों की गलती रही होगी। एक चली गई। दूसरा भी चला जाएगा।” 

आफताब के समर्थन में उतरे राशिद खान की यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उसकी गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। लेकिन राशिद खान अकेला शख्स नहीं है जिसने खुलकर आफताब के अपराध को जायज ठहराकर श्रद्धा की हत्या का मजाक बनाया हो।

श्रद्धा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे मीम देखे गए थे जिसमें फ्रिज और आफताब की तस्वीर के साथ श्रद्धा की मौत का मखौल उड़ाया गया था। श्रद्धा की तस्वीर के साथ बीफ बर्गर को दिखाया गया था। वहीं हिंदू लड़कियों की तस्वीर के साथ फ्रिज दिखाकर कहा गया था कि ऐसे फ्रिज में कुछ भी आ सकता है कुछ भी।