Showing posts with label #Congress candidate. Show all posts
Showing posts with label #Congress candidate. Show all posts

बंगाल : मालदा में हिंसा फैलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और ISF सदस्य समेत 7 गिरफ्तार: AIMIM के मोफक्करुल से पूछताछ के बाद NIA की बड़ी कार्रवाई

      कांग्रेस प्रत्याशी सायम चौधरी(बाएँ) और ISF का पंचायत सदस्य गुलाम रब्बानी(दाएँ) (साभार: Facebook)
जबसे राहुल गाँधी ने 'मौहब्बत की दुकान' खोली है मौहब्बत की बजाए नफरत का सामान बिक रहा है। कुछ दिन पहले AI सम्मेलन में विदेशियों के सामने कपडे उतार प्रदर्शन करना और अब बंगाल चुनाव को प्रभावित करने दंगे करवाने में कांग्रेस प्रत्याक्षी की गिरफ़्तारी। पहले भी कई घटनाएं सामने आती रही हैं। गृह मंत्रालय को ऐसी जनता को गुमराह करने वाली दुकानों को सील कर देना चाहिए।  

पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को बंधक बनाकर हिंसा फैलाने वाले मामले NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। जाँच एजेंसी ने मामले में मोथाबाड़ी विधानसभा से कांग्रेस  उम्मीदवार सायम चौधरी समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें NIA ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट(ISF) का पंचायत सदस्य गुलाम रब्बानी भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सईम चौधरी और उनके सहयोगियों को मोथाबाड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शुरुआती जाँच के आधार पर ISF के ग्राम पंचायत सदस्य गुलाम रब्बानी को AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद गिरफ्तार किया गया। मोफक्करुल को बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया था। गुलाम रब्बानी को कोलकाता में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दरअसल, 01 अप्रैल 2026 को मालदा में SIR की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कथित तौर पर TMC और अन्य लोगों ने बंधक बनाकर रखा। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया कि भीड़ जुटाकर इलाके में हिंसा भी फैलाई गई। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और NIA को जाँच सौंपी।

 

असम : कांग्रेस उम्मीदवार ने कांग्रेस को बताया ‘गद्दार’, मतदान से पहले छोड़ी पार्टी: कहा- मियाँ लोगों का करती है तुष्टिकरण


आज परिवार के कारण कांग्रेस में ही फूट पड़ती जा रही है। लगता है कुछ समय बाद पार्टी में सिर्फ परिवार गुलामों का ही बोलबाला रहने वाला है। 2024 के बाद से जिस तेजी से लोग कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं कांग्रेस को जड़ से ख़त्म करने में लगे हैं। हकीकत यह है कि ब्रिटिश नागरिक द्वारा कांग्रेस का गठन आज़ादी के लिए नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम से भारतीयों का ध्यान भटकाने के लिए किया था, जिसे आज राहुल गाँधी द्वारा भारत विरोधियों से मेलजोल जाहिर कर रहा है।     

असम में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को मतदान से ठीक एक दिन पहले उदलगुरी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए और पार्टी को ‘गद्दार’ बताया है। मीडिया से बातचीत में दैमरी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया और उनकी बातों को नजरअंदाज किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेन ने कहा, “कांग्रेस एक गद्दार पार्टी है। उन्होंने मुझे ठगा है। टिकट देने के बाद भी उन्होंने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। मैंने कई बार फोन किया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।” दैमरी ने दावा किया कि उन्हें पार्टी नेताओं से कोई समर्थन या सहयोग नहीं मिला है।

इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस मियाँ समुदाय का तुष्टिकरण करती है।” गौरतलब है कि असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने हैं और मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।