Showing posts with label #Delhi CM. Show all posts
Showing posts with label #Delhi CM. Show all posts

केजरीवाल ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित शिखर सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हिंदी में संबोधित किया

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित सी-40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से हिंदी में संबोधित किया। इस दौरान दुनियाभर के देशों से पहुंचे महापौर को उन्होंने बताया कि दिल्ली में किस तरह प्रदूषण को कम करने में उन्हें सफलता मिली है। इसके साथ ही विश्व के अन्य शहरों के मेयर के साथ क्लीन एयर डिक्लेरेशन की घोषणा भी की है। इसमें पेरिस, लॉस एंजिल्स, कोपेनहेगन, बार्सिलोना और पोर्टलैंड के महापौर शामिल हुए।
इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए केजरीवाल को कोपेनहेगन जाना था। लेकिन, विदेश मंत्रलय से अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें दौरा रद करना पड़ा था। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इसे संबोधित किया। इसमें अलग-अलग चरण में उन्होंने अपनी बात रखी। इस बीच स्वच्छ हवा के लिए शहर के समाधान सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने साल में वायु प्रदूषण कम करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दुनिया को दी। साथ ही इसमें जनता से मिले सहयोग को भी विस्तार से बताया। यही नहीं भविष्य में प्रदूषण को काबू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दी।
केजरीवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह कोपेनहेगन जाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से नहीं पहुंच सके। उन्हें खुशी है कि सी-40 की तरफ से क्लीन एयर सिटी के तौर पर शामिल 35 शहरों में दिल्ली भी शामिल है। चार साल में दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी का नतीजा है कि दिल्ली में 25 फीसद प्रदूषण कम हो गया है। इससे पहले दिल्ली प्रदूषण से लड़ रही थी। इसके बाद उन्होंने ऑड-इवेन लागू किया। इससे सड़कों से आधे वाहन कम हो गए। डीजल वाहनों पर रोक लगाई, थर्मल और कोयला आधारित पावर प्लांट बंद कराए गए। इसके अलावा इंडस्ट्री को सीएनजी आधारित किया गया। इसके लिए उन्हें मुआवजा दिया गया। इससे औद्योगिक प्रदूषण में कमी आई। पहले दिल्ली में पावर कट होता था। दो साल में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया, 24 घंटे बिना कट के बिजली दी। इससे पांच लाख जनरेटर सेट बंद हुए हैं।
हरियाली का दायरा बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर हरियाली का दायरा बढ़ाया गया। वायु की गुणवत्ता मापने के लिए कई जगह मॉनीटरिंग सिस्टम लगाए गए। इसके अलावा दिल्ली सरकार के हर निर्णय में दो करोड़ जनता का पूरा साथ मिला। कई सख्त निर्णय भी लिए गए, लेकिन लोगों का पूरा साथ मिला।
सम्मेलन को इन्होंने भी किया संबोधित
पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो, लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी, कोपेनहेगन के मेयर फ्रैंक जेनसेन, बार्सिलोना के मेयर अदा कोलैयू, पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर,लीमा के मेयर जॉर्ज मुनोज वेल्स
दुनिया में बढ़ा भारत का मान
दिल्ली में प्रदूषण कम होने से शुक्रवार को पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के लोगों के सहयोग से कितना बड़ा बदलाव आया है।
दूसरे सत्र में ग्रेटा थनबर्ग पर की बात
केजरीवाल ने कान्फ्रेंस के दूसरे सत्र में कहा कि इसी वक्त दुनिया के एक और कोने में छोटी सी लड़की ग्रेटा थनबर्ग ने पूरी दुनिया में हंगामा खड़ा किया हुआ है। ग्रेटा थनबर्ग, जो बोल रही हैं, उससे पूरी दुनिया के लोग उसके समर्थन में खड़े होते जा रहे हैं। कई लोग ग्रेटा थनबर्ग के तरीके से असहमत हो सकते हैं। लेकिन, उनके मुद्दे से पूरी दुनिया उनसे जुड़ती रही है। उन्हें मिले समर्थन से जाहिर है कि पूरी दुनिया के लोग अब जलवायु परिवर्तन के ऊपर ठोस निर्णय की उम्मीद करते हैं।

अनुच्छेद 370 : मैं सरकार के इस फैसले का समर्थन करता हूं : अरविन्द केजरीवाल, दिल्ली मुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- उम्मीद है कि अब...केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं सरकार के इस फैसले का समर्थन करता हूं. अब हम उम्मीद करते हैं कि सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने के साथ-साथ विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने  इस बाबत एक ट्वीट भी किया. बता दें कि सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में धारा 370 को हटाने को लेकर प्रस्ताव दिया था. जिसपर बाद में राष्ट्रपति द्वारा मुहर लगा दी गई थी. इसके साथ ही उन्होंने दो अन्य बिल भी सदन में पेश किए.
We support the govt on its decisions on J & K. We hope this will bring peace and development in the state.
इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्‍य से धारा 370 खत्‍म किए जाने का विरोध किया और कहा, ''आज का दिन भारतीय लोकतंत्र का स्याह दिन है. अनुच्छेद 370 निरस्त करने का भारत सरकार का एकतरफा फैसला गैर कानूनी, असंवैधानिक है. जम्मू-कश्मीर में भारत संचालन बल बन जाएगा. अनुच्छेद 370 पर उठाया गया कदम उपमहाद्वीप के लिए विनाशकारी परिणाम लेकर आएगा, वे जम्मू-कश्मीर के लोगों को आतंकित कर इस क्षेत्र पर अधिकार चाहते हैं. भारत कश्मीर के साथ किये गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहा है.'
What did J&K get for acceding to India? Another partition along communal lines? Our special status isn’t a gift bestowed upon us. Its a right guaranteed by the same 🇮🇳 parliament. A contract entered into by J&K leadership & India. Today the very same contract has been violated
उधर जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने राज्‍य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा सरकार ने एकतरफा फैसला किया है. यह भरोसे पर पूरी तरह धोखा है.
Statement of Omar Abdullah, Vice-President of National Conference and former Chief Minister of Jammu & Kashmir, on revoking of Article 370 and other decisions announced by Government of India.
View image on Twitter
वहीं भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा कि आज का दिन काफी गौरवशाली दिन है. अंतत: जम्मू-कश्मीर को भारत में पूर्ण रूप से शामिल किए जाने की श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की इच्छाओं का सम्मान हुआ. जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 के हटाए जाने की घोषणा के बाद शिव सेना ने कहा है कि मुझे पूरा विश्‍वास है कि पीएम अखंड हिंदुस्‍तान का सपना पूरा करेंगे.
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्‍मू-कश्‍मीर पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में बड़ा ऐलान करते हुए जम्मू-क....

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन

Sheila Dikshit passes away latest news
आर.बी.एल.निगम 
शीला दीक्षित कांग्रेस का बड़ा नाम था। उनको गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता रहा था। शीला दीक्षित कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में शुमार थी जिनका संबंध राजीव गांधी से लेकर आज की कांग्रेस पीढ़ी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी बहुत मधुर था।
जीवन परिचय
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में एक खत्री परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा नई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने परास्नातक (एमए) इतिहास में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाऊस से की थी। शीला दीक्षित का विवाह विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। शीला दीक्षित के दो बच्चे हैं- संदीप दीक्षित और लतिका सैयद। शीला दीक्षित भी शादी के बाद अपने ससुर के साथ राजनीति में सक्रिय हो गई। 

राजनीतिक इंट्री
शीला दीक्षित ने राजनीति में कदम अपने ससुर की वजह से रखा था। शीला के पति विनोद दीक्षित के पिता उमा शंकर दीक्षित एक स्वतंत्रा सेनानी थे। उमा शंकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले थे। उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी के साथ आजादी के आंदोलन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। उमा शंकर दीक्षित कानपुर जिला कांग्रेस के सचिव थे। शीला दीक्षित भी शादी के बाद अपने ससुर के साथ राजनीति में सक्रिय हो गई।शीला दीक्षित की राजनीति में सक्रियता उस वक्त और ज्यादा बढ़ गई जब संजय गांधी कांग्रेस में युवाओं की फौज खड़ा चाहते थे।
Sheila Dikshit Diesशीला दीक्षित के कुशल प्रबंधन और दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि राजधानी में आज मेट्रो, सीएनजी वाहन, सिग्नेचर ब्रिज, बारापूला एलीवेटेड रोड समेत फ्लाईओवर व अंडरपास का जाल का बिछा है। बिजली का निजीकरण करने के साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों में विकास की शुरुआत का पूरा श्रेय शीला दीक्षित को जाता है। 
शीला अपने पीछे दिल्ली के विकास की अनगिनत निशानियां छोड़ गई हैं। कहा जा सकता है कि मौजूदा दिल्ली की कल्पना शीला दीक्षित के बिना नहीं हो सकती।
शीला दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री(तत्कालीन मुख्य महानगर पार्षद) प्रो विजय कुमार मल्होत्रा और मदन लाल खुराना द्वारा दिल्ली के विकास के श्रीगणेश को रोका नहीं, बल्कि उसे और तेजी देकर, दिल्ली का नक्शा ही बदल दिया।  
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi’s development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti.
View image on Twitter
Former PM Manmohan Singh: I'm shocked to hear the sudden passing away of Smt . In her death the country has lost a dedicated Congress leader of the masses. People of Delhi will always remember her contribution to Delhi's development during her tenure as CM for 3 terms
View image on Twitter
एलिवेटेड रोड तैयार करवाने में दिखाया प्रशासनिक कौशल

दिल्ली सचिवालय में अरविंद केजरीवाल पर फेंका मिर्ची पाउडर, टूटा चश्मा, आरोपी हिरासत में

Chilli Powder attack on Kejriwalदिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया है। जिस आदमी ने ऐसा किया है, उसकी पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। केजरीवाल जब लंच के लिए जा रहे थे, तभी उन पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया है। संदिग्ध को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
40 साल का अनिल कुमार शर्मा नारायण से है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार शर्मा विजिटर एरिया में मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहा था और जैसे ही केजरीवाल उसकी तरफ आए उसने हमला कर दिया। अनिल सिगरेट के पैकेट में मिर्च पाउडर छिपाकर लाया था। ये हमला दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर किया गया।शख्स ने केजरीवाल के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने उसे रोका, और इसी प्रक्रिया में उनका चश्मा गिरकर टूट गया। इसके बाद शख्स ने उन पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।
इस बीच, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती ने प्रतिक्रिया दी है। भारती ने इस हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भारती ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा है। आप नेता ने कहा कि यह 2019 में होने वाली हार की बौखलाहट है। 
चुने हुए मुख्यमंत्री पर सचिवालय के अंदर दिल्ली में मिर्ची पाउडर से हमला जब की कानून व्यवस्था की दिल्ली में पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की की है। प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।ये मिर्च पाउडर न होकर गोली भी हो सकती थी।2019 में होने वाली हार की बौखलाहट है?
आम आदमी पार्टी ने इसे 'अरविंद केजरीवाल पर खतरनाक हमला' कहा है और इसे दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा में चूक बताया है। पार्टी ने कहा है कि यहां तक कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। हमलावर ने सभी सुरक्षा बाधाओं और यहां तक कि स्कैनरों को पार किया लेकिन मिर्च पाउडर का पता नहीं चला।
. @ArvindKejriwal जी काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती, अगर काम किया होता तो इस नोटंकी की जरूरत नही पड़ती और हां ट्वीट कर देना "मोदी जी ने मिर्ची देकर भेजा है" ।
वहीं बीजेपी ने इसको 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही ये हमला कराया है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया, 'चाहे 13 का दिल्ली चुनाव हो,14 का लोकसभा चुनाव हो, 15 का दिल्ली चुनाव हो, 17 का पंजाब चुनाव हो हर चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल पर हमले क्यों चालू हो जाते है, केजरीवाल जी सबको माफ कर देते है और हमलावर का 2 महीने में हृदय परिवर्तन हो जाता है और वो आप में शामिल क्यों हो जाता है?' उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती, अगर काम किया होता तो इस नोटंकी की जरूरत नही पड़ती और हां ट्वीट कर देना 'मोदी जी ने मिर्ची देकर भेजा है'।