Showing posts with label Chilli Powder attack on Delhi CM Arvind Kejriwal. Show all posts
Showing posts with label Chilli Powder attack on Delhi CM Arvind Kejriwal. Show all posts

TV महिला पत्रकार पर सोमनाथ भारती ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

Somnath Bhartiआम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला पत्रकार पर अभद्र और चारित्रिक टिप्पणी करने के लिए नोएडा में एफआईआर दर्ज हो गई है। सोमनाथ भारती के आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत महिला का अपमान करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। नवंबर 20 को सोमनाथ भारत ने एक न्यूज चैनल पर बातचीत करते हुए महिला एंकर से बदतमीजी की।
दरअसल, नवंबर 20 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय में एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंकने की कोशिश की थी। इसी संबंध में सोमनाथ भारती चैनल पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला टीवी पत्रकार से अभद्र तरीके से बात की और आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा, 'बेहद शर्मनाक अरविंद केजरीवाल, तो ये है चरित्र आपके साथी का। आम आदमी पार्टी का ये महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जग जाहिर हो गया है...आप के साथी गुंडे, आप के  साथी बलात्कारी, आप के साथी भ्रष्टाचारी, आप के साथी हवाला कारोबारी, अब आपको महिलाओं की आह ही मारेगी।'

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

FIR registered against Somnath Bharti - A habitual offender

u/s 504, 509 IPC for insulting & outraging the modesty of a woman journalist

महिला पत्रकार पर चारित्रिक टिप्पणी व धंधा करने के लिए टीवी पर बोलने के लिए सोमनाथ भारती पर FIR दर्ज - महिला थाना नोएडा
बीजेपी ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीबाल पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'स्वाति मालीवाल जी कहां हैं आप, क्यों चुप हैं आप अभी तक? क्या महिला सुरक्षा और सम्मान की बातें सिर्फ दिखावे और राजनीति के लिए करती हैं आप? क्या सोमनाथ भारती की ये अभद्र भाषा आपको स्वीकरणीय है? कब धरने पर बैठ रही हैं आप सोमनाथ भारती के खिलाफ, जनता देखना चाहती है।' 
एक महिला होकर दूसरी महिला पर हुऐ अभद्र व्यवहार के प्रति कब तक मौन धारण करेंगी स्वाति जी ? हर बात पर ट्वीट करने वाले केजरीवाल भी चुप हैं। ये दर्शता है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी कितनी बड़ी महिला विरोधी है। स्वाति जी कृपया अब महिला हितेषी होने का दिखावा बंद करें।@ManojTiwariMP
अवलोकन करें:--
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया है। जि....

इससे पहले 10 सितंबर 2015 को, भारती को घरेलू दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका लंबे समय तक उत्पीड़न किया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ एक गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और अंत में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 29 सितंबर 2015 को देर रात द्वारका पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। भारती को बाद में सशर्त जमानत मिली।

दिल्ली सचिवालय में अरविंद केजरीवाल पर फेंका मिर्ची पाउडर, टूटा चश्मा, आरोपी हिरासत में

Chilli Powder attack on Kejriwalदिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया है। जिस आदमी ने ऐसा किया है, उसकी पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। केजरीवाल जब लंच के लिए जा रहे थे, तभी उन पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया है। संदिग्ध को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
40 साल का अनिल कुमार शर्मा नारायण से है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार शर्मा विजिटर एरिया में मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहा था और जैसे ही केजरीवाल उसकी तरफ आए उसने हमला कर दिया। अनिल सिगरेट के पैकेट में मिर्च पाउडर छिपाकर लाया था। ये हमला दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर किया गया।शख्स ने केजरीवाल के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने उसे रोका, और इसी प्रक्रिया में उनका चश्मा गिरकर टूट गया। इसके बाद शख्स ने उन पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।
इस बीच, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती ने प्रतिक्रिया दी है। भारती ने इस हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भारती ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा है। आप नेता ने कहा कि यह 2019 में होने वाली हार की बौखलाहट है। 
चुने हुए मुख्यमंत्री पर सचिवालय के अंदर दिल्ली में मिर्ची पाउडर से हमला जब की कानून व्यवस्था की दिल्ली में पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की की है। प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।ये मिर्च पाउडर न होकर गोली भी हो सकती थी।2019 में होने वाली हार की बौखलाहट है?
आम आदमी पार्टी ने इसे 'अरविंद केजरीवाल पर खतरनाक हमला' कहा है और इसे दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा में चूक बताया है। पार्टी ने कहा है कि यहां तक कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। हमलावर ने सभी सुरक्षा बाधाओं और यहां तक कि स्कैनरों को पार किया लेकिन मिर्च पाउडर का पता नहीं चला।
. @ArvindKejriwal जी काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती, अगर काम किया होता तो इस नोटंकी की जरूरत नही पड़ती और हां ट्वीट कर देना "मोदी जी ने मिर्ची देकर भेजा है" ।
वहीं बीजेपी ने इसको 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही ये हमला कराया है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया, 'चाहे 13 का दिल्ली चुनाव हो,14 का लोकसभा चुनाव हो, 15 का दिल्ली चुनाव हो, 17 का पंजाब चुनाव हो हर चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल पर हमले क्यों चालू हो जाते है, केजरीवाल जी सबको माफ कर देते है और हमलावर का 2 महीने में हृदय परिवर्तन हो जाता है और वो आप में शामिल क्यों हो जाता है?' उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती, अगर काम किया होता तो इस नोटंकी की जरूरत नही पड़ती और हां ट्वीट कर देना 'मोदी जी ने मिर्ची देकर भेजा है'।