Showing posts with label somnath bharati. Show all posts
Showing posts with label somnath bharati. Show all posts

सोमनाथ पर स्याही फेंकने वाले को कांग्रेस विधायक ने 51000 रूपए की माला पहनाकर किया सम्मानित


                                        सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को किया गया सम्मानित
आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक सोमनाथ भारती पर हुई कार्रवाई को रायबरेली से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने सही ठहराया है। इसको लेकर वो योगी सरकार के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अपशब्दों व विवादित बयान के मामले में सोमनाथ भारती पर रासुका व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

इसके साथ ही राकेश सिंह ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह को 51 हजार रुपए और माला पहना कर सम्मानित भी किया है। इस कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा –

“कल हमारे प्रदेश के देवतुल्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर दिल्ली के आम आदमी पार्टी के पूर्व न्याय मंत्री ने अभद्र टिप्पणी की थी और उसका जवाब जितेंद्र ने उनके मुँह पर कालिख पोतकर बहुत अच्छे से दिया। इसीलिए मैंने सोचा कि इसको 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाए। इसने रायबरेली का, पूरे हिन्दू समाज का सम्मान बचाया। ऐसे ईमानदार और कर्मठ मुख्यमंत्री के साथ जो उन्होंने अभद्रता की थी, उसका उनको फल मिल गया।”

रायबरेली सदर के गेस्ट हाऊस में जनवरी 11, 2021 को उस समय हंगामा हो गया जब दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के ऊपर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ का विरोध का सामना करना पड़ा। हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक जितेंद्र ने विधायक के ऊपर काली स्याही फेंकने को लेकर भी हंगामा हो गया।  

इस बात को लेकर विधायक और पुलिस में एक दूसरे को देखने की धमकी देने लगे। विधायक सोमनाथ भारती ने कोतवाल से उनकी वर्दी उतरवाने तक की बात कही थी। इस बात को लेकर जनवरी 12, 2021 को कांग्रेस के हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते नजर आए और उन पर उन्होंने AAP विधायक पर देशद्रोह जैसे मुकदमा लगाने की भी बात कही है।

राकेश सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को बोले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसा ईमानदार और पूजनीय मुख्यमंत्री शायद ही किसी प्रदेश में होगा और AAP पार्टी के विधायक, जिसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भर्त्सना की अपशब्दों का प्रयोग किया ऐसे विधायक के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करें और देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की जगह जगह पूजा होती है। वह लोग उनको भगवान की तरह पूजते हैं। 

उन्होंने कहा कि इतना ईमानदार और कर्मठ और पूजनीय आज तक उत्तर प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नही हुआ है ना आगे होगा। यह पूछे जाने पर कि वो कांग्रेस के विधायक हैं और कांग्रेस लगातार भाजपा का विरोध करती है और वो बीजेपी के मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं, इस पर उनका कहना था, “मैं कांग्रेस का विधायक बना हूँ 40 साल के बाद। मैं जन्म से हिंदू और हिंदुस्तानी हूँ। सीएम योगी और मेरे विचार मिलते हैं, इसलिए मैं उनका समर्थन करता हूँ। उनसे ज्यादा ईमानदार कांग्रेस में एक भी नेता नहीं है, जितना योगी आदित्यनाथ हैं।”

अवलोकन करें:-

‘योगी की मौत सुनिश्चित’ – बीवी को कुत्ते से कटवाने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती के बोल

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘योगी की मौत सुनिश्चित’ – बीवी को कुत्ते से कटवाने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती के बोल
जब कोई बन्दर अपने सिर पर चमेली का 

यह और कोई नहीं यह कांग्रेस के विधायक राकेश सिंह का कहना है,जो कि रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई भी हैं जबकि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में है और वर्तमान में हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह भाजपा का पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। इससे यह भी लग रहा है कांग्रेस के विधायक अपनी ही पार्टी के का विरोध कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के योगी की तारीफ कर रहे हैं।

सिख दंगे पर प्रस्ताव: वापस लिया जाए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 'भारत रत्न' : दिल्ली विधानसभा में आप विधायक

Jarnail Singh
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत में सोनिया गाँधी की सलाहकार परिषद् के रहे सदस्यों द्वारा गठित आम आदमी पार्टी भी लगता है, मोदी के इस अभियान में सम्मिलित हो गयी है। 
दिल्ली के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 में सिख विरोधी दंगे भड़काने के आरोप में दोषी सिद्ध होते ही आप पार्टी में कांग्रेस के विरुद्ध आवाज़ बुलंद होनी स्वाभाविक है। 
यही कारण है कि आम आदमी पार्टी में इन दिनों राजीव गांधी को लेकर विरोधी स्वर सुनाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के एक विधायक का कहना है कि राजीव गांधी से उनका भारत रत्न पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए। इसके पीछे की वजह साल 1984 में हुआ सिखों का कत्लेआम बताई जा रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक दिसम्बर 21 को दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लिए जाने संबंधी प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पारित भी हो गया। 
इस प्रस्ताव को आम आदमी पार्टी के विधायक जनरैल सिंह ने विधानसभा में पेश किया। खबरों के अनुसार यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया है। प्रस्ताव में यह बात कही गई कि दिल्ली सरकार की ओर से गृह मंत्रालय को कड़े शब्दों में यह लिख कर दिया जाना चाहिए कि राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास के सबसे भयानक जनसंहार के पीड़ितों के परिवार और उनके अपने न्याय से वंचित हैं।’View image on Twitter
View image on Twitter
Jarnail Singh,AAP MLA: Delhi Assembly today declared 1984 anti-Sikh riots as worst genocide in the history of India’s national capital. In a resolution that has been passed today we have demanded from the Centre that Bharat Ratna should be withdrawn from Former PM Rajiv Gandhi.
राजीव गांधी की मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद देश की बागडोर राजीव गांधी के हाथ में आई थी। इस दौरान हुए दंगों में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में देश भर में मारे गए थे। साल 1991 में राजीव गांधी को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था।
 'आप' विधायक जनरैल सिंह ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा ने साल 1984 के सिख विरोधी दंगे को राजधानी के इतिहास का सबसे बर्बर नरसंहार करार दिया है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न पुरस्कार वापस ले।'
Lines about Late Rajiv Gandhi were not part of resolution placed before house and distributed to the members.
One MLA in his handwriting proposed an addition/amendment about Late Rajiv Gandhi.
Amendments cannot be passed in this manner.
आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि फिलहाल राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने संबंधी प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। एक विधायक की ओर से प्रस्ताव में इस बात को शामिल किए जाने के लिए कहा गया था लेकिन यह संशोधन इस तरह पास नहीं किया जा सकता है।
प्रस्ताव के अनुसार राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की मौत के बाद विवादित बयान देकर सिख दंगों को भड़काया था। इसके बाद AAP के विधायक ने मीडिया से बात कर इसकी पुष्टि भी की थी। जरनैल सिंह ने कहा था, 'राजीव गांधी के खिलाफ इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दिल्ली सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) से मांग करती है कि केंद्र सरकार राजीव गांधी को दिए गए अवार्ड को वापस ले, क्योंकि यह भारत के इतिहास में सबसे खराब "नरसंहार" था। इसके पीड़ितों के परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है और इसे बार-बार टाल दिया जाता है। बता दें कि 1991 में राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।' 
Related imageप्रस्ताव का विरोध करने पर विधायिका अलका लाम्बा निष्कासित 
अलका लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिये गये ‘भारत रत्न’ सम्मान को वापस लेने की मांग संबंधी विधानसभा में पेश कथित प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफ़ा देने जा रही हैं। टाइम्स नाउ से बात करते हुए चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने कहा, 'मैं पार्टी के प्रस्ताव से सहमत नहीं थी, इसलिए यह ने यह निर्णय लिया। पार्टी बैक फुट पर थी। मैं इस बात के लिए सहमत नहीं थी कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाए। मैं अपने स्टैंड पर कायम रहूंगी चाहे इसका मुझे कोई भी परिणाम भुगतना पड़े।'
अलका लांबा ने आगे कहा, 'केजरीवाल चाहते थे कि मैं इस्तीफा दूं। मैं उनकी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीती थी, इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं।' यहीं नहीं अलका ने ट्वीट कर भी कहा, 'आज दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए, मुझे मेरे भाषण में इसका समर्थन करने के लिये कहा गया, जो मुझे मंजूर नहीं था, मैंने सदन से वॉकआउट किया। अब इसकी जो सजा मिलेगी मैं उसके लिये तैयार हूं।’View image on Twitter
View image on Twitter
आज @DelhiAssembly में प्रस्ताव लाया गया की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिये,
मुझे मेरे भाषण में इसका समर्थन करने को कहा गया,जो मुझे मंजूर नही था,मैंने सदन से वॉक आउट किया।
अब इसकी जो सज़ा मिलेगी,मैं उसके लिये तैयार हूँ।
इससे पहले लांबा ने पीटीआई से कहा कि किसी व्यक्ति को किसी एक कार्य के लिये भारत रत्न नहीं मिलता है। देश के लिए जीवन पर्यन्त उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाता है। इसलिए किसी एक वजह से भारत रत्न वापस लेने की बात का समर्थन करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा, 'राजीव जी ने देश के लिए क़ुर्बानी दी है, इस बात को नहीं भुलाया जा सकता है।' 
आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि फिलहाल राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने संबंधी प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। एक विधायक की ओर से प्रस्ताव में इस बात को शामिल किए जाने के लिए कहा गया था लेकिन यह संशोधन इस तरह पास नहीं किया जा सकता है।

Related imageआप में घमासान, अलका लांबा की छुट्टी के साथ सोमनाथ भारती भी हटाए गए

आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पारित होने के बाद,अब एक नया मोड़ सामने आया है। AAP की विधायक अलका लांबा की पार्टी से छुट्टी कर दी गई है। वहीं सोमनाथ भारती को भी प्रवक्ताओं के पैनल से हटा दिया गया है। जबकि विधायक जरनैल सिंह पर भी कार्रवाई करने किए जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अलका इस प्रस्ताव के खिलाफ थीं और नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग की जाए।
वहीं सोमनाथ भारती कुछ अलग ही कहते नजर आ रहे हैं। सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा कोई बिल विधानसभा में पारित ही नहीं हुआ। हालांकि वह यह मानते हैं कि इसकी पेशकश उन्होंने की थी, लेकिन उनके अनुसार यह प्रस्ताव का मूल हिस्सा नहीं बनी, न इसपर कोई वोटिंग हुई।
सोमनाथ भारती ने लिखा, 'लेजिसलेटिव प्रोसेस में किसी भी प्रस्ताव पर हर विधायक अपने विचार को रखते हुए मूल प्रस्ताव में अपने विचार को जोड़ने की मांग या प्रस्ताव से किसी लाइन के साथ राजी ना होते हुए उसे प्रस्ताव से हटाने की मांग रख सकता है, लेकिन जब तक उस विधायक का जोड़ने घटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती तब तक वह मूल प्रस्ताव का हिस्सा नहीं बनता है। मेरा सुझाव सदन में माननीय अध्यक्ष महोदय ने वोटिंग के लिए रखा ही नहीं तो उस पर वोट कहां से होती इसी कारण मेरा सुझाव मूल प्रस्ताव का हिस्सा बना ही नहीं।'
लेकिन जब तक उस विधायक का जोड़ने घटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती तब तक वह मूल प्रस्ताव का हिस्सा नहीं बनता है। मेरा सुझाव सदन में माननीय अध्यक्ष महोदय ने वोटिंग के लिए रखा ही नहीं तो उस पर वोट कहां से होती इसी कारण मेरा सुझाव मूल प्रस्ताव का हिस्सा बना ही नहीं।...2/2
विवाद कॉपी को लेकर है और मामला सामने आने के बाद AAP इस मामले से खुद को दूर करने का ठिकाना ढ़ुंढ़ रही है। इन दो विधायकों के अलग-अलग बयान के बाद से यह तो पता चल गया है कि AAP में आपस में ही राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग को लेकर मतभेद हैं। अलका द्वारा अपलोड किए गए प्रस्ताव की कॉपी में साफ-साफ इसको पास होने को लेकर लिखा गया है, जबकि सोमनाथ भारती इससे इनकार कर रहे हैं। AAP विधायक सौरभ भारद्वाज भी सोमनाथ भारती से सहमत दिख रहे हैं। भारद्वाज ने कहा है कि एक विधायक ने खुद से इसमें यह बात लिख दी, जबकि यह  मूल प्रस्ताव का हिस्सा थी ही नहीं।

TV महिला पत्रकार पर सोमनाथ भारती ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

Somnath Bhartiआम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला पत्रकार पर अभद्र और चारित्रिक टिप्पणी करने के लिए नोएडा में एफआईआर दर्ज हो गई है। सोमनाथ भारती के आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत महिला का अपमान करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। नवंबर 20 को सोमनाथ भारत ने एक न्यूज चैनल पर बातचीत करते हुए महिला एंकर से बदतमीजी की।
दरअसल, नवंबर 20 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय में एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंकने की कोशिश की थी। इसी संबंध में सोमनाथ भारती चैनल पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला टीवी पत्रकार से अभद्र तरीके से बात की और आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा, 'बेहद शर्मनाक अरविंद केजरीवाल, तो ये है चरित्र आपके साथी का। आम आदमी पार्टी का ये महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जग जाहिर हो गया है...आप के साथी गुंडे, आप के  साथी बलात्कारी, आप के साथी भ्रष्टाचारी, आप के साथी हवाला कारोबारी, अब आपको महिलाओं की आह ही मारेगी।'

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

FIR registered against Somnath Bharti - A habitual offender

u/s 504, 509 IPC for insulting & outraging the modesty of a woman journalist

महिला पत्रकार पर चारित्रिक टिप्पणी व धंधा करने के लिए टीवी पर बोलने के लिए सोमनाथ भारती पर FIR दर्ज - महिला थाना नोएडा
बीजेपी ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीबाल पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'स्वाति मालीवाल जी कहां हैं आप, क्यों चुप हैं आप अभी तक? क्या महिला सुरक्षा और सम्मान की बातें सिर्फ दिखावे और राजनीति के लिए करती हैं आप? क्या सोमनाथ भारती की ये अभद्र भाषा आपको स्वीकरणीय है? कब धरने पर बैठ रही हैं आप सोमनाथ भारती के खिलाफ, जनता देखना चाहती है।' 
एक महिला होकर दूसरी महिला पर हुऐ अभद्र व्यवहार के प्रति कब तक मौन धारण करेंगी स्वाति जी ? हर बात पर ट्वीट करने वाले केजरीवाल भी चुप हैं। ये दर्शता है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी कितनी बड़ी महिला विरोधी है। स्वाति जी कृपया अब महिला हितेषी होने का दिखावा बंद करें।@ManojTiwariMP
अवलोकन करें:--
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया है। जि....

इससे पहले 10 सितंबर 2015 को, भारती को घरेलू दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका लंबे समय तक उत्पीड़न किया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ एक गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और अंत में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 29 सितंबर 2015 को देर रात द्वारका पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। भारती को बाद में सशर्त जमानत मिली।