Showing posts with label #Farrukhabad. Show all posts
Showing posts with label #Farrukhabad. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ट्रेन पलटाने के लिए ट्रैक पर रख दिया लकड़ी का लट्ठा, 2 गिरफ्तारों में ‘किसान नेता’ देव सिंह राजपूत भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कमलेश कुमार का बेटा भी

गिरफ्तार आरोपित देव सिंह और मोंटी (बाएँ) और इंजन में फंसा लकड़ी का टुकड़ा (दाएँ) (चित्र साभार; TOI & SachinguptaUP)
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ट्रेन की पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक एक किसान नेता का बेटा है। इनकी इस कारस्तानी से एक रेल दुर्घटना होते-होते बची थी। इन दोनों की गिरफ्तारी तब हुई है, जब हाल ही में एक पाकिस्तानी आतंकी ने भारत के भीतर ट्रेनों को पलटाने के मंसूबों पर बात की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है और कहा है कि यह गंभीर चलन है।
1965 इंडो-पाक के दौरान चर्चित गायक मौ रफ़ी का एक गैर फ़िल्मी गीत "कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से ..." उस समय ही चर्चित नहीं था, आज 59 वर्षों बाद भी याद आ रहा है। देश के दुश्मनों से लड़ना आसान है, लेकिन घर में छिपे गद्दारों से बहुत मुश्किल।   

फर्रुखाबाद पुलिस ने रेल पटरी पर लकड़ी रखने वाले दो युवक देव सिंह राजपूत और मोंटी कश्यप को गिरफ्तार किया है। इनमें से देव सिंह राजपूत भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नेता कमलेश कुमार का बेटा है। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह प्रसिद्धि पाने के लिए लकड़ी रख ट्रेन पलटना चाहते थे।

दोनों ने 24 अगस्त, 2024 की रात को कासगंज-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर लड़की का बोटा डाला था। इन दोनों ने शराब के नशे में यह काम किया था। बताया गया कि फर्रुखाबाद के भटासा हालत के पास इन्होने यह बोटा डाला था। यहाँ पर पहले आम के कुछ पेड़ गिरे थे, जिनकी लड़की यहीं पड़ी थी। इसी में एक बड़ा टुकड़ा उठा कर इन दोनों ने पटरी पर डाल दिया था।

इसके कुछ ही देर के बाद यहाँ से एक रेलगाड़ी भी गुजरी। इस रेलगाड़ी के इंजन में यह लकड़ी का टुकडा टकरा के फंस गया था। लोको पायलट ने ट्रेन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। इसके बाद इंजन से इसे निकाल कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया था। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बचा था क्योंकि इस रेलगाड़ी में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की जाँच चालू की थी। जाँच में सामने आया था कि अरियारा गाँव के निवासी इन दोनों युवकों का यह कारनामा है। इन दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यह प्रसिद्धि पाने के लिए ट्रेन पलटना चाहते थे और जब ऐसा नहीं हुआ तो यह दिल्ली भागने वाले थे। हालाँकि, यह पहले ही गिरफ्त में आ गए।

 यह साजिश ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तानी आतंकी फरहतुल्लाह गोरी ने अपने स्लीपर सेल से ट्रेनों को निशाना बनाने को कहा है। फरहतुल्लाह गोरी ने एक वीडियो जारी करके भारत में ट्रेनों को पलटने के लिए प्रेशर कुकर बम और अन्य तरीके अपनाने को कहा है। गोरी ने ट्रेनों के अलावा पेट्रोलियम पाइपलाइनों को निशाना बनाने को भी कहा है।

उसके बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। रेल मंत्रालय भी ऐसी घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और जाँच भी कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है, हम हर घटना की विस्तृत जाँच कर रहे हैं। कई घटनाओं में एक चिंताजनक चलन दिख रहा है। रेलवे कोई आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं है। रेलवे और रक्षा ऐसी संस्था हैं जो राजनीति के ऊपर हैं। इसमें कहीं पर कोई भी नकारात्मक घटना होती है तो इस पर सरकार, विपक्ष और मीडिया को साथ आना चाहिए। हम रेलवे को सामान्यतः चलाने का प्रयास कर रहे हैं।”

अवलोकन करें : -

ट्रेन-पुलिस-हिंदू नेताओं को करो टारगेट ; रेलवे ट्रैक पर कहीं पत्थर, कहीं सरिया… संयोग नहीं है ये:

फर्रुखाबाद के अलावा अलीगढ़ और राजस्थान में भी रेल पटरियों पर सीमेंट के ब्लॉक और पहिया रखने की घटनाएँ सामने आई थीं। राजस्थान में वन्दे भारत ट्रेन पलटने की साजिश की जा रही थी। वहीं अलीगढ़ वाले मामले में अहसान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

‘खामोशी के साथ वोट जिहाद करो’: सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम उमर ने मुस्लिमों को बताया एजेंडा

मारिया आलम (बाएँ) और सलमान खुर्शीद (दाएँ) (चित्र साभार: Bhaskar & Aqib Farrukhabadi/YT)
जिस तरह कांग्रेस और मुस्लिम कट्टरपंथी मुसलमानों से एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने की बात कर रहे हैं तो उन हिन्दुओं को भी आंखें खोलनी चाहिए और रहे वह भी पार्टी में लेकिन वोट बीजेपी के लिए करें। सेकुलरिज्म का यही तकाजा है। सेकुलरिज्म एक तरफ़ा नहीं चल सकता। इस छद्दम सेकुलरिज्म का मूल नाश हिन्दुओं को भी एकजुट होना पड़ेगा। जितना हिन्दू एकजुट होगा देश से छद्दम सेकुलरिज्म अपने आप दफ़न हो जाएगा। कांग्रेस और INDI गठबंधन की वापसी देश को दोबारा इस्लामिक आतंकवाद के हवाले कर देगी, जैसाकि आज(अप्रैल 30) को दिल्ली में लगे आतंकवादियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के फोटो लगाकर आतंकवादियों की रिहाई के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की गयी है, वैसे दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टरों को हटा दिया है। लेकिन संकेत दे दिया कि इस्लामिक आतंकवाद को जीवित करने के लिए इस INDI गठबंधन को वोट देश के लिए भारी पड़ जाएगा। 

बंगाल में देखो क्या हो रहा है, अप्रैल 30 News18 पर जनता को धमकाते समाचार दिखाया। TMC बीजेपी को वोट न देने के लिए धमका रही है कि 'अगर बीजेपी को वोट दिया तुम्हारा पानी बंद कर देंगे।'  

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम उमर ने लोकसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ करने की अपील की है। उन्होंने यह अपील फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए की है। मारिया के इस बयान के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी मंच पर मौजूद थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रहा है।

फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव के लिए आयोजित की गई एक जनसभा में मारिया आलम उमर ने कहा, “अगर हम अब भी एक नहीं हुए तो समझ लेना कि यहाँ से हमारा नामोनिशान मिटाने के लिए जो सरकार कोशिश कर रही है, उसको कामयाब करने का काम करोगे। इसीलिए अकलमंदी के साथ, बहुत खामोशी के साथ एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो, क्योंकि हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं।”

मारिया आलम उमर ने कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म आती है कि कुछ मुसलमान भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत का समर्थन कर रहे हैं। मारिया आलम के इस बयान के दौरान मंच पर सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद भी मौजूद थीं। यह सभा सपा-कांग्रेस की एकजुटता दिखाने के लिए की गई थी। बताया गया कि जहाँ यह जनसभा आयोजित हुई, वह अल्पसंख्यक बहुल इलाका है।

सलमान खुर्शीद ने इस सभा में कहा कि उन्हें अलीगढ़, कानपुर और अन्य क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने फर्रुखाबाद के चलते इससे मना कर दिया। सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा के बुरे दिन आने वाले हैं।

सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से सांसद रह चुके हैं लेकिन गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में चली गई। वह इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस को मिलने वाली सीटों में फर्रुखाबाद शामिल नहीं थी। उन्होंने इसको लेकर नाराजगी भी जताई थी।

अवलोकन करें :-

दिल्ली में लगे पोस्टर में आतंकी यासीन मलिक के साथ पूर्व PM मनमोहन सिंह… अपील- कांग्रेस को करें वो

मारिया आलम उमर के वोट जिहाद के बयान से पहले उनके चाचा खुर्शीद भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। सलमान खुर्शीद ने दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों को लेकर कहा था कि यहाँ कि तस्वीरें देख कांग्रेस मुखिया सोनिया गाँधी की आँखों में आंसू थे। उन्होंने सोनिया गाँधी को पूरे देश की माँ भी बता दिया था।