Showing posts with label #India Pakistan Tension. Show all posts
Showing posts with label #India Pakistan Tension. Show all posts

अगर नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बने तो शांति वार्ता के लिये बेहतर रहेगा: इमरान खान

IMRAN KHAN ON LOK SABHA ELECTIONS 2019पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। इमरान खान ने कहा है कि अगर इस चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत होती है तो दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की बेहतर उम्मीद बन सकती है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस चुनाव में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की जीत होती है तो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के साथ कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से शांति वार्ता की उम्मीद ना के बराबर है बल्कि स्थित और भी भयावह हो जाएगी। 
विदेशी मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह भी कहा कि यदि विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्‍व में भारत में अगली सरकार बनती है तो दक्षिणपंथियों के भय की वजह से शायद वह कश्‍मीर के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं बढ़े 
बेंजामिन नेतन्‍याहू से तुलना
इमरान ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से करते हुए कहा कि उनकी राजनीति भय और राष्‍ट्रवाद की भावना पर आधारित है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कश्‍मीर को दिए विशेष अधिकारों (35-ए) को खत्‍म करने का वादा किया है इस पर टिप्‍पणी करते हुए इमरान ने कहा कि हो सकता है कि ये चुनावी नारा हो लेकिन ये बेहद चिंता की बात है 

कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने इतिहास को दोहराते हुए ये बात कही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में यदि नरेंद्र मोदी की जीत होती है तो एक भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ जाएगी।
इमरान खान ने उम्मीद जताई कि राइट विंग पार्टी बीजेपी अगर जीतती है को कश्मीर मुद्दा सुलझाने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि उन्होंने विदेशी पत्रकारों को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कही।
हालांकि यहां खान ने आगे हिंदू राष्ट्रवाद पर भी अपना निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ये सब देखूंगा जो आज इंडिया में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय काफी वर्षों पहले खुश और शांतिपूर्वक रहा करते थे लेकिन आज हिंदू राष्ट्रवाद के कारण उनकी स्थिति बेहद खराब है।
बीजेपी ने इस सप्ताह ही जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए एक नई घोषणा की है जिसके तहत राज्य के बाहरी लोगों को यहां आकर संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं है। पीएम इमरान खान आगे कहा कि कश्मीर एक राजनीतिक समस्या है जिसका सैन्य हल नहीं हो सकता है। बता दें कि इसी साल फरवरी में कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में 40 भारतीय सीआरपीएफ जवानों के शहीद हो जाने के बाद भारत-पाक रिश्ते एक बार फिर से तल्ख हो गए हैं। 
आतंकवाद
आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान के भीतर सभी आतंकी संगठनों को समाप्‍त करने के लिए संकल्‍पबद्ध है और इस कार्यक्रम में पाकिस्‍तान की सेना का पूरा समर्थन प्राप्‍त है इसके तहत उन संगठनों को भी समाप्‍त किया जाएगा तो कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी कोच्चि को बोल गए कराची

PM Modi speech in Jamnagar
आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्च 4 को बोलने में चूक हो गई और वह भूल से केरल के कोच्चि को पाकिस्तान का 'कराची' बोल गए लेकिन तत्काल उन्होंने यह कहते हुए अपनी गलती सुधारी कि इन दिनों उनके दिमाग में पाकिस्तान ही रहता है। ‘आयुष्मान भारत योजना’ की खूबियों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि इससे जामनगर के निवासियों को देश में कहीं भी इलाज कराने की सुविधा मिली, ऐसे में वह चाहे ‘कोलकाता’ हो या ‘कराची’। लेकिन उसी वक्त उन्होंने इसमें सुधार करते हुए कहा कि उनका मतलब कोच्चि था न कि कराची।
उन्होंने तुरत बात संभाली और कहा, ‘कराची नहीं, कोच्चि। आजकल मेरे दिमाग में पड़ोसी देश का ही ख्याल रहता है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह (पाकिस्तान में हवाई हमला) भी जरूरी था। क्या वह किया जाना चाहिए था या नहीं?’ इस पर भीड़ ने ‘हां’ में जवाब दिया। मोदी यहां गुरू गोविंद सिंह अस्पताल में 750 बिस्तरों वाले एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने सभा में कहा, ‘आयुष्मान भारत के तहत यदि जामनगर का कोई बाशिंदा भोपाल गया हो और वहां बीमार पड़ जाए तो उसे इलाज के लिए जामनगर लौटने की जरूरत नहीं है। यदि वह अपना (आयुष्मान भारत) लाभार्थी कार्ड दिखाता है तो उसे कोलकाता और यहां तक कि कराची में भी मुफ्त उपचार मिलेगा।’
पीएम मोदी ने सोमवार को उनके उस बयान पर सवाल खड़े करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान होने से पाकिस्तान के साथ 27 फरवरी को विमानों के बीच लड़ाई के दौरान आईएएफ को अधिक मारक क्षमता मिल जाती। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चुप नहीं बैठेगा और आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान में है और इसका जड़ से इलाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा था कि अगर राफेल समय पर मिल जाता तो (27 फरवरी को डॉगफाइट (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान) स्थिति अलग होती, लेकिन उन्होंने (विपक्ष) कहा कि मोदी हमारी वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।’ प्रधानमन्त्री ने कहा, ‘कृपया समझदारी का इस्तेमाल करें, मैंने कहा था कि अगर (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान हमारे पास राफेल होता, तो न हमारा कोई विमान गिरता और न उनका कोई विमान बचता।’
पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर 26 फरवरी को किए गए हवाई हमले का सबूत मांगने वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है, जबकि विपक्ष का उद्देश्य मोदी को हटाना है।
भारत का विपक्ष पाकिस्तान के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खी बनने के लिए देश अहित की बात कर सेना का मनोबल तोड़ रहा है। विपक्ष की बातों पर पाकिस्तान हम पर हँस रहा है। उन्होंने पूछा "जब मुंबई में 26/11 और अन्य राज्यों में इतने आतंकी हमले होने पर नई दिल्ली में बैठी सरकार ने क्यों नहीं आतंकवाद का मुँह कुचला? लेकिन अपने वोट बैंक को देख, कोई कार्यवाही नहीं की।"
उन्होंने आगे कहा कि "मुझे कुर्सी नहीं देश की चिन्ता है।"  
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 3 को अमेठी के गढ़ में राहुल गांधी व कांग्रेस पर सीधा हमला किया है। उन्होंने गां.....
   
उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश में है, क्या हमें इस बीमारी का इलाज जड़ से नहीं करना चाहिए।’ मोदी ने कहा, ‘अगर भारत को तबाह करने की मंशा रखने वालों के सरगना बाहर हैं, तो यह देश शांत नहीं बैठेगा।’

इमरान का संसद में ऐलान, अभिनंदन को कल(मार्च 1) रिहा कर देगा पाकिस्तान

Wing Commander Abhinandan Vardhamanभारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद से ही पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बुधवार सुबह भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को वायुसेना ने मार गिराया और इस दौरान भारत को भी अपने एक लड़ाकू विमान का नुकसान हुआ।  इस बीच शाम पांच बजे तीनों सेनाओं (एयरफोर्स, नेवी और आर्मी) की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सबकी निगाहें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर लगी हैं।



Pakistan Prime Minister Imran Khan: As a peace gesture we are releasing Wing Commander Abhinandan tomorrow.
भारतीय एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन की रिहाई को लेकर बड़ी खबर
पाक पीएम इमरान खान पाकिस्तान की संसद  के ज्वाइंट सेशन में कहा है कि अभिनंदन को कल रिहा करेंगे
इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में कहा, 'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे'इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अभिनंदन की रिहाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने को तैयार हैं।
कुरैशी ने कहा था कि वे अभिनंदन को रिहा करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने चाहिए।
फरवरी 27 को पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिन्हें सफलतापूर्वक खदेड़ दिया गया। पाकिस्तान के एफ-16 विमान को पीछा करने वालों में भारत का मिग-21 भी था, जिसे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे। पाक विमान का पीछा करने के चक्कर में अभिनंदर पीओके में चले गए, जहां उनके विमान पर मिसाइल दागी गई। उनका मिग-21 क्रैश हो गया और वे पैराशूट से बाहर निकल आए, जिसके बाद पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद पाकिस्तान की ओर से अभिनंदन का एक वीडियो भी जारी किया गया था। कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जो भारत में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद भारतीय सैन्य अफसरों ने इंटरनेट पर भारतीय लोगों से अपील की कि वह पाकिस्तानी सेना की ओर से बंदी बनाए गए पायलट अभिनंदन वर्तमान के वीडियो साझा न करें। चूंकि पाकिस्तानी सेना ने उनके पांच वीडियो भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक जंग जीतने के लिए बनाकर जारी किए हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन के मामले पर पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी दी है। फरवरी 28 को विदेश मंत्रालय के सूत्रों के ह...

भारत की पाक को दी थी सख्त हिदायत, पायलट को न पहुंचाए हानि
भारत के लापता पायलट के पाक की हिरासत में होने की खबर के बाद भारत ने पाक को आगाह किया था कि वह पायलट अभिनंदन को किसी भी तरह की हानि न पहुंचाए। साथ ही कुछ तस्वीरें वायरल करने पर भी नाराजगी जताई थी। भारत ने इस मामले में पाक को डोजियर सौंपते हुए कहा है कि वह जल्द हिरासत में लिए गए पायलट को रिहा करें।