Showing posts with label #Jadavpur. Show all posts
Showing posts with label #Jadavpur. Show all posts

पश्चिम बंगाल : EVM-VVPAT की लूट, संदेशखाली और भाँगड़ में बमबाजी: महिलाओं को धमकाकर TMC के गुंडे डलवा रहे वोट

           कहीं हिंसा, कहीं बमबाजी, कहीं ईवीएम की लूट (साभार : X_ANI/PTI/SubhiVishwakarma)
लोकसभा चुनाव 2024 में सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। मतदान की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसाओं की खबरें सामने आने लगी हैं। हर बार की तरह इस बार भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला किया। कहीं बमबाजी की है, तो कहीं लाठियों का सहारा लिया है। वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी के गुंडों द्वारा धमकाने पर बिफरी भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को तलाब के पानी में फेंक दिया। इस बीच, संदेशखाली और भाँगड़ में बम भी चलाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने बताया है कि दक्षिण 24 परगना जिले के कुलताई में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को निशाना बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि ‘आज (1 जून 2024) की सुबह 6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए और 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया… सेक्टर अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेक्टर के तहत सभी छह बूथों में मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है। सेक्टर अधिकारी को नए ईवीएम और कागजात उपलब्ध कराए गए हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतई में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ द्वारा कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मतदाताओं को कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने धमकी दी है। इससे गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को निशाना बनाया और मशीनों को तालाब में फेंक दिया। हालाँकि यहाँ मशीनों को बदला गया और मतदान का काम जारी है।

पत्रकार सुभी विश्वकर्मा ने 2 जगहों पर बमबारी की घटना की जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो भी पोस्ट किए हैं। पहली घटना जाधवपुर लोकसभा क्षेत्र के भाँगड़ इलाके की है, जहाँ बमबाजी की गई। वहीं, संदेशखाली में भी बमबाजी की वारदात सामने आई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी महिलाओं और महिला बूथ कार्यकर्ताओं के साथ ही मतदाताओं को टीएमसी के पक्ष में वोटिंग के लिए धमका रहे हैं।

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने पूछा है कि ये बम कहाँ से आ रहे हैं। पश्चिन बंगाल बीजेपी ने एक्स पर लिखा, “सातवें चरण के मतदान में भी टीएमसी का आतंक जारी है। सतुलिया, भांगड़ में बम धमाके हो रहे हैं। ममता बनर्जी, जो जानती हैं कि ये बम कौन बना रहा है, फिर भी ये धमाके होने दे रही हैं। ममता बनर्जी, ये सारे बम कहाँ से आ रहे हैं?”

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 14.35%, झारखंड में 12.15%, बिहार में 10.58%, चंडीगढ़ में 11.6%, यूपी में 12.94%, ओडिशा में 7.69%, पंजाब में 9.64% और पश्चिम बंगाल में 12.64% मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

शिवलिंग पर कंडोम वाला फोटो पोस्ट करने वाली हिन्दू विरोधी सायोनी घोष को हिन्दू विरोधी TMC से लोकसभा टिकट

                 सायोनी घोष (बाएँ) और उनका शिवलिंग को लेकर ट्वीट (दाएँ) (चित्र साभार: HT Bangla )
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस ने आज (10 मार्च, 2024) पश्चिम बंगाल के लिए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। CM ममता की पार्टी ने बंगाल के जादवपुर ने अभिनेत्री सायोनी घोष को उम्मीदवार बनाया है। सायोनी घोष इससे पहले शिवलिंग पर भद्दा फोटो डाल कर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचा चुकी हैं।

TMC ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस सूची में जादवपुर सीट से अभिनेत्री सायोनी घोष का भी नाम है। सायोनी को यहाँ अभिनेत्री मिमी चक्रबर्ती की जगह पर उतारा गया है। चक्रबर्ती ने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। सायोनी की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उनके पुराने कारनामे सामने आए हैं।

सायोनी के एक्स (पहले ट्विटर) पर 2015 में किए गए एक हिन्दू विरोधी ट्वीट को याद दिलाया जा रहा है। फरवरी, 2015 में सायोनी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें एक महिला हिन्दुओं के लिए आराध्य शिवलिंग पर कंडोम चढ़ाते हुए दिखती है।

                                                                        सायोनी का ट्वीट

सायोनी ने शिवलिंग वाले इस अपमानजनक ट्वीट पर लिखा था, “‘Gods cudnt have been more useful’ (भगवान इससे ज्यादा उपकारी नहीं हो सकते)। उनके इस ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था। यह ट्वीट 2021 में दुबारा वायरल हो गया था। सायोनी पर इस ट्वीट के कारण FIR भी करवाई गई थी।

सायोनी घोष ने लोगों के विरोध को दबाने के लिए तर्क दिया था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका था, इसीलिए किसी और ने यह ट्वीट किए। सायोनी ने दावा किया था कि उन्हें अपना अकाउंट 2017 के बाद वापस मिल सका। हालाँकि, लोगों ने उनके द्वारा इसी अवधि में किए गए निजी ट्वीट भी दिखा दिए और प्रश्न पूछा कि भला कोई हैकर ऐसे ट्वीट क्यों करेगा। लोगों ने उनके फिल्म सम्बंधित ट्वीट भी सामने रख कर सायोनी से प्रश्न पूछे थे।

सायोनी के खिलाफ भाजपा नेता और त्रिपुरा तथा मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक शिव भक्त हैं और सयानी के ट्वीट से उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। सायोनी के विरुद्ध गुवाहाटी में भी एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

सायोनी को लोकसभा टिकट दिए जाने के बाद TMC पर प्रश्न उठ रहे हैं। हालाँकि, सयोनी के यह ट्वीट सामने के मात्र 2 महीने बाद मार्च 2021 में ही TMC ने उन्हें इनाम दिया था और आसनसोल दक्षिण से विधानसभा उम्मीदवार बनाया था। वह भाजपा की अग्निमित्रा पॉल से चुनाव हार गई थीं। सायोनी पश्चिम बंगाल में युवा तृणमूल कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

सायोनी को लोकसभा टिकट मिलने के बाद लोग प्रश्न उठा रहे हैं कि आखिर हिन्दू धर्म पर अपमानजनक तस्वीर डालने के बाद भी उन्हें उम्मीदवार क्यों बनाया जा रहा है।