Showing posts with label #Jagmohan Mehlawat. Show all posts
Showing posts with label #Jagmohan Mehlawat. Show all posts

दिल्ली : फार्महाउस में जिस अधनंगे AAP उम्मीदवार का वीडियो हुआ था वायरल, वो भाजपा से हार गया

दिल्ली MCD चुनावों में आप प्रत्याशी अमरजीत छिल्लर
दिल्ली में हुए MCD चुनावों में जनता ने आम आदमी पार्टी को 134 सीटें देकर जरूर सत्ता में ला दिया है, जिसकी जिम्मेदार केवल भाजपा ही नहीं, कांग्रेस भी है। आम आदमी पार्टी के गठन होने से अक्सर इस बात को लिखता हूँ कि मोदी विरोध में इस पार्टी को गुप्त समर्थन कांग्रेस को ही ख़त्म कर रहा है। कांग्रेस को अपने अस्तित्व को बनाने के लिए केजरीवाल पार्टी को समर्थन बंद करना होगा। जिस दिन कांग्रेस इसे अपना गुप्त समर्थन बंद कर अपने आपको मजबूत करना शुरू कर देगी, केजरीवाल पार्टी स्वतः अपने पतन की ओर अग्रसर हो जाएगी। उसके लिए गाँधी परिवार की अंध भक्ति को त्यागना होगा। टीवी पर चुनाव चर्चा में एक सनसनीखेज समाचार सुनने को मिला कि कई क्षेत्रों में कांग्रेस को उम्मीदवार के लाले पड़े हुए थे। यह उस पार्टी की दुर्दशा है जो देश को आज़ादी दिलवाने वाली पार्टी कहती है। 

जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत है, केजरीवाल पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हुई हैं। अभी भी समय है कांग्रेस परिवार भक्ति को त्याग जनहित समस्याओं जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, दिल्ली प्रशासन और केंद्र के कार्यालयों में रिक्त पड़े स्थानों आदि पर धरने/प्रदर्शन कर जनता की सहानुभूति लेने का प्रयास करे, अन्यथा वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस की हालत क्षेत्रीय दलों जैसी होने वाली है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, वसंत कुंज से भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। यहाँ भाजपा उम्मीदवार जगमोहन मेहलावत ने आम आदमी पार्टी (AAP) कैंडिडेट अमरजीत छिल्लर को हरा दिया है। कुछ ही समय पहले आप कैंडिडेट का बिना शर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगमोहन मेहलावत के समर्थकों ने जीत का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले आप प्रत्याशी अमरजीत का बिना शर्ट वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल से 3 दिसम्बर 2022 (शनिवार) को इस 25 सेकेण्ड के वीडियो को शेयर करते हुए उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। उस वीडियो में कुछ ने लोग भी दिख रहे थे जो बिना रिजल्ट आए ही अमरजीत को विजेता घोषित कर रहे थे।

अवलोकन करें:-

जब PornHub ने AAP के ‘मंत्री’ को बताया अपना कर्मचारी… सत्येंद्र जैन बलात्कारी से ले रहे मसाज

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जब PornHub ने AAP के ‘मंत्री’ को बताया अपना कर्मचारी… सत्येंद्र जैन बलात्कारी से ले रहे मसाज
दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के 

वीडियो में छिल्लर के साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे थे। उसमें से कुछ लोगों ने छिल्लर की तरह शर्ट नहीं पहनी थी। यह वीडियो रात में बनाया गया है जिसमे अमरजीत 360 डिग्री घुमा कर बना रहे हैं। इस वीडियो में छिल्लर को ‘एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगाल’ वाला गाना गाते सुना जा सकता है। पीछे की तरफ स्विमिंग पुल दिखाई दे रहा। पीछे खड़े लोगों ने छिल्लर से पार्षद बनने का टाइम पूछा तो जवाब मिला, “बहुत जल्द’। आप प्रत्याशी के हाथ में एक फाइबर का ग्लास भी नजर आ रहा है जिसमें कुछ तरल पदार्थ है। भाजपा के मुताबिक, ये दारू का ग्लास है।