Showing posts with label #Jahangir Khan. Show all posts
Showing posts with label #Jahangir Khan. Show all posts

क्या वाकई बंगाल में बदलाव हुआ है? फाल्टा से रहे ममता की पार्टी का उम्मीदवार जहाँगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया अभिषेक बनर्जी का करीबी

बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने पर जिस रफ़्तार से TMC नेताओं पर कानूनी डंडा चल रहा है यह हकीकत है या कोई सपना? उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ द्वारा गुंडों और माफिया गैंग पर होती कार्यवाही पर तो सारा INDI गठबंधन चिल्ला रहा है लेकिन बंगाल में सब खामोश। जबकि दोनों जगह बीजेपी। इतना ही नहीं मुसलमान तक वर्तमान सरकार की कार्यवाहियों से खुश हैं। वही पुलिस वही मुस्लिम! अब कोई हिन्दू-मुस्लिम नहीं हो रहा। इतना ही नहीं जनता TMC नेताओं को जूतों का हार पहना रही है, अंडे और टमाटर फेंक रही है। क्या वाकई वामपंथियों से लेकर ममता राज तक जनता इतनी दुखी थी? सारा विपक्ष खामोश? जिसको देखो अपनी पार्टी को बचाए रखने की कोशिश में लगा है।अपने-अपने नेताओं तक की फ़िक्र नहीं। अजीब तमाशा चल रहा है बंगाल में।          

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने TMC नेता जहाँगीर खान को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। जहाँगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव के दौरान हुईं गड़बड़ियों के बाद फिर से मतदान हुआ था। इसके बाद यहाँ दोबारा मतदान हुआ और जहाँगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था।

जहाँगीर खान को ममता बनर्जी के भतीजी और TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। जहाँगीर खान का यूपी के चर्चित IPS ऑफिसर अजयपाल शर्मा की चुनाव के दौरान तनातनी खूब चर्चा में रही थी। जहाँगीर खाने ने अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूँ झुकूँगा नहीं।

जहाँगीर के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जहाँगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है और ED उस मामले की जाँच कर रही है।

बंगाल : TMC के जहाँगीर खान ने फाल्टा सीट पर मतदान से 2 दिन पहले ही नाम वापस लिया, कहा था- पुष्पा झुकेगा नहीं: चुनाव के दौरान यहीं पर EVM पर चिपकाए थे टेप

                       अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार जहाँगीर खान (फोटो साभार : News18)
ममता के सत्ता में रहते बहुत बड़े खलीफा बन रहे जहांगीर खान चुनाव से पहले ही खुद ही हो गया चारों खाने चित। 21 तारीख को वोटिंग होनी है। यानि प्रशासक अगर सख्त हो अच्छे से अच्छा खलीफा पानी पीता नज़र आता है। ममता के राज में गुंडागर्दी मचाने वाले आज पनाह मांग रहे हैं। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहाँगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है। जहाँगीर खान ने मतदान से महज दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया है।

प्रचार खत्म होने के कुछ ही घंटे पहले हुए इस हैरान करने वाले फैसले से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहाँगीर खान ने साफ किया है कि अब वह इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे।

बीजेपी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि TMC को अपनी करारी हार का अंदाजा हो चुका है। नेताओं का कहना है कि इसी डर से उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया है। फाल्टा विधानसभा सीट पिछले 15 सालों से TMC का मजबूत गढ़ रही है।

बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान EVM पर बीजेपी के बटन पर टेप चिपकाए गए थे, जिससे कोई बीजेपी को वोट ना दे सके। बाद में चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला किया था। 

बंगाल चुनाव में EVM से गायब हुई BJP: कमल छाप वाले बटन पर टेप चिपकाया, Video सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने कहा- दोबारा कराएँगे मतदान

              बंगाल के फाल्टा विधानसभा के बूथ में EVM पर टेप लगाने का वीडियो आया सामने (फोटो साभार: X)
पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल 2026) को दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच TMC गुंडों की हिंसा और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक वीडियो दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर की फाल्टा/फलटा (Falta) विधानसभा से सामने आई, जहाँ बूथ 144 के EVM पर BJP के बटन पर टेप चिपकाया गया। इसी विधानसभा क्षेत्र से जहाँगीर खान TMC के उम्मीदवार हैं।
चुनाव आयोग को मतदान केंद्र पर नियुक्त सभी कर्मचारी और अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए। और अदालतों को भी ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों पर नरमाई बरतने की बजाए कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। 

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थीं जब उन्होंने डायमंड हार्बर के फाल्टा से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपराधी जहाँगीर खान के लिए आवाज उठाई।” अमित मालवीय ने ऐसे कई बूथों पर BJP के बटन पर टेप लगाए जाने का दावा किया।

उन्होंने इस घटना को तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ बताते हुए कहा, “वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी।”

यह तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी। अमित मालवीय ने फाल्टा के ऐसे सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराने की माँग की है, जहाँ EVM पर BJP के बटन पर टेप लगा दिया गया।

चुनाव आयोग की कार्ऱवाई

घटना का वीडियो सामने आने के बाद बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने संबंधित बूथ में दोबारा मतदान का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि बंगाल चुनाव में मतदान शुरू होने से पहले चुनाव आयोग ने सख्ती से निर्देश दिए थे कि अगर किसी भी मतदान केंद्र में EVM से छेड़छाड़ की घटना सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश में खास तौर से EVM पर टेप, गोंद या परफ्यूम लगाने का भी जिक्र किया गया था।

विधानसभा से TMC उम्मीदवार है जहाँगीर खान

EVM पर टेप लगाने की घटना उसी फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ से TMC के टिकट पर जहाँगीर खान चुनाव लड़ रहे हैं। जहाँगीर खान वही व्यक्ति हैं, जिनके समर्थकों को यूपी के IPS अफसर अजय पाल शर्मा ने एक वीडियो में मतदाताओं को डराने-धमकाने को लेकर हड़काया था। इस विवाद पर TMC लगातार जहाँगीर खान का पक्ष लेते हुए IPS अफसर को बंगाल चुनाव से हटाने की माँग कर रही है।