Showing posts with label #Jaunpur. Show all posts
Showing posts with label #Jaunpur. Show all posts

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में मुहर्रम जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारेबाजों को भरना होगा हर्जाना

                                                                                                                     साभार- जौनपुर पुलिस
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इसी महीने 1 अगस्त को पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। यह नारेबाजी 29 जुलाई को निकले दशवीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई थी। तब पुलिस ने 33 आरोपितों पर FIR दर्ज करके जेल भेज दिया था। अब इन 33 आरोपितों में से 13 के खिलाफ जिला प्रशासन ने जमीन पर अवैध कब्ज़े की नोटिस जारी की है। शनिवार (12 अगस्त 2023) को जारी इस नोटिस में कब्ज़ा हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इसी के साथ सबको मिला कर लगभग 1 करोड़ रुपए का हर्जाना भी लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मीरगंज थानाक्षेत्र के गाँव गोधना और किशुनदासपुर का है। यहाँ बुधवार (9 अगस्त) को राजस्व टीमें आरोपितों की जमीनों की पैमाइश के लिए पहुँचीं। सुरक्षा के लिए टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था।

पैमाइश के दौरान पाया गया कि मुहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले 13 आरोपितों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्ज़ा किया है। जमीन की पैमाइश के बाद शनिवार (12 अगस्त) को मछलीशहर के नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव ने सभी आरोपितों के घर वालों को नोटिस थमा दिया।

इस नोटिस में जमीन कब्ज़ाने के सभी 13 आरोपितों को 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण खुद ही हटा लेने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ सबको मिला कर कुल 1 करोड़ रुपए का हर्जाना भी लगाया गया है। हर्जाने की यह राशि न्यूनतम 32 हजार से अधिकतम 19.80 लाख रुपए के बीच में है।

सभी आरोपितों को यह हर्जाना 15 दिनों के अंदर जमा करना होगा। तय समय सीमा में खुद से कब्ज़ा न हटाने और हर्जाने की राशि जमा न करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

1 अगस्त 2023 को पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने साहिल अली, ईदू, कैफ, मोहम्मद कैश, मोहम्मद शरीफ, सलीम, दिलशाद, सज्जाक के बेटे संजय, तालिम, नौशाद, मोहम्मद अली, वसीम, अफ़ज़ल, मोहम्मद कैफ, इबरार, आफ़ताब, इरशाद, मुश्ताक, दिलशाद अली, शेर अली, रफीक, इश्तियाक, एजाज, इबनैन, मजीद, सरफराज, कैफ, असलम, महताब, अब्दुल अजीज, मोहम्मद शमीम, इजाज अहमद और मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार किया था। आरोपितों में जौनपुर के साथ प्रयागराज के भी निवासी हैं।

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में मुहर्रम के जुलूस में गूँजे ‘सर तन से जुदा’ के नारे

                                                                                                              फोटो साभार: हिंदुस्तान
इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद (Islamic Prophet Muhammad) के नाम पर शुरू हुआ आतंक का उपद्रव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उदयपुर के कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की गला काटकर हत्या के बाद यह खेल अभी भी जारी है। यूपी के जौनपुर में अब ‘सर तन से जुदा’ के आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की घटना सामने आई है।

आतंकी नारे लगाए जाने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना मुहर्रम के दिन की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मुहर्रम के दिन ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई।

घटना जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के करियाँव बाजार का है। 10 अगस्त 2022 के दिन शाम को मुस्लिमों का एक हुजूम ताजिया दफन करने जा रहा था। इस दौरान मुस्लिम युवकों ने ये आपत्तिजनक नारे लगाए। आरोप है कि नारेबाजी करते हुए मुस्लिमों ने दूसरे समुदाय के लोगों को उकसाया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष मीरगंज ने करियाँव के चार लोगों- मोहम्मद शकील, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद जीशान और मोहम्मद हारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

इसके पहले जौनपुर के ही सुरेरी थाना क्षेत्र में मुहर्रम के दिन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर ही रही थी कि जिले के मछली शहर तहसील अंतर्गत मीरगंज का यह वीडियो सामने आया है।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ वाले वीडियो के मामले में छानबीन के बाद पता चला कि कर्बला पहुँचने से पहले ताजियादारों ने नुक्कड़ नाटक किया था। इस नुक्कड़ नाटक में दो युवक हिंदुस्तान और पाकिस्तान का रोल कर रहे थे। SP देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, “वायरल वीडियो 9 अगस्त का है। नुक्कड़ नाटक के दौरान नारे लगे थे। किसी ने नुक्कड़ नाटक का सिर्फ 1 अंश का वीडियो वायरल कर दिया।”