Showing posts with label #Kamala Harris. Show all posts
Showing posts with label #Kamala Harris. Show all posts

अमेरिकी NRI को लुभाने के लिए कमला ने लिखा पोस्ट- नाना ने लड़ी भारत की आजादी की लड़ाई, लोगों ने कहा- चल झूठी


अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव करीब आने के साथ ही चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो गई है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की उम्मीदवार कमला हैरिस ने वहां रहने वाले NRI को लुभाने के लिए एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। लेकिन लोगों ने इस भावुक पोस्ट पर लताड़ लगानी शुरू कर दी है। दरअसल में रविवार 8 सितंबर को नेशनल ग्रैंडपेरेंट्स डे पर अपने नाना-नानी को याद करते हुए कमला हैरिस ने लिखा कि जब मैं छोटी बच्ची थी और भारत में अपने नाना-नानी से मिलने जाती थी, तो मेरे नाना मुझे सुबह की सैर पर ले जाते थे। इस दौरान वो समानता और भ्रष्टाचार से लड़ने के महत्व पर चर्चा करते थे। वो एक रिटायर्ड सिविल सेवक थे, जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। मेरी नानी ने जन्म नियंत्रण के बारे में महिलाओं से बात करने के लिए पूरे भारत की यात्रा की थी। सार्वजनिक सेवा और बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी मेरे अंदर जीवित है। सभी ग्रैंडपेरेंट्स को नेशनल ग्रैंडपेरेंट्स दिवस की शुभकामनाएं जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं।

कमला हैरिस के यह लिखते ही कि उसके नाना ने भारत के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी और नानी के पूरे देश की यात्रा की थी, लोगों ने उन्हें झूठी करार दिया। लोगों का कहना है कि कमला के नाना पीवी गोपालन ब्रिटिश सरकार के लिए काम करते थे तो फिर उन्होंने आजादी की लड़ाई कैसे लड़ी। पीवी गोपालन ने जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति केनेथ कौंडा के सलाहकार के रूप में भी काम किया। इसके साथ ही कमला हैरिस की नानी राजम गोपालन जाम्बिया में सोशल सर्विस करती थी। ऐसे में लोग कमला के वोट पाने के लिए किए गए भावुक पोस्ट पर सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उसके नाना अंग्रेजों के लिए काम करते थे, वो स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे।

अमेरिकी Democrats भारत की कांग्रेस की प्रतिरूप (Replica) है ; जो दुष्प्रचार मोदी के लिए कांग्रेस ने किया, Democrats वही प्रचार डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध कर रहे है; कांग्रेस और Democrats के लिए script लिखने वाले एक ही हैं George Soros और Jinping

सुभाष चन्द्र 

ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि अमेरिकी Democrats कांग्रेस पार्टी के पदचिन्हों पर चल रही है जैसे उसकी ही replica हो। कांग्रेस भारत के विरोध में खड़ी है, अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने का भाजपा और मोदी पर आरोप लगाती है, हर समय मुसलमानों का साथ देती है। वैसे ही Democrats राजनीतिक दृष्टि से भारत का विरोध ही करते हैं और मुसलमानों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अनाप शनाप आरोप लगाते हैं। कांग्रेस और अमेरिका पाकिस्तान पर फ़िदा रहते हैं। कांग्रेस की तरह Democrats की निगाहें भी मुस्लिम वोटर पर हैं जबकि भारतीय समुदाय के Democrats को समर्थन में 19% की कमी आई है।

लेखक 
चर्चित YouTuber 
भारत के चुनाव में विपक्ष ने नेरेटिव चलाया था कि मोदी सत्ता में वापस आया तो संविधान बदल देगा; dictator बन जाएगा (ऐसा आरोप पहले से लगाते रहे हैं कि मोदी तानाशाह है); और सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देगा।
भारत में तो कांग्रेस और मोदी विरोधियों द्वारा नरेंद्र मोदी के विरुद्ध चले दुष्प्रचार से यह तो साबित हो गया जनता शिक्षित होते हुए किसी अशिक्षित और मंद बुद्धि से कम नहीं। अब देखना है कि अमेरिका का शिक्षित भी अशिक्षित और मंद बुद्धि होने का सबूत देगा। भारत में तो काफी हद तक George Soros और Jinping को धूल चाटनी पड़ी है, अब अमेरिका में चल रहे इन दोनों के दुष्प्रचार का वहां की जनता कितनी शिकार होती है। अपने देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अमेरिका की जनता को डोनाल्ड ट्रम्प को जिताकर George Soros और Jinping को धूल चटानी होगी, वरना अमेरिका का अस्तित्व कब खतरे में पड़ जाए, कहना मुश्किल है। 

उधर अमेरिका में Democrat कमला हैरिस ऐसा ही नेरेटिव डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध गढ़ रही है कि “अगर ट्रंप राष्ट्रपति बना तो संविधान ख़त्म करा देगा (abolish); ट्रंप Dictator बन जाएगा और हम सभी जेल भेज दिए जाएंगे; Oppressed classes (भारत में दलित)  के अधिकार छीन लिए जाएंगे। यह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है और हमें किसी भी हाल में ट्रंप को आने से रोकना है”।

लगता है कांग्रेस और Democrats के लिए script लिखने वाले एक ही हैं George Soros और Jinping क्योंकि इन दोनों ने पिछले चुनाव में ट्रंप को हटाने में बहुत योगदान दिया था और भारत में तो मोदी को हटाने के लिए हर चुनाव में पैसा पानी की तरह बहाते हैं।

लेकिन Democrats को यह समझना होगा कि अभी अमेरिका में इतने मुस्लिम नहीं हैं कि चुनाव का रुख पलट दें जैसे भारत में 100 लोकसभा सीटों पर मुसलमान असर डालते हैं। और वैसे भी Democrats अपनी हार दीवारों पर लिखी देख रहे है। ट्रंप की जीत की संभावना 63% हैं और बिडेन की 37% थी लेकिन बिडेन के चुनाव से हटने के बाद भी कोई ऐसा नहीं है जो जीत की संभावना को ट्रंप के बराबर ले जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा ने चली चाल, समर्थन देने से किया मना, कहा – भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता; बाइडेन बाहर, कमला हैरिस पर संकट


अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी में काफी हलचल है। 21 जुलाई 2024 को जो बाइडेन ने आगामी चुनावों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपनी दूरी का ऐलान किया था और कमला हैरिस का नाम पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाया था। हालाँकि अब खबर आ रही है कि इसी पार्टी से पूर्व में राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कमला हैरिस को उम्मीदवार मानने से गुरेज किया है।

जानकारी के मुताबिक बराक ओबामा ने जो बाइडेन के इस फैसले को समर्थन दिया कि वो चुनावों से दूरी बना रहे हैं लेकिन कमला हैरिस के नामांकन पर वो खुशी नहीं जाहिर कर पाए। उन्होंने बाइडेन के ऐलान के बाद उनकी उपलब्धियों को तो गिनाया, लेकिन कमला हैरिस को लेकर वो कहते दिखे, “हम अनजान राहों पर आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारी पार्टी के नेता कुछ ऐसा करेंगे, जिससे सर्वश्रेष्ठ नामांकन सामने आएगा। मुझे विश्वास है कि जो बाइडन का एक समृद्ध, उदार और एकजुट अमेरिका का विजन अगस्त में होने वाले डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में दिखाई देगा।”

ओबामा बोले “जो बाइडन संघर्ष से पीछे हटने वाले नेता नहीं हैं, मगर अब मशाल अगले दावेदार को थमाना उनके लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन उन्हें लगा कि यह अमेरिका के लिए सबसे सही फैसला है। यह बाइडन का देश के प्रति प्यार का सबूत है।” इसी तरह पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी बाइडेन की तारीफ की लेकिन कमला हैरिस के समर्थन में कुछ भी नहीं कहा। दोनों नेताओं की इसी चुप्पी के कारण माना जा रहा है कि वो कमला हैरिस को समर्थन नहीं देना चाहते।

जो बाइडेन के ट्वीट के बाद 59 वर्षीय कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उससे पहले उन्हें आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनने के लिए अगले महीने प्रस्तावित ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान डेलीगेट (पार्टी मतदाताओं के प्रतिनिधि) का समर्थन हासिल करना ज़रूरी है। अब चूँकि बाइडन के पास 3,896 ‘प्रतिनिधि’ हैं, और उम्मीदवार बनाने के लिए 1,976 ‘प्रतिनिधि’ की आवश्यकता होती है तो संभव है कमला हैरिस के लिए समर्थन पाना आसान हो। फिलहाल के लिए पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन हैरिस को समर्थन दे चुके हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि 19 अगस्त से शिकागो में शुरू होने वाले ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान उम्मीदवार चुना जाना और आसान हो गया है। बस अटकलें हैं तो हैरिस के गुरु माने जाने वाले ओबामा के समर्थन पर। उनका कमला को तुरंत सपोर्ट न करना कई सवाल उठाए हुए हैं।

जिल बाइडेन, पत्नी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की… चुम्मा दिया उप-राष्ट्रपति के पति डग एम्हॉफ को

   अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति को होठों पर किया किस 

                                                                                                  (फोटो साभार-@realstewpeters)
सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Jo Biden) की पत्नी व देश की प्रथम महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिल बाइडेन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के पति डग एम्हॉफ (Doug Emhoff) के होठों को चूमती दिखती हैं। यह वीडियो कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के स्टेट ऑफ द यूनियन (State Of The Union) में उनके संबोधन के ठीक पहले का है।

दरअसल मंगलवार (7 फरवरी 2023) रात को राष्ट्रपति बाइडेन का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन होना था। हालाँकि इस दौरान जिल बाइडेन हॉल में प्रवेश करती हैं। सभी उनके सम्मान में अपनी सीटों से खड़े हो जाते हैं और ताली बजाकर उनका अभिवादन करते हैं। कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ भी अपनी सीट से खड़े होकर ताली बजा रहे थे। इतने में जिल बाइडेन उनके पास आती है और उनके होठों पर किस करती हैं। आसपास के लोग इस घटना से थोड़े चकित हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ यूजर दोनोंं को कोस भी रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ”जिल बाइडेन अपने पति के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के दौरान कमला हैरिस के पति को चूमते हुए पकडी गईं। ये लोग निर्लज्ज हैं।”

वहीं एक यूजर कहता है, ”इस समय माइक पेंस के कान से धुआँ निकल रहा है।”

एक और यूजर कमला हैरिस के पति पर कमेंट करते हुए लिखता है, ”यह अजीब है। क्या पर्दे के पीछे का असली मास्टरमाइंड है कमला का पति है?”

एक यूजर ने कहा कि जैसे जो बायडेन अमेरिका के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर सो रहे हैं, वैसे ही वो अपनी बीवी को भी नहीं देख रहे।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) में बहुमत खोने के बाद जो बाइडेन का यह पहला ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन था। इससे पहले वह यहाँ एक और संबोधन दे चुके हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने चीन, युक्रेन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बात की।